अगस्त 2025
राष्ट्रीय
•भारत का सबसे बड़ा हरित हाइड्रोजन संयंत्र- लार्सन एंड टुब्रो की सहायक कंपनी एलएंडटी एनर्जी ग्रीनटेक हरियाणा स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की पानीपत रिफाइनरी में एक ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र स्थापित करेगी। यह भारत का सबसे बड़ा हरित हाइड्रोजन संयंत्र होगा, जो 25 वर्षों तक प्रति वर्ष 10,000 टन हरित हाइड्रोजन का उत्पादन करेगा। इस पहल का उद्देश्य आईओसीएल की शोधन प्रक्रिया को डीकार्बोनाइज करना है और भारत के नेट-ज़ीरो लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता करना है।
•दो भारतीय जलयात्रियों ने अटलांटिक महासागर में सफलतापूर्वक अभियान चलाए- भारत के दो जलयात्रियों, वरिष्ठ वैज्ञानिक राजू रमेश और कमांडर (सेवानिवृत्त) जतिंदर पाल सिंह ने फ्रांसीसी पनडुब्बी नॉटाइल पर सवार होकर 5 और 6 अगस्त, 2025 को अटलांटिक महासागर में क्रमश: 4,025 मीटर और 5,002 मीटर की गहराई तक सफलतापूर्वक गहरे समुद्री अभियान चलाए। यह पहली बार है जब भारत ने ऐसी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने लगभग सात घंटे की कुल अवधि के लिए पहला गोता पूरा किया, और सतह पर सुरक्षित वापसी की।
पहली बार, भारतीय जल यात्रियों ने समुद्र तल से 5,000 मीटर नीचे जाकर भारतीय ध्वज फहराया। अब तक, भारतीयों द्वारा की गई ज़्यादातर पनडुब्बी गोता 500 मीटर तक ही सीमित रही हैं, और पिछला रिकॉर्ड 670 मीटर का था, जो एक जल यात्री, कमांडर (सेवानिवृत्त) जतिंदर पाल सिंह के नाम था। यह समुद्रयान की तैयारी का एक हिस्सा है, जो भारत का पहला मानवयुक्त गहरे समुद्र मिशन है, जिसका लक्ष्य 2027 तक भारत में निर्मित टाइटेनियम पनडुब्बी में तीन जलयात्रियों को 6,000 मीटर तक भेजना है।
•भारतीय तटरक्षक बल और कोरियाई तटरक्षक बल के बीच 13वीं उच्च स्तरीय बैठक, 2025- भारतीय तटरक्षक बल और कोरिया तटरक्षक बल के बीच 13वीं उच्च स्तरीय बैठक 21 जुलाई, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित की गई।दोनों पक्षों ने समुद्री खोज और बचाव, प्रदूषण प्रतिक्रिया और समुद्री कानून प्रवर्तन में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए चर्चा की। जबकि 2006 के समझौता ज्ञापन के तहत सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और अंतर-संचालन को बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
•'शक्तिश्री’ कार्यक्रम- ओडिशा सरकार ने राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम 'शक्तिश्री' शुरू करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर में इसकी घोषणा की। यह कार्यक्रम राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी 16 विश्वविद्यालयों और 730 सरकारी तथा सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में लागू किया जाएगा।यह घोषणा हाल ही में बालासोर के एफएम महाविद्यालय की एक छात्रा के आत्मदाह करने की घटना के बाद की गई है।
•ऊर्जा वार्ता, 2025- 17 जुलाई, 2025 को भारत का प्रमुख अपस्ट्रीम ऊर्जा सम्मेलन ऊर्जा वार्ता, 2025 का दूसरा संस्करण भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इसे हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय द्वारा आयोजित किया गया था। इस वर्ष, यह सम्मेलन चार विषयगत क्षेत्रों पर केंद्रित रहा- रणनीतिक ऊर्जा लचीलापन, बेहतर कल के लिए सहयोग, ईएंडपी में डिजिटल और एआई, और नई ऊर्जा की ओर झुकाव। यह सम्मेलन भारत के हाइड्रोकार्बन क्षेत्र की प्रमुख चुनौतियों का समाधान करने के लिए नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के पेशेवरों, थिंक टैंकों और तकनीकी विशेषज्ञों को एक साथ लाएगा।
•चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे- चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश का एक आगामी एक्सप्रेस-वे है जो चित्रकूट को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जोड़ेगा। इस 15.17 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेस-वे को 6-लेन का बनाया जाएगा, जिसके निर्माण पर ₹939.67 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
•इंडियन ओपन एथलेटिक्स मीट, 2025- इंडियन ओपन एथलेटिक्स मीट 19 जुलाई, 2025 को बिहार में पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई। बिहार में पहली बार 'इंडियन ओपन एथलेटिक्स मीट' का आयोजन हुआ है। इसका आयोजन भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के सहयोग से किया गया था, जिसमें देश भर के शीर्ष एथलीटों ने भाग लिया।
•चौथा ‘वर्ल्ड फ़ूड इंडिया’, 2025- भारत सरकार का खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय वर्ल्ड फ़ूड इंडिया के चौथे संस्करण का आयोजन 25 से 28 सितंबर 2025 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 सितंबर को इसका उद्घाटन करेंगे। इस उद्घाटन समारोह में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान भी शामिल होंगे। इस आयोजन का उद्देश्य खाद्य प्रसंस्करण मूल्य श्रृंखला में सहयोग, नवाचार और निवेश को बढ़ावा देकर भारत को "विश्व का खाद्य केंद्र" (फूड हब ऑफ द वर्ल्ड) बनाना है।
इसमें निवेश, नवाचार और साझेदारी को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा। बड़ी संख्या में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां इसमें हिस्सा लेंगी। इस बार न्यूजीलैंड और सऊदी अरब पार्टनर देश, जबकि जापान, यूएई, वियतनाम और रूस फोकस देश के रूप में शामिल होंगे।
•बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ एनडीए सरकार ने सफाई कर्मचारियों के सर्वांगीण सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और एक महिला एवं एक ट्रांसजेंडर सहित पाँच सदस्य होंगे। यह समिति स्वच्छता कार्यों में लगे समाज के वंचित वर्गों को उनके विकास की मुख्यधारा में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
•बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली में 540 करोड़ रुपये की लागत से बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप का उद्घाटन किया। यहां बुद्ध की अस्थि कलश की प्रतिष्ठा की गई है।यह संग्रहालय 72 एकड़ भूखंड पर स्थित है। राजस्थान से मंगवाए गए गुलाबी पत्थरों से इसका निर्माण किया गया है। पत्थरों से निर्मित पूरी संरचना में पत्थरों को जोड़ने के लिए किसी भी प्रकार के चिपकाने वाले पदार्थ का प्रयोग नहीं किया गया है।
वैशाली का निर्माणाधीन बुद्ध स्मृति स्तूप की कुल ऊंचाई ऊंचाई 33 मीटर है। इसका आंतरिक व्यास 38 मीटर और बाहरी व्यास 50 मीटर है। इस स्तूप के भीतर एक साथ 2,000 बौद्ध भिक्षु ध्यान और पूजा कर सकते हैं।
•मछली “लेडी ऑफ द लेक्स” बाघिन को समर्पित स्मारक- वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने ग्लोबल टाइगर डे (29 जुलाई 2025) के अवसर पर जोगी महल गेट, रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघिन 'मछली' (T-16) को समर्पित एक भव्य स्मारक का अनावरण किया
उल्लेखनीय है कि रणथम्भौर की सबसे प्रसिद्ध बाघिन 'मछली' (टी-16) का जन्म 1997 में हुआ। अपने चेहरे पर मछली जैसी आकृति के कारण उसे यह नाम मिला और वर्षों तक पदम तालाब, राजबाग और मलिक तालाब जैसे झीलों वाले क्षेत्र पर नियंत्रण रखने के कारण “लेडी ऑफ द लेक्स” एवं एक विशाल मगरमच्छ को परास्त कर “क्रोकोडाइल किलर” भी कहलाई। 'मछली' ने 5 बार शावकों को जन्म दिया और 2004-05 के शिकार संकट के समय रणथंभौर को पुनः आबाद किया।रणथंभौर की वर्तमान बाघ आबादी का एक बड़ा हिस्सा 'मछली' के वंशजों से बना है।
2016 में लगभग 19 वर्षों की आयु में 'मछली' का देहांत हुआ, जो किसी जंगली बाघिन के लिए अभूतपूर्व आयु मानी जाती है। बाघिन 'मछली' के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री ”द वर्ल्ड्स मोस्ट फेमस टाइगर” को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। वर्ष 2013 में भारत सरकार ने 'मछली' पर स्मारक डाक टिकट जारी कर उसे राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया।
•अखिल भारतीय शिक्षा समागम, 2025- शिक्षा मंत्रालय ने भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की 5वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय शिक्षा समागम, 2025 का आयोजन कर रहा है।केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसमें शिक्षा मंत्रालय ने 4,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की डिजिटल, बुनियादी ढांचे और शैक्षणिक पहलों की एक श्रृंखला की घोषणा की ।अखिल भारतीय शिक्षा समागम (एबीएसएस), 2025 ने शिक्षाविदों, नीति निर्माताओं, शिक्षकों, उद्योग के नेताओं और सरकारी प्रतिनिधियों के लिए एनईपी 2020 के तहत की गई उल्लेखनीय प्रगति की समीक्षा करने और आगे का रास्ता तय करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया।
•एआई इम्पैक्ट समिट- भारत द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इम्पैक्ट समिट 19 से 20 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। यह शिखर सम्मेलन कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI ) और इसके प्रभाव पर केंद्रित होगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को जनहित में सुलभ और लाभकारी बनाने की अपनी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला जाएगा।केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद को बताया कि यह शिखर सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समाज के सभी वर्गों की सेवा के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग के दृष्टिकोण के अनुरूप है। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि, जलवायु परिवर्तन और शासन जैसे क्षेत्रों में वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का समाधान करने के लिए एआई के उपयोग पर केंद्रित होगा।
•'पूर्वोत्तर भारत में शिक्षा के विकास' पर प्रदर्शनी का आयोजन- भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार ने उच्च शिक्षा विभाग, नागालैंड के सहयोग से कोहिमा में 'पूर्वोत्तर भारत में शिक्षा का विकास' विषय पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया।यह प्रदर्शनी विभिन्न अभिलेखीय दस्तावेजों, जैसे सरकारी फाइलें, निजी कागजात, तस्वीरें और पांडुलिपियों के माध्यम से पूर्वोत्तर भारत की शैक्षिक विरासत पर प्रकाश डालती है, जिसमें जनजातीय परंपराएं, मिशनरी प्रभाव, और औपनिवेशिक विरासत जैसे विभिन्न ऐतिहासिक पहलुओं को शामिल किया गया है।
•हरित हाइड्रोजन संयंत्र का उद्घाटन- दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण ने गुजरात के कांडला में भारत का पहला स्वदेश निर्मित हरित हाइड्रोजन संयंत्र चालू कर दिया है। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कांडला स्थित दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण में 1 मेगावाट क्षमता के हरित हाइड्रोजन विद्युत संयंत्र का उद्घाटन किया। यह राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत प्रधानमंत्री के 2030 के विजन को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह 10 मेगावाट की एक बड़ी हरित हाइड्रोजन परियोजना का हिस्सा है, जिसकी आधारशिला प्रधानमंत्री ने 26 मई, 2025 को भुज में रखी थी। 1 मेगावाट का यह मॉड्यूल मात्र चार महीनों में चालू हो गया और यह सालाना लगभग 140 मीट्रिक टन हरित हाइड्रोजन का उत्पादन करने में सक्षम है।
•भारत की पहली एआई-आधारित सड़क सुरक्षा पहल- भारत की पहली AI-आधारित सड़क सुरक्षा पहल उत्तर प्रदेश में शुरू की गई है, जिसे आईटीआई लिमिटेड और एमलॉजिका द्वारा एमओआरटीएच (MoRTH) की मंजूरी से लॉन्च किया गया है। इस पायलट परियोजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना, यातायात प्रवर्तन में सुधार करना और दुर्घटना हॉटस्पॉट की पहचान के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और बिग डेटा एनालिटिक्स का उपयोग करना है।केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और बिग डेटा एनालिटिक्स आधारित सड़क सुरक्षा पायलट परियोजना के लिए औपचारिक अनापत्ति जारी कर दी।
•‘भारत में वृद्धावस्था: उभरती वास्तविकता, विकसित प्रतिक्रियाएं’ विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन- 1 अगस्त, 2025 को ‘भारत में वृद्धावस्था: उभरती वास्तविकता, विकसित होती प्रतिक्रियाएं’ विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इसका आयोजन राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नीति आयोग, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सहयोग से संकला फाउंडेशन द्वारा किया गया।
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के मानवाधिकारों और सम्मान की रक्षा और वृद्धावस्था को एक अवसर के रूप में पुनर्परिभाषित करना था। इसका उद्देश्य भारत की वृद्ध होती आबादी की उभरती चुनौतियों और अवसरों के समाधान हेतु नवीन नीतियों को बढ़ावा देना, हितधारकों के साथ संवाद को प्रोत्साहित करना और सर्वोत्तम प्रथाओं को उजागर करना था।
•ज्ञान भारतम मिशन- केंद्र सरकार ने पांडुलिपियों में बिखरे भारतीय ज्ञान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए ज्ञान भारतम मिशन का शुभारंभ किया है। 2025-26 के बजट भाषण में घोषित इस मिशन के तहत एक करोड़ से अधिक पांडुलिपियों को संरक्षित किया जाएगा और विभिन्न भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा।
•समुद्री माल परिवहन विधेयक, 2025- समुद्री माल परिवहन अधिनियम, 2025 भारत की संसद द्वारा पारित एक अधिनियम है, जो समुद्री माल परिवहन अधिनियम, 1925 का स्थान लेगा। यह अधिनियम बंदरगाह से माल ले जाने के मामले में ज़िम्मेदारियों, दायित्वों, अधिकारों और उन्मुक्तियों को स्थापित करता है। यह विधेयक केंद्र सरकार को विधेयक के प्रावधानों को लागू करने के लिए निर्देश जारी करने और लदान-पत्रों पर लागू नियमों को निर्दिष्ट करने वाली अनुसूची में संशोधन करने का अधिकार देता है।
लदान-पत्र एक मालवाहक द्वारा माल भेजने वाले को जारी किया गया एक दस्तावेज़ होता है। इसमें ले जाए जा रहे माल के प्रकार, मात्रा, स्थिति और गंतव्य जैसे विवरण होते हैं। समुद्री माल परिवहन विधेयक, 2025 का उद्देश्य 100 साल पुराने कानून को निरस्त करके उसकी जगह एक नया कानून लाना है। यह नया कानून सरल और तर्कसंगत कानूनों के माध्यम से व्यापार में सुगमता सुनिश्चित करेगा।
•सांकेतिक भाषा विशेषज्ञों को पैनल में शामिल करने वाला पहला राज्य- पंजाब भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के तहत सांकेतिक भाषा दुभाषियों, अनुवादकों और विशेष शिक्षकों को पैनल में शामिल किया है, ताकि सभी के लिए, विशेष रूप से श्रवण और वाक् विकलांग बच्चों के लिए सुलभ और संवेदनशील न्याय सुनिश्चित किया जा सके। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने यह घोषणा की। इन विशेषज्ञों को ज़रूरतमंद बच्चों को सहायता सेवाएँ प्रदान करने के लिए ज़िलेवार तैनात किया जाएगा।
•महत्वपूर्ण खनिजों पर राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025- भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) अपने 175 वें स्थापना वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में 7 और 8 अगस्त 2025 को जबलपुर, मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। इसका विषय है- "महत्वपूर्ण खनिज: अन्वेषण और दोहन"। सम्मेलन का उद्घाटन रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति और मुख्य अतिथि प्रोफेसर राजेश कुमार वर्मा तथा जीएसआई के महानिदेशक श्री असित साहा ने किया।
•फिलीपींस के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर फिलीपींस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर 04-08 अगस्त, 2025 तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहे।उनके साथ प्रथम महिला मैडम लुईस अरनेटा मार्कोस और एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया था। राष्ट्रपति मार्कोस ने 8 अगस्त, 2025 को फिलीपींस लौटने से पहले बेंगलुरु की भी यात्रा की।
•प्रधानमंत्री की मालदीव की राजकीय यात्रा- 25 से 26 जुलाई, 2025 तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मालदीव की राजकीय यात्रा पर रहे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के 'मुख्य अतिथि' के रूप में, इन समारोहों में शामिल होने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री थे। मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने भी इस यात्रा का स्वागत किया और इसे एक 'निर्णायक यात्रा' बताया जो द्विपक्षीय संबंधों के भविष्य को आकार देगी।
भारत ने मालदीव के अवसंरचना विकास को सहायता प्रदान करने के लिए 4,850 करोड़ रुपये की एक नई ऋण सहायता की भी घोषणा की, जो भारत द्वारा अपनी मुद्रा में इस प्रकार की सहायता प्रदान करने का पहला प्रयास है। एक संशोधन समझौते ने मालदीव के वार्षिक ऋण चुकौती दायित्वों को 40% कम कर दिया, जो 51 मिलियन डॉलर से घटकर 29 मिलियन डॉलर हो गया।
इसके अलावा, दोनों देशों ने आर्थिक संबंधों और द्विपक्षीय व्यापार को मज़बूत करने के उद्देश्य से एक मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू की।इस वर्ष दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 60 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने स्मारक डाक टिकट जारी किए।
•प्रधानमंत्री की ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 से 24 जुलाई, 2025 तक यूनाइटेड किंगडम की आधिकारिक यात्रा पर रहे। भारत और ब्रिटेन ने 24 जुलाई, 2025 को कारों, वस्त्रों, व्हिस्की और अन्य उत्पादों पर टैरिफ को समाप्त करके दो-तरफा व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने रक्षा, प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा और प्रवासन के क्षेत्रों में संबंधों का विस्तार करने के लिए 'विजन 2035' रणनीति को मजबूत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वी इंग्लैंड के नॉरफॉक में सैंड्रिंघम एस्टेट में राजा चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की और अपनी पर्यावरण पहल "एक पेड़ मां के नाम" के तहत उन्हें एक पौधा भेंट किया।
•कर्नाटक देवदासी (प्रतिषेध, निषेध, राहत एवं पुनर्वास) विधेयक, 2025- कर्नाटक देवदासी (प्रतिषेध, निषेध, राहत एवं पुनर्वास) विधेयक, 2025, देवदासी प्रथा को समाप्त करने और इससे प्रभावित महिलाओं व उनके बच्चों के सशक्तिकरण के लिए बनाया गया एक नया कानून है, जो पुराने 1982 के अधिनियम की जगह लेगा। इस विधेयक का मुख्य उद्देश्य देवदासियों और उनके बच्चों को शोषण से मुक्त कराना, उन्हें राहत व पुनर्वास प्रदान करना है, साथ ही बच्चों को पिता का नाम दर्ज कराने या डीएनए परीक्षण से पैतृक पहचान स्थापित करने की अनुमति देकर उनके सामाजिक कलंक को समाप्त करना है।
•कैच ग्रांट प्रोग्राम- कैच (CATCH) ग्रांट प्रोग्राम एक ऐसा कार्यक्रम है जिसे इंडियाएआई (IndiaAI) और नेशनल कैंसर ग्रिड (NCG) ने मिलकर शुरू किया है। इसका उद्देश्य भारत में कैंसर की स्क्रीनिंग, निदान और उपचार में मदद करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित समाधानों को बढ़ावा देना है।
•धराली में विनाशकारी बाढ़- 5 अगस्त, 2025 को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में बादल फटने और भारी बारिश के कारण खीर गंगा नदी में आई अचानक बाढ़ से भारी तबाही हुई। उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त को दोपहर 1.45 बजे बादल फट गया था। खीर गंगा नदी में बाढ़ आने से 34 सेकेंड में धराली गांव का लगभग 20 हेक्टेयर क्षेत्र तबाह कर दिया।
•देश का पहला अत्याधुनिक पशु स्टेम सेल बायोबैंक और प्रयोगशाला- भारत का अपनी तरह का पहला अत्याधुनिक पशु स्टेम सेल बायोबैंक और पशु स्टेम सेल प्रयोगशाला राष्ट्रीय पशु जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएबी), हैदराबाद में खोला गया । केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने यहाँ प्रयोगशाला का औपचारिक उद्घाटन किया। 9,300 वर्ग फुट में फैले और ₹1.85 करोड़ की लागत से निर्मित यह एक अत्याधुनिक सुविधा है जो विभिन्न पशु प्रजातियों से उच्च गुणवत्ता वाली स्टेम कोशिकाओं को संग्रहीत और संरक्षित करेगी।
•लद्दाख का पहला वनस्पति उद्यान- केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का पहला वनस्पति उद्यान श्योक गांव में स्थापित किया जा रहा है, जो गलवान घाटी के रास्ते पर स्थित है। पूर्वी लद्दाख में, स्थित यह उद्यान 10 हेक्टेयर बंजर सामुदायिक भूमि में स्थानीय फलों, जड़ी-बूटियों और लद्दाख की जैव विविधता के संरक्षण पर केंद्रित होगा।
•देश की और एशिया की सबसे लंबी मालगाड़ी- भारतीय रेलवे ने एशिया की सबसे लंबी मालगाड़ी 'रुद्रस्त्र' का ट्रायल रन पूरा करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह ट्रेन 4.5 किलोमीटर की लंबाई तक फैली है। एशिया की सबसे लंबी मालगाड़ी रुद्रस्त्र में 354 वैगन हैं और इसे सात शक्तिशाली इंजन खींचते हैं। इसमें कुल 354 वैगन शामिल थे, जिनमें से एक खाली वैगन में 72 टन माल लदा हुआ था।
रुद्रास्त्र का परीक्षण उत्तर प्रदेश के चंदौली में गंजख्वाजा स्टेशन से शुरू हुआ और झारखंड के गढ़वा में समाप्त हुआ, जिसने केवल पांच घंटे में 209 किलोमीटर की दूरी तय की, और यह विशाल ट्रेन लगभग 40.5 किमी/घंटा की औसत गति बनाए रखने में सक्षम रही। इसका नाम 'रुद्रास्त्र' रखा गया है, जो भगवान शिव से प्रेरित है। विश्व में सबसे लंबी मालगाड़ी का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की BHP कंपनी के पास है। वह ट्रेन 7.3 किलोमीटर लंबी थी और उसमें 682 वैगन शामिल थे।
•18वां अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी ओलंपियाड, 2025- 18वां अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी ओलंपियाड (IOAA) 11 से 21 अगस्त 2025 तक मुंबई, भारत में आयोजित किया गया था, जिसमें 64 देशों के 300 से अधिक छात्र शामिल हुए थे। यह प्रतियोगिता होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन द्वारा आयोजित की गई थी, जो टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) का एक राष्ट्रीय केंद्र है। भारत ने इस आयोजन में 4 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीते।
•हर घर तिरंगा देशभक्ति फिल्म महोत्सव, 2025- "हर घर तिरंगा देशभक्ति फिल्म महोत्सव 2025" सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) द्वारा आयोजित एक राष्ट्रव्यापी आयोजन था, जो 11 से 13 अगस्त, 2025 तक चला। इस कार्यक्रम में देशभक्ति से ओत-प्रोत क्लासिक और आधुनिक फिल्मों का प्रदर्शन किया गया, जिसका उद्देश्य भारत की स्वतंत्रता यात्रा और राष्ट्र की एकता की कहानियों का जश्न मनाते हुए, राष्ट्रीय ध्वज के साथ नागरिकों के भावनात्मक जुड़ाव को गहरा करना है। इस महोत्सव का शुभारंभ दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और पुणे में भव्य उद्घाटन समारोहों के साथ किया गया।
•कर्नाटक में मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में लगभग ₹22,800 करोड़ की लागत वाली प्रमुख मेट्रो अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में लगभग ₹7,160 करोड़ मूल्य की बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन और ₹15,610 करोड़ से अधिक की अनुमानित लागत वाली बेंगलुरु मेट्रो चरण-3 की आधारशिला रखी गई। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई। बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक जाती है, जिसमें 16 स्टेशन हैं और 19 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करती है। इसके शुरू होने से बेंगलुरु मेट्रो का परिचालन नेटवर्क 96 किलोमीटर से अधिक हो गया है।
•'ब्रह्मा-बीईएमएल रेल मैन्युफैक्चरिंग हब'- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश में 1,800 करोड़ रुपये की लागत वाली 'ब्रह्मा-बीईएमएल रेल मैन्युफैक्चरिंग हब' की आधारशिला रखी।इस संयंत्र की स्थापना रायसेन ज़िले के उमरिया गाँव में 60 हेक्टेयर से ज़्यादा ज़मीन पर की जाएगी। यह आधुनिक संयंत्र रक्षा उत्पादों के साथ-साथ वंदे भारत जैसी ट्रेनों और मेट्रो कोचों के डिज़ाइन, निर्माण, संयोजन और परीक्षण के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएँ प्रदान करेगा।रक्षा मंत्री ने कहा कि इस इ
•भारतीय वास्तुकला विज्ञान, वास्तुशास्त्र पर प्रदर्शनी,2025- अगस्त 2025 में, केलानिया विश्वविद्यालय के संस्कृत और प्राच्य अध्ययन विभाग ने पहली बार ने कोलंबो, श्रीलंका में "भारतीय वास्तुकला विज्ञान, वास्तुशास्त्र पर प्रदर्शनी" का आयोजन किया, इसमें स्नातक छात्रों के शोध और रचनात्मक कार्यों को प्रदर्शित किया गया।
•‘हर घर तिरंगा’ अभियान- भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान फिर से शुरू हो गया है। यह अभियान देश के नागरिकों को 2 से 15 अगस्त, 2025 तक अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस अभियान में भाग लेने वाले लोग आधिकारिक पोर्टल पर अपनी सेल्फी अपलोड करके एक डिजिटल सर्टिफिकेट और ई-कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसका उद्देश्य डिजिटल और सामुदायिक पहलों के जरिए देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जश्न मनाना है। उल्लेखनीय है की यह अभियान वर्ष 2022 में भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज़ादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में शुरू किया गया था।
•फेथ कॉन्क्लेव, 2025- भारत के पर्यटन, यात्रा और आतिथ्य क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली शीर्ष नीति संस्था, फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन्स इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी (FAITH) ने नई दिल्ली में "भारतीय पर्यटन-अजेय भावना" विषय पर राष्ट्रीय पर्यटन सम्मेलन आयोजित किया। इस विज़न में भारत को 2047 तक 3 ट्रिलियन डॉलर की पर्यटन अर्थव्यवस्था बनाने, 10 करोड़ आवक पर्यटकों को आकर्षित करने, 20 अरब घरेलू यात्राओं को सृजित करने और 20 करोड़ पर्यटन-संबंधी रोज़गारों को बढ़ावा देने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है। इसका व्यापक लक्ष्य अगले दो दशकों में भारत के सकल घरेलू उत्पाद में पर्यटन क्षेत्र की हिस्सेदारी को 5% से बढ़ाकर 10% करना है।
•राष्ट्रीय सम्मेलन मापिकी, 2025- राष्ट्रीय सम्मेलन मापिकी, 2025 (MAPIKI 2025) का आयोजन 11 और 12 अगस्त, 2025 को नई दिल्ली में सीएसआईआर- राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला द्वारा किया गया था। सम्मेलन का विषय था-‘सभी समय के लिए माप, सभी लोगों के लिए मापन’। इस आयोजन का उद्देश्य सभी हितधारकों को एक मंच पर लाना और देश में मेट्रोलॉजिकल ट्रेसेबिलिटी श्रृंखला को मजबूत करने और देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में योगदान करने के लिए मेट्रोलॉजी के क्षेत्र में विकास, नवाचारों और चुनौतियों के बारे में चर्चा करना था।
•प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य देश में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन और युवाओं को सशक्त बनाना है।₹1 लाख करोड़ के बजट वाली यह महत्वाकांक्षी योजना अगले दो वर्षों में 3.5 करोड़ नौकरियां देने का लक्ष्य रखती है, खासकर पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं और निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए। यह एक रोजगार-लिंक्ड प्रोत्साहन योजना है, जिसे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के माध्यम से लागू किया जा रहा है।
इसके तहत पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं और उन्हें नियुक्त करने वाले निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं, जैसे MSME, मैन्युफैक्चरिंग, सर्विसेज और टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री – दोनों को सीधा लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए नए युवाओं को दो किस्तों में 15 हजार रुपये तक और नियोक्ताओं को प्रति नए कर्मचारी तीन हजार रुपये प्रति माह तक का प्रोत्साहन दिया जाएगा।
•उत्तर प्रदेश का पहला ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर जिले के खानिमपुर गांव में टोरेंट गैस और टोरेंट पावर द्वारा स्थापित राज्य के पहले और देश के दूसरे हरित हाइड्रोजन संयंत्र का उद्घाटन किया। इस प्लांट में प्राकृतिक गैस से दो प्रतिशत ग्रीन हाइड्रोजन बनाया जाएगा। इस ग्रीन हाइड्रोजन का इस्तेमाल वाहनों और रसोई गैस ईंधन की गुणवत्ता बढ़ाने में किया जाएगा। इससे हर साल 5 सौ टन कार्बन उत्सर्जन को रोका जा सकेगा।
•राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक, 2025- लोकसभा ने 11 अगस्त, 2025 को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संशोधन विधेयक, 2025 पारित कर दिया। यह विधेयक राष्ट्रीय डोपिंग रोधी अधिनियम, 2022 में संशोधन का प्रयास करता है। डोपिंग, खिलाड़ियों द्वारा अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए कुछ प्रतिबंधित पदार्थों का सेवन है। यह अधिनियम खेलों में डोपिंग के विरुद्ध यूनेस्को कन्वेंशन को प्रभावी बनाता है। यह खेलों में डोपिंग को प्रतिबंधित करता है और उल्लंघनों के परीक्षण, प्रवर्तन और न्यायनिर्णयन हेतु एक ढाँचा प्रदान करता है।
यह डोपिंग रोधी नियमों को लागू करने हेतु राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) की स्थापना करता है। यह नाडा की गतिविधियों की निगरानी और केंद्र सरकार को डोपिंग रोधी नियमों पर सलाह देने के लिए राष्ट्रीय खेल डोपिंग रोधी बोर्ड की भी स्थापना करता है।
•भारत की पहली एआई-संचालित आंगनवाड़ी- महाराष्ट्र के नागपुर ज़िले के वधमना गाँव में देश के पहले कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) संचालित आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन 27 जुलाई, 2025 को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा किया गया।नागपुर जिला परिषद की 'मिशन बाल भरारी' योजना के तहत शुरू हुई इस ऐ-संचालित आंगनवाड़ी ने पारंपरिक पढ़ाई को इंटरेक्टिव डिजिटल लर्निंग में बदल दिया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण प्री-स्कूल कक्षाओं में वीआर हेडसेट, एआई डैशबोर्ड और इंटरैक्टिव डिजिटल सामग्री जैसी अत्याधुनिक तकनीक लाना है। इस पहल का लक्ष्य ग्रामीण-शहरी डिजिटल अंतर को समाप्त करना और सभी बच्चों को समान गुणवत्ता की शिक्षा देना है।
•उत्तर प्रदेश का पहला निजी प्रबंधन वाला स्टेशन- उत्तर प्रदेश का पहला निजी प्रबंधन वाला स्टेशन लखनऊ का गोमती नगर रेलवे स्टेशन है। निजी कंपनियों को खानपान, पार्किंग और अन्य सुविधाओं का प्रबंधन सौंपा गया है, जबकि ट्रेन संचालन, सुरक्षा और टिकट बुकिंग भारतीय रेलवे के अधीन हैं। इसका उद्देश्य इसे हवाई अड्डे जैसा अनुभव देना है। निजी ऑपरेटरों को नौ साल के लिए लाइसेंस दिया जाएगा, जिसे तीन और वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है।
•मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा वाटर पार्क- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से मध्य प्रदेश के सबसे बड़े वाटर पार्क 'इमेजिका एक्वा' का उद्घाटन किया। यह वाटर पार्क इंदौर में 25 एकड़ में 220 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है।
•देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान (वेस्ट-टू-वंडर थीम पार्क)- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में 14.98 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान (वेस्ट-टू- वंडर थीम पार्क) का शिलान्यास किया। यह पार्क देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल के पास करीब 10 एकड़ भूमि पर बनेगा। यह पार्क चंडीगढ़ रॉक गार्डन की तर्ज पर कबाड़ से बनेगा।इस पार्क में बिहार के प्रसिद्ध स्मारकों को स्क्रैप के माध्यम से तैयार किया जाएगा।
•अरुणाचल प्रदेश में अंतरिक्ष प्रयोगशाला का उद्घाटन- अरुणाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री पासंग दोरजी सोना ने शि-योमी जिले के सुदूर मेचुका में एक अत्याधुनिक अंतरिक्ष प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और मुस्कान फाउंडेशन के सहयोग से मेचुका सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्थापित प्रयोगशाला का उद्देश्य छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना, युवाओं में जिज्ञासा, नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है।इसका नाम मंत्री के दिवंगत पिता के सम्मान में पासंग वांगचुक सोना इसरो अंतरिक्ष प्रयोगशाला रखा गया है।
•‘बिल ऑफ लैडिंग, 2025’ विधेयक- संसद के मानसून सत्र के दौरान, राज्यसभा ने बिल ऑफ लैडिंग, 2025 पारित किया, जिसका उद्देश्य शिपिंग दस्तावेजों के लिए कानूनी ढांचे को अद्यतन और सरल बनाना है। यह भारतीय बिल ऑफ लैडिंग अधिनियम, 1856 का स्थान लेगा। बिल ऑफ लैडिंग एक ऐसा दस्तावेज़ है जो मालवाहक द्वारा मालवाहक को जारी किया जाता है। इसमें ले जाए जा रहे माल के प्रकार, मात्रा, स्थिति और गंतव्य सहित विवरण शामिल होते हैं।
•जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव- 12 अगस्त, 2025 को लोकसभा में जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव स्वीकार किया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में बताया कि उन्हें 31 जुलाई, 2025 को यह प्रस्ताव प्राप्त हुआ था। इस प्रस्ताव पर कुल 146 लोकसभा सदस्यों और 63 राज्यसभा सदस्यों के हस्ताक्षर हैं। इसके साथ ही संविधान के अनुच्छेद 124(4), 217 और 218 के तहत उन्हें पद से हटाने की कार्यवाही का रास्ता साफ हो गया है।
यह मामला मार्च, 2025 में सामने आए उस विवाद से जुड़ा है, जब दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर आग लगने की घटना के दौरान जले हुए नोटों के बंडल बरामद हुए थे। हालांकि, उस समय जस्टिस वर्मा घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन बाद में तीन सदस्यीय आंतरिक न्यायिक जांच ने निष्कर्ष निकाला कि वे इस नकदी पर ‘नियंत्रण’ रखते थे। इस रिपोर्ट के आधार पर भारत के मुख्य न्यायाधीश ने उनकी बर्खास्तगी की सिफारिश की थी।
•सीतामढ़ी में माँ सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम मंदिर एवं परिसर का भूमिपूजन- केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने बिहार के सीतामढ़ी ज़िले में माँ सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम मंदिर एवं परिसर के समग्र विकास की वृहद योजना का भूमिपूजन किया। इसके 2028 तक तैयार होने की उम्मीद है। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर की तर्ज पर इस मंदिर परिसर का निर्माण 67 एकड़ भूमि में किया जा रहा है, जिसकी कुल लागत 882.87 करोड़ रुपये है।मंदिर की ऊंचाई 151 फीट होगी। इस भूमि पूजन के लिए देश के 21 तीर्थस्थलों की मिट्टी, और 31 नदियों का जल मंगवाया गया। उल्लेखनीय है कि पुनौरा धाम को माता सीता की जन्मस्थली माना जाता है।
•भगवान गौतम बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भारत वापसी- भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेष 127 साल बाद हांगकांग से वापस भारत लौट आए हैं। इन अवशेषों की खोज वर्ष 1898 में की गई थी, लेकिन औपनिवेशिक काल के दौरान भारत से बाहर चले गए थे। ये पवित्र अवशेष 1898 में उत्तर प्रदेश के पिपरहवा गाँव से खोजे गए थे।
•भारत का पहला हॉर्नबिल संरक्षण केंद्र- तमिलनाडु सरकार ने कोयम्बटूर जिले के अन्नामलाई टाइगर रिजर्व में देश का पहला हॉर्नबिल संरक्षण उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है, जो संकटग्रस्त प्रजातियों के दीर्घकालिक अध्ययन और संरक्षण के लिए समर्पित होगा। हॉर्नबिल को बीज प्रसार और वन पुनर्जनन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के कारण अक्सर "वन के किसान" कहा जाता है। पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और वन विभाग ने इस केंद्र की स्थापना के लिए लुप्तप्राय प्रजाति संरक्षण कोष के अंतर्गत ₹1 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।
•अगली पीढ़ी के एपीटी 2.0 एप्लिकेशन- डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, डाक विभाग ने 4 अगस्त, 2025 को इरोड डिवीजन के सभी डाकघरों में उन्नत उन्नत डाक प्रौद्योगिकी (एपीटी) 2.0 एप्लीकेशन लॉन्च किया। एपीटी एप्लिकेशन को बेहतर उपयोग, तेज़ सेवा और अधिक ग्राहक-अनुकूल इंटरफ़ेस प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।
•टाटा के सहयोग से अपग्रेड किए जाएंगे राजकीय पॉलिटेक्निक- उत्तर प्रदेश के 121 राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों को टाटा टेक्नोलॉजीज के सहयोग से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में 45 कॉलेजों का अपग्रेडेशन होगा। इस परियोजना से ग्रामीण युवाओं को तकनीकी शिक्षा में बेहतर अवसर मिलेंगे। प्रत्येक संस्थान को आधुनिक उपकरण और लैब के लिए लगभग 5732 लाख रुपये मिलेंगे जिससे छात्रों को स्टार्टअप और नवाचार में मदद मिलेगी।
•वास्काडुवा में अशोक स्तंभ की प्रतिकृति का अनावरण- श्रीलंका के कलुतारा जिले के वस्काडुवा गाँव में स्थित सुभूति विहाराय मंदिर के पास जुलाई, 2025 में अशोक स्तंभ की एक प्रतिकृति का अनावरण किया गया। मंदिर प्रशासन ने इस स्तंभ को सम्राट अशोक के श्रीलंका में बौद्ध धर्म के प्रचार हेतु किए गए महान योगदान की स्मृति में स्थापित किया है। इस स्तंभ की आधारशिला 28 जनवरी 2024 को भारत के उच्चायुक्त श्री सन्तोष झा और अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (IBC) के सचिव शार्टसे खेंसुर जुंगचुप चोडेन रिंपोछे द्वारा रखी गई थी।
•भारत स्किल नेक्स्ट, 2025- भारत स्किल नेक्स्ट, 2025 कार्यक्रम का आयोजन भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कौशल भारत मिशन, के 10 साल पूरे होने के अवसर पर किया गया। इस कार्यक्रम में मिशन की उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया।
•कारगिल शौर्य वाटिका- राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर विधानसभा परिसर में कारगिल शौर्य वाटिका का निर्माण किया जा रहा है जिसमें पांच प्रजातियों के 11,00 पौधे लगाये जायेंगे। राजस्थान विधानसभा परिसर में कारगिल विजय में शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में कारगिल शौर्य वाटिका की स्थापना की जा रही है। इस वाटिका में सिंदूर, एरिका पाम, सांग ऑफ इण्डिया, किसना फाइकस और क्रोटोन प्रजाति के पौधे लगाये जायेंगे।
•सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान- मानसून की शुरुआत के साथ, पुरे भारत के शहर, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के नेतृत्व में सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ 2025 (1 जुलाई-31 जुलाई) अभियान के तहत स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बढ़ा रहे हैं। यह अभियान एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन में बदल रहा है जो '6 स्वच्छता मंत्रों' स्वच्छ हाथों, घरों, पड़ोस, शौचालयों, नालों और सार्वजनिक स्थानों की शक्ति को पुष्ट करता है।
•आदि तिरुवथिरई महोत्सव- आदि तिरुवथिरई महोत्सव 2025, संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित एक उत्सव है, जो 23 से 27 जुलाई 2025 तक तमिलनाडु के गंगईकोंडचोलपुरम में मनाया गया। यह विशेष उत्सव राजेंद्र चोल के दक्षिण पूर्व एशिया तक की पौराणिक समुद्री यात्रा के 1,000 वर्ष पूरे होने और प्रतिष्ठित गंगईकोंडचोलपुरम मंदिर के निर्माण की शुरुआत का भी स्मरण कराता है, जो चोल वास्तुकला का एक शानदार उदाहरण है।
•कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों पर महिला सुरक्षा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, 2025- कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों पर महिला सुरक्षा’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, 2025 का आयोजन लखनऊ, उत्तर प्रदेश में किया गया। इसे राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने लखनऊ विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के डॉ. राम मनोहर लोहिया पीठ के सहयोग से आयोजित किया। यह पहल देश भर में पेशेवर वातावरण और सार्वजनिक क्षेत्र दोनों में महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं को संज्ञान में लेकर की गई। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यन ने वर्चुअल माध्यम से मुख्य भाषण दिया।
•कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स में अग्निवीरों की सीधी भर्ती- उत्तराखंड में कार्बेट टाईगर रिजर्व में गठित किए जा रहे बाघ सुरक्षा बल में अग्निवीर सैनिकों की सीधी भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर यह घोषणा की। इसका उद्देश्य बाघों और उनके निवास क्षेत्रों की सुरक्षा करना, इनके शिकार को रोकना और वन्य जीवन से संबंधित अपराधों के खिलाफ कार्रवाई करना है। यह सुरक्षा बल लकड़ी की तस्करी, अवैध खनन, अतिक्रमण और मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसी समस्याओं से भी निपटेगा।
•मेघालय अनानास महोत्सव, 2025- 1-3 अगस्त, 2025 को मेघालय अनानास महोत्सव, 2025 नई दिल्ली में आयोजित हुआ। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस महोत्सव में शामिल हुए। इसमें मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने भी भाग लिया।
•विकसित भारत संवाद, 2025- 3 अगस्त, 2025 को विकसित भारत संवाद, 2025 भावनगर, गुजरात में आयोजित किया गया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने व्यापारियों, कारोबारियों, उद्योगपतियों और गणमान्य नागरिकों के साथ यह संवाद आयोजित किया। इस अवसर पर उन्होंने भावनगर में एक कंटेनर बंदरगाह के विकास की भी घोषणा की।
•पहला बिम्सटेक पारंपरिक संगीत महोत्सव, 2025- पहला बिम्सटेक पारंपरिक संगीत महोत्सव नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने किया। भारत, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड के कलाकारों ने इस संगीत संध्या में अपनी प्रस्तुति दी। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) द्वारा आयोजित 'सप्तसुर: सात राष्ट्र, एक राग' नामक इस महोत्सव में सात बिम्सटेक देशों की विशिष्ट संगीत परंपराओं का उत्सव मनाया गया।•तीसरा बिहार म्यूजियम बिएनाले, 2025- 7 अगस्त, 2025 को तीसरा बिहार म्यूजियम बिएनाले, 2025 पटना में शुरू हुआ। यह कार्यक्रम 31 दिसंबर तक चलेगा।
इसका मुख्य विषय-“वैश्विक दक्षिण: इतिहास साझा करना” (ग्लोबल साउथ: शेयरिंग हिस्ट्रीज़) है। यह पटना स्थित बिहार संग्रहालय का एक विशाल आयोजन है ,जिसमें दुनिया भर के संग्रहालय हर दो साल के अंतराल पर अपने मुद्दों, विषयों और संवर्धन के तरीकों पर चर्चा करते हैं।
इसमें इथियोपिया, पेरू, वेनेजुएला, इक्वाडोर, मेक्सिको, अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान और अन्य देशों के कलाकार, विशेषज्ञ सेमिनार, प्रदर्शनियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसमें पटना कलम चित्रकला कला के लिए एक विशेष खंड आरक्षित किया गया है, ताकि इस लुप्त होती विशेष कला को पुनर्जीवित किया जा सके।
•भारत की सबसे लंबी रूट वाली वंदे भारत ट्रेन- 10 अगस्त, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नागपुर-पुणे कॉरिडोर पर भारत की सबसे लंबी रूट वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस ट्रेन का नाम नागपुर-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस है। नागपुर (अजनी)-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस से नागपुर से पुणे की दूरी लगभग 12 घंटे में पूरी की जा सकेगी।
•छोटा भीम’ कॉमिक श्रृंखला- बच्चों में पढ़ने की आदत डालने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग ने नई दिल्ली में 29वें दिल्ली पुस्तक मेले में नवीनतम छोटा भीम कॉमिक श्रृंखला का अनावरण किया। ग्रीन गोल्ड एनिमेशन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से विकसित यह कॉमिक सीरीज़, ढोलकपुर के काल्पनिक राज्य में एक बहादुर और दयालु बालक भीम के साहसिक कारनामों पर आधारित है। ग्रीन गोल्ड एनिमेशन प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और सीईओ श्री राजीव चिलका हैं।
अंतरराष्ट्रीय
•हेनले पासपोर्ट इंडेक्स‚ 2025- हेनले पासपोर्ट इंडेक्स, 2025 के अनुसार सिंगापुर दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की सूची में शीर्ष स्थान पर है, जहाँ उसे दुनिया भर के 227 में से 193 गंतव्यों तक वीज़ा-मुक्त पहुँच प्राप्त है। जापान और दक्षिण कोरिया 190 गंतव्यों तक पहुंच के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। सात यूरोपीय संघ के पासपोर्ट तीसरे स्थान पर हैं, अर्थात् डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली और स्पेन, जिनकी 189 गंतव्यों तक पहुंच है।
चौथे स्थान पर सात देशों का एक और यूरोपीय समूह है - ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल और स्वीडन, जिनके 188 गंतव्यों में वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति है। न्यूजीलैंड, स्विट्जरलैंड और ग्रीस के साथ पांचवें स्थान पर है। ब्रिटेन और अमेरिका अब क्रमशः छठे और दसवें स्थान पर हैं। मध्य पूर्व का संयुक्त अरब अमीरात वैश्विक पासपोर्ट रैंकिंग में शीर्ष 10 में जगह बनाने वाला एकमात्र देश है, जो अब आठवें स्थान पर है।
भारत हेनले पासपोर्ट सूचकांक 2025 में आठ स्थान ऊपर चढ़कर 77वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि पिछले वर्ष यह 85वें स्थान पर था। भारतीय पासपोर्ट धारकों को वर्तमान में 59 स्थानों पर वीज़ा-मुक्त या वीज़ा-ऑन-अराइवल सुविधा उपलब्ध है।
अफगानिस्तान (99वें स्थान) को दुनिया में सबसे कमजोर पासपोर्ट का खिताब प्राप्त है, जहां पहले से वीजा प्राप्त किए बिना केवल 25 गंतव्यों की यात्रा की जा सकती है। फिर क्रमशः सीरिया (98वें स्थान), इराक (97वें), पाकिस्तान (96वें) का स्थान पर है।
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स वैश्विक पासपोर्टों की एक लोकप्रिय रैंकिंग है जो पासपोर्ट धारकों द्वारा बिना पूर्व वीज़ा के कितने गंतव्यों की यात्रा की जा सकती है, इस आधार पर पासपोर्ट की मज़बूती को मापता है। यह इंडेक्स अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) द्वारा उपलब्ध कराए गए आँकड़ों के आधार पर देशों को रैंक करता है।
•अल साल्वाडोर में संविधान संशोधन- अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले की सत्तारूढ़ पार्टी ने व्यापक संवैधानिक सुधार पारित किए हैं, जो अनिश्चितकालीन राष्ट्रपति चुनाव की अनुमति देते हैं और राष्ट्रपति के कार्यकाल को पांच से छह साल तक बढ़ाते हैं। सत्तारूढ़ न्यू आइडियाज़ पार्टी की एना फ़िगुएरोआ द्वारा प्रस्तावित संवैधानिक संशोधनों को नेशनल असेंबली में तुरंत मंज़ूरी मिल गई , जहाँ बुकेले की पार्टी को पूर्ण बहुमत प्राप्त है। 57 सांसदों ने इसके पक्ष में और केवल तीन ने विरोध में मतदान किया। ये बदलाव संविधान के पाँच अनुच्छेदों को प्रभावित करते हैं और राष्ट्रपति चुनावों में दूसरे दौर के पुनर्मतदान की आवश्यकता को भी समाप्त कर देते हैं।
राष्ट्रपति के वर्तमान कार्यकाल को जो मूल रूप से 1 जून, 2029 को समाप्त हो रहा था घटाकर 1 जून, 2027 करने का प्रस्ताव रखा गया। इस बदलाव से राष्ट्रपति और कांग्रेस के चुनाव संरेखित हो जाएंगे और बुकेले को दो साल पहले छह साल के लंबे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने का मौका मिल जाएगा। देश के संविधान में स्पष्ट निषेध के बावजूद, बुकेले ने पिछले साल दूसरा कार्यकाल जीता था। बुकेले समर्थित न्यायाधीशों से भरी अल सल्वाडोर की सर्वोच्च अदालत ने 2021 में फैसला सुनाया कि फिर से चुनाव लड़ना नेता का मानवाधिकार है।
•16 साल से कम उम्र के बच्चों के यूट्यूब अकाउंट बनाने पर प्रतिबंध लगाने वाला देश- ऑस्ट्रेलिया दिसंबर, 2025 से 16 साल से कम उम्र के बच्चों के YouTube अकाउंट बनाने पर प्रतिबंध लगाएगा, जो दुनिया में पहली बार लागू होने वाला सोशल मीडिया प्रतिबंध है।यह प्रतिबंध पहले से ही TikTok, Snapchat, Instagram, Facebook और X (पहले Twitter) पर लागू है, और अब eSafety कमिश्नर की सिफ़ारिशों के बाद YouTube को भी इसमें शामिल कर लिया गया है।
हालाँकि YouTube को मुख्य रूप से एक वीडियो प्लेटफ़ॉर्म के रूप में देखा जाता है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि यह बच्चों को अन्य सोशल मीडिया ऐप्स की तरह ही हानिकारक सामग्री, साइबर बदमाशी और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं जैसे जोखिमों के संपर्क में लाता है। नए नियम के तहत, 16 साल से कम उम्र के बच्चे बिना अकाउंट के भी YouTube वीडियो देख सकेंगे, लेकिन वे सामग्री पोस्ट नहीं कर पाएँगे, टिप्पणी नहीं कर पाएँगे या व्यक्तिगत वीडियो सुझाव प्राप्त नहीं कर पाएँगे।
• 66वां अंतर्राष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड, 2025- 66वां अंतर्राष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड, 2025 ऑस्ट्रेलिया के सनशाइन कोस्ट में 10 से 20 जुलाई, 2025 को आयोजित किया गया था।इसमें भारत ने तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर 193 अंकों के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विश्व स्तर पर 7वां स्थान हासिल किया। दिल्ली के कनव तलवार और आरव गुप्ता तथा महाराष्ट्र के आदित्य मंगुड़ी ने स्वर्ण पदक जीते। कर्नाटक के एबेल जॉर्ज मैथ्यू और दिल्ली के आदिश जैन ने रजत पदक जीते। दिल्ली के अर्चित मानस को कांस्य पदक मिला।
प्रतियोगिता में 69 महिला प्रतिभागियों सहित कुल 630 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 1998 के बाद यह दूसरी बार भारत ने इस ओलंपियाड में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। वर्ष 2024 में, भारत ने चार स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। 1989 में इस प्रतियोगिता के शुरू होने के बाद से अब तक भारत 23 स्वर्ण पदक जीत चुका है।
•संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव 2788 पारित किया- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अंतर्राष्ट्रीय विवादों के शांतिपूर्ण समाधान हेतु सर्वसम्मति से प्रस्ताव संख्या 2788 पारित किया। 15-सदस्यीय संस्था ने सर्वसम्मति से मसौदा प्रस्ताव 2788 (2025) (जिसे दस्तावेज़ S/RES/2788(2025) के रूप में जारी किया जाएगा ) को अपनाया, जिसका उद्देश्य विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए तंत्र को मज़बूत करना है।
परिषद ने सभी सदस्य देशों से विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 33 में उल्लिखित तंत्रों का प्रभावी ढंग से उपयोग करने का आग्रह किया, जिसमें बातचीत, पूछताछ, मध्यस्थता, समझौता, पंचनिर्णय, न्यायिक समाधान, क्षेत्रीय एजेंसियों या व्यवस्थाओं का सहारा लेना, या अपनी पसंद के अन्य शांतिपूर्ण तरीके शामिल हैं। इसने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 34 में प्रदत्त जाँच तंत्र का उपयोग करने की अपनी तत्परता भी व्यक्त की।
यह समझौता संयुक्त राष्ट्र महासचिव को यह सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित करता है कि संयुक्त राष्ट्र मध्यस्थता और निवारक कूटनीति प्रयासों का नेतृत्व और समर्थन कर सके, महासचिव को अपने अधिकारों का उपयोग जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करता है, और सदस्य देशों से इस संबंध में महासचिव का समर्थन और सहयोग करने का आह्वान करता है।
•पारंपरिक (गैर-परमाणु) हवाई बम गज़प (GAZAP)- तुर्किये ने अपने सबसे शक्तिशाली गैर-परमाणु बम GAZAP का प्रदर्शन किया है, जिसे अंग्रेजी में Wrath बम कहा जा रहा है। तुर्किये ने इस बम को IDEF 2025 अंतरराष्ट्रीय डिफेंस इंडस्ट्री मेले में पहली बार सार्वजनिक तौर पर पेश किया है।
तुर्किये का GAZAP बम करीब 970 किलोग्राम का है। धमाके के दौरान इस बम से करीब 10,000 विशेष घातक कण चारों ओर फैल जाते हैं। ये कण 10 अलग अलग तरह के घातक टुकड़ों में बदलकर भयानक तबाही फैलाते हैं। यही टेक्नोलॉजी इसे पारंपरिक बमों से अलग बनाती है। इस बम की विस्फोटक क्षमता, अमेरिकी MK-84 बम से करीब तीन गुना ज्यादा है।
•सतत विकास पर उच्च-स्तरीय राजनीतिक मंच, 2025- आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के तत्वावधान में सतत विकास पर उच्च-स्तरीय राजनीतिक मंच न्यूयॉर्क में 14 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक आयोजित किया गया। सतत विकास पर उच्च-स्तरीय राजनीतिक मंच (HLPF) का विषय था, "सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा और इसके सतत विकास लक्ष्यों के लिए टिकाऊ, समावेशी, विज्ञान और साक्ष्य आधारित समाधानों को आगे बढ़ाना, ताकि कोई भी पीछे न छूटे"।
•इज़राइल के साथ हथियारों के व्यापार पर प्रतिबंध लगाने वाला यूरोपीय संघ का पहला देश- स्लोवेनिया, यूरोपीय संघ का पहला देश है जिसने गाजा में युद्ध के कारण इजरायल के साथ सभी प्रकार के हथियारों के व्यापार पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रधानमंत्री रॉबर्ट गोलोब ने इस हथियार प्रतिबंध की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ आंतरिक मतभेदों और फूट के कारण ठोस कदम उठाने में असमर्थ रहा है, इसलिए वह स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ रहा है। इससे पहले, स्लोवेनिया की संसद ने आयरलैंड, नॉर्वे और स्पेन के नक्शेकदम पर चलते हुए फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने वाला एक आदेश पारित किया था।
•बांग्लादेश का पहला राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक- 31 जुलाई, 2025 को बांग्लादेश ने अपना पहला राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक (एमपीआई) जारी किया। यूनिसेफ और यूरोपीय संघ (ईयू) के सहयोग से जनरल इकोनॉमिक्स डिवीजन (जीईडी) द्वारा राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक (एमपीआई) जारी की गई। इस रिपोर्ट के अनुसार, दस में से लगभग तीन बच्चे (28.9%) बहुआयामी गरीबी में रह रहे हैं, जो वयस्कों की दर (21.44%) से काफी अधिक है, तथा बांग्लादेश में गरीबी की गहरी चुनौतियों से बच्चे असमान रूप से प्रभावित हैं। यह रिपोर्ट बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर में विशिष्ट अभावों को दूर करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर देती है, जो बच्चों के अधिकारों और क्षमताओं को लगातार कमजोर कर रहे हैं।
राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक (एमपीआई) के अनुसार, कुल मिलाकर, बांग्लादेश में 39 मिलियन से ज़्यादा लोग बहुआयामी गरीबी में जी रहे हैं। इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे शहरी क्षेत्रों की तुलना में बहुआयामी गरीबी का अनुभव करते हैं। रिपोर्ट में क्षेत्रीय असमानताएँ स्पष्ट रूप से दिखाई देती हैं, जहाँ पाँच ज़िलों - बंदरबन, कॉक्स बाज़ार, सुनामगंज, रंगमती और भोला में 40% से ज़्यादा लोग बहुआयामी गरीबी में जी रहे हैं। देश के 64 ज़िलों में बंदरबन की दर सबसे ज़्यादा 65.36% है, जबकि सिलहट डिवीज़न में यह दर सबसे ज़्यादा 37.70% है।
•अज़रबैजान और आर्मेनिया में समझौता- 8 अगस्त, 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मध्यस्थता में अर्मेनियाई प्रधान मंत्री निकोल पशिनयान और अज़रबैजानी राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने व्हाइट हाउस में एक ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र को लेकर दशकों पुराना संघर्ष समाप्त हो गया।
इस समझौते के तहत दोनों देशों ने लड़ाई बंद करने, राजनयिक संबंध स्थापित करने और परिवहन मार्ग खोलने का वादा किया, जिसमें आर्मेनिया के माध्यम से एक प्रमुख गलियारा 'ट्रम्प रूट फॉर इंटरनेशनल पीस एंड प्रॉस्पेरिटी' (TRIPPP) का निर्माण शामिल है। यह गलियारा अज़रबैजान के नखचिवान स्वायत्त क्षेत्र को शेष अज़रबैजान से जोड़ेगा और इसका निर्माण संयुक्त राज्य अमेरिका की देखरेख में निजी कंपनियों द्वारा किया जाएगा।
•सामाजिक विकास के लिए दूसरा विश्व शिखर सम्मेलन, 2025- सामाजिक विकास के लिए दूसरा विश्व शिखर सम्मेलन नवंबर, 2025 में कतर में आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य सामाजिक विकास और न्याय को आगे बढ़ाना, और सतत विकास पर 2030 एजेंडा के कार्यान्वयन और उसके उत्तराधिकारी के रूप में कार्य करना है।
•ऑस्ट्रेलिया द्वारा फिलिस्तीन राज्य को मान्यता- ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने 11 अगस्त, 2025 को घोषणा की कि ऑस्ट्रेलिया सितंबर, 2025 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में औपचारिक रूप से मान्यता देगा।
•केन्या स्लीपिंग सिकनेस से मुक्त घोषित- अफ्रीकी देश केन्या को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मानव अफ्रीकी ट्रिपैनोसोमायसिस यानी स्लीपिंग सिकनेस जिसे निद्रा रोग भी कहा जाता है से मुक्त घोषित कर दिया है। केन्या इस इस बीमारी को खत्म करने वाला दुनिया का 10वां देश बन गया है।
•जलवायु और लिंग नीति संवाद, 2025- "जलवायु और लिंग नीति संवाद, 2025" काठमांडू में अगस्त, 2025 में "ग्रीन टेक फॉर वीमेन" के बैनर तले आयोजित हुआ था। इस संवाद में नीति निर्माताओं, नौकरशाहों, पर्यावरणविदों और अन्य प्रमुख हितधारकों ने जलवायु परिवर्तन, लैंगिक समानता और स्वास्थ्य के मुद्दों पर चर्चा की, ताकि इन्हें राष्ट्रीय नीति ढांचे में एकीकृत किया जा सके और जलवायु कार्रवाई में युवाओं की भागीदारी बढ़ाई जा सके।
•एआई (AI) से संचालित यात्री कॉरिडोर की शुरूआत- दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (DXB) ने AI-संचालित यात्री गलियारा शुरू किया है, जिससे यात्रियों को कुछ ही सेकंडों में आव्रजन प्रक्रिया पूरी करने की सुविधा मिलती है।यह दुनिया का पहला AI-संचालित यात्री गलियारा है। इस प्रणाली में, यात्री को कोई दस्तावेज़ नहीं दिखाना पड़ता है, और चेहरे की पहचान और पूर्व-पंजीकृत बायोमेट्रिक डेटा का उपयोग करके पहचान की पुष्टि 6 से 14 सेकंड में हो जाती है, जिससे पारंपरिक पासपोर्ट नियंत्रण समाप्त हो जाता है।
•रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप- 30 जुलाई, 2025 को रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर 8.8 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया।
•जीनियस अधिनियम- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी डॉलर से जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी, जिन्हें स्टेबलकॉइन कहा जाता है, के लिए एक नियामक व्यवस्था बनाने हेतु एक कानून पर हस्ताक्षर किए हैं। जीनियस एक्ट नामक यह विधेयक सदन में 308-122 के भारी बहुमत से पारित हो गया, जिसमें लगभग आधे डेमोक्रेटिक सदस्यों और अधिकांश रिपब्लिकन का समर्थन प्राप्त हुआ। इसे क्रिप्टो वित्त में अमेरिकी नेतृत्व की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। यह एक ऐसा मील का पत्थर है जो डिजिटल संपत्तियों को भुगतान और धन हस्तांतरण का एक सामान्य तरीका बनाने का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।
आर्थिक
•उत्तर प्रदेश में ‘एक्वाकल्चर परियोजना’ और ‘एग्री एक्सपोर्ट हब’ को मंजूरी- उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपीएग्रीज (उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर ग्रोथ एंड रूरल इंटरप्राइज इकोसिस्टम स्ट्रेंथनिंग परियोजना) के अंतर्गत दो प्रमुख योजनाओं के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इनमें पूर्वांचल और बुंदेलखंड के 28 जनपदों में एक्वाकल्चर परियोजना तथा जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट एग्री एक्सपोर्ट हब की स्थापना शामिल है।
यूपीएग्रीज परियोजना विश्व बैंक और राज्य सरकार की साझेदारी (70:30) में 2024-25 से 2029-30 तक 6 वर्षों के लिए चलाई जा रही है। एक्वाकल्चर परियोजना के लिए संयुक्त अरब अमीरात की बहुराष्ट्रीय कंपनी 'एक्वाब्रिज' को तथा जेवर अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट एग्री एक्सपोर्ट हब की स्थापना के लिए कर्नाटक के इनोवा फूड पार्क, कोलार को सहायता प्रदान की जाएगी।
एक्वाकल्चर परियोजना से मछलीपालन के लिए बुनियादी ढांचे के विकास और निर्यात को बढ़ावा दिया जाएगा। 4,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के अन्तर्गत विश्व स्तरीय ट्रेनिंग सेन्टर और मत्स्य उत्पाद निर्यात के लिए एक बाय-बैक व्यवस्था स्थापित होगी। वहीं, एग्री एक्सपोर्ट हब के माध्यम से कृषि एवं बागवानी उत्पादों का मिडल ईस्ट, यूरोप और रूस जैसे बाजारों में निर्यात आसान होगा। इन परियोजनाओं से किसानों और मत्स्य उत्पादकों की आय में वृद्धि और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
•उत्तर प्रदेश में संपत्ति की रजिस्ट्री (बैनामा) पर महिलाओं को स्टैंप ड्यूटी में छूट की राशि में वृद्धि- उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा प्रदेश में संपत्ति की रजिस्ट्री (बैनामा) पर महिलाओं को स्टैंप ड्यूटी में छूट की राशि में वृद्धि किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। अब उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ रुपये तक मूल्य की संपत्ति (जैसे मकान, जमीन आदि) यदि किसी महिला के नाम खरीदी जाती है, तो उस पर स्टाम्प शुल्क में 1% की छूट मिलेगी। अब तक राज्य में यह छूट केवल 10 लाख रुपये तक की संपत्ति पर ही लागू थी, जिसमें अधिकतम 10 हजार रुपये तक की छूट मिलती थी।
•स्वच्छ सर्वेक्षण, 2024-25- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार प्रदान किए। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 विश्व के सबसे बड़े शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण का 9वां संस्करण है। इस वर्ष 4 श्रेणियों में कुल 78 पुरस्कार प्रदान किए गए। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार “रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकल” (कम करें, पुनः उपयोग करें, पुनर्चक्रण करें) की थीम पर केंद्रित हैं।
स्वच्छ सर्वेक्षण में पहली बार, शहरों को जनसंख्या के आधार पर पांच श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है जिनमें (1) बहुत छोटे शहर: 20,000 जनसंख्या (2) छोटे शहर: 20,000 - 50,000 जनसंख्या (3) मध्यम शहर : 50,000 - 3 लाख जनसंख्या (4) बड़े शहर: 3 - 10 लाख जनसंख्या और (5) दस लाख से अधिक आबादी वाले शहर (10 लाख जनसंख्या) शामिल हैं ।
स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 में इंदौर एक बार फिर देश का सबसे स्वच्छ शहर बनकर उभरा है। उसने लगातार आठवीं बार यह खिताब जीता है। स्वच्छ सुपर लीग में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर के बाद दूसरे नंबर पर सूरत और तीसरे नंबर पर नवी मुंबई ने जगह बनाई है। विजयवाड़ा चौथे स्थान पर रहा।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में सबसे अधिक महाराष्ट्र के 10 दस शहरों ने जगह बनाई है, जबकि मध्य प्रदेश के आठ, छत्तीसगढ़ के आठ, उत्तर प्रदेश के पांच और गुजरात के चार शहरों ने जगह बनाई है। आठ वर्ष पहले इस मुहिम से 73 शहर जुड़े थे, जबकि 2024-25 के स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में अब 45 सौ से अधिक छोटे और बड़े शहर जुड़ चुके हैं।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज को सर्वश्रेष्ठ गंगा शहर का पुरस्कार प्रदान किया गया, सिकंदराबाद को सर्वश्रेष्ठ छावनी बोर्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अहमदाबाद, भोपाल और लखनऊ को नई पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ शहर घोषित किया गया। विशाखापत्तनम, जबलपुर और गोरखपुर को सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण को प्राथमिकता देने के लिए सर्वश्रेष्ठ सफाई मित्र सुरक्षित शहर का पुरस्कार मिला। महाकुंभ के दौरान शहरी कचरे के सफल प्रबंधन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार, प्रयागराज मेला अधिकारी और प्रयागराज नगर निगम को एक विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया, जिसमें लगभग 66 करोड़ लोगों ने रिकॉर्ड संख्या में भाग लिया।
•अंतर्राष्ट्रीय चीनी एक्सपो, 2025- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय शुगर एक्सपो 2025 का उद्घाटन किया।
•विश्व आर्थिक दृष्टिकोण अद्यतन, जुलाई, 2025- जुलाई 2025 के अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के विश्व आर्थिक दृष्टिकोण के अनुसार, 2025 में वैश्विक विकास दर 3.0% और 2026 में 3.1% रहने का अनुमान है, जो पहले के अनुमान से बेहतर है।
•न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का सारस्वत को-ऑपरेटिव बैंक में विलय- भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक को सबसे बड़े शहरी सहकारी बैंक, सारस्वत को-ऑपरेटिव बैंक के साथ विलय को मंजूरी दे दी है। यह विलय 4 अगस्त, 2025 से प्रभावी होगा। परिणामस्वरूप, सारस्वत बैंक, न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक की सभी परिसंपत्तियों और देनदारियों को अपने अधीन कर लेगा और इसकी सभी शाखाएँ सारस्वत बैंक की शाखाओं के रूप में कार्य करेंगी। न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के जमाकर्ताओं सहित सभी ग्राहकों को 4 अगस्त, 2025 से सारस्वत बैंक का ग्राहक माना जाएगा
•इवेको ग्रुप का अधिग्रहण- टाटा मोटर्स लिमिटेड ने इटली की ट्रक बनाने वाली कंपनी इवेको (Iveco) को 38,000 करोड़ रुपये (4.5 बिलियन डॉलर) में अधिग्रहण करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। एक बार पूरे हो जाने पर, यह टाटा मोटर्स का सबसे बड़ा अधिग्रहण होगा। इससे पहले कंपनी ने 2008 में जगुआर लैंड रोवर (JLR) को 2.3 अरब डॉलर में खरीदा था।
•हिमाचल प्रदेश में पर्यटन निवेश प्रोत्साहन परिषद की स्थापना- पर्यटन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निजी निवेश को आकर्षित करने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने पर्यटन निवेश संवर्धन परिषद (टीआईपीसी) की स्थापना को मंजूरी दी है। यह एकल खिड़की प्रणाली है, जिसका उद्देश्य अनुमोदन में तेजी लाना और निवेशक सुविधा को सुव्यवस्थित करना है। पर्यटन परिषद 50 करोड़ रुपये और उससे अधिक के निवेश वाली पर्यटन परियोजनाओं के मूल्यांकन और अनुमोदन के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगी।
इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे और राज्य पर्यटन विभाग के अंतर्गत एक निवेश प्रोत्साहन प्रकोष्ठ द्वारा इसे सहायता प्रदान की जाएगी। परिषद न्यूनतम विनियमन, अधिकतम सुविधा और समयबद्ध निर्णय लेने के सिद्धांतों द्वारा शासित होगी।
•विश्व का पांचवां सबसे बड़ा विमानन बाजार- इंटरनेशनल एयरपोर्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अनुसार भारत 24.1 करोड़ यात्रियों के साथ 2024 में दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा विमानन बाजार बन गया है। भारत में 2023 की तुलना में 2024 में 11.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और कुल 21.1 करोड़ यात्रियों ने हवाई यात्रा की। मुंबई-दिल्ली मार्ग दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई मार्गों की सूची में सातवें स्थान पर रहा।
87.6 करोड़ यात्रियों के साथ अमेरिका विश्व का सबसे बड़ा विमानन बाजार बना हुआ है, 74.1 करोड़ यात्रियों के साथ चीन दूसरे स्थान पर रहा है, 26.1 करोड़ यात्रियों के साथ ब्रिटेन तीसरे और 24.1 करोड़ यात्रियों के साथ स्पेन चौथे नंबर पर रहा है।
•मौद्रिक नीति वक्तव्य‚ 2025-26- 6 अगस्त, 2025 को भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति ने मौद्रिक नीति वक्तव्य, 2025-26 जारी किया। 2025-26 के लिए तीसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति में रेपो दर को 5.50% पर बरकरार रखा गया है, सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 6.5% और खुदरा मुद्रास्फीति (CPI) के 3.7% रहने का अनुमान लगाया गया है। अन्य दरें: स्थायी जमा सुविधा (SDF) दर 5.25%, सीमांत स्थायी सुविधा (MSF) दर और बैंक दर 5.75%, प्रत्यावर्ती रेपो दर 3.35%, सीआरआर 4%, एसएलआर 18%।
•उत्तर प्रदेश ग्रामीण आबादी अभिलेख विधेयक, 2025- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कैबिनेट बैठक में 'उत्तर प्रदेश ग्रामीण आबादी अभिलेख विधेयक, 2025' को मंजूरी दी है। इस विधेयक का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति के मुख्य दस्तावेज, घरौनी को कानूनी मान्यता देना है। घरौनी, जिसे ग्राम्य आवासीय अभिलेख कहा जाता है, ग्रामीणों के आवासीय संपत्ति का आधिकारिक दस्तावेज होता है।
पहले इस दस्तावेज का उपयोग सीमित कामों के लिए किया जाता था, लेकिन अब कैबिनेट द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण आबादी अभिलेख विधेयक, 2025 को मंजूरी दिए जाने के बाद इसे कानूनी ताकत मिल जाएगी। इस बदलाव से ग्रामीण अब अपनी आवासीय संपत्ति, यानी घर और उससे जुड़ी जमीन, को गिरवी रखकर बैंकों से आसानी से ऋण प्राप्त कर सकेंगे।
•फॉर्च्यून ग्लोबल 500- फॉर्च्यून पत्रिका ने जुलाई 2025 में अपनी 'फॉर्च्यून ग्लोबल 500' सूची जारी की है, जो दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों की वार्षिक सूची है। इस सूची के अनुसार, 2024 में शामिल कंपनियों का कुल राजस्व 41.7 ट्रिलियन डॉलर था, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.8% अधिक है। कुल मिलाकर, ये कंपनियाँ 70.1 मिलियन लोगों को रोजगार देती हैं, और उनका राजस्व विश्व के सकल घरेलू उत्पाद के एक-तिहाई से भी अधिक का प्रतिनिधित्व करता है। इस सूची में पहली बार 124 चीनी कंपनियों ने अमेरिकी कंपनियों की संख्या (121) को पार कर लिया है।
अमेरिका की खुदरा क्षेत्र की कंपनी वॉलमार्ट दुनिया की टॉप रैंकिंग वाली कंपनी बनी हुई है। लगातार 12वें वर्ष और 1995 के बाद से 20वीं बार, वॉलमार्ट इस सूची में पहले स्थान पर रहा। उसके बाद अमेजन का स्थान है। टॉप 10 में तीन चीनी कंपनियां सर्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी स्टेट ग्रिड तीसरे स्थान पर, चाइना नेशनल पेट्रोल पांचवें स्थान पर और तेल एवं गैस क्षेत्र की कंपनी सिनोपेक ग्रुप छठे स्थान पर है। शीर्ष 10 वैश्विक कंपनियां (2025) हैं क्रमशः वॉलमार्ट, अमेज़न, स्टेट ग्रिड, सऊदी अरामको, चाइना नेशनल पेट्रोलियम, सिनोपेक ग्रुप, यूनाइटेडहेल्थ ग्रुप, एप्पल, सीवीएस हेल्थ, बर्कशायर हैथवे।
भारत की ओर से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपनी शीर्ष भारतीय कंपनी की जगह बनाए रखी है और 88वें स्थान पर रही। इस वर्ष भारत का प्रतिनिधित्व नौ कंपनियों ने किया है- पाँच सार्वजनिक क्षेत्र की और चार निजी क्षेत्र की। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अलावा, सूची में अन्य भारतीय कंपनियों में एलआईसी (95वां स्थान), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (127), भारतीय स्टेट बैंक (163), ओएनजीसी (181), एचडीएफसी बैंक (258), टाटा मोटर्स (283), बीपीसीएल (285), और आईसीआईसीआई बैंक (464) शामिल हैं।
यह सूची, फॉर्च्यून पत्रिका द्वारा पिछले 70 वर्षों से प्रकाशित की जा रही है, जो कंपनियों के कुल राजस्व के आधार पर उन्हें रैंक करती है।
•समुद्री खाद्य निर्यातक सम्मेलन, 2025- मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के अंबेडकर भवन में समुद्री खाद्य निर्यातक सम्मेलन 2025 का आयोजन किया, जिसमें भारत की समुद्री खाद्य निर्यात क्षमता को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
•राज्य स्वास्थ्य नियामक उत्कृष्टता सूचकांक- राज्य स्वास्थ्य नियामक उत्कृष्टता सूचकांक (श्रेष्ठ) भारत में दवा नियामक प्रणालियों के प्रदर्शन को मापने और सुधारने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक राष्ट्रीय पहल है। यह केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) द्वारा विकसित एक डेटा-संचालित उपकरण है, जो परिपक्वता प्रमाणन की दिशा में प्रगति को ट्रैक करने और औषधि सुरक्षा, गुणवत्ता और प्रभावकारिता सुनिश्चित करने में राज्यों की मदद करता है।
•वित्तीय समावेशन सूचकांक, 2025- भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का वित्तीय समावेशन सूचकांक, जो देश भर में वित्तीय सेवाओं के उपयोग की सीमा को दर्शाता है, मार्च 2025 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष (वित्त वर्ष 25) में बढ़कर 67 हो गया है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 64.2 था। केंद्रीय बैंक ने कहा कि सभी उप-सूचकांकों - पहुंच, उपयोग और गुणवत्ता में वृद्धि देखी गई।
यह सूचकांक तीन व्यापक मानदंडों पर आधारित है: पहुँच, जो कुल स्कोर का 35% है; उपयोग, जो 45% योगदान देता है; और गुणवत्ता, जिसका भारांक 20% है। एफआई-सूचकांक में वृद्धि, वंचित आबादी तक वित्तीय पहुँच बढ़ाने और उपलब्ध वित्तीय सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने में भारत की बढ़ती सफलता का संकेत है।
वैज्ञानिक
•पृथ्वी-II मिसाइल का सफल परीक्षण- भारत ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से परमाणु क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-II का सफल रात्रि परीक्षण शाम को लगभग 07.46 बजे किया। यह 500 से 1,000 किलोग्राम भार तक हथियार लेकर जाने में सक्षम है। सतह से सतह पर 350 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली इस मिसाइल में तरल और ठोस ईंधन वाले दो इंजन लगाए गए हैं। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइल को स्वदेशी तरीके से विकसित किया है।
•अग्नि-I का सफल परीक्षण- भारत ने हाल ही में ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) से कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-I का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। यह ठोस प्रणोदकों द्वारा संचालित होती है। अग्नि-I सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता 700-1,200 किमी तक है। यह 1,000 किलोग्राम तक का पारंपरिक पेलोड या परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। इसका स्वदेशी रूप से डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) द्वारा डिजाइन और निर्माण किया गया है।
•युद्धपोत अजय- भारतीय नौसेना के लिए तैयार की गई उथले पानी का पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘अजय’ का सफलतापूर्वक जलावतरण किया गया। यह कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) द्वारा तैयार की गई आठ पनडुब्बी रोधी जलपोतों की श्रृंखला का अंतिम पोत है।
इस प्रोजेक्ट के 8 पनडुब्बी रोधी युद्धपोत हैं: अर्नाला, अंजादीप, अमिनी, अग्रे, एंड्रोथ, अक्षय, अझिक्कल और अजय। इस प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए सभी आठ पोत में 80% से ज्यादा स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। INS अजय पनडुब्बी रोधी युद्धपोत की लंबाई 77.6 मीटर और चौड़ाई 10.5 मीटर है. इसको खास तौर पर शैलो वॉटर (कम गहराई वाले समुद्र क्षेत्र) में पनडुब्बी खोज और हमले के लिए डिजाइन किया गया है।
•अरुणाचल प्रदेश में तितली की दो दुर्लभ प्रजातियों की खोज- अरुणाचल प्रदेश के शि-योमी जिले के मेचुका में आयोजित पहले उच्च हिमालयी तितली एवं जैव विविधता सम्मेलन के दौरान तितलियों की दो ऐसी प्रजातियों की खोज हुई है, जो अब तक भारत में दर्ज नहीं थीं। जिन दो प्रजातियों की पहचान की गई है, वे हैं मेतोक ग्रीन सैफायर (हेलीफोरस ग्लोरिया) और मेदोग टफ्टेड ऐस (सेबास्टोनिमा बेडोएन्सिस)।
•‘समुद्र प्रचेत’- गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा भारतीय तटरक्षक बल के लिए निर्मित दूसरा और अंतिम स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत "समुद्र प्रचेत" वास्को, गोवा में लॉन्च किया गया। यह पोत 72 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री से विकसित है। इस परियोजना ने विशेष रूप से स्थानीय उद्योग और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को शामिल करके राष्ट्रीय क्षमता निर्माण और रोजगार सृजन में योगदान दिया है।
यह भारत की समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया क्षमताओं को मजबूत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह दूषित पानी को पुनर्प्राप्त कर सकता है, प्रदूषकों को अलग कर सकता है, और पुनर्प्राप्त तेल को निर्दिष्ट टैंकों में संग्रहीत कर सकता है।
•यूएवी से प्रक्षेपित सटीक निर्देशित मिसाइल का सफल परीक्षण- भारत ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल के नेशनल ओपन एरिया टेस्टिंग रेंज में ड्रोन से लॉन्च होने वाली यूएवी-लॉन्च्ड प्रिसिजन गाइडेड मिसाइल (ULPGM)-वी3 का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया।
•आईसीजीएस अटल- गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने वास्को-द-गामा, गोवा में आयोजित एक समारोह में भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के लिए भारतीय तटरक्षक जहाज आईसीजीएस अटल (यार्ड 1275) फास्ट पेट्रोल वेसल (एफपीवी) लॉन्च किया। यह पोत गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा भारतीय तटरक्षक बल के लिए बनाए जा रहे आठ स्वदेशी रूप से डिज़ाइन किए गए तीव्र गश्ती पोतों की श्रृंखला में छठा पोत है।
•प्रलय मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से प्रलय मिसाइल की लगातार दो परीक्षण उड़ानें सफलतापूर्वक कीं। 'प्रलय' कम दूरी की एक बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता 150 से 500 किलोमीटर तक है। भारत में विकसित यह मिसाइल ठोस ईंधर पर आधारित है और यह 350 से 700 किलोग्राम तक के अलग-अलग तरह के हथियार ले जाने में सक्षम हैं।
•अभ्यास तालिस्मन सेबर, 2025- आस्ट्रेलिया में अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास 'टैलिसमैन सेबर' 13 जुलाई से 4 अगस्त तक ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जा रहा है। यह इस अभ्यास का 11वाँ संस्करण है। यह एक्सरसाइज हर दो साल में होती है। तीन सप्ताह तक चलने वाला यह सैन्य अभ्यास सिडनी में एक समारोह के साथ शुरू हुआ। 'टैलिसमैन सेबर' की शुरुआत 2005 में अमेरिका और आस्ट्रेलिया के बीच द्विवार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास के रूप में हुई थी।
भारत भी पहली बार इस युद्धाभ्यास में शामिल हो रहा है। इस बार सैन्य अभ्यास में 19 देशों के 35 हजार से अधिक सैन्यकर्मी भाग ले रहे हैं। इन देशों में भारत, कनाडा, फिजी, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नार्वे, पापुआ न्यू गिनी, फिलीपींस, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, थाईलैंड, टोंगा और ब्रिटेन शामिल हैं।
मलेशिया और वियतनाम भी पर्यवेक्षकों के रूप में शामिल हो रहे हैं। यह अभ्यास पापुआ न्यू गिनी में भी होगा, जो आस्ट्रेलिया का निकटतम पड़ोसी देश है। पहली बार टैलिसमैन सेबर अभ्यास आस्ट्रेलिया के बाहर भी आयोजित किया जा रहा है।
•NISAR मिशन का सफल प्रक्षेपण- नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार (NISAR) उपग्रह को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से GSLV-F16 रॉकेट द्वारा सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। निसार सैटेलाइट नासा और इसरो का संयुक्त मिशन है। दोनों स्पेस एजेंसियों ने साथ मिलकर इसे विकसित किया है। यह अपनी तरह का पहला मिशन है जिसके माध्यम से इस उपग्रह को सूर्य समकालिक ध्रुवीय कक्षा में स्थापित किया गया है।
इसका उद्देश्य पृथ्वी की सतह की निगरानी, जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन, और पर्यावरणीय अध्ययन में योगदान देना है। यह पहला ऐसा सैटेलाइट है, जो दोहरे रडार बैंड (एल-बैंड और एस-बैंड) का यूज करता है ताकि यह अलग-अलग तरह की पर्यावरणीय और भूवैज्ञानिक परिस्थितियों की निगरानी कर सकता है।
•एक नये दुर्लभ रक्त समूह ‘सीआरआईबी’ की खोज- कर्नाटक के कोलार जिले की एक 38 वर्षीय महिला में दुनिया का एक बिल्कुल नया रक्त समूह पाया गया है, जिसे ‘CRIB’ नाम दिया गया है। यह मामला तब सामने आया जब महिला को कोलार के एक अस्पताल में हृदय शल्य चिकित्सा (हार्ट सर्जरी) के लिए भर्ती किया गया था। उनका रक्त समूह सामान्यत: O Rh+ था, लेकिन जब सर्जरी से पहले उन्हें रक्त चढ़ाने की ज़रूरत पड़ी, तो उपलब्ध कोई भी O-पॉजिटिव यूनिट उनके शरीर से मेल नहीं खा रही थी।
इसके बाद महिला के 20 परिजनों के रक्त सैंपल की भी जांच की गई, लेकिन कोई मेल नहीं मिला। डॉक्टर्स और परिवार के सहयोग से बिना रक्त चढ़ाए ही महिला की सफल हार्ट सर्जरी की गई। आगे जांच के लिए महिल के रक्त सैंपल ब्रिटेन की इंटरनेशनल ब्लड ग्रुप रेफरेंस लेबोरेटरी (IBGRL), ब्रिस्टल भेजे गए। वहां दस महीनों के व्यापक शोध और आणविक परीक्षण के बाद एक नए रक्त एंटीजन की खोज हुई, जिसे “CRIB” नाम दिया गया।
CRIB नाम में “CR” का मतलब है Cromer (एक मौजूदा रक्त समूह प्रणाली), और “IB” का मतलब है India-Bangalore, जहां इस खोज की शुरुआत हुई। यह नया एंटीजन क्रोमर ब्लड ग्रुप सिस्टम का हिस्सा है। जून 2025 में मिलान, इटली में आयोजित इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन (ISBT) की 35वीं रीजनल कांग्रेस में इस खोज की आधिकारिक घोषणा की गई।
•भारी जल उन्नयन के लिए भारत की पहली निजी परीक्षण सुविधा- मुंबई स्थित टेमा इंडिया लिमिटेड ने परमाणु विनिर्माण इकाई में रिक्त भारी जल के उन्नयन के लिए देश की पहली निजी क्षेत्र की परीक्षण सुविधा चालू की है।परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के परिचालन में तेजी लाने की दिशा में भारत के परमाणु प्रतिष्ठान ने पहली बार निजी कंपनियों को शामिल किया है, जो अब तक पूरी तरह से आंतरिक रूप से संचालित होती थी।
मुंबई स्थित टेमा इंडिया को भारत के सभी दाबित भारी जल रिएक्टरों में घटते भारी जल के उन्नयन हेतु आवश्यक उपकरणों के परीक्षण का कार्य सौंपा गया है। अब तक, यह परीक्षण देश के प्रमुख परमाणु अनुसंधान संस्थान, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) द्वारा किया जाता था।
•भेड़िया मकड़ी की नई प्रजाति की खोज- कोलकाता स्थित भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के शोधकर्ताओं ने सुंदरवन के सागर द्वीप पर मकड़ी की एक नई प्रजाति की खोज की है। यह खोज भारत में पिराटुला वंश का पहला दर्ज उदाहरण है।यह भेड़िया मकड़ियों का एक समूह है जो मुख्य रूप से एशिया में पाया जाता है, तथा यूरोप और उत्तरी अमेरिका में सीमित वितरण के साथ पाया जाता है।
पिराटुला एक्यूमिनाटा प्रजाति, लाइकोसिडे परिवार से संबंधित है, जिसे आमतौर पर वुल्फ स्पाइडर के नाम से जाना जाता है। इसकी लंबाई लगभग 8-10 मिलीमीटर होती है। यह मकड़ी जाला नहीं बनाती, लेकिन फिर भी एक मजबूत और फुर्तीली शिकारी है। ये मुख्य रूप से छोटे अकशेरुकी जीवों, खासकर कीड़ों को खाते हैं।
•पहला ‘स्वदेशी होवरक्राफ्ट’- गोवा के चौगुले शिपयार्ड में भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के लिए पहले स्वदेशी एयर कुशन व्हीकल यानी होवरक्राफ्ट के निर्माण की औपचारिक शुरुआत हो गई है। इसका डिजाइन ब्रिटेन के ग्रिफॉन होवरवर्क मॉडल पर आधारित है। लेकिन, इसे भारतीय जरूरतों के मुताबिक ढाला गया है, ताकि ये देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा सके। ये होवरक्राफ्ट तेज स्पीड से चलते हैं, कम गहराई वाले इलाकों में भी ऑपरेशन कर सकते हैं।
•INS उदयगिरि और INS हिमगिरी इंडियन नेवी में शामिल- हाल में इंडियन नेवी को दो नए युद्धपोत INS उदयगिरि और INS हिमगिरि मिले। इनकी तैनाती इंडो-पेसिफिक क्षेत्र में होगी। दोनों युद्धपोत इस तरह डिजाइन किए गए हैं कि ये दुश्मन के रडार, इंफ्रारेड और वॉयस सेंसर से बचे रहेंगे। दोनों युद्धपोत ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल और सतह से हवा में मार करने वाली बराक-8 मिसाइल से लैस हैं। इनमें 76mm नौसैनिक बंदूकें और पानी के अंदर चलने वाला टारपीडो विस्फोटक हथियार भी है।
INS 'हिमगिरी' गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) द्वारा निर्मित पी17ए युद्धपोतों में से पहला युद्धपोत है। इसका नाम पुराने INS हिमगिरि से लिया गया है। INS उदयगिरि को मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने बनाया है। इसका नाम आंध्र प्रदेश की उदयगिरि पर्वत सीरीज के नाम पर रखा गया है, जो सिर्फ 37 महीनों में बना है।
यह पहला अवसर है जब अलग अलग शिपयार्ड में निर्मित दो प्रमुख युद्धपोतों को एक साथ नौसेना में शामिल किया जा रहा है। इन युद्धपोतों में लगभग 75 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है।
•‘अग्निशोध’ अनुसंधान प्रकोष्ठ- भारतीय सेना ने IIT मद्रास के साथ सहयोग करते हुए ‘अग्निशोध’ (Agnishodh) नामक भारतीय सेना अनुसंधान प्रकोष्ठ (Indian Army Research Cell – IARC) की स्थापना की है। यह प्रकोष्ठ रक्षा नवाचार, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी विकास और स्वदेशी अनुसंधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IIT मद्रास परिसर में स्थापित किया गया है, जो सेना की परिचालन क्षमताओं को सशक्त बनाने में सहायक होगा।
•सबसे बड़ी एशियाई कछुआ- नागालैंड के पेरेन ज़िले के ज़ेलियांग सामुदायिक रिज़र्व में दस गंभीर रूप से लुप्तप्राय एशियाई विशालकाय कछुओं को छोड़ा गया। चुमौकेदिमा जिले के रंगापहाड़ स्थित नागालैंड प्राणी उद्यान से इस प्रजाति के 10 कछुओं को एक सामुदायिक कार्यक्रम के माध्यम से रिजर्व में छोड़ा गया। यह कार्यक्रम नागालैंड वन विभाग और भारत कछुआ संरक्षण कार्यक्रम द्वारा आयोजित किया गया था।
•एसएपी (SAP) लैब्स इंडिया इनोवेशन पार्क- SAP लैब्स इंडिया ने कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित देवनहल्ली में 41.07 एकड़ में फैला अपने अत्याधुनिक इनोवेशन पार्क का उद्घाटन किया है। केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट रणनीतिक रूप से स्थित, इस परिसर की परिकल्पना भारत और व्यापक एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक प्रमुख नवाचार और अनुसंधान एवं विकास केंद्र के रूप में की गई है। पूरी तरह से चालू होने पर, इसमें 15,000 पेशेवर कार्यरत होंगे।
•हेप्टाप्लेयूरम अस्सामिकम-भारत के असम के दीमा हसाओ और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों में हेप्टाप्लेयूरम अस्सामिकम नामक एक नई पादप प्रजाति की खोज की गई है। यह एरालिएसी परिवार से संबंधित है, जो सजावटी छाता पौधे (एच. आर्बोरिकोला) का भी घर है ।
•स्काईरूट ने विक्रम-1 की पहली उड़ान से पहले रॉकेट चरण का परीक्षण किया- हैदराबाद स्थित अंतरिक्ष स्टार्टअप फर्म स्काईरूट एयरोस्पेस ने घोषणा की है कि उसने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र एसएचएआर में देश के पहले निजी तौर पर विकसित कक्षीय प्रक्षेपण यान, विक्रम-1 के लिए रॉकेट के चरण 1 कार्बन समग्र ठोस ईंधन बूस्टर चरण का सफलतापूर्वक स्थैतिक परीक्षण किया है। पूर्व राष्ट्रपति और रॉकेट वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर 'कलाम-1200' नाम दिया गया यह रॉकेट चरण भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में विकसित सबसे बड़ा मोनोलिथिक सॉलिड रॉकेट मोटर है।
11 मीटर की लंबाई के साथ, यह लगभग 1200 kN का पीक वैक्यूम थ्रस्ट उत्पन्न कर सकता है, जो बोइंग 737 मैक्स के इंजन से लगभग 10 गुना ज़्यादा है। उड़ान के दौरान, कलाम-1200, विक्रम-1 को लॉन्च पैड से 50 किमी से अधिक की ऊंचाई तक ले जाएगा, जिसके बाद एक सटीक और उन्नत वायवीय प्रणाली निर्बाध चरण पृथक्करण को सक्षम करेगी।
•युद्धपोत ‘इक्षक’- गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने 14 अगस्त, 2025 को भारतीय नौसेना को युद्धपोत 'इक्षक' सौंपा। 'इक्षक' जिसका अर्थ है 'मार्गदर्शक' गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स द्वारा निर्मित चार सर्वेक्षण पोतों (बड़े) की श्रृंखला में तीसरा पोत है। इस श्रेणी का दूसरा पोत आईएनएस निर्देशक अक्टूबर, 2024 में नौसेना को सौंपा गया था, जबकि पहला पोत आईएनएस संध्याक दिसंबर, 2023 में नौसेना को सौंपा गया था।
•‘बाज़ अख एंटी ड्रोन सिस्टम’- पंजाब देश का पहला राज्य है जिसने पाकिस्तान से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए पोर्टेबल एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात किया है। पंजाब ने सीमावर्ती तरनतारन ज़िले से 'बाज अख' (बाज की आंख) नामक एक नया ड्रोन-रोधी सिस्टम लॉन्च किया। यह प्रणाली सीमा पार से राज्य में घुसने की कोशिश करने वाले ड्रोनों को तुरंत निष्क्रिय कर देगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह प्रणाली पठानकोट से फाज़िल्का तक सीमा पर दूसरी रक्षा पंक्ति के रूप में तैनात की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ समन्वय में क्रियाशील बनाया जाएगा।
•भारत की पहली ड्रोन-आधारित कृत्रिम वर्षा (क्लाउड सीडिंग)- भारत में पहली ड्रोन-आधारित क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम वर्षा) परियोजना राजस्थान के जयपुर के पास रामगढ़ बांध क्षेत्र में शुरू की गई। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने रामगढ़ बांध पर भारत के पहले ड्रोन आधारित कृत्रिम वर्षा परीक्षण की शुरुआत की।
राजस्थान के राज्य कृषि विभाग ने जल संकट को दूर करने और रामगढ़ झील को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से देश का पहला ड्रोन-आधारित क्लाउड सीडिंग प्रयोग शुरू किया है। यह प्रयोग एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है और इसमें अमेरिका व बेंगलूरु की कंपनी जेन एक्स एआई कृषि विभाग के साथ मिलकर काम कर रही है।
क्लाउड सीडिंग तकनीक में ड्रोन के ज़रिए बादलों में सिल्वर आयोडाइड (Silver Iodide) या सोडियम क्लोराइड (Sodium Chloride) जैसे रसायनों का छिड़काव किया जाता है। ये रसायन बादलों में नमी को बूँदों में बदलने में मदद करते हैं, जिससे बारिश होती है। हालांकि, ड्रोन को नियंत्रित करने में बाधाओं और जीपीएस सिग्नल की समस्या के कारण डेमो में शुरुआती अड़चनें आईं।
•वेनेरा-डी मिशन- वेनेरा-डी (Venera-D) रूस का एक प्रस्तावित अंतरिक्ष मिशन है जिसका उद्देश्य शुक्र ग्रह के वातावरण, सतह और जलवायु तंत्र का गहन वैज्ञानिक अध्ययन करना है। इस मिशन में एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक गुब्बारे वाला प्रोब शामिल होगा। 'डी' का अर्थ रूसी शब्द 'डोल्गोज़िवुशाया' है, जिसका अर्थ 'दीर्घजीवी' या 'लंबे समय तक चलने वाला' है।
यह मिशन सोवियत युग के वेनेरा और वेगा कार्यक्रमों के बाद रूस का सबसे बड़ा शुक्र अन्वेषण प्रयास होगा। यह मिशन 2034 और 2036 के बीच लॉन्च होने की उम्मीद है और इसमें शामिल होने वाले उपकरणों पर प्रारंभिक डिजाइन कार्य जनवरी 2026 में शुरू होगा।
ऑर्बिटर का मुख्य उद्देश्य रडार का उपयोग करके अवलोकन करना है। लैंडर, ग्रह की सतह पर लंबी अवधि तक काम करने में सक्षम होगा बैलून प्रोब शुक्र के वायुमंडल में उड़ना और वहां के वातावरण का अध्ययन करेगा।
पुरस्कार/सम्मान
•संसद रत्न पुरस्कार, 2025- सत्रह सांसदों को नई दिल्ली में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संसद रत्न पुरस्कार, 2025 से सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र से सबसे अधिक 7 सांसदों को सम्मान मिला। यह पुरस्कार उन सांसदों को दिया जाता है जिन्होंने संसद में चर्चा, सवाल-जवाब, विधायी कार्य और नीतिगत सुझावों के ज़रिए लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
इसकी शुरुआत 2010 में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की प्रेरणा से प्राइम पॉइंट फाउंडेशन और ई-मैगजीन 'प्रीसेंस' द्वारा की गई थी। उन्होंने ही इस पुरस्कार का पहला समारोह चेन्नई में उद्घाटित किया था। इन सम्मानों में चार विशेष जूरी पुरस्कार भी शामिल हैं, जो लगातार तीन कार्यकालों में संसदीय लोकतंत्र में उनके निरंतर योगदान को मान्यता प्रदान करते हैं।
विशेष जूरी पुरस्कार भर्तृहरि महताब (भाजपा, ओडिशा), एनके प्रेमचंद्रन (रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, केरल), सुप्रिया सुले (एनसीपी-एसपी, महाराष्ट्र), और श्रीरंग अप्पा बार्ने (शिवसेना, महाराष्ट्र) को प्रदान किए गए हैं - इन सभी ने 16वीं लोकसभा के बाद से शीर्ष प्रदर्शन बनाए रखा है।
इनके अलावा जिन 13 सांसदों को संसद में उनकी सक्रियता, सवाल पूछने, बहस में भागीदारी और विधायी सुझावों के लिए चुना गया है- स्मिता वाघ (भाजपा), अरविंद सावंत (शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे), नरेश गणपत म्हास्के (शिवसेना), वर्षा गायकवाड़ (कांग्रेस), मेधा कुलकर्णी (भाजपा), प्रवीण पटेल (भाजपा), रवि किशन (भाजपा), निशिकांत दुबे (भाजपा), बिद्युत बारन महतो (भाजपा), मदन राठौर (भाजपा), पी. पी. चौधरी (भाजपा), सी. एन. अन्नादुरै (डीएमके), दिलीप सैकिया (भाजपा)।
इस बार दो संसदीय स्थायी समितियों को भी उनकी रिपोर्टों की गुणवत्ता तथा विधायी निगरानी में योगदान के लिए संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया- वित्त पर स्थायी समिति- अध्यक्ष: भर्तृहरि महताब, कृषि पर स्थायी समिति- अध्यक्ष: चरणजीत सिंह चन्नी (कांग्रेस)।
इन पुरस्कारों का चयन पूरी तरह से आधिकारिक आंकड़ों जैसे कि संसद की बहसों, पूछे गए सवालों, प्रस्तुत विधेयकों और समिति रिपोर्टों के आधार पर किया जाता है। चयन की ज़िम्मेदारी एक जूरी कमेटी की होती है जिसकी अध्यक्षता इस बार राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज गंगाराम अहीर ने की।
योजना/परियोजना
•विश्व की सबसे बड़ी जलविद्युत बांध परियोजना- चीन ने दुनिया के सबसे बड़े जलविद्युत बांध का निर्माण शुरू कर दिया है , जिसे मोटुओ हाइड्रोपावर स्टेशन के रूप में जाना जाता है, जो तिब्बती पठार के पूर्वी किनारे पर है। इसकी लागत 170 अरब डॉलर होगी और इससे सालाना 300 अरब किलोवाट घंटे बिजली पैदा होने की उम्मीद है, जो ब्रिटेन द्वारा पिछले साल खपत की गई बिजली की मात्रा के बराबर है। यह परियोजना नवीकरणीय ऊर्जा का विस्तार करने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के चीन के प्रयास का हिस्सा है ।
पांच जलविद्युत स्टेशनों से युक्त यह बांध यारलुंग जांग्बो नदी के निचले क्षेत्र में स्थित होगा। यारलुंग ज़ंगबो नदी तिब्बत से निकलकर दक्षिण में भारत और फिर बांग्लादेश में बहते हुए ब्रह्मपुत्र नदी बन जाती है, जिससे इस परियोजना को लेकर दोनों देशों में चिंता पैदा हो गई है। इससे भारत और बांग्लादेश में लाखों लोग प्रभावित हो सकते हैं।
चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने जलविद्युत परियोजना को "शताब्दी की परियोजना" बताया। तिब्बत में चीन की ओर से शुरू किया गया निर्माण पृथ्वी पर मानव निर्मित सबसे बड़ा कंक्रीट स्ट्रक्चर होगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा हाइड्रोपावर डैम होगा। जब ये पावर प्रोजेक्ट चालू हो जाएगा तो इससे चीन के 30 करोड़ लोगों को बिजली मिलेगी।
•'लाडो सखी’ योजना- हरियाणा में बेटियों की जन्म दर बढ़ाने के लिए राज्य सरकार लगातार नए-नए प्रयास कर रही है। इसी के तहत हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में लाडो लक्ष्मी योजना से पहले एक नई योजना को लॉन्च किया है। मुख्यमंत्री ने अंबाला से तीज महोत्सव के दौरान इसकी घोषणा की है।
इस योजना के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर और ANM नर्स गर्भवती महिलाओं की मदद करेंगी। साथ ही हर बेटी के जन्म पर 1000 रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा। लाडो सखी योजना से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को मजबूती मिलेगी।
•वीर परिवार सहायता योजना- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) ने ‘वीर परिवार सहायता योजना’ शुरू की। इस योजना को श्रीनगर में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय सम्मेलन के दौरान शुरू किया गया। इस योजना का उद्देश्य रक्षा कर्मियों और उनके परिवारों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करना है।
•सेतुबंध स्कॉलर योजना- केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय और भारतीय ज्ञान प्रणाली विभाग ने सेतुबंध स्कॉलर योजना शुरू की है। पहली बार शुरू की गई यह योजना उन पारंपरिक विद्वानों के लिए है जिन्होंने कम से कम 5 वर्षों तक किसी गुरु या गुरुकुल में रहकर भारतीय विद्याओं या कलाओं में गहन अध्ययन किया है। ऐसे 18 क्षेत्र चयनित किए गए हैं जिसमें यह शोध कर पाएंगे। इसके लिए सरकार छात्रवृत्ति भी देगी। इस योजना का उद्देश्य भारतीय पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक शिक्षा के बीच सेतु स्थापित करना है।
•‘हिम बस प्लस’ योजना- हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 'हिम बस प्लस' योजना का शुभारंभ किया। यह योजना पहचान प्रबंधन को नकदी रहित भुगतान के साथ एकीकृत करती है और वोल्वो सेवाओं सहित हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों का उपयोग करने वाले यात्रियों को किराए में छूट प्रदान करती है। इस योजना के तहत यात्रियों को किराये पर पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी, जबकि लॉयल्टी कार्यक्रम के तहत मासिक यात्रा के आधार पर कैशबैक लाभ मिलेगा।
•अन्नदाता सुखीभव-पीएम किसान योजना- आंध्र प्रदेश सरकार ने किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए अन्नदाता सुखीभव योजना शुरू की है। इस योजना के तहत, प्रत्येक चयनित किसान को हर साल ₹20,000 मिलते हैं। यह राशि राज्य सरकार (₹14,000) और केंद्र सरकार (₹6,000) के बीच विभाजित की जाती है। यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है।
•राष्ट्रीय जलमार्ग-57 परिचालन प्रारंभ- राष्ट्रीय जलमार्ग (एनडब्ल्यू)-57 (कोपिली नदी) को 2 अगस्त, 2025 को चालू कर दिया गया है, जिससे एक दशक से अधिक समय के बाद असम में अंतर-राज्यीय जलमार्ग माल परिवहन की बहाली हो जाएगी। कामरूप के चंद्रपुर स्थित गोवर्धन पुल से दक्षिण समारा स्थित हाटसिंगीमारी तक पहली बार मालवाहक जहाज का ट्रायल रन शुरू हुआ। इस ट्रायल में स्व-लोडिंग पोत एमवी वीवी गिरी शामिल था, जिसने मेसर्स स्टार सीमेंट से 300 मीट्रिक टन सीमेंट को कोपिली नदी (एनडब्ल्यू 57) और ब्रह्मपुत्र नदी (एनडब्ल्यू 2) पर 300 किलोमीटर के रास्ते लगभग 12 से 14 घंटे की यात्रा में पहुँचाया।
•तेलंगाना खेल नीति- तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने प्रथम तेलंगाना खेल सम्मेलन में राज्य की खेल नीति घोषित की। इसके तहत राज्य में खेल ढांचे का विस्तार किया जाएगा, खेल में करिअर को बढ़ावा दिया जाएगा और खेल-कूद के माहौल को बेहतर बनाया जाएगा।
इसके लिए राज्य सरकार तेलंगाना खेल विकास कोष के प्रबंधन के लिए 14 सदस्यों वाले शासी बोर्ड का गठन करेगी। इसमें कपिल देव, अभिनव बिंद्रा, पुलेला गोपीचंद, बाइचुंग भूटिया और संजीव गोयनका जैसे नामी खिलाड़ी होंगे। इसका उद्देश्य राज्य को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
•भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी-चिवनिंग छात्रवृत्ति योजना- उत्तर प्रदेश सरकार ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी-चिवनिंग छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। इसके तहत प्रदेश के पांच प्रतिभाशाली छात्रों को हर साल यूनाइटेड किंगडम के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में एक वर्षीय मास्टर्स की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्रवृत्ति में ट्यूशन फीस रहन-सहन और हवाई किराया शामिल होगा। सरकार ने इसके लिए दो करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद यह योजना सत्र 2025-26 से लागू हो गई है।
योजना के तहत प्रति छात्र औसतन 40 से 45 लाख रुपये तक का खर्च आएगा। इसमें से 23 लाख रुपये प्रदेश सरकार देगी जबकि शेष राशि यूनाइटेड किंगडम की सरकार वहन करेगी। योजना फिलहाल प्रारंभिक तीन वर्षों तक लागू रहेगी और 30 मार्च 2028 में नवीनीकरण का निर्णय लिया जाएगा। छात्रों का चयन उत्तर प्रदेश सरकार और यूनाइटेड किंगडम के फारेन कामनवेल्थ एंड डेवलपमेंट आफिस (एफसीडीओ) के प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
•‘मुख्यमंत्री निजुत मोइना 2.0’ योजना- 'मुख्यमंत्री निजुत मोइना 2.0' असम सरकार की एक योजना है, जिसे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 6 अगस्त 2025 को लॉन्च किया था। इस योजना का उद्देश्य उच्च शिक्षा में लड़कियों की भागीदारी बढ़ाना और बाल विवाह को समाप्त करना है, जिसके तहत उच्च शिक्षा जारी रखने वाली छात्राओं को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
•टाटो-II जलविद्युत परियोजना- भारत की आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने अरुणाचल प्रदेश के शियोमी जिले में टाटो-II जल विद्युत परियोजना के निर्माण के लिए 8,146.21 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी है। विद्युत मंत्रालय के अनुसार, इस परियोजना की स्थापित क्षमता 700 मेगावाट है और यह 2738.06 मिलियन यूनिट ऊर्जा का उत्पादन करेगी।
इसका कार्यान्वयन नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड और अरुणाचल प्रदेश सरकार के बीच एक संयुक्त उद्यम के माध्यम से किया जाएगा। भारत सरकार सड़कों, पुलों और संबंधित ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण के लिए बजटीय सहायता के रूप में 458.79 करोड़ रुपये भी आवंटित करेगी। टाटो-II जल विद्युत परियोजना के 72 महीनों में पूरा होने की उम्मीद है।
ऑपरेशन/अभियान
•भारत एनसीएक्स, 2025- भारत एनसीएक्स (National Cyber Security Exercise) 2025, भारत की साइबर सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने के लिए आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर का अभ्यास था, जो 21 जुलाई से 1 अगस्त, 2025 तक चला।
•एक्सरसाइज बोल्ड कुरुक्षेत्र, 2025- भारत-सिंगापुर संयुक्त सैन्य अभ्यास “एक्सरसाइज बोल्ड कुरुक्षेत्र “ का 14वां संस्करण जोधपुर में आयोजित किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के अधिदेश के तहत दोनों सेनाओं की अंतर-संचालन क्षमता और संयुक्त प्रशिक्षण क्षमताओं को बढ़ाना है। यह अभ्यास एक टेबल टॉप अभ्यास और कंप्यूटर-आधारित युद्धाभ्यास के रूप में था। इसका उद्देश्य यंत्रीकृत युद्ध के लिए संचालन प्रक्रियाओं को सुदृढ करना है।
•सिम्बेक्स, 2025- 28 जुलाई से 1 अगस्त, 2025 के मध्य भारत-सिंगापुर नौसेना का द्विपक्षीय अभ्यास सिम्बेक्स, 2025 के 32वें संस्करण का आयोजन सिंगापुर में किया गया। इस वर्ष के अभ्यास में आरएसएस सिंगापुर-चांगी नौसैनिक अड्डे पर तटीय चरण और उसके बाद दक्षिण चीन सागर के दक्षिणी छोर पर समुद्री चरण शामिल था। भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सतपुड़ा ने इस अभ्यास में हिस्सा लिया।
•स्लिनेक्स, 2025- 14-18 अगस्त 2025 तक श्रीलंका-भारत नौसेना अभ्यास स्लिनेक्स (SLINEX) के 12वें संस्करण का आयोजन कोलंबो में किया गया। यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया गया। पहला चरण कोलंबो में हार्बर चरण के साथ शुरू हुआ , जो 14 -16 अगस्त, 2025 तक चला और इसके बाद 17-18 अगस्त, 2025 तक समुद्री चरण का आयोजन हुआ ।
इसमें भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस राणा और आईएनएस ज्योति ने भाग लिया। इस अभ्यास का पिछला संस्करण 2024 में भारत के विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया था। इस अभ्यास की शुरुआत वर्ष 2005 में हुई थी।
•ऑपरेशन अलर्ट- 11 अगस्त, 2025 को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने राजस्थान में भारत-पाक सीमा पर ‘ऑपरेशन अलर्ट’ नामक एक सप्ताह का सुरक्षा अभियान शुरू किया। इसका उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा उपायों को और सुदृढ़ करना है। इसका समापन 17 अगस्त, 2025 को हुआ।
सम्मेलन/समारोह
•शहरों को साइबर सुरक्षित बनाने पर राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025- शहरों को साइबर सुरक्षित बनाने पर राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025 नई दिल्ली में आयोजित हुआ। यह सम्मेलन आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा गृह मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय,भारत सरकार के सहयोग से आयोजित किया गया था।
•भारत के अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्र संघ सम्मेलन, 2025- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने भारत के अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्र संघ सम्मेलन, 2025 का उद्घाटन किया। पीयूष गोयल ने युवाओं से 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया, जैसा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अमृत काल के लिए 'पंच प्रण' के तहत कल्पना की है।
उन्होंने बताया कि पाँच प्रतिज्ञाओं में से पहली प्रतिज्ञा भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प है, दूसरा संकल्प औपनिवेशिक मानसिकता को त्यागना है, तीसरा संकल्प भारत की विरासत पर गर्व करने का है, चौथी प्रतिज्ञा राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि होनी चाहिए, पाँचवाँ संकल्प, राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए 1.4 अरब भारतीयों का सामूहिक संकल्प है।
•मेरकॉम इंडिया रिन्यूएबल्स समिट, 2025- मेरकॉम इंडिया रिन्यूएबल्स शिखर सम्मेलन, 2025 नई दिल्ली में आयोजित हुआ। इसका मुख्य विषय है- 'जहाँ नीति महत्वाकांक्षा से मिलती है'। इस आयोजन का उद्देश्य अक्षय ऊर्जा क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग और सौदेबाजी को सुगम बनाना है।
•समुद्री वित्तपोषण शिखर सम्मेलन, 2025- पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने नई दिल्ली में समुद्री वित्तपोषण शिखर सम्मेलन, 2025 की सफलतापूर्वक मेजबानी की। इसमें भारत के समुद्री भविष्य के लिए परिवर्तनकारी वित्तीय रणनीतियों पर विचार-विमर्श करने हेतु वरिष्ठ नीति-निर्माता, उद्योग जगत के नेता, वैश्विक निवेशक और डोमेन विशेषज्ञ एक साथ आए। यह शिखर सम्मेलन समुद्री अमृत काल विजन 2047 के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य जहाज निर्माण, बंदरगाह बुनियादी ढांचे और वित्तीय लचीलेपन को मजबूत करके भारत को दुनिया की अग्रणी समुद्री शक्तियों में से एक के रूप में स्थापित करना है।
•14वां अंतर्राष्ट्रीय विरासत पर्यटन सम्मेलन, 2025- पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने गुजरात के वडोदरा के लक्ष्मी विला पैलेस में पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार, गुजरात पर्यटन, दिल्ली पर्यटन, इंडिगो और आईआरसीटीसी के सहयोग से अपना 14वां अंतर्राष्ट्रीय विरासत पर्यटन सम्मेलन आयोजित किया। "ख़्याल विरासत का" विषय पर आधारित यह सम्मेलन विरासत-आधारित पर्यटन के क्षेत्र में संवाद, कार्रवाई और वकालत के लिए एक जीवंत मंच के रूप में कार्य करेगा।
•पहला सशस्त्र बल राष्ट्रीय सम्मेलन शेप, 2025- आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल, नई दिल्ली ने भारत के पहले सशस्त्र बल राष्ट्रीय सम्मेलन, SHAPE 2025 का आयोजन किया। इसका मुख्य विषय स्थायी अस्पताल नियोजन और वास्तुकला था। इस कार्यक्रम में सैन्य और असैन्य दोनों क्षेत्रों के डॉक्टरों, वास्तुकारों, इंजीनियरों और प्रशासकों सहित 275 से अधिक पेशेवरों ने पर्यावरण-अनुकूल, आपदा-रोधी और रोगी-केंद्रित स्वास्थ्य सेवा अवसंरचना पर विचार-विमर्श किया।
•राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन, 2025- केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में दो दिवसीय आठवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन, 2025 का उद्घाटन किया। यह सम्मेलन हाइब्रिड, फिज़िकल और वर्चुअल, फॉर्मेट में आयोजित किया गया। देशभर से लगभग 800 अधिकारियों ने इसमें हिस्सा लिया और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबन्धित विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की।
•युवा लीडर्स का गोलमेज सम्मेलन, 2025- 5 अगस्त, 2025 को युवा लीडर्स का गोलमेज सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित हुआ। गोलमेज सम्मेलन का विषय 'भारत-नेपाल द्विपक्षीय संबंधों में युवा आदान-प्रदान और खेल की भूमिका' था। इस सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने की और इसका सह-आयोजन विदेश मंत्रालय, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) ने किया। नई दिल्ली, पुणे और मुंबई में आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य राजनीतिक और युवा स्तर पर सहभागिता को और मजबूत बनाना है।
•एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 2025- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 7 से 9 अगस्त 2025 तक नई दिल्ली में एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इसका विषय था "सदाबहार क्रांति: जैव-खुशी का मार्ग "। इस कार्यक्रम का आयोजन एम.एस. स्वामीनाथन अनुसंधान प्रतिष्ठान ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सहयोग से किया गया था।
•64वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी, 2025- संस्कृति और पर्यटन मंत्री, गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली में ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित 64वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
•पहला भारत-न्यूजीलैंड रक्षा रणनीतिक वार्ता, 2025- 5 अगस्त, 2025 को पहला भारत-न्यूजीलैंड रक्षा रणनीतिक वार्ता, 2025 नई दिल्ली में आयोजित हुई। भारत के रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव (अंतरराष्ट्रीय सहयोग) अमिताभ प्रसाद और न्यूजीलैंड के रक्षा मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय शाखा की प्रमुख कैथलीन पीयर्स ने इस बैठक की सह-अध्यक्षता की।
•भारत-सिंगापुर व्यापार एवं निवेश संयुक्त कार्य समूह की चौथी बैठक, 2025- 14 अगस्त ,2025 को भारत-सिंगापुर व्यापार एवं निवेश संयुक्त कार्य समूह की चौथी बैठक, 2025 वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में आयोजित हुई।
•आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौता संयुक्त समिति की 10वीं बैठक, 2025- 10-14 अगस्त, 2025 को आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौता संयुक्त समिति की 10वीं बैठक, 2025 नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में आयोजित हुई।
•रूस-संयुक्त राज्य अमेरिका शिखर सम्मेलन, 2025- 15 अगस्त, 2025 को रूस-संयुक्त राज्य अमेरिका शिखर सम्मेलन, 2025 अलास्का के एंकोरेज स्थित ज्वाइंट बेस एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन में आयोजित किया गया। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच एक शिखर सम्मेलन था। इस चर्चा का मुख्य विषय चल रहा रूस-यूक्रेन युद्ध था, जिसे डोनाल्ड ट्रम्प समाप्त करना चाहते हैं।
•तीसरा भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन, 2025- 13 अगस्त, 2025 को तीसरा भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन, 2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
•युवा बौद्ध विद्वानों का तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025- युवा बौद्ध विद्वानों का तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 22 अगस्त, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित हुआ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ द्वारा संस्कृति मंत्रालय और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन का विषय "21वीं सदी में बुद्ध धम्म में ज्ञान का संचरण" था। इस सम्मेलन में रूस, वियतनाम, कंबोडिया, श्रीलंका, म्यांमार, ताइवान और भारत सहित कई देशों के युवा विद्वान, प्रोफेसर, भिक्षु और गणमान्य व्यक्ति एकत्रित हुए।
संधि/समझौता
•संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार समझौता- राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ एक व्यापार समझौते की घोषणा की, जिससे दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच आर्थिक संबंधों में मौलिक रूप से संतुलन स्थापित होगा। इससे अमेरिकियों को यूरोपीय संघ के बाजार तक अभूतपूर्व पहुंच मिलेगी।
यूरोपीय संघ 2028 तक 750 अरब डॉलर की अमेरिकी ऊर्जा खरीदेगा और अमेरिका में 600 अरब डॉलर का नया निवेश करेगा। राष्ट्रपति ट्रम्प की संतुलित व्यापार स्थापित करने की रणनीति के तहत, यूरोपीय संघ, अमेरिका को 15% की टैरिफ दर का भुगतान करेगा, जिसमें ऑटोमोबाइल और ऑटो पार्ट्स, दवाइयाँ और सेमीकंडक्टर शामिल हैं। हालाँकि, स्टील, एल्युमीनियम और तांबे पर क्षेत्रीय टैरिफ अपरिवर्तित रहेंगे, यूरोपीय संघ 50% का भुगतान करना जारी रखेगा।
•आईएनएफ संधि- अगस्त, 2025 में रूस ने आधिकारिक तौर पर आईएनएफ संधि (मध्यम दूरी की परमाणु शक्ति संधि) से खुद को अलग कर लिया। रूस ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह अब मध्यम दूरी की परमाणु शक्ति (आईएनएफ) संधि से बंधा हुआ नहीं है। 1987 के हथियार नियंत्रण समझौते में 500 से 5,500 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली ज़मीनी मिसाइलों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
•राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (NSIC)-निजी क्षेत्रीय बैंकों के मध्य समझौता- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को ऋण की उपलब्धता, पहुंच एवं वहनीयता को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम ने अपने एमएसएमई ऋण सुविधा कार्यक्रम के तहत 11 अगस्त, 2025 को विभिन्न निजी क्षेत्र के बैंकों जैसे - एक्सिस बैंक, धनलक्ष्मी बैंक, कर्नाटक बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और इंडसइंड बैंक के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
•ई-सुश्रुत@क्लिनिक शुरू करने के लिए समझौता- 14 अगस्त, 2025 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) और उन्नत संगणना विकास केंद्र (C-DAC) ने ई-सुश्रुत@क्लिनिक प्रारंभ करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।यह प्रणाली विशेष रूप से छोटे एवं मध्यम आकार के स्वास्थ्य प्रदाताओं के लिए डिज़ाइन की गई है।
चर्चित व्यक्ति (राष्ट्रीय)
•प्रो. असीम कुमार घोष- प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ लिया। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने इन्हें पद की शपथ दिलाई। इस पद पर इन्होने बंडारू दत्तात्रेय का स्थान लिया।
•सुहानी शाह- प्रसिद्ध मेंटलिस्ट और मैजिशियन सुहानी शाह को इटली में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक में ‘बेस्ट मैजिक क्रिएटर’ का अवॉर्ड मिला। यह अवॉर्ड दुनियाभर के मैजिशियन के लिए सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है।
•न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली- न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली ने पटना उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस पद पर इन्होने न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन का स्थान लिया।
•न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान- न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने झारखंड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इन्होने न्यायमूर्ति रामचंद्र राव का स्थान लिया।
•न्यायमूर्ति मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव- न्यायमूर्ति मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव ने मद्रास उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इससे पहले वह राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे। इस पद पर इन्होने न्यायमूर्ति के. आर. श्रीराम का स्थान लिया है।
•न्यायमूर्ति के. आर. श्रीराम- न्यायमूर्ति के. आर. श्रीराम ने राजस्थान उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उन्हें राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने शपथ दिलाई। इससे पहले वह मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे। इस पद पर इन्होने न्यायमूर्ति मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव का स्थान लिया है
•नितिन गुप्ता- नितिन गुप्ता ने राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (NFRA) के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया।
•अजय सेठ- केंद्र सरकार ने पूर्व वित्त एवं आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ को भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। इस पद पर वह देबाशीष पांडा का स्थान लेंगे।
•दीपक बागला- दीपक बागला ने अटल इनोवेशन मिशन (AIM) के नए मिशन निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया।
•कविन्द्र गुप्ता- कविन्द्र गुप्ता ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के तीसरे उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्हें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण पल्ली ने पद की शपथ दिलाई। इस पद पर उन्होंने ब्रिगेडियर (डॉ.) बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) का स्थान लिया।
•पुसापति अशोक गजपति राजू- पुसापति अशोक गजपति राजू ने गोवा के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण किया। बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे ने नए राज्यपाल को पद की शपथ दिलाई। इस पद उन्होंने पी. एस. श्रीधरन पिल्लई का स्थान लिया।
•प्रो. उमा कांजीलाल- प्रो. उमा कांजीलाल इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की पहली महिला कुलपति नियुक्त हुई।
•जगदीप धनखड़- भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। वे वर्ष 2022 में भारत के 14वें उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे। वे वर्ष 2019 - 2022 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे थे।
•लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह- 31 जुलाई, 2025 को लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने भारतीय सेना के नए उप प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस पद पर इन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू का स्थान लिया।
•के.जे.पटेल- 31 जुलाई, 2025 को के.जे.पटेल इफ्को के नए प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त हुए। इस पद पर इन्होंने यू.एस.अवस्थी का स्थान लिया है।
•शशि प्रकाश गोयल- 31 जुलाई, 2025 को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी शशि प्रकाश गोयल ने उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे वर्ष 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इस पद पर इन्होंने मनोज कुमार सिंह का स्थान लिया है।
•राज कुमार अरोड़ा- 1 अगस्त, 2025 को राज कुमार अरोड़ा ने रक्षा लेखा महानियंत्रक का पदभार ग्रहण किया। वे 1990 बैच के भारतीय रक्षा लेखा सेवा अधिकारी हैं।
•निखिल रविशंकर- जुलाई, 2025 में भारतीय मूल के निखिल रविशंकर को एयर न्यूज़ीलैंड का नया सीईओ नियुक्त किया गया। वे अक्टूबर, 2025 से सीईओ का पदभार संभालेंगे। इस पद पर वह ग्रेग फोरेन का स्थान लेंगे।
•डॉ. ए. राजराजन- 1 अगस्त, 2025 को डॉ. ए. राजराजन ने तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) के नए निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस पद पर इन्होंने डॉ. एस. उन्नीकृष्णन का स्थान लिया।
•एस राधा चौहान- अगस्त, 2025 में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की पूर्व सचिव एस राधा चौहान क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) की पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त हुईं।
•गौरव बनर्जी- अगस्त, 2025 में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बनर्जी टेलीविजन निगरानी एजेंसी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए।
•राजीव आनंद- अगस्त, 2025 में राजीव आनंद इंडसइंड बैंक के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त हुए।
•पीबी बालाजी- पीबी बालाजी जगुआर लैंड रोवर के नए सीईओ नियुक्त हुए। उनका कार्यकाल नवंबर, 2025 से शुरू होगा। इस पद पर वह एड्रियन मार्डेल का स्थान लेंगे
•कबक यानो- अगस्त, 2025 में अरुणाचल प्रदेश की पर्वतारोही कबक यानो ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई की। माउंट किलिमंजारो, तंजानिया में स्थित समुद्र तल से लगभग 5,895 मीटर की ऊंचाई पर है
•सारा तेंदुलकर- अगस्त,2025 में सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ऑस्ट्रेलिया सरकार के टूरिज्म कैंपेन की भारतीय ब्रांड एम्बेसडर बनीं। उनको ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा 13 करोड़ डॉलर की लागत वाले विशेष पर्यटन अभियान के लिए भारत का ‘ब्रांड एंबेसडर’ नियुक्त किया गया है।
•शाहरुख खान- अगस्त, 2025 में ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। यह कदम ज़ोमैटो के नवीनतम अभियान, फ्यूल योर हसल में शाहरुख खान के शामिल होने के कुछ ही समय बाद उठाया गया है।
•सी.पी .राधाकृष्णन- 17 अगस्त, 2025 को महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी .राधाकृष्णन उप-राष्ट्राति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार घोषित हुए हैं। वे तमिलनाडु के कोयंबटूर से दो बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। फरवरी, 2023 में उन्हें झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। झारखंड के राज्यपाल रहते हुए उन्हें तेलंगाना के राज्यपाल और पुदुच्चेरी के उप राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया थाजुलाई, 2024 में वे महाराष्ट्र के राज्यपाल बने।उल्लेखनीय है की जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई,2025 को उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफ़े की घोषणा की थी।
•बी.सुदर्शन रेड्डी- 19 अगस्त, 2025 को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी.सुदर्शन रेड्डी को इंडी (INDI) गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया वर्ष 2007 में वह सुप्रीम कोर्ट के जज बने और वर्ष 2011 में रिटायर हुए। वे मार्च 2013 में जस्टिस रेड्डी (रिटायर्ड) गोवा के पहले लोकायुक्त बने।
•जाह्नवी जिंदल- चंडीगढ़ की स्केटिंग खिलाड़ी जाह्नवी जिंदल (17) स्केटिंग के फ्री स्टाइल इवेंट में पांच गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में नाम दर्ज करवाने वाली देश की पहली खिलाड़ी बनी हैं।
•भाविना पटेल- अहमदाबाद में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के क्षेत्रीय कार्यालय में सहायक निदेशक सुश्री भाविना पटेल ने अमरीका में वाशिंगटन के स्पोकेन में आयोजित दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में शीर्ष सम्मान हासिल किया है। भाविना ने 9 से 13 अगस्त 2025 तक, अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) विश्व पैरा एलीट स्पर्धा में महिला एकल वर्ग 4-5 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता। भाविना ने इससे कुछ ही दिन पहले, 6 से 8 अगस्त 2025 तक स्पोकेन में ही आयोजित आईटीटीएफ वर्ल्ड पैरा फ्यूचर इवेंट में के इसी वर्ग में रजत पदक जीता था। सुश्री भाविना पटेल लगातार दो बार पोडियम पर स्थान पाने के साथ ही अब पैरा टेबल टेनिस में क्लास 1 से 5 तक की महिला श्रेणियों में महिला सिंगल्स के लिए विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई हैं।
चर्चित व्यक्ति (अंतरराष्ट्रीय)
•यूलिया स्विरीडेंको- जुलाई, 2025 में यूलिया स्विरीडेंको ने यूक्रेन की प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वह यूक्रेन की प्रथम उप प्रधान मंत्री और आर्थिक विकास एवं व्यापार मंत्री थीं। इस पद पर इन्होने डेनिस शम्यहाल का स्थान लिया।
•प्रोफ़ेसर मिशेल डौघर्टी- प्रोफ़ेसर मिशेल डौघर्टी को यूनाइटेड किंगडम द्वारा रॉयल एस्ट्रोनॉमर नियुक्त किया गया है। इस तरह, वे 350 साल के इतिहास में यह प्रतिष्ठित उपाधि पाने वाली पहली महिला बन गई हैं। परंपरागत रूप से, इस पद का उद्देश्य ब्रिटेन की राजशाही को खगोलीय मामलों पर सलाह देना और अंतरिक्ष एवं विज्ञान में जनहित को बढ़ावा देना है।
•वांग यी- 18-19 अगस्त, 2025 को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के निमंत्रण पर, चीन के विदेश मंत्री वांग यी भारत की यात्रा पर रहे। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने भारत-चीन सीमा प्रश्न पर विशेष प्रतिनिधियों (एसआर) की 24वें दौर की वार्ता की। उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की।
•आंद्रे रसेल- वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया।
निधन
•वीएस अच्युतानंदन- केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन का निधन हो गया। वह 101 वर्ष के थे। वह वर्ष 2006 से 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने 15 वर्षों तक विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया, जो उन्हें केरल विधानसभा में सबसे लंबे समय तक विपक्ष का नेता बनाता है।
•कोटा श्रीनिवास राव- तेलगु सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन हो गया।
•मेघनाद जगदीशचंद्र देसाई- भारतीय मूल के ब्रिटिश अर्थशास्त्री मेघनाद जगदीशचंद्र देसाई का निधन हो गया।
•सत्यपाल मलिक- 5 अगस्त, 2025 को पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया । उन्होंने पांच भारतीय राज्यों बिहार, ओडिशा, जम्मू और कश्मीर, गोवा और मेघालय के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। वह जम्मू-कश्मीर राज्य के अंतिम राज्यपाल थे।उनके कार्यकाल में ही केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।
•प्रोफेसर रजत कांत रे- 6 अगस्त, 2025 को कोलकाता के प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय (पूर्व में कॉलेज) में इतिहास विभाग के पूर्व प्रमुख एवं प्रख्यात इतिहासकार प्रोफेसर रजत कांत रे का 79 वर्ष की आयु में कोलकाता में निधन हो गया।
•ला गणेशन- 15 अगस्त, 2025 को नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का निधन हो गया।
•बॉब सिम्पसन- 16 अगस्त, 2025 को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान और कोच बॉब सिम्पसन का सिडनी में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
वर्ष/दिवस/सप्ताह
•1 अगस्त- वर्ल्ड वाइड वेब डे
•1 अगस्त- राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस
•1-7 अगस्त- विश्व स्तनपान सप्ताह (2025 का विषय- स्तनपान को प्राथमिकता दें: स्थायी सहायता प्रणालियाँ बनाएँ)
•9 अगस्त- विश्व संस्कृत दिवस
10 अगस्त- विश्व शेर दिवस
10 अगस्त- विश्व जैव ईंधन दिवस
•12 अगस्त- विश्व हाथी दिवस (2025 की थीम- मातृशक्तियाँ और स्मृतियाँ)
•12 अगस्त- अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस (2025 का थीम- स्थायी विकास लक्ष्यों और उससे आगे के लिए स्थानीय युवा कार्य)
•13 अगस्त- विश्व अंगदान दिवस (2025 का विषय है- आह्वान का उत्तर देना)
•14 अगस्त- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
•19 अगस्त- विश्व फोटोग्राफी दिवस (2025 की थीम है- मेरी पसंदीदा तस्वीर)
•19 अगस्त- विश्व मानवतावादी दिवस (2025 का विषय- वैश्विक एकजुटता को मज़बूत करना और स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाना)
•20 अगस्त- भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस
20 अगस्त- विश्व मच्छर दिवस (2025 का विषय- अधिक समतापूर्ण विश्व के लिए मलेरिया के विरुद्ध लड़ाई में तेज़ी लाना)
•21 अगस्त- विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस (2025 का विषय- समावेशी भविष्य के लिए वृद्धजनों की आवाज़ को सशक्त बनाना)
•29 अगस्त- राष्ट्रीय खेल दिवस
खेल
क्रिकेट
•वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स, 2025- 18 जुलाई, 2025 से 2 अगस्त, 2025 तक वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल), 2025 का आयोजन इब्रिटेन के चार शहरों- बर्मिंघम, नॉर्थम्प्टन, लीसेस्टर और लीड्स में किया गया। यह इस टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण था। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को 9 विकेट से हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स, 2025 का ख़िताब जीत लिया।
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला क्रिकेट मैच रद्द कर दिया गया। सीमा पार आतंकवाद के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच आयोजकों की कड़ी आलोचना के बाद यह मैच रद्द कर दिया गया था।
•भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा, 2025- 20 जून, 2025 से 4 अगस्त, 2025 तक भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर रही। भारत और इंग्लैंड के मध्य 5 टेस्ट मैचों की श्रृंखला इंग्लैंड में संपन्न हुई। इस श्रृंखला का नाम एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी, 2025 था। यह श्रृंखला आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप, 2025-2027 का हिस्सा थी। भारत और इंग्लैंड के मध्य आयोजित 5 टेस्ट मैचों की श्रृंखला 2-2 से बराबर रही।
पांचवें एवं अंतिम टेस्ट मैच में कुल 9 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। इस श्रृंखला में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल और इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक सयुंक्त रूप से ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने गए।
इस श्रृंखला में सर्वाधिक रन (754) भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बनाए। इस श्रृंखला में सर्वाधिक विकेट (23) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने लिए। इस श्रृंखला में इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स थे। शुभमन गिल ने पहली बार टेस्ट में भारत की कप्तानी की। शुभमन गिल ने श्रृंखला में 75.40 की औसत और चार शतकों की मदद से 754 रन बनाए, उन्होंने एक दोहरा शतक भी बनाया।
•आईसीसी डेवलपमेंट्स अवॉर्ड्स, 2024- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सात श्रेणियों में 2024 आईसीसी विकास पुरस्कारों के वैश्विक विजेताओं की घोषणा की है। इस बार ‘आईसीसी एक्स रेक्सोना क्रियो फेस्टिवल ऑफ द ईयर पुरस्कार’ नामक नई कैटेगरी जोड़ी गई है। भूटान, इंडोनेशिया, नामीबिया, नेपाल, स्कॉटलैंड, तंजानिया, अमेरिका और वानुअतु शीर्ष सम्मान प्राप्त करने वाले आठ सदस्य हैं।
आईसीसी डेवलपमेंट इनिशिएटिव ऑफ द ईयर विजेता- क्रिकेट नामीबिया
आईसीसी महिला क्रिकेट पहल वर्ष की विजेता: भूटान क्रिकेट परिषद बोर्ड और वानुअतु क्रिकेट एसोसिएशन
आईसीसी एसोसिएट सदस्य पुरुष वर्ष का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन विजेता : यूएसए क्रिकेट
आईसीसी एसोसिएट सदस्य महिला वर्ष का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन विजेता: क्रिकेट स्कॉटलैंड
आईसीसी डिजिटल फैन एंगेजमेंट ऑफ द ईयर विजेता: नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन
क्रिकेट 4 गुड सोशल इम्पैक्ट इनिशिएटिव ऑफ द ईयर विजेता: पर्सटुआन क्रिकेट इंडोनेशिया
आईसीसी एक्स रेक्सोना क्रियो फेस्टिवल ऑफ द ईयर विजेता: तंजानिया क्रिकेट एसोसिएशन
•आईसीसी वार्षिक सम्मेलन, 2025- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का वार्षिक सम्मेलन सिंगापुर में आयोजित किया गया। आईसीसी ने अफगान महिला क्रिकेटरों को समर्थन देने की एक पहल को बढ़ावा दिया, आईसीसी ने अफगान मूल की विस्थापित महिला क्रिकेटरों को समर्थन देने की पहल को आगे बढ़ाने की जानकारी दी। इस पहल में बीसीसीआई (भारत), ईसीबी (इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सहयोग कर रहे हैं।
तिमोर-लेस्ते क्रिकेट फेडरेशन और जाम्बिया क्रिकेट यूनियन के शामिल होने से आईसीसी की सदस्य संख्या 108 से बढ़कर 110 हो गई। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को 2027, 2029 और 2031 के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेज़बानी का अधिकार दिया गया।
फुटबॉल
•यूईएफए (UEFA) सुपर कप‚ 2025- यूईएफए (UEFA) सुपर कप‚ 2025 इटली के उडीन (Udine) में संपन्न हुआ। यह यूईएफए सुपर कप का 50वां संस्करण था। पेरिस सेंट-जर्मेन ने पेनाल्टी शूटआउट में टॉटनहैम हॉटस्पर को 4-3 से हराकर अपना पहला यूईएफए सुपर कप खिताब जीता। इसी के साथ यूईएफए (UEFA) सुपर कप जीतने वाला पहला फ्रांसीसी क्लब भी बन गया है।
•कोपा अमेरिका फेमेनिना, 2025- 11 जुलाई से 2 अगस्त, 2025 के मध्य दक्षिण अमेरिका की मुख्य अंतरराष्ट्रीय महिला फ़ुटबॉल चैंपियनशिप, कोपा अमेरिका फ़ेमेनिना, 2025 इक्वाडोर में आयोजित हुआ। यह इस टूर्नामेंट का 10वां संस्करण था। फाइनल में, ब्राजील ने पेनाल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराकर अपना लगातार पांचवां खिताब जीता। अर्जेंटीना ने उरुग्वे को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। गोल्डन बॉल अवॉर्ड ब्राज़ील की मार्ता को प्रदान किया गया। गोल्डन ग्लोव अवॉर्ड कोलंबिया की कैथरीन तापिया को प्रदान किया गया। फेयर प्ले अवॉर्ड अर्जेंटीना को प्रदान किया गया।
हॉकी
•15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप, 2025- 1 से 12 अगस्त तक 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप, 2025 आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में आयोजित हुआ। झारखंड महिला हॉकी टीम (हॉकी झारखंड)15वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में लगातार दूसरे वर्ष चैंपियन बनी। उसने फाइनल में हॉकी हरियाणा को 2-1 से हराया।
झारखंड महिला हॉकी टीम ने वर्ष 2018, 2019, 2024 और 2025 में चार बार जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती है। झारखंड की महिला हॉकी टीम ने इस वर्ष 2025 में तीनों श्रेणियों यानी सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर में राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती है।
लॉन टेनिस
•स्विस ओपन, 2025- ATP टूर सत्र, 2025 की टेनिस प्रतियोगिता स्विस ओपन, 2025 गस्टाड, स्विट्जरलैंड में आयोजित हुई।
पुरुष एकल विजेता- अलेक्जेंडर बुब्लिक (कजाखस्तान)। पुरुष युगल विजेता- फ़्रांसिस्को कैब्रल (पुर्तगाल) और लुकास मिडलर (ऑस्ट्रिया)।
•एमएससी हैम्बर्ग लेडीज़ ओपन, 2025- डब्ल्यूटीए टूर सत्र, 2025 की टेनिस प्रतियोगिता एमएससी हैम्बर्ग लेडीज़ ओपन, 2025 बैड हैम्बर्ग, जर्मनी में आयोजित हुई।
महिला एकल विजेता- लोइस बोइसन (फ्रांस)।
महिला युगल विजेता – माकोटो निनोमिया (जापान) और नादिया किचेनोक (यूक्रेन)।
•नॉर्डिया ओपन, 2025- ATP टूर सत्र, 2025 की टेनिस प्रतियोगिता नॉर्डिया ओपन, 2025 बस्ताद, स्वीडन में आयोजित हुई।
पुरुष एकल विजेता- लुसियानो डार्डेरी (इटली)।
पुरुष युगल विजेता- गुइडो आंद्रेओज़ी (अर्जेंटीना) और सैंडर अरेन्ड्स (नीदरलैंड्स)।
•क्रोएशिया ओपन, 2025- ATP टूर सत्र, 2025 की टेनिस प्रतियोगिता क्रोएशिया ओपन, 2025 उमग, क्रोएशिया में संपन्न हुई।
पुरुष एकल विजेता- लुसियानो डार्डेरी (इटली)।
पुरुष युगल विजेता- रोमेन अर्नेडो (मोनाको) और मैनुअल गिनार्ड (फ्रांस)।
•सिनसिनाटी ओपन‚ 2025- टेनिस प्रतियोगिता सिनसिनाटी ओपन‚ 2025 का आयोजन मेसन, ओहियो, अमेरिका में किया गया। पुरुष एकल विजेता- कार्लोस अल्काराज (स्पेन)। महिला एकल विजेता- इगा स्विटेक(पोलैंड)।
टेबल टेनिस
•WTT फीडर वियनतियाने, 2025- टेबल टेनिस प्रतियोगिता WTT फीडर वियनतियाने, 2025 का आयोजन वियनतियाने, लाओस में किया गया।
पुरुष एकल विजेता- जी. साथियान (भारत)। उपविजेता- रयोइची योशियामा (जापान)
महिला एकल विजेता- ली दाएयून (दक्षिण कोरिया)। उपविजेता- वू जिया-एन (ताइवान)।
बैडमिंटन
•बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप, 2025 (मिश्रित टीम)- बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप, 2025 (मिश्रित टीम) का आयोजन सोलो, इंडोनेशिया में किया गया। इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक चीन ने जीता। रजत पदक थाईलैंड ने जीता। कांस्य पदक जापान और दक्षिण कोरिया ने जीता।
•बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप 2025 (व्यक्तिगत)- बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप 2025 (व्यक्तिगत) का आयोजन इंडोनेशिया के जावा के सुरकार्ता (सोलो) में किया गया।
प्रतियोगिता परिणाम (अंडर-19):
पुरुष एकल विजेता- मोहम्मद ज़की उबैदिल्लाह (इंडोनेशिया)। महिला एकल विजेता- यिन यि किंग (चीन)।
पुरुष युगल विजेता- चेन जुं टिंग और लियू जुन रॉन्ग (दोनों चीन)। महिला युगल विजेता- काओ जि हान और चेन फैन शू टियन (दोनों चीन)।
मिश्रित युगल विजेता- चेन जुं टिंग और काओ जि हान (दोनों चीन)
भारत कि तन्वी शर्मा और वेन्नाला कलागोटी ने एशिया जूनियर (U-19) चैंपियनशिप बैडमिंटन के महिला एकल में कांस्य पदक जीता।
•सैंड्स चाइना लिमिटेड मकाऊ ओपन, 2025- BWF वर्ल्ड टूर, 2025 की बैडमिंटन प्रतियोगिता केएफएफ सिंगापुर बैडमिंटन ओपन, 2025 मकाऊ, चीन में आयोजित हुआ। पुरुष एकल विजेता- अल्वी फरहान ( इंडोनेशिया) महिला एकल विजेता- चेन यु फेई (चीन)
•साइपन इंटरनेशनल, 2025- 12 - 16 अगस्त, 2025 तक बैडमिंटन प्रतियोगिता साइपन इंटरनेशनल, 2025 का आयोजन साइपन, उत्तरी मारियाना द्वीप समूह में किया गया।
पुरुष एकल विजेता- रिकी ताकेई (जापान)। महिला एकल विजेता- तान्या हेमंत (भारत)
•पेट्रोनास मलेशिया इंटरनेशनल चैलेंज, 2025- 12 - 17 अगस्त, 2025 तक बैडमिंटन प्रतियोगिता पेट्रोनास मलेशिया इंटरनेशनल चैलेंज, 2025 का आयोजन पेराक, मलेशिया में किया गया।
पुरुष एकल विजेता- इओजीन ईवे (मलेशिया)। उपविजेता- ली जान जिरेह (मलेशिया)
महिला एकल विजेता- देविका सिहाग (भारत)। उपविजेता- इशारानी बरुआ (भारत)
पुरुष युगल विजेता- केइचिरो मात्सुई और कात्सुकी तमाते (दोनों जापान)। महिला युगल विजेता- जियोन जुई और किम हा-ना (दोनों दक्षिण कोरिया)
मिश्रित युगल विजेता- टैन ज़ी यांग और निकोल टैन (दोनों मलेशिया)
•दाईहात्सु जापान ओपन‚ 2025- HSBC BWF वर्ल्ड टूर, 2025 बैडमिंटन प्रतियोगिता दाईहात्सु जापान ओपन‚ 2025 टोक्यो, जापान में आयोजित हुआ।
पुरुष एकल विजेता- शी यु की (चीन)। महिला एकल विजेता- आन से-यौंग (दक्षिण कोरिया)
शतरंज
•फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम लास वेगास, 2025- पहला फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम, 2025 लास वेगास, सयुंक्त राज्य अमेरिका में आयोजित हुआ। लास वेगास ग्रैंड स्लैम, अमेरिका में आयोजित पहला फ्रीस्टाइल शतरंज टूर्नामेंट है।
पहले अमेरिकी फ्रीस्टाइल ग्रैंड स्लैम का खिताब संयुक्त राज्य अमेरिका के लेवोन अरोनियन ने जीत लिया। भारत के प्रगानंनधा रमेशबाबू ने वेस्ली सो को हराकर सातवाँ स्थान हासिल किया।
•फिडे महिला शतरंज विश्व कप‚ 2025- फिडे महिला शतरंज विश्व कप‚ 2025 बटुमी, जॉर्जिया में आयोजित हुआ। यह महिला शतरंज विश्व कप का तीसरा संस्करण था। महाराष्ट्र के नागपुर की 19 वर्षीय दिव्या देशमुख ने ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को टाईब्रेक में 1.5-0.5 से हराकर महिला विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा। इस जीत के साथ, दिव्या ने 50,000 अमेरिकी डॉलर का प्रथम पुरस्कार हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ, दिव्या अब ग्रैंडमास्टर अलेक्जेंड्रा कोस्टेनियुक (2021) और ग्रैंडमास्टर अलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना (2023) के बाद इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतने वाली तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं।
दिव्या फ़िडे महिला शतरंज विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। इस जीत के साथ ही दिव्या ग्रैंडमास्टर भी बन गई हैं। दिव्या ग्रैंडमास्टर बनने वाली चौथी भारतीय महिला हैं।
•ई-स्पोर्ट्स विश्व कप, 2025- सऊदी अरब के रियाद में आयोजित ई-स्पोर्ट्स विश्व कप, 2025 के पहले संस्करण में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित हुई। नार्वे के मैग्नस कार्लसन ने पहले शतरंज ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में फ्रांस के अलीरेज़ा फिरोज़ा को 2–0 से हराकर इतिहास रचा। सयुंक्त राज्य अमेरिका के हिकारू नाकामुरा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
•विश्व स्कूल टीम चैंपियनशिप, 2025- विश्व स्कूल टीम चैपिंयनशिप, 2025 शतरंज प्रतियोगिता वाशिंगटन डी.सी., अमेरिका में आयोजित हुई। भारत के चेन्नई में स्थित वेलाम्मल एमएचएस स्कूल ने सभी आठ मैच जीतकर स्वर्ण पदक जीत लिया। कज़ाख़स्तान के नेशनल स्कूल ऑफ फिजिक्स एंड मैथमेटिक्स ने रजत पदक जीता। अमेरिका के द हार्कर स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
•सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज, 2025- ग्रैंड चेस टूर, 2025 की शतरंज प्रतियोगिता सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज, 2025 सेंट लुईस, मिसौरी, संयुक्त राज्य अमेरिका में संपन्न हुआ। सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज, 2025 का खिताब संयुक्त राज्य अमेरिका के लेवोन अरोनियन ने जीत लिया।
•क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स, 2025- शतरंज प्रतियोगिता क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स, 2025 चेन्नई, तमिलनाडु में संपन्न हुआ। क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स, 2025 का खिताब जर्मनी के विंसेंट कीमर ने जीता। नीदरलैंड्स के अनीश गिरी दूसरे स्थान पर रहे। भारत के अर्जुन एरिगैसी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
बिलियडर्स/स्नूकर/स्क्वैश
•एनएसडब्ल्यू स्क्वैश बेगा ओपन, 2025- 13-17 अगस्त, 2025 के मध्य ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में आयोजित एनएसडब्ल्यू स्क्वैश बेगा ओपन, 2025 में भारत की अनाहत सिंह महिला एकल स्पर्धा में उपविजेता रहीं। 17 वर्षीय अनाहत महिलाओं के एकल फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन टखने की चोट के चलते उन्हें मुकाबले से हटना पड़ा। अनाहत सिंह पीएसए वर्ल्ड टूर कॉपर लेवल मीट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। महिला एकल स्पर्धा का खिताब मिस्र की हबीबा हानी ने जीता।
गोल्फ
•आईएसपीएस हांडा महिला स्कॉटिश ओपन, 2025- एलपीजीए टूर सत्र, 2025 की गोल्फ प्रतियोगिता आईएसपीएस हांडा महिला स्कॉटिश ओपन, 2025 आयरशायर, स्कॉटलैंड में आयोजित हुई। इंग्लैंड की पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी लोटी वोड ने इस गोल्फ प्रतियोगिता का खिताब जीता है।
•एआईजी महिला ओपन, 2025- एलपीजीए टूर सत्र, 2025 की गोल्फ प्रतियोगिता एआईजी महिला ओपन, 2025 पोर्थकॉवल, वेल्स में आयोजित हुई। इसे महिला ब्रिटिश ओपन के नाम से भी जाना जाता है। जापानी गोल्फ खिलाड़ी मियू यामाशिता ने इस गोल्फ प्रतियोगिता का खिताब जीता है।
•विन्धम चैंपियनशिप, 2025- PGA टूर सत्र, 2025 की गोल्फ प्रतियोगिता विन्धम चैंपियनशिप, 2025 उत्तरी कैरोलिना, सयुंक्त राज्य अमेरिका में आयोजित हुई। अमेरिकी गोल्फर कैमरून यंग ने इस गोल्फ प्रतियोगिता का ख़िताब जीता।
•यू.एस. किड्स गोल्फ विश्व चैम्पियनशिप, 2025- यू.एस. किड्स गोल्फ विश्व चैम्पियनशिप, 2025 पाइनहर्स्ट विलेज, संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित हुआ। भारत की वेदिका भंसाली यूएस किड्स वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्फ में चैंपियन बनीं। वेदिका ने 9 वर्ष आयु की लड़कियों के वर्ग में खेलते हुए 4-अंडर 32 कार्ड के साथ सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया।
इस आयु वर्ग में जापान की एमी मिनामी दूसरे स्थान पर रहीं। बंगलुरू की गोल्फर आइदा थिमैया लड़कियों की 11 वर्ष की आयु श्रेणी में तीसरे स्थान पर रहीं।
•मैसूरु ओपन, 2025- गोल्फ प्रतियोगिता मैसूरु ओपन, 2025 मैसूरु, कर्नाटक में आयोजित हुआ। इस गोल्फ प्रतियोगिता का खिताब भारतीय गोल्फर युवराज संधू ने जीता। बांग्लादेश के जमाल हुसैन उपविजेता रहे। भारत के अर्जुन प्रसाद तीसरे स्थान पर रहे।
•153वीं ओपन चैंपियनशिप, 2025- PGA टूर सत्र, 2025 की गोल्फ प्रतियोगिता 153वीं ओपन चैंपियनशिप, 2025 पोर्टरश, काउंटी एंट्रीम, उत्तरी आयरलैंड में आयोजित हुई। अमेरिकी गोल्फर स्कॉटी शेफ़लर ने इस गोल्फ प्रतियोगिता का ख़िताब जीता।
फॉर्मूला वन
•हंगेरियन ग्रैंड प्रिक्स, 2025- फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप, 2025 की 14वीं कार रेस हंगेरियन ग्रैंड प्रिक्स, 2025 हंगरी के मोग्योरोड के हंगरोरिंग में संपन्न हुई। इस फॉर्मूला वन कार रेस का खिताब मैकलारेन- मर्सिडीज के चालक लैंडो नॉरिस (यूनाइटेड किंगडम) ने जीत लिया है।
एथलेटिक्स
•ग्रैंड स्लैम जेरूसलम, 2025- 14 अगस्त 2025 को भारत की अंकिता ध्यानी ने इस्राइल में आयोजित ग्रैंड स्लैम जेरूसलम, 2025 टूर्नामेंट में महिलाओं की 2000 मीटर स्टीपलचेज़ का खिताब जीता। उन्होंने इस स्पर्धा में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। अंकिता ने 6:13.92 का समय लेकर शीर्ष स्थान हासिल किया। इस्राइल की एडवा कोहेन (6:15.20) दूसरे और डेनमार्क की जूलियाने ह्विड (6:17.80) तीसरे स्थान पर रहीं।
•कोसानोव मेमोरियल 2025 एथलेटिक्स मीट- कोसानोव मेमोरियल 2025 एथलेटिक्स मीट का आयोजन अल्माटी, कज़ाख्स्तान में किया गया। भारत के मुरली श्रीशंकर ने इसमें 7.94 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में फिलीपींस के जैनरी उबास (7.53 मीटर) ने रजत और अजरबैजान के नाज़िम बेबीयेव (7.48 मीटर) ने कांस्य पदक जीता। भारत के अब्दुल्ला अबूबकर ने पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में16.08 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता।
कुश्ती
•अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप, 2025- 28 जुलाई, 2025 – 3 अगस्त, 2025 के मध्य अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप, 2025 का आयोजन एथेंस, ग्रीस में किया गया। इस प्रतियोगिता में भारत ने कुल 9 पदक (4 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य) जीते।
भारतीय महिला फ्रीस्टाइल टीम ने 151अंकों के साथ टीम खिताब जीता।
अमेरिकी पुरुष फ्रीस्टाइल टीम ने 154 अंकों के साथ टीम खिताब जीता।
ईरान की ग्रीको रोमन टीम ने 125 अंकों के साथ टीम खिताब जीता।
पुरुष फ्रीस्टाइल स्पर्धा में सितेंदर (60 किग्रा.) ने स्वर्ण पदक जबकि लैकी (110 किग्रा.) ने रजत पदक जीता है।
महिला फ्रीस्टाइल स्पर्धा में रचना (43 किग्रा.)और अश्विनी विश्नोई (65 किग्रा.) ने स्वर्ण पदक जीते।
महिला फ्रीस्टाइल स्पर्धा में मोनी (57 किग्रा.), यशिता (61 किग्रा.), और काजल (73 किग्रा.) ने रजत पदक जबकि कोमल वर्मा (49 किग्रा.) ने कांस्य पदक जीता।
ग्रीको रोमन में एकमात्र स्वर्ण पदक हरदीप (110 किग्रा.) ने जीता है।
वह अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में ग्रीको रोमन स्पर्धा के इस वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बन गए हैं।
बास्केटबॉल
•FIBA महिला एशिया कप, 2025- बास्केटबॉल प्रतियोगिता FIBA महिला एशिया कप, 2025 का आयोजन शेन्झेन (शेन्ज़ेन), चीन में किया गया। FIBA महिला एशिया कप, 2025 का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने जीता। जापान उपविजेता रहा।ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार FIBA महिला एशिया कप का ख़िताब जीता है। सबसे मूल्यवान खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एलेक्जेंड्रा फाउलर चुनी गई।
मुक्केबाजी
•अंडर-19 और अंडर- 22 एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप, 2025- अंडर-19 और अंडर- 22 एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप, 2025 का आयोजन थाईलैंड के बैंकॉक में किया गया। इस प्रतियोगिता में भारत की टीमों ने दोनों आयु वर्गों में कुल 27 पदक जीते।
भारत ने अंडर-19 वर्ग में अपना अभियान 14 पदकों के साथ खत्म किया। भारतीय मुक्केबाजों ने 3 स्वर्ण के अलावा 7 रजत और 4 कांस्य पदक जीते।
पदक तालिका में उज्बेकिस्तान के बाद भारत दूसरे स्थान पर रहा।
इस वर्ग में 10 में 9 भारतीय महिला खिलाड़ियों ने पदक जीता, जिसमें दो स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।
अंडर-19 वर्ग में भारतीय स्वर्ण पदक विजेता:
निशा (महिला 54 किग्रा.)
मुस्कान (महिला 57 किग्रा.)
राहुल (पुरुष 75 किग्रा.)
भारत की अंडर-22 टीम ने 1 स्वर्ण, 4 रजत और 8 कांस्य सहित 13 पदक जीते और पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर रहा।
अंडर 22 मुक्केबाजी का एकमात्र स्वर्ण पदक रितिका ने जीता। उन्होंने 80 प्लस किग्रा. वर्ग के फाइनल में कजाखस्तान की एस्सेल टोकटासिन को हराया।
खेल विविध
•FISU ग्रीष्मकालीन विश्व विश्वविद्यालय खेल, 2025- FISU ग्रीष्मकालीन विश्व विश्वविद्यालय खेल, 2025 का आयोजन राइन-रूहर, जर्मनी में किया गया। यह राइन-रूहर महानगरीय क्षेत्र के पाँच शहरों और जर्मनी के एक बाहरी स्थल बर्लिन में आयोजित हुआ। FISU ग्रीष्मकालीन विश्व विश्वविद्यालय खेल, 2025 का शुभंकर वांडा (एक पेरेग्रीन बाज़) था। पहली बार ग्रीष्मकालीन विश्व विश्वविद्यालय खेल में 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल शामिल किया गया था।
जापान कुल 79 पदक (34 स्वर्ण, 21रजत एवं 24 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा। चीन ने कुल 74 पदक (30 स्वर्ण, 27 रजत एवं 17 कांस्य) जीते और पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया।
संयुक्त राज्य अमेरिका ने कुल 84 पदक (28 स्वर्ण,27 रजत एवं 29 कांस्य) जीते और पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया। भारत ने कुल 12 पदक जीते, जिनमें 2 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य शामिल हैं और पदक तालिका में 20वें स्थान पर रहा।
•विश्व एथलेटिक्स ने महिला वर्ग की पात्रता के लिए जीन परीक्षण अनिवार्य किया- वर्ल्ड एथलेटिक्स काउंसिल ने महिला श्रेणी में प्रतिस्पर्धा के लिए नई पात्रता शर्तों को मंजूरी प्रदान की। अब महिला एथलीट्स को जीवन में एक बार जेंडर टेस्ट यानी SRY जीन टेस्ट कराना होगा। जो भी महिला खिलाड़ी इस टेस्ट प्रक्रिया से नहीं गुजरेगी, वह वर्ल्ड रैंकिंग प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले सकेगी।
दरअसल, बीते वर्षों में जेंडर चेंज कराके महिला बनकर प्रतियोगिता में उतरने वाली खिलाड़ियों को रोकने के लिए यह नियम बनाया गया है, जो 1 सितंबर 2025 से लागू होगा। ऐसे में महिला एथलीट्स बगैर SRY जीन टेस्ट पास किए 13 अगस्त से टोक्यो में होने वाले वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग नहीं ले सकेंगी। यह टेस्ट जीवन में एक बार करना होगा, इसे गाल के स्वाब या रक्त परीक्षण, जो भी अधिक सुविधाजनक होगा, के माध्यम से किया जाएगा। इस परीक्षण के जरिए खिलाड़ी के जेंडर की पहचान होगी।
•भारत में लड़कियों के लिए पहली फीफा टैलेंट अकादमी शुरू- भारत में लड़कियों के लिए पहली फीफा टैलेंट अकादमी हैदराबाद में शुरू की गई है, जो अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) और तेलंगाना सरकार के सहयोग से शुरू की गई है। यह FIFA की टैलेंट डेवलपमेंट स्कीम (TDS) का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देशभर की प्रतिभावान बालिका फुटबॉलरों को उन्नत प्रशिक्षण और समग्र विकास प्रदान करना है, जिसमें शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएँ भी शामिल हैं।
•एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेंस चैंपियनशिप, 2025- एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेंस चैंपियनशिप, 2025 का आयोजन राजगीर, बिहार में किया गया। भारत ने पहली बार एशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स की मेजबानी की।
पुरुष वर्ग के फाइनल में हांगकांग ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता। पुरुष वर्ग में मलेशिया ने चीन को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
पुरुषों के मुकाबलों में भारत ने कज़ाकिस्तान को हराकर पांचवां स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में चीन ने हांगकांग को हराकर चैंपियनशिप का खिताब जीता है।
तीसरे स्थान के प्लेऑफ़ में, भूमिका शुक्ला की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम ने उज्बेकिस्तान को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
•विश्व खेल 2025 में भारत के लिए पहला पदक- चीन के चेंगदू में आयोजित विश्व खेल, 2025 में ऋषभ यादव ने पुरुषों की कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए पहला व्यक्तिगत पदक जीतकर इतिहास रचा।कांस्य पदक मुकाबले में उन्होंने अपने ही देश के अभिषेक वर्मा को 149-147 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। इस स्पर्धा में नीदरलैंड्स के माइक श्लोएसर ने स्वर्ण पदक जीता। अमेरिका के कर्टिस ब्रॉडनेक्स ने इस स्पर्धा का रजत पदक जीता है।
•विश्व एथलेटिक्स महाद्वीपीय टूर प्रतियोगिता, 2025- 10 अगस्त, 2025 को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में विश्व एथलेटिक्स महाद्वीपीय टूर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसे पहले इंडियन ओपन के नाम से भी जाना जाता है।
इसमें भारत के अन्नू रानी ने 62.01 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ महिला भाला फेंक स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।
श्रीलंका की एनडीएल हटराबाग लेका (56.27 मीटर) ने रजत पदक और भारत की दीपिका (54.20 मीटर) ने कांस्य पदक जीता।
भारत के मुरली श्रीशंकर ने 8.13 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।
अनिमेष कुजूर ने पुरुषों की 200 मीटर दौड़ 20.77 सेकंड में पूरी करके स्वर्ण पदक जीता।
भारत के शिवम लोहाकरे ने 80.73 मीटर भाला फेंककर रजत पदक जीता।
श्रीलंका के रुमेश पथिरगे ने 86.50 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता।
•प्रथम खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स महोत्सव 2025 का शुभंकर और लोगो- 14 अगस्त, 2025 को खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स महोत्सव, 2025 के शुभंकर और लोगो का श्रीनगर में अनावरण किया गया। इस महोत्सव का शुभंकर हिमालयन किंगफिशर है। यह साहस, प्रकृति और प्रतिस्पर्धा की भावना को दर्शाता है। इसके नारंगी और नीले रंग ऊर्जा, शांति और कश्मीर की सुंदरता का प्रतीक हैं।
लोगो में डल झील पर चलती हुई शिकारा को दिखाया गया है। इसके चारों ओर बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखलाएँ और देवदार के वृक्ष दर्शाए गए हैं। यह लोगो कश्मीर की प्राकृतिक शांति और खेलों की ऊर्जा का संगम है। यह पहला अवसर है जब खेलो इंडिया के तहत जल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित होगी।
आगामी परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण तथ्य
•भारत का सबसे बड़ा हरित हाइड्रोजन संयंत्र हरियाणा स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के पानीपत रिफाइनरी में स्थापित होगा।
•ओडिशा सरकार ने राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 'शक्तिश्री' कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है।
•चौथा ‘वर्ल्ड फ़ूड इंडिया’, 2025 का आयोजन नई दिल्ली में हुआ।
•बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप का उद्घाटन किया। यहां बुद्ध की अस्थि कलश की प्रतिष्ठा की गई है।
•अखिल भारतीय शिक्षा समागम, 2025 का आयोजन नई दिल्ली में हुआ।
•'पूर्वोत्तर भारत में शिक्षा का विकास' विषय पर एक प्रदर्शनी का आयोजन कोहिमा, नागालैंड में किया गया।
•गुजरात के कांडला में भारत का पहला स्वदेश निर्मित हरित हाइड्रोजन संयंत्र चालू किया गया है।
•भारत की पहली AI-आधारित सड़क सुरक्षा पहल उत्तर प्रदेश में शुरू की गई है।
•केंद्र सरकार ने पांडुलिपियों में बिखरे भारतीय ज्ञान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए ज्ञान भारतम मिशन का शुभारंभ किया है।
•पंजाब भारत का पहला राज्य है जिसने किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के तहत सांकेतिक भाषा दुभाषियों, अनुवादकों और विशेष शिक्षकों को पैनल में शामिल किया है।
•फिलीपींस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर अगस्त, 2025 में भारत की राजकीय यात्रा पर रहे।
•5 अगस्त, 2025 को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में बादल फटने और भारी बारिश के कारण खीर गंगा नदी में आई अचानक बाढ़ से भारी तबाही हुई। मात्र 34 सेकेंड में धराली गांव का लगभग 20 हेक्टेयर क्षेत्र तबाह हो गया।
•भारत का पहला अत्याधुनिक पशु स्टेम सेल बायोबैंक और पशु स्टेम सेल प्रयोगशाला राष्ट्रीय पशु जैव प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद में खोला गया।
•लद्दाख का पहला वनस्पति उद्यान श्योक गांव में स्थापित किया जा रहा है, जो गलवान घाटी के रास्ते पर स्थित है।
•भारतीय रेलवे ने एशिया की सबसे लंबी मालगाड़ी 'रुद्रस्त्र' का ट्रायल रन पूरा कर लिया है। यह ट्रेन 4.5 किलोमीटर की लंबाई तक फैली है। रुद्रास्त्र का परीक्षण उत्तर प्रदेश के चंदौली में गंजख्वाजा स्टेशन से शुरू हुआ और झारखंड के गढ़वा में समाप्त हुआ।
•उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर जिले के खानिमपुर गांव में राज्य के पहले और देश के दूसरे हरित हाइड्रोजन संयंत्र का उद्घाटन किया। इस प्लांट में प्राकृतिक गैस से दो प्रतिशत ग्रीन हाइड्रोजन बनाया जाएगा।
•महाराष्ट्र के नागपुर ज़िले के वधमना गाँव में देश के पहले कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) संचालित आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा किया गया।
•उत्तर प्रदेश का पहला निजी प्रबंधन वाला स्टेशन लखनऊ का गोमती नगर रेलवे स्टेशन है।
•बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान (वेस्ट-टू- वंडर थीम पार्क) का शिलान्यास किया।
•अरुणाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री पासंग दोरजी सोना ने शि-योमी जिले के सुदूर मेचुका में एक अत्याधुनिक अंतरिक्ष प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।
•केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बिहार के सीतामढ़ी ज़िले में माँ सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम मंदिर एवं परिसर का भूमिपूजन किया।इसके 2028 तक तैयार होने की उम्मीद है।
•तमिलनाडु सरकार ने कोयम्बटूर जिले के अन्नामलाई टाइगर रिजर्व में देश का पहला हॉर्नबिल संरक्षण उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है।
•पहला बिम्सटेक पारंपरिक संगीत महोत्सव, 2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
•7 अगस्त, 2025 को तीसरा बिहार म्यूजियम बिएनाले, 2025 पटना में शुरू हुआ। यह कार्यक्रम 31 दिसंबर तक चलेगा। इसका मुख्य विषय-“वैश्विक दक्षिण: इतिहास साझा करना” (ग्लोबल साउथ: शेयरिंग हिस्ट्रीज़) है।
•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नागपुर-पुणे कॉरिडोर पर भारत की सबसे लंबी रूट वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
इस ट्रेन का नाम नागपुर-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस है।
•हेनले पासपोर्ट इंडेक्स, 2025 के अनुसार सिंगापुर दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की सूची में शीर्ष स्थान पर है। भारत हेनले पासपोर्ट सूचकांक, 2025 में 77वें स्थान पर है। जबकि पिछले वर्ष यह 85वें स्थान पर था। अफगानिस्तान (99वें स्थान) को दुनिया में सबसे कमजोर पासपोर्ट का खिताब प्राप्त है।
•अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले की सत्तारूढ़ पार्टी ने संवैधानिक सुधार पारित किए हैं, जो अनिश्चितकालीन राष्ट्रपति चुनाव की अनुमति देते हैं और राष्ट्रपति के कार्यकाल को पांच से छह साल तक बढ़ाते हैं।
•ऑस्ट्रेलिया 16 साल से कम उम्र के बच्चों के YouTube अकाउंट बनाने पर प्रतिबंध लगाएगा।
•66वां अंतर्राष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड, 2025 ऑस्ट्रेलिया के सनशाइन कोस्ट में आयोजित किया गया।
•तुर्किये ने अपने सबसे शक्तिशाली गैर-परमाणु बम GAZAP का प्रदर्शन किया है, जिसे अंग्रेजी में Wrath बम कहा जा रहा है।
•स्लोवेनिया, यूरोपीय संघ का पहला देश है जिसने गाजा में युद्ध के कारण इजरायल के साथ सभी प्रकार के हथियारों के व्यापार पर प्रतिबंध लगा दिया है।
•31 जुलाई, 2025 को बांग्लादेश ने अपना पहला राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक जारी किया।
•अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मध्यस्थता में अर्मेनियाई प्रधान मंत्री निकोल पशिनयान और अज़रबैजानी राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने व्हाइट हाउस में एक ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र को लेकर दशकों पुराना संघर्ष समाप्त हो गया।
•सामाजिक विकास के लिए दूसरा विश्व शिखर सम्मेलन नवंबर, 2025 में कतर में आयोजित किया जाएगा।
•ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने घोषणा की कि ऑस्ट्रेलिया सितंबर, 2025 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में औपचारिक रूप से मान्यता देगा।
•अफ्रीकी देश केन्या को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मानव अफ्रीकी ट्रिपैनोसोमायसिस यानी स्लीपिंग सिकनेस जिसे निद्रा रोग भी कहा जाता है से मुक्त घोषित कर दिया है। केन्या इस इस बीमारी को खत्म करने वाला दुनिया का 10वां देश बन गया है।
•दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (DXB) ने AI-संचालित यात्री गलियारा शुरू किया है, जिससे यात्रियों को कुछ ही सेकंडों में आव्रजन प्रक्रिया पूरी करने की सुविधा मिलती है। यह दुनिया का पहला AI-संचालित यात्री गलियारा है।
•स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित हुआ है। उसने लगातार आठवीं बार यह खिताब जीता है। स्वच्छ सुपर लीग में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर के बाद दूसरे नंबर पर सूरत और तीसरे नंबर पर नवी मुंबई ने जगह बनाई है। विजयवाड़ा चौथे स्थान पर रहा।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में सबसे अधिक महाराष्ट्र के 10 दस शहरों ने जगह बनाई है। जबकि मध्य प्रदेश के आठ, छत्तीसगढ़ के आठ, उत्तर प्रदेश के पांच और गुजरात के चार शहरों ने जगह बनाई है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज को सर्वश्रेष्ठ गंगा शहर का पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि सिकंदराबाद को सर्वश्रेष्ठ छावनी बोर्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अहमदाबाद, भोपाल और लखनऊ को नई पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ शहर घोषित किया गया।
•न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का सारस्वत को-ऑपरेटिव बैंक में विलय को मंजूरी मिली।
•इंटरनेशनल एयरपोर्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अनुसार भारत 24.1 करोड़ यात्रियों के साथ 2024 में दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा विमानन बाजार बन गया है। जबकि 87.6 करोड़ यात्रियों के साथ अमेरिका विश्व का सबसे बड़ा विमानन बाजार बना हुआ है। 74.1 करोड़ यात्रियों के साथ चीन दूसरे स्थान पर रहा है।
•फॉर्च्यून पत्रिका ने जुलाई, 2025 में 'फॉर्च्यून ग्लोबल 500' सूची जारी की है। अमेरिका की खुदरा क्षेत्र की कंपनी वॉलमार्ट लगातार 12वें वर्ष और 1995 के बाद से 20वीं बार इस सूची में पहले स्थान पर है। उसके बाद अमेजन का स्थान है। भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 88वें स्थान पर रही।
•भारत ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से परमाणु क्षमता वाली सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-II का सफल रात्रि परीक्षण किया।
•भारतीय तटरक्षक बल के लिए निर्मित दूसरा और अंतिम स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत "समुद्र प्रचेत" वास्को, गोवा में लॉन्च किया गया।
•अभ्यास तालिस्मन सेबर, 2025 आस्ट्रेलिया में आयोजित किया जा रहा है। भारत भी पहली बार इस युद्धाभ्यास में शामिल हो रहा है। इस बार सैन्य अभ्यास में 19 देशों के 35 हजार से अधिक सैन्यकर्मी भाग ले रहे हैं। मलेशिया और वियतनाम भी पर्यवेक्षकों के रूप में शामिल हो रहे हैं।
•कर्नाटक के कोलार जिले की एक 38 वर्षीय महिला में दुनिया का एक बिल्कुल नया रक्त समूह पाया गया है, जिसे ‘CRIB’ नाम दिया गया है।
•हाल में इंडियन नेवी को दो नए युद्धपोत INS उदयगिरि और INS हिमगिरि मिले। इनकी तैनाती इंडो-पेसिफिक क्षेत्र में होगी।
•गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने 14 अगस्त, 2025 को भारतीय नौसेना को युद्धपोत 'इक्षक' सौंपा।
•पंजाब देश का पहला राज्य है जिसने पाकिस्तान से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए पोर्टेबल एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात किया है।पंजाब ने सीमावर्ती तरनतारन ज़िले से 'बाज अख'
(बाज की आंख) नामक एक नया ड्रोन-रोधी सिस्टम लॉन्च किया।
•भारत में पहली ड्रोन-आधारित क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम वर्षा) परियोजना राजस्थान के जयपुर के पास रामगढ़ बांध क्षेत्र में शुरू की गई।
•वेनेरा-डी रूस का एक प्रस्तावित अंतरिक्ष मिशन है जिसका उद्देश्य शुक्र ग्रह के वातावरण, सतह और जलवायु तंत्र का गहन वैज्ञानिक अध्ययन करना है।
•17 सांसदों को नई दिल्ली में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संसद रत्न पुरस्कार, 2025 से सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र से सबसे अधिक 7 सांसदों को सम्मान मिला।
•चीन ने दुनिया के सबसे बड़े जलविद्युत बांध का निर्माण शुरू कर दिया है, जिसे मोटुओ हाइड्रोपावर स्टेशन के रूप में जाना जाता है, जो तिब्बती पठार के पूर्वी किनारे पर है। इससे सालाना 300 अरब किलोवाट घंटे बिजली पैदा होने की उम्मीद है।
पांच जलविद्युत स्टेशनों से युक्त यह बांध यारलुंग जांग्बो नदी के निचले क्षेत्र में स्थित होगा।
•आंध्र प्रदेश सरकार ने किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए अन्नदाता सुखीभव योजना शुरू की है।
•अरुणाचल प्रदेश के शियोमी जिले में टाटो-II जल विद्युत परियोजना के निर्माण के लिए 8,146.21 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी गई है।
•एक्सरसाइज बोल्ड कुरुक्षेत्र, 2025 भारत और सिंगापुर का संयुक्त सैन्य अभ्यास का 14वां संस्करण था, जो जोधपुर में आयोजित किया गया।
•भारत-सिंगापुर नौसेना का द्विपक्षीय अभ्यास सिम्बेक्स, 2025 के 32वें संस्करण का आयोजन सिंगापुर में किया गया। भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सतपुड़ा ने इस अभ्यास में हिस्सा लिया।
•स्लिनेक्स, 2025 श्रीलंका-भारत नौसेना अभ्यास के 12वें संस्करण का आयोजन कोलंबो में किया गया।
इसमें भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस राणा और आईएनएस ज्योति ने भाग लिया।
•सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने राजस्थान में भारत-पाक सीमा पर ‘ऑपरेशन अलर्ट’ नामक एक सप्ताह का सुरक्षा अभियान शुरू किया।
•शहरों को साइबर सुरक्षित बनाने पर राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025 नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
•14वां अंतर्राष्ट्रीय विरासत पर्यटन सम्मेलन, 2025 गुजरात के वडोदरा में "ख़्याल विरासत का" विषय पर आयोजित किया गया।
•युवा लीडर्स का गोलमेज सम्मेलन, 2025 नई दिल्ली में आयोजित हुआ। गोलमेज सम्मेलन का विषय 'भारत-नेपाल द्विपक्षीय संबंधों में युवा आदान-प्रदान और खेल की भूमिका' था।
•प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025 का उद्घाटन किया। इसका विषय था "सदाबहार क्रांति: जैव-खुशी का मार्ग "।
•पहला भारत-न्यूजीलैंड रक्षा रणनीतिक वार्ता, 2025 नई दिल्ली में आयोजित हुई।
•युवा बौद्ध विद्वानों का तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025 नई दिल्ली में आयोजित हुआ। इस सम्मेलन का विषय "21वीं सदी में बुद्ध धम्म में ज्ञान का संचरण" था।
•अगस्त, 2025 में रूस ने आधिकारिक तौर पर आईएनएफ संधि (मध्यम दूरी की परमाणु शक्ति संधि) से खुद को अलग कर लिया।
•न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली ने पटना उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। इस पद पर इन्होने न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन का स्थान लिया।
•कविन्द्र गुप्ता ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के तीसरे उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्हें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण पल्ली ने पद की शपथ दिलाई।
•प्रो. उमा कांजीलाल इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की पहली महिला कुलपति नियुक्त हुई।
•भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। वे वर्ष 2022 में भारत के 14वें उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे।
•के.जे.पटेल इफ्को के नए प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त हुए। इस पद पर इन्होंने यू.एस.अवस्थी का स्थान लिया है।
•राज कुमार अरोड़ा ने रक्षा लेखा महानियंत्रक का पदभार ग्रहण किया।
•डॉ. ए. राजराजन ने तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) के नए निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस पद पर इन्होंने डॉ. एस. उन्नीकृष्णन का स्थान लिया।
•सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ऑस्ट्रेलिया सरकार के टूरिज्म कैंपेन की भारतीय "ब्रांड एम्बेसडर" बनीं।
•ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
•महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी .राधाकृष्णन उप-राष्ट्राति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार घोषित हुए हैं।
•सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी.सुदर्शन रेड्डी को इंडी (INDI) गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया।
•चंडीगढ़ की स्केटिंग खिलाड़ी जाह्नवी जिंदल (17) स्केटिंग के फ्री स्टाइल इवेंट में पांच गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में नाम दर्ज करवाने वाली देश की पहली खिलाड़ी बनी हैं।
•जुलाई, 2025 में यूलिया स्विरीडेंको ने यूक्रेन की प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया।
•केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन का निधन हो गया। वह 101 वर्ष के थे।
•पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया। उन्होंने पांच भारतीय राज्यों बिहार, ओडिशा, जम्मू और कश्मीर, गोवा और मेघालय के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। वह जम्मू-कश्मीर राज्य के अंतिम राज्यपाल थे। उनके कार्यकाल में ही केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।
•अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का वार्षिक सम्मेलन, 2025 सिंगापुर में आयोजित किया गया।
•15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप, 2025 आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में आयोजित हुआ। झारखंड महिला हॉकी टीम (हॉकी झारखंड)15वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में लगातार दूसरे वर्ष चैंपियन बनी। उसने फाइनल में हॉकी हरियाणा को हराया।
•टेबल टेनिस प्रतियोगिता WTT फीडर वियनतियाने, 2025 का आयोजन वियनतियाने, लाओस में किया गया। पुरुष एकल विजेता- जी. साथियान (भारत)।
•बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप, 2025 (मिश्रित टीम) का आयोजन सोलो, इंडोनेशिया में किया गया। इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक चीन ने जीता। रजत पदक थाईलैंड ने जीता। कांस्य पदक जापान और दक्षिण कोरिया ने जीता।
•बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप, 2025 (व्यक्तिगत) का आयोजन इंडोनेशिया के जावा के सुरकार्ता (सोलो) में किया गया।
•पहला फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम, 2025 लास वेगास, सयुंक्त राज्य अमेरिका में आयोजित हुआ
पहले अमेरिकी फ्रीस्टाइल ग्रैंड स्लैम का खिताब संयुक्त राज्य अमेरिका के लेवोन अरोनियन ने जीत लिया। भारत के प्रगानंनधा रमेशबाबू ने वेस्ली सो को हराकर सातवाँ स्थान हासिल किया।
•फिडे महिला शतरंज विश्व कप‚ 2025 बटुमी, जॉर्जिया में आयोजित हुआ। महाराष्ट्र के नागपुर की दिव्या देशमुख ने ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को हराकर जीत दर्ज की।
•विश्व स्कूल टीम चैपिंयनशिप, 2025 शतरंज प्रतियोगिता वाशिंगटन डी.सी., अमेरिका में आयोजित हुई। भारत के चेन्नई में स्थित वेलाम्मल एमएचएस स्कूल ने सभी आठ मैच जीतकर स्वर्ण पदक जीता।
•गोल्फ प्रतियोगिता मैसूरु ओपन, 2025 मैसूरु, कर्नाटक में आयोजित हुआ। इसका खिताब भारतीय गोल्फर युवराज संधू ने जीता।
•अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप, 2025 का आयोजन एथेंस, ग्रीस में किया गया। इस प्रतियोगिता में भारत ने कुल 9 पदक (4 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य) जीते।
•बास्केटबॉल प्रतियोगिता FIBA महिला एशिया कप, 2025 का आयोजन शेन्झेन (शेन्ज़ेन), चीन में किया गया। FIBA महिला एशिया कप, 2025 का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने जीता। जापान उपविजेता रहा।
ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार FIBA महिला एशिया कप का ख़िताब जीता है।
•अंडर-19 और अंडर-22 एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप, 2025 का आयोजन थाईलैंड के बैंकॉक में किया गया। पदक तालिका में उज्बेकिस्तान के बाद भारत दूसरे स्थान पर रहा।
•FISU ग्रीष्मकालीन विश्व विश्वविद्यालय खेल, 2025 का आयोजन जर्मनी में किया गया। इसका शुभंकर वांडा (एक पेरेग्रीन बाज़) था। जापान कुल 79 पदक (34 स्वर्ण, 21रजत एवं 24 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा। भारत ने कुल 12 पदक जीते, जिनमें 2 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य शामिल हैं और पदक तालिका में 20वें स्थान पर रहा।
•एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेंस चैंपियनशिप, 2025 का आयोजन राजगीर, बिहार में किया गया। भारत ने पहली बार एशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स की मेजबानी की।
•चीन के चेंगदू में आयोजित विश्व खेल, 2025 में ऋषभ यादव ने पुरुषों की कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए पहला व्यक्तिगत पदक जीतकर इतिहास रचा। कांस्य पदक मुकाबले में उन्होंने अपने ही देश के अभिषेक वर्मा को हराकर यह उपलब्धि हासिल की।
इस स्पर्धा में नीदरलैंड्स के माइक श्लोएसर ने स्वर्ण पदक जीता। अमेरिका के कर्टिस ब्रॉडनेक्स ने इस स्पर्धा का रजत पदक जीता है।