जनवरी 2025
राष्ट्रीय
•कप्पड़ और चाल समुद्र तटों को वैश्विक ब्लू फ्लैग प्रमाणन - केरल के प्रसिद्ध कोझिकोड स्थित कप्पड़ समुद्र तट और कन्नूर स्थित चाल समुद्र तट को कड़े पर्यावरण और सुरक्षा मानकों को पूरा करने के लिए डेनमार्क स्थित फाउंडेशन फॉर एनवायरनमेंटल एजुकेशन (एफईई) द्वारा प्रतिष्ठित ब्लू फ्लैग प्रमाणन प्रदान किया गया है।
•राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 14 जनवरी, 2025 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड (एनटीबी) का उद्घाटन किया, जिसका मुख्यालय निजामाबाद (तेलंगाना) में होगा और पल्ले गंगा रेड्डी इसके पहले अध्यक्ष होंगे।
•18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन, 2025- 18 वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 8-10 जनवरी, 2025 को ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित हुआ। यह पूर्वी भारत में आयोजित होने वाला पहला प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन था। 8 जनवरी, 2025 को युवा प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन किया गया। 9 जनवरी, 2025 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन, 2025 का उद्घाटन किया गया।
इस वर्ष का विषय है " विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान" । इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य की राष्ट्रपति महामहिम क्रिस्टीन कार्ला कंगालू थी। प्रवासी भारतीय दिवस विदेश मंत्रालय का प्रमुख कार्यक्रम है । यह भारत के विभिन्न क्षेत्रों की विविधता और प्रगति को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाता है।
•ग्रामीण भारत महोत्सव, 2025- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया। महोत्सव 4 से 9 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसका विषय ‘विकसित भारत 2047 के लिए एक समावेशी ग्रामीण भारत का निर्माण’ और आदर्श वाक्य “गांव बढ़े, तो देश बढ़े” है।
•केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर मध्यप्रदेश के खजुराहो में देश की पहली महत्वाकांक्षी और बहुउद्देशीय केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास किया। यह राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना के अंतर्गत देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना है। इस परियोजना से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सिंचाई की सुविधा मिलेगी।
•भारत में गंगा नदी डॉल्फिन की पहली बार टैगिंग- भारत में गंगा नदी डॉल्फ़िन को पहली बार 18 दिसंबर, 2024 को असम में टैग किया गया। इस टैगिंग का मकसद, गंगा नदी डॉल्फ़िन के संरक्षण के लिए बेहतर रणनीतियां बनाना था। इस टैगिंग से गंगा नदी डॉल्फ़िन के आवास की ज़रूरतों, उनके प्रवास पैटर्न, और उनके वितरण क्षेत्र के बारे में ज़्यादा जानकारी मिली। गंगा नदी डॉल्फ़िन, भारत का राष्ट्रीय जलीय पशु है। अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) ने इसे 'संकटग्रस्त' प्रजाति में रखा है।
• किसान कवच- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत के पहले कीटनाशक रोधी बॉडीसूट किसान कवच का अनावरण किया, जिसे किसानों को कीटनाशकों के हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस सूट में उन्नत फैब्रिक तकनीक है जो संपर्क में आने पर हानिकारक कीटनाशकों को निष्क्रिय कर देती है। बैंगलोर में BRIC-inStem द्वारा सेपियो हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से विकसित किसान कवच सुरक्षा कवच में एक पूर्ण-शरीर सूट, मास्क, हेडशील्ड और दस्ताने शामिल हैं, जो व्यापक सुरक्षा प्रदान करते हैं।
•22वां दिव्य कला मेला, 2024- केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत नई दिल्ली में 22वें दिव्य कला मेले का आयोजन किया गया। इसका थीम ‘सशक्त दिव्यांगजन’ है। इस मेले का उद्देश्य दिव्यांग शिल्पकारों और उद्यमियों की प्रतिभा और उद्यमिता को बढ़ावा देना है।
•10वां अंतरराष्ट्रीय हर्बल मेला, 2024- 10वां अंतरराष्ट्रीय हर्बल मेला, 2024 का आयोजन भोपाल, मध्य प्रदेश में किया गया। इसका मुख्य विषय “लघु वनोपज से महिला सशक्तिकरण”है।
•दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क वाला देश- चीन और अमेरिका के बाद भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़े मेट्रो रेल नेटवर्क वाला देश बन गया है। भारत में मेट्रो रेल नेटवर्क 1000 किमी तक बढ़ गया है। देश के 11 राज्यों और 23 शहरों में मेट्रो रेल नेटवर्क फैला है।
•नानाजी देशमुख पार्क- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस नगर कॉलोनी में स्थित नानाजी देशमुख पार्क का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पार्क का शिलान्यास करने के बाद रुद्राक्ष के पौधे का रोपण भी किया। यह पार्क 1800 वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा।
•देश की पहली ‘तटीय-जलचर पक्षी जनगणना’- भारत की पहली तटीय-जलचर पक्षी जनगणना 3 से 5 जनवरी, 2025 के बीच गुजरात के जामनगर में आयोजित की गई थी। यह जनगणना समुद्री राष्ट्रीय उद्यान और समुद्री अभयारण्य में आयोजित की गई थी। इस जनगणना का मकसद राज्य के तटीय इलाकों में पक्षियों की संख्या और उनके रहने की जगह के बारे में जानकारी जुटाना था। इस जनगणना में ओखा से नवलखी तक 170 किलोमीटर की तटरेखा को कवर किया गया।
•भारत का पहला शून्य-कचरा (Zero Waste) हवाई अड्डा- मध्य प्रदेश के इंदौर का देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डा भारत का पहला शून्य-कचरा हवाई अड्डा है। इस हवाई अड्डे पर शून्य-कचरा परियोजना 4R सिद्धांत पर आधारित है। 4R सिद्धांत का मतलब है - कम करें, पुनः उपयोग करें, पुनर्चक्रण करें, और पुनर्स्थापित करें।
•पहला सीमावर्ती सौर गांव- गुजरात के बनासकांठा ज़िले का मसाली गांव देश का पहला सीमावर्ती सौर गांव है। यह गांव पाकिस्तान सीमा से सिर्फ़ 40 किलोमीटर दूर है। इस गांव में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगाए गए हैं।
•पहला ‘उड़ान यात्री कैफे’- नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भारत में पहला ‘उड़ान यात्री कैफे’ पायलट परियोजना के रूप में कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खोला है। इस कैफे का उद्देश्य यात्रियों को उचित मूल्य पर खानपान उपलब्ध कराना है। यह एक पायलट प्रोजेक्ट है, जिसे सफल होने पर अन्य एयरपोर्ट्स पर भी लागू किया जाएगा।
•भारत रणभूमि दर्शन ऐप- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 15 जनवरी को सेना दिवस पर 'युद्ध पर्यटन' नामक एक नई अवधारणा को बढ़ावा देने के लिए भारत रणभूमि दर्शन ऐप लॉन्च करने की घोषणा की। यह पहल, भारतीय सेना और पर्यटन मंत्रालय के बीच एक सहयोग है, जिसका उद्देश्य ऐतिहासिक युद्ध स्थलों और सीमावर्ती क्षेत्रों को पर्यटन स्थलों में बदलना है।
•श्री श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जनवरी, 2025 को नवी मुंबई के खारघर में इस्कॉन के प्रयासों से निर्मित श्री श्री राधा-मदनमोहनजी मंदिर का उद्घाटन किया। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर है।
•हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान’ (HIPA) का नया नाम- हिमाचल प्रदेश सरकार ने 9 जनवरी 2025 को राज्य के प्रसिद्ध संस्थान 'हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान' (हिपा) का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर रखने को मंजूरी दी। यह निर्णय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।
•भारतीय सेना ने पुणे में 77वां सेना दिवस मनाया- भारतीय सेना ने 15 जनवरी, 2025 को महाराष्ट्र के पुणे में बॉम्बे इंजीनियर्स ग्रुप और सेंटर परेड ग्राउंड में अपना 77वां सेना दिवस मनाया। यह तीसरा अवसर है जब सेना दिवस परेड दिल्ली के बाहर आयोजित की गई। दक्षिणी कमान के लिए, यह दूसरी बार है जब परेड का आयोजन उसके तत्वावधान में किया गया है।
•‘त्वरित’ डिजिटल इनिशिएटिव अपनाने वाला पहला राज्य- 19 जनवरी, 2025 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभय एस. ओक ने “ई-ज्योति जर्नल” और “त्वरित” नामक डिजिटल इनिशिएटिव का शुभारंभ किया। इसकी शुरुआत जबलपुर में मध्यप्रदेश राज्य न्यायिक अकादमी द्वारा आयोजित दो दिवसीय मुख्य जिला और सत्र न्यायाधीश सम्मेलन में की गई। त्वरित के माध्यम से सम्मन और वारंट की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक भी की जा सकेगी।
•एंटिटी लॉकर- इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) ने एंटिटी लॉकर (Entity Locker) नामक एक आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किया है। भारत सरकार ने संगठनों और कंपनियों के लिए सरकारी दस्तावेजों का प्रबंधन करने और उन्हें सुरक्षित, क्लाउड-आधारित प्लेटफ़ॉर्म पर संग्रहीत करने के लिए एंटिटी लॉकर की शुरुआत की है। एंटिटी लॉकर का इस्तेमाल भारत में पंजीकृत किसी भी संगठन द्वारा किया जा सकता है।
•मणिपुर में तीन नई उड़ानों की शुरुआत- केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडू ने मणिपुर के मुख्यमंत्री श्री एन. बीरेन सिंह के साथ मिलकर तीन मार्गों पर एलायंस एयर की उड़ानों को हरी झंडी दिखाई, जिसमें दो नए मार्ग भी शामिल हैं। एलायंस एयर अब इम्फाल से कोलकाता और फिर कोलकाता से इम्फाल, इम्फाल से गुवाहाटी और फिर नए मार्गों को जोड़ेगा। इसके अलावा इम्फाल से दीमापुर और फिर दीमापुर से इम्फाल और अतिरिक्त उड़ानें भी चलाएगा।
•प्रभाव फैक्टबुक, भारत स्टार्टअप चैलेंज- 16 जनवरी, 2025 को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में स्टार्टअप इंडिया के 9वें स्थापना दिवस पर प्रभाव फैक्टबुक (विज़नरी स्टार्टअप्स की उन्नति के लिए एक लचीले और चुस्त भारत को सशक्त बनाना)और भारत स्टार्टअप चैलेंज का शुभारंभ किया।प्रभाव फैक्टबुक भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम की विकास यात्रा का संपूर्ण मार्गदर्शक है, जो वर्ष 2016-2024 तक के समय में इस क्षेत्र के विकास को दर्शाता है। यह फैक्टबुक स्टार्टअप इंडिया के मिशन की सफलता, उसकी चुनौतियों और उपलब्धियों की जानकारी प्रदान करता है। भारत स्टार्टअप चैलेंज का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में 75 चुनौतियों को सामने लाना है। इस चुनौती में 20 उद्योग जगत के नेता और नवप्रवर्तक मिलकर विचारकों को बिजनेस समस्याओं के समाधान के लिए आमंत्रित करेंगे।
•कोच्चि संवाद 2025- कोच्चि संवाद 2025 का प्रारंभिक संस्करण 16-17 जनवरी 2025 को केरल के कोच्चि शहर में आयोजित किया जा रहा है। भारत और खाड़ी देशों में संबंध मज़बूत करने के लिए, यह केरल में आयोजित होने वाला अपनी तरह का पहला ट्रैक 1.5 संवाद है। इस संवाद के प्रारंभिक संस्करण का विषय है "भारत की लुक वेस्ट नीति की कारगरता: लोग, समृद्धि और प्रगति"।
•भारत क्लीनटेक मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म- वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने 'भारत क्लीनटेक मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म' के शुभारंभ की घोषणा की। यह मंच देश में सौर, पवन, हाइड्रोजन और बैटरी भंडारण जैसे क्षेत्रों में स्वच्छ तकनीक विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए नीति, उद्योग, वित्त और अनुसंधान से हितधारकों को एकजुट करने पर ध्यान केंद्रित करेगा।
•पुरातत्व अनुभवात्मक संग्रहालय- केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और गुजरात सरकार ने वडनगर में एक अत्याधुनिक संग्रहालय और पुरातत्व व्याख्या केंद्र का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने की।
•मध्य प्रदेश के शासकीय भवनों में सोलर रूफ टॉप संयंत्रों की स्थापना- मध्य प्रदेश में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अब सरकारी भवनों के लिए भी लागू होगी। इसमें सोलर रूफटॉप संयंत्रों की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया।
•मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना- 15 जनवरी, 2025 को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा “मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना” को आगामी 2 वर्षों (वर्ष 2024-25 एवं वर्ष 2025-26) तक सतत जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
•गरीब कल्याण मिशन- 15 जनवरी, 2025 को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने ‘गरीब कल्याण मिशन’ के क्रियान्वयन को मंजूरी प्रदान की। इस मिशन के तहत प्रदेश को वर्ष 2028 तक गरीबी मुक्त बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है। मिशन का उद्देश्य राज्य के गरीब और वंचित वर्गों का आर्थिक उत्थान करते हुये उनकी आय को न्यूनतम आय के स्तर तक लाना है।
•मिशन मौसम- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 जनवरी 2025 को नई दिल्ली में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 150वें स्थापना दिवस के अवसर पर 'मिशन मौसम' की शुरुआत की थी जिसका उद्देश्य देश को “मौसम के प्रति तैयार” और “जलवायु-स्मार्ट” राष्ट्र बनाना है।
•कॉन्फ्रेंस ऑन फ्यूचर ऑफ जॉब्स, 2025- 15 जनवरी, 2025 को कॉन्फ्रेंस ऑन फ्यूचर ऑफ जॉब्स का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। इसका विषय भविष्य के कार्यबल को स्वरुप देना: गतिशील दुनिया में विकास को गति देना” था। इसे श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (एमओएलई) ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सहयोग से आयोजित किया था।
•विकसित भारत युवा नेता संवाद, 2025- केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल और श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया के नेतृत्व में युवा मामले विभाग 10-12 जनवरी 2025 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में विकसित भारत युवा नेता संवाद (यंग लीडर्स डायलॉग) का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत के लिए अभिनव समाधान प्रस्तुत करने के लिए एक अनूठा मंच उपलब्ध कराना है।
•8 जनवरी, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया।
•दुभाषिया शिक्षा एवं अनुसंधान: संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और भारत के परिप्रेक्ष्य’ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी, 2025- भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र (ISLRTC), नई दिल्ली ने भाषाई सशक्तिकरण सेल (LEC) और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के सहयोग से ‘दुभाषिया शिक्षा और अनुसंधान: संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और भारत के परिप्रेक्ष्य’ पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। ‘इंटरप्रेटर एजुकेशन एंड रिसर्च’ पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार जेएनयू नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
•रक्षा मंत्रालय द्वारा वर्ष 2025 को सुधारों का वर्ष घोषित- रक्षा मंत्रालय ने मौजूदा और भविष्य के सुधारों को गति देने के लिए 2025 को ‘सुधारों का वर्ष’ के रूप में मनाने का फैसला लिया है। इसका उद्देश्य सशस्त्र बलों को बहु-क्षेत्रीय एकीकृत संचालन में सक्षम तकनीकी रूप से उन्नत युद्ध-तैयार बल में बदलना है।
•एम्पॉहर बिज़-सपनों की उड़ान- नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच (WEP) ने अपने अवार्ड टू रिवॉर्ड (ATR) कार्यक्रम के तहत भारत की सबसे बड़ी 24/7 सुविधा खुदरा श्रृंखला न्यू शॉप के साथ साझेदारी में एम्पोवएचईआर बिज़-सपनों की उड़ान की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य संगठित खुदरा क्षेत्र में सफल होने के लिए आवश्यक कौशल और संसाधनों से लैस करके महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना है।
•मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना- मध्य प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना शुरू की है। इस योजना में बेरोजगार युवाओं को राशन की दुकानों तक राशन पहुंचाने का काम दिया जाएगा।
•प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुवैत की आधिकारिक यात्रा- कुवैत राज्य के महामहिम अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के निमंत्रण पर, भारत के प्रधानमंत्री महामहिम श्री नरेन्द्र मोदी ने 21-22 दिसंबर 2024 को कुवैत की आधिकारिक यात्रा की। यह उनकी कुवैत की पहली यात्रा थी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 दिसंबर 2024 को कुवैत में 26वें अरेबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में महामहिम अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के ‘सम्मानित अतिथि‘ के रूप में भाग लिया। प्रधानमंत्री मोदी की कुवैत यात्रा 1981 में इंदिरा गांधी की यात्रा के बाद 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है।
•वार्षिक भूजल गुणवत्ता रिपोर्ट, 2024- केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने वर्ष 2024 के लिए पूरे देश के लिए वार्षिक भूजल गुणवत्ता रिपोर्ट जारी की है। भूजल गुणवत्ता मूल्यांकन केंद्रीय भूजल बोर्ड (CGWB) द्वारा किया गया था। यह रिपोर्ट भूजल गुणवत्ता निगरानी के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को अपनाने वाली पहली रिपोर्ट है, जो डेटा संग्रह, विश्लेषण और व्याख्या में एकरूपता सुनिश्चित करती है।
81 प्रतिशत से अधिक भूजल नमूने सिंचाई के लिए सुरक्षित सीमाओं को पूरा करते हैं, लेकिन उच्च सोडियम सामग्री और आरएससी मानों के स्थानीय मुद्दों के लिए लक्षित हस्तक्षेप की आवश्यकता है। उत्तर-पूर्वी राज्यों में 100% भूजल नमूने सिंचाई के लिए उत्कृष्ट श्रेणी में हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में भूजल निष्कर्षण का स्तर 60.4% है। रिपोर्ट में भूजल सैंपल सिंचाई के लिए सुरक्षित सीमाओं के भीतर पाए गए हैं।
इस रिपोर्ट में दी गई कुछ खास बातें:
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में भूजल में नाइट्रेट, फ़्लोराइड, आर्सेनिक, और यूरेनियम का प्रदूषण बढ़ रहा है। राजस्थान, कर्नाटक, और तमिलनाडु में नाइट्रेट प्रदूषण सबसे ज़्यादा है। राजस्थान और पंजाब में यूरेनियम प्रदूषण की समस्या है। राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, और तेलंगाना में फ़्लोराइड प्रदूषण की समस्या है। गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियों के बाढ़ के मैदानों में आर्सेनिक प्रदूषण की समस्या है। आंध्र प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, और उत्तर प्रदेश में सोडियम अवशोषण अनुपात (SAR) बहुत ज़्यादा है।
•भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2023- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में ‘भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2023’ का विमोचन किया। उल्लेखनीय है कि 1987 से भारतीय वन सर्वेक्षण द्वारा द्विवार्षिक आधार पर भारत वन स्थिति रिपोर्ट को प्रकाशित किया जा रहा है। भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2023 इस श्रृंखला की 18वीं रिपोर्ट है।
देश का वन एवं वृक्ष आवरण 8,27,367 वर्ग कि.मी. है जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का 25.17 प्रतिशत है, जिसमें 7,15,343 वर्ग कि.मी. (21.76 प्रतिशत) बनावरण और 1,12,014 वर्ग कि.मी. (3.41 प्रतिशत) वृक्ष आवरण है। वर्ष 2021 की तुलना में, देश के वन और वृक्ष आवरण में 1445 वर्ग कि.मी. की वृद्धि हुई है, जिसमें वनावरण में 156 वर्ग कि.मी. और वृक्ष आवरण में 1289 वर्ग कि.मी. की वृद्धि शामिल है।
वन एवं वृक्ष आवरण में अधिकतम वृद्धि दर्शाने वाले शीर्ष चार राज्य हैं- छत्तीसगढ़ (684 वर्ग कि.मी.), उत्तर प्रदेश (559 वर्ग कि.मी.), ओडिशा (559 वर्ग कि.मी.) तथा राजस्थान (394 वर्ग कि.मी.) हैं। वनावरण में अधिकतम वृद्धि दर्शाने वाले शीर्ष तीन राज्य हैं- मिजोरम (242 वर्ग कि.मी.), गुजरात (180 वर्ग कि.मी.) और ओडिशा (152 वर्ग कि.मी.) हैं।
क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे अधिक वन एवं वृक्ष आवरण वाले शीर्ष तीन राज्य हैं- मध्य प्रदेश (85,724 वर्ग कि.मी.), अरुणाचल प्रदेश (67,083 वर्ग कि.मी.) और महाराष्ट्र (65,383 वर्ग कि.मी.) है।
क्षेत्रफल की दृष्टि से सर्वाधिक वनावरण वाले शीर्ष तीन राज्य हैं- मध्य प्रदेश (77,073 वर्ग कि.मी.), अरुणाचल प्रदेश (65,882 वर्ग कि.मी.) और छत्तीसगढ़ (55,812 वर्ग कि.मी.) हैं।
कुल भौगोलिक क्षेत्रफल की तुलना में वन आवरण के प्रतिशत की दृष्टि से, लक्षद्वीप (91.33 प्रतिशत) में सबसे अधिक वन आवरण है, जिसके बाद मिजोरम (85.34 प्रतिशत) और अंडमान एवं निकोबार द्वीप (81.62 प्रतिशत) का स्थान है।
वर्तमान आकलन से यह भी ज्ञात होता है कि 19 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों में 33 प्रतिशत से अधिक भौगोलिक क्षेत्र वनावरण के अंतर्गत हैं। इनमें से आठ राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों, जैसे मिजोरम, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर में 75 प्रतिशत से अधिक वनावरण है।
कुल कच्छ वनस्पति आवरण 4,992 वर्ग कि.मी. है।
भारत के वन और वाह्य वन वृक्षों की कुल निधि 6430 मिलियन घन मीटर अनुमानित की गई है, जिसमें से 4479 मिलियन घन मीटर वनों के भीतर और 1951 मिलियन घन मीटर वन क्षेत्र के बाहर है। पिछले आकलन की तुलना में कुल निधि में 262 मिलियन घन मीटर की वृद्धि हुई है, जिसमें 91 मिलियन घन मीटर वनों के भीतर और 171 मिलियन घन मीटर वन क्षेत्र के बाहर की वृद्धि शामिल है।
देश में बांस धारित क्षेत्र का विस्तार 1,54,670 वर्ग किलोमीटर अनुमानित किया गया है। वर्ष 2021 में किए गए पिछले आकलन की तुलना में बांस क्षेत्र में 5,227 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है।
वाह्य वन वृक्षों से औद्योगिक काष्ठ का कुल वार्षिक संभावित उत्पादन 91.51 मिलियन घन मीटर अनुमानित किया गया है।
वर्तमान आकलन में देश के वनों में कुल कार्बन स्टॉक 7,285.5 मिलियन टन अनुमानित किया गया है। पिछले आकलन की तुलना में देश के कार्बन स्टॉक में 81.5 मिलियन टन की वृद्धि हुई है।
एनडीसी के लक्ष्यों की प्राप्ति के संबंध में, वर्तमान आकलन से ज्ञात होता है कि भारत का कार्बन स्टॉक 30.43 बिलियन टन CO₂ के समतुल्य तक पहुंच गया है, जो दर्शाता है कि 2005 के आधार वर्ष की तुलना में, भारत पहले ही 2.29 बिलियन टन अतिरिक्त कार्बन सिंक तक पहुंच चुका है, जबकि 2030 तक 2.5 से 3.0 बिलियन टन का लक्ष्य रखा गया है।
•भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधियों की 23वीं बैठक- भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधियों, क्रमश: भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोभाल और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) की केंद्रीय समिति के राजनीतिक कार्यालय के सदस्य एवं विदेश मंत्री श्री वांग यी, की 23वीं बैठक 18 दिसंबर 2024 को बीजिंग में आयोजित हुई।
•उत्तराखंड में पहली वाइन उत्पादन इकाई- उत्तराखंड सरकार ने कोटद्वार में अपनी पहली वाइन उत्पादन इकाई का उद्घाटन किया, जो राज्य की नई आबकारी नीति के तहत वाइन पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
•अटल ग्राम सुशासन भवन- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने 25 दिसंबर, 2024 को मध्य प्रदेश में 1153 अटल ग्राम सुशासन भवनों की भी आधारशिला रखी है।
•जलवायु स्मार्ट कृषि-वस्त्र प्रदर्शन केंद्र- कपड़ा मंत्रालय ने सिंथेटिक एवं आर्ट सिल्क मिल्स रिसर्च एसोसिएशन (सास्मिरा) के सहयोग से भारत सरकार के जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल की उपस्थिति में गुजरात के नवसारी में जलवायु स्मार्ट कृषि-वस्त्र प्रदर्शन केंद्र का शुभारंभ किया।
•भारत का पहला बायो-बिटुमेन आधारित राष्ट्रीय राजमार्ग खंड- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारत के पहले बायो-बिटुमेन-आधारित राष्ट्रीय राजमार्ग खंड का उद्घाटन किया। महाराष्ट्र के नागपुर के मानसर में NH-44 पर स्थित यह राजमार्ग टिकाऊ सड़क अवसंरचना में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
•केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए “कैशलेस ट्रीटमेंट” योजना शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत, सरकार सात दिनों के लिए ₹1.5 लाख तक के उपचार खर्च को कवर करेगी, बशर्ते पुलिस को दुर्घटना के बारे में 24 घंटे के भीतर सूचित किया जाए।
•’विकसित पंचायत कर्मयोगी’ पहल- केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 'विकसित पंचायत कर्मयोगी' पहल की शुरुआत की। इसका उद्देश्य प्रभावी शासन एवं भागीदारी योजना के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों और अधिकारियों को आवश्यक उपकरणों और ज्ञान से युक्त करके पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई) की क्षमता और योग्यता को बढ़ाना है।
•विश्व बैंक ने उत्तर प्रदेश में कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 325.10 मिलियन डॉलर (लगभग 2737 करोड़ रुपये) की परियोजना को मंजूरी दी है।
•जम्मू-कश्मीर और लद्दाख: थ्रू द एजेस- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2 जनवरी 2025 को नई दिल्ली में 'जम्मू-कश्मीर और लद्दाख: थ्रू द एजेस' नामक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के तीन हजार वर्षों के इतिहास को सात खंडों में प्रस्तुत करती है।
•एकलव्य’ ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफार्म- सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारतीय सेना के लिए एक ऑनलाइन शिक्षण मंच लॉन्च किया, जिसका नाम "एकलव्य" रखा गया है।
•कुंभवाणी’ चैनल और ‘कुंभ मंगल’ ध्वनि- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में एक समर्पित ऑल इंडिया रेडियो (AIR) चैनल, 'कुंभवाणी' और विशेष कार्यक्रम 'कुंभ मंगल ध्वनि' का उद्घाटन किया है। ये पहल विशेष रूप से महाकुंभ मेले के लिये तैयार की गई हैं।
•4 जनवरी, 1985 को स्थापित, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) अपना 40वां स्थापना दिवस 4 जनवरी, 2025 को नई दिल्ली में मनाएगा।
•’राष्ट्रपर्व’ वेबसाइट और मोबाइल ऐप- रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने ‘राष्ट्रपर्व’ वेबसाइट और मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। यह वेबसाइट गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस जैसे कार्यक्रमों के आयोजन से संबंधित जानकारी के साथ-साथ उनका सीधा प्रसारण और टिकटों व बैठने की व्यवस्था से संबंधित विवरण प्रदान करेगी।
•मोटो वूमेन- "मोटो वूमेन" उबेर इंडिया द्वारा बेंगलुरु में महिलाओं के लिए शुरू की गई एक विशेष बाइक टैक्सी सेवा है, जो महिला सवारियों को महिला ड्राइवरों से जोड़ती है, ताकि यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।
•भारत का पहला बाल कैंसर अस्पताल- बिहार के पटना के फुलवारी शरीफ में देश का पहला बाल कैंसर अस्पताल बनने जा रहा है। महावीर मंदिर न्यास समिति की ओर से संचालित अस्पताल 100 बेड का होगा। जिसमें कैंसर पीड़ित बच्चों का मुफ्त में इलाज होगा।
•महिला कबड्डी विश्व कप 2025 का आयोजन मार्च 2025 में बिहार में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन राजगीर में होगा। बिहार वर्ष 2012 के बाद दूसरी बार इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेज़बानी करेगा।
अंतरराष्ट्रीय
•दुनिया का सबसे बड़ा बांध- चीन ने तिब्बत में दुनिया का सबसे बड़ा बांध बनाने की मंज़ूरी दी। यह बांध यारलुंग त्सांगपो नदी पर बनाया जाएगा। इस नदी को भारत में ब्रह्मपुत्र के नाम से जाना जाता है। यह बांध दुनिया के मौजूदा सबसे बड़े बांध, थ्री गॉर्जेस बांध से तीन गुना ज़्यादा बड़ा होगा। इस बांध से हर साल 300 अरब किलोवाट-घंटे बिजली पैदा होगी। इस बांध को बनाने में एक ट्रिलियन युआन (137 बिलियन डॉलर) से ज़्यादा खर्च होने का अनुमान है।
•14 जनवरी, 2025 को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने एक विधेयक पारित किया, जिसमें ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को महिलाओं के खेलों में भाग लेने से प्रतिबंधित किया गया है। यह विधेयक “लिंग” की परिभाषा को जन्मजात जैविक और आनुवंशिक आधार पर तय करता है।
•इंटरसेक-2025- सुरक्षा, संरक्षा और आग से बचाव के लिए विश्व का अग्रणी व्यापार मेला इंटरसेक-2025, 14 से 16 जनवरी, 2025 को दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेन्टर में सम्पन्न हो गया।
•गाजा में संघर्ष विराम के लिए हमास के साथ समझौते को मंज़ूरी- 17 जनवरी, 2025 को बेंजामिन नेतन्याहू की कैबिनेट ने 460 दिनों से ज़्यादा चले युद्ध के बाद गाजा में संघर्ष विराम के लिए हमास के साथ एक समझौते को मंज़ूरी प्रदान की।
•नेपाल से बांग्लादेश तक के लिये बिजली ट्रांसमिशन का उद्घाटन- नेपाल ने 15 नवंबर, 2024 को पहली बार भारत के बिजली ग्रिड का उपयोग करके बांग्लादेश को बिजली निर्यात करना शुरू किया। भारत ने पहले त्रिपक्षीय विद्युत लेन-देन की सुविधा प्रदान की है, जिससे नेपाल भारतीय ग्रिड के माध्यम से बांग्लादेश को 40 मेगावाट तक बिजली निर्यात कर सकेगा।
•इराक द्वारा राष्ट्रीय जनगणना का शुभारंभ- इराक ने दशकों के बाद अपनी पहली राष्ट्रव्यापी जनसंख्या जनगणना शुरू की। इराक 1987 के बाद पहली बार देशव्यापी जनगणना कर रहा है, जो कि सद्दाम हुसैन के शासनकाल के दौरान आयोजित हुई थी।
•दुनिया की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे सुरंग- दुनिया की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे सुरंग चीन के झिंजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में बनी तियानशान शेंगली सुरंग है। यह सुरंग तियानशान पहाड़ों के बीच से गुज़रती है। यह सुरंग समुद्र तल से 3,000 फ़ुट की ऊंचाई पर है। इससे उत्तर-पश्चिम चीन के झिंजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों को जोड़ने वाले एक नए शॉर्टकट के खुलने का मार्ग प्रशस्त हो गया। 22.13 किलोमीटर लंबी सुरंग, "शेंगली", जिसका चीनी में अर्थ "जीत" है, चालू होने के बाद तियानशान पर्वत के मध्य भाग में ड्राइव करने में लगने वाले समय को कई घंटों से घटाकर लगभग 20 मिनट कर देगी।
•भारत साइबर हमलों के मामले में दूसरे स्थान पर- भारत साइबर हमलों के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। साइबर इंटेलिजेंस फर्म क्लाउडएसईके ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका अपने आर्थिक प्रभुत्व और डिजिटल ढांचे की वजह से 140 हमलों के साथ सबसे ज़्यादा लक्षित देश था। वहीं इजराइल 57 साइबर हमलों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
•इक्वाडोर में आपातकाल की घोषणा- इक्वाडोर के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ ने बढ़ती आंतरिक अशांति और सशस्त्र संघर्ष के बीच सात प्रांतों और तीन नगर पालिकाओं में 60 दिनों के आपातकाल की घोषणा की है।
•हिंडनबर्ग रिसर्च को बंद करने की घोषणा- हिंडनबर्ग रिसर्च के फ़ाउंडर नाथन एंडरसन ने जनवरी 2025 में इस रिसर्च फ़र्म को बंद करने का ऐलान किया था।
•अमेरिका ने तीन भारतीय प्रतिष्ठानों पर लागू प्रतिबंध हटाया- अमेरिकी उद्योग एवं सुरक्षा ब्यूरो (बीआईएस) के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका ने तीन प्रमुख भारतीय परमाणु संस्थाओं पर 20 साल से लगा प्रतिबंध हटाया। इसमें भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR) और इंडियन रेयर अर्थ (IRE) के नाम हैं।
•ईरान और तीन यूरोपीय देशों के बीच परमाणु मुद्दे पर वार्ता- ईरान और यूरोपीय देशों के बीच परमाणु मुद्दे पर वार्ता जनवरी 2025 में हुई। इस वार्ता में ईरान, फ़्रांस, ब्रिटेन, और जर्मनी शामिल हुए थे। इस वार्ता का मकसद प्रतिबंधों को हटाना और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा करना था।
•लॉस एंजिल्स के जंगलों में भीषण आग- अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स इलाके में लगी भीषण आग में एक सप्ताह से अधिक समय में अब तक कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 12,300 से अधिक घर जलकर खाक हो गए हैं।
•दक्षिण कोरिया में विमान दुर्घटना- दक्षिण कोरिया में मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ‘जेजू एयर’ का विमान लैंडिंग गियर की खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे 179 लोगों की मौत हो गई। हादसे में सिर्फ 2 लोग बच पाए। यह विमान बैंकॉक से लौट रहा था और उसमें 181 लोग सवार थे। जेजू एयर का बोइंग 737-800 विमान रनवे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
•रूस नया पर्यटक कर लागू करने वाला देश- 1 जनवरी, 2025 से रूस ने नया पर्यटक कर लागू किया है। यह कर, रिजॉर्ट शुल्क की जगह लगाया गया है। इसके तहत, होटल और अन्य जगहों पर ठहरने वाले पर्यटकों को ठहरने की लागत का एक प्रतिशत अतिरिक्त देना होगा। जुलाई, 2024 में रूसी कर संहिता में संशोधन किया गया था। इस संशोधन के तहत, पर्यटक कर के नाम से एक नया अध्याय जोड़ा गया। इस कर की दर 2025 में एक प्रतिशत होगी और धीरे-धीरे बढ़ाकर इसे 2027 तक तीन प्रतिशत कर दिया जाएगा। इस कर से क्षेत्रीय पर्यटन बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने की योजना है।
इसके अलावा, इंडोनेशिया और पुर्तगाल ने भी पर्यटकों पर कर लगाया है।
•बुल्गारिया और रोमानिया यूरोपीय संघ के शेंजेन क्षेत्र में शामिल हुए- 1 जनवरी, 2025 को बुल्गारिया और रोमानिया यूरोपीय संघ के शेंगेन क्षेत्र में शामिल हो गए। इससे पहले, इन दोनों देशों के पास शेंगेन क्षेत्र की आंशिक सदस्यता थी। शेंगेन क्षेत्र में शामिल होने के बाद, इन दोनों देशों में आंतरिक भूमि सीमाओं पर लोगों की जांच हटा दी गई। इससे पूरे यूरोप में आवागमन और यात्रा आसान हो गई है।
•जिम्बाब्वे ने मौत की सजा को खत्म कर दिया- जिम्बाब्वे ने 31 दिसंबर को आधिकारिक तौर पर मौत की सजा को खत्म कर दिया। राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा ने कानून पर हस्ताक्षर किए।
•चश्मा परमाणु ऊर्जा संयंत्र- पाकिस्तान परमाणु ऊर्जा आयोग (PAEC) को चश्मा परमाणु ऊर्जा संयंत्र इकाई 5 (C-5) के निर्माण के लिए लाइसेंस मिला है। यह संयंत्र पाकिस्तान का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र होगा। यह संयंत्र 1,200 मेगावाट बिजली पैदा करेगा। यह संयंत्र चीनी कंपनी हुआलोंग की डिजाइन से बनाया जाएगा।
•भारत-लाइबेरिया के बीच प्रथम विदेश कार्यालय परामर्श आयोजित- भारत और लाइबेरिया के बीच विदेश कार्यालय परामर्श (FOC) का पहला दौर 17 दिसंबर 2024 को लाइबेरिया की राजधानी मोनरोविया में आयोजित किया गया।
•काला सागर में तेल रिसाव के कारण संघीय आपातकाल की घोषणा- काला सागर में तेल रिसाव के कारण रूस ने संघीय आपातकाल की घोषणा की थी। यह रिसाव दो रूसी टैंकरों से हुआ था, जो 15 दिसंबर, 2024 को तूफ़ान की चपेट में आ गए थे। इस रिसाव से समुद्री और तटीय पारिस्थितिकी तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचा था।
•श्रीलंका की वीजा मुक्त यात्रा- श्रीलंका सरकार ने भारत, ब्रिटेन और अमेरिका सहित 35 देशों के नागरिकों को छह महीने के लिए द्वीप राष्ट्र में वीजा-मुक्त प्रवेश की घोषणा की है।
•टाइम पर्सन ऑफ द ईयर‚ 2024- टाइम मैगजीन ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2024 का 'पर्सन ऑफ द ईयर' नामित किया है, यह सम्मान उन्हें दूसरी बार मिला है। इससे पहले ट्रंप को 2016 में यह सम्मान मिला था। पिछले साल, 2023 का 'पर्सन ऑफ द ईयर' पॉप आइकन टेलर स्विफ्ट को दिया गया था।
•दूसरा भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन, 2024- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और ग्रेनेडा के प्रधानमंत्री श्री डिकॉन मिशेल, जो वर्तमान में कैरीकॉम के अध्यक्ष हैं, ने 20 नवंबर 2024 को जॉर्जटाउन, गुयाना में दूसरे भारत-कैरीकॉम शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की। पहला भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन 2019 में न्यूयॉर्क में आयोजित किया गया था।
•मरुस्थलीकरण से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (यूएनसीसीडी) के पक्षों के सम्मेलन का सोलहवां सत्र 2 से 13 दिसंबर 2024 तक रियाद, सऊदी अरब में हुआ।
•संयुक्त राष्ट्र का 29वां ‘जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP-29), 2024- संयुक्त राष्ट्र का 29वां जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP-29) 11 से 22 नवंबर, 2024 को अज़रबैजान के बाकू में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन को कॉन्फ़्रेंस ऑफ़ द पार्टीज़ (COP) के नाम से भी जाना जाता है। जलवायु वित्त पर मुख्य ध्यान देने के साथ, COP-29 ने बाकू, अज़रबैजान में लगभग 200 देशों को एक साथ लाया और एक महत्वपूर्ण समझौते पर पहुँचे, जो निम्न है-
(i) विकासशील देशों को तिगुना वित्त पोषण प्रदान करना,
(ii) पिछले लक्ष्य 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 2035 तक 300 बिलियन अमेरिकी डॉलर प्रतिवर्ष करना,
(iii) विकासशील देशों को सार्वजनिक और निजी स्रोतों से वित्त पोषण बढ़ाकर 2035 तक प्रति वर्ष 1.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने के लिए सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम करने के प्रयासों को सुनिश्चित करना।
•माउंट सेमेरू- इंडोनेशिया के पूर्वी जावा में स्थित माउंट सेमेरू ज्वालामुखी में हाल में विस्फोट हुआ।
•माउंट इबू- पूर्वी इंडोनेशिया के हलमाहेरा द्वीप पर स्थित माउंट इबू ज्वालामुखी में 11 जनवरी, 2025 को विस्फोट हुआ।
•चीन में CR450 प्रोटोटाइप, जिसे परीक्षण के दौरान 450 किलोमीटर प्रति घंटे की गति हासिल की, वह दुनिया की सबसे तेज हाई-स्पीड ट्रेन है, जो वर्तमान में सेवा में चल रही सीआर400 फुक्सिंग हाई-स्पीड रेल (एचएसआर) से भी तेज है।
•अमेरिका का राष्ट्रीय पक्षी- दिसंबर, 2024 में बाल्ड ईगल को आधिकारिक तौर पर अमेरिका का राष्ट्रीय पक्षी बनाया गया। यह पक्षी 240 से अधिक वर्षों से अमरीका की शक्ति और ताकत का प्रतीक रहा है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कांग्रेस द्वारा भेजे गए कानून पर हस्ताक्षर कर, इसे अंतिम रूप दिया। बाल्ड ईगल अपने सफेद सिर, पीली चोंच और भूरे रंग के आकर्षक शरीर के लिए जाना जाता है।
•अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने वाला 105वाँ पूर्ण सदस्य- 15 दिसंबर, 2024 को मोल्डोवा आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) में शामिल हुआ। यह अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने वाला 105वाँ पूर्ण सदस्य देश है।
आर्थिक
•स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख संपत्ति कार्डों का वितरण- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 जनवरी, 2025 को केंद्र की स्वामित्व (ग्रामीण क्षेत्रों में सुधारित प्रौद्योगिकी के साथ गांवों का सर्वेक्षण और मानचित्रण) योजना के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में 50,000 से अधिक गांवों में ग्रामीण परिवारों को 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित किए। स्वामित्व योजना जो अप्रैल 2020 में शुरू हुई थी का मुख्य उद्देश्य गांवों में रहने वाले लोगों को उनकी संपत्तियों का कानूनी अधिकार देना है।
•वर्ष 2024-25 के लिए खुली बाजार बिक्री योजना (घरेलू)- केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने वर्ष 2024-25 के लिए खुली बाजार बिक्री योजना (घरेलू) [ओएमएसएस(डी)] नीति में एक महत्वपूर्ण संशोधन की घोषणा की। इस नीति का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा बढ़ाना एवं विभिन्न हितधारकों के बीच चावल का कुशल वितरण सुनिश्चित करना है।
संशोधित नीति के अंतर्गत लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय निम्नलिखित हैं: चावल के लिए आरक्षित मूल्य का निर्धारण: ई-नीलामी में शामिल होने की आवश्यकता के बिना, राज्य सरकारों, राज्य सरकार के निगमों एवं सामुदायिक रसोई को बिक्री के लिए चावल का आरक्षित मूल्य 2,250 रुपये प्रति क्विंटल (पैन-इंडिया) निर्धारित किया गया है। इथेनॉल उत्पादन समर्थन: इथेनॉल के उत्पादन हेतु इथेनॉल डिस्टिलरी को बिक्री के लिए चावल का आरक्षित मूल्य भी 2,250 रुपये प्रति क्विंटल (पैन-इंडिया) निर्धारित किया गया है।
•अनियंत्रित उधारी गतिविधियों पर प्रतिबंध (BULA) विधेयक- अनियंत्रित उधारी गतिविधियों पर प्रतिबंध (BULA) विधेयक, अनियमित ऋण गतिविधियों को रोकने के लिए बनाया गया है। यह विधेयक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की सिफ़ारिशों पर आधारित है। इस विधेयक के तहत, अनियमित ऋण गतिविधियों को रोकने के लिए सज़ा और जुर्माना का प्रावधान है। इस विधेयक में, उधारकर्ताओं को परेशान करने या गैरकानूनी तरीके से ऋण वसूलने वालों पर तीन से दस साल की जेल और जुर्माना का प्रावधान है। इस विधेयक के तहत, अवैध ऋण कारोबार करने वालों को दो से सात साल की जेल और दो लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। इस विधेयक के तहत, सार्वजनिक हितों से जुड़े मामलों में सीबीआई जांच का प्रावधान है।
•रिज़र्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH) द्वारा MuleHunter.AI टूल लॉन्च- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने म्यूल खातों के इस्तेमाल के ज़रिए डिजिटल धोखाधड़ी को रोकने और कम करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML) आधारित मॉडल MuleHunter.AITM की शुरुआत की घोषणा की है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि रिजर्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH), बेंगलुरु द्वारा विकसित यह सार्वजनिक अवसंरचना सुविधा बैंकों को म्यूल बैंक खातों के मुद्दे से तेज़ी से निपटने और डिजिटल धोखाधड़ी को कम करने में मदद करेगी।
•टाइम्स ब्लैक आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड’ लॉन्च- आईसीआईसीआई बैंक ने टाइम्स इंटरनेट और वीज़ा के साथ मिलकर 'टाइम्स ब्लैक आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड' पेश किया है।
•फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन-ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम’ (FTI-TTP)- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 16 जनवरी, 2025 को भारत के सात अतिरिक्त हवाई अड्डों पर 'फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन-ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम' (FTI-TTP) का विस्तार किया। इसका उद्घाटन जून 2024 में नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण का उपयोग करके स्वचालित ई-गेट के माध्यम से पूर्व-सत्यापित यात्रियों के लिए तेज़ इमिग्रेशन क्लीयरेंस प्रदान करना है।
पहले चरण के हिस्से के रूप में, FTI-TTP मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोचीन और अहमदाबाद के हवाई अड्डों पर भी उपलब्ध होगा। देश के 21 प्रमुख हवाई अड्डों पर इस सुविधा को लागू करने की योजना है। यह कार्यक्रम निःशुल्क है। भारतीय नागरिक और ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारक दोनों ही इसके लिए नामांकन कर सकते हैं।
•विश्व आर्थिक स्थिति एवं संभावनाएं‚ 2025- 9 जनवरी‚ 2025 को संयुक्त राष्ट्र ने ‘विश्व आर्थिक स्थिति एवं संभावनाएं‚ (World Economic Situation and Prospects), 2025 रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार‚ वैश्विक विकास दर वर्ष 2024 में 2.8 प्रतिशत आकलित की गई। इसके वर्ष 2025 में 2.8 प्रतिशत तथा वर्ष 2026 में 2.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
विकसित अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि दर वर्ष 2024 में 1.7 प्रतिशत आकलित की गई। इसके वर्ष 2025 में 1.6 प्रतिशत तथा 2026 में 1.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है। विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की विकास दर वर्ष 2024 में 4.1 प्रतिशत आकलित की गई। जिसके वर्ष 2025 में 4.3 प्रतिशत तथा वर्ष 2026 में 4.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
रिपोर्ट के अनुसार‚ वर्ष 2024 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.9 प्रतिशत आकलित की गई। जिसके वर्ष 2025 में 6.6 तथा वर्ष 2026 में 6.7 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है। वहीं चीन की जीडीपी वृद्धि दर वर्ष 2024 में 4.9 प्रतिशत आकलित की गई है। जिसके वर्ष 2025 में 4.8 प्रतिशत तथा वर्ष 2026 में 4.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
•राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम (एनपीओपी) के 8वें संस्करण का शुभारंभ- 9 जनवरी, 2025 को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम (एनपीओपी) के 8वें संस्करण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्षों में भारत का जैविक निर्यात 20,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है। उन्होंने ट्रेसनेट 2.0 का भी अनावरण किया, जो निर्बाध संचालन के लिए उन्नत ऑनलाइन ट्रेसेबिलिटी सिस्टम है और विनियामक निरीक्षण के लिए उन्नत उपकरण हैं।
•गैर-बासमती सफेद चावल (एनबीडब्ल्यूआर) के व्यापार पर समझौता- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत के सहकारिता मंत्रालय और इंडोनेशिया के व्यापार मंत्रालय के बीच गैर-बासमती सफेद चावल के व्यापार पर समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी। यह समझौता ज्ञापन उत्पादन और अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर सालाना एक मिलियन मीट्रिक टन गैर-बासमती सफेद चावल के व्यापार के लिए हस्ताक्षरित किया गया है। समझौते की अवधि चार साल होगी और यह स्वचालित रूप से अतिरिक्त चार वर्षों के लिए बढ़ जाएगी।
•प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को मंजूरी- 1 जनवरी, 2025 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को वर्ष 2025-26 तक जारी रखने की मंजूरी प्रदान की गई। इन योजनाओं का कुल बजट 69,515.71 करोड़ रुपये है। इस निर्णय का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के विरुद्ध जोखिम कवरेज प्रदान करना है।
•सेल को दूसरी बार 'ग्रेट प्लेस टू वर्क' का दर्जा मिला- स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने जनवरी 2025 से जनवरी 2026 तक के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट, इंडिया द्वारा प्रतिष्ठित 'ग्रेट प्लेस टू वर्क' प्रमाणन प्राप्त किया है। यह सेल के लिए लगातार दूसरा प्रमाणन है, इससे पहले दिसंबर 2023 से दिसंबर 2024 तक के लिए प्रमाणन प्राप्त हुआ था। ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट एक वैश्विक संगठन है जो कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया के माध्यम से उत्कृष्ट कर्मचारी अनुभव बनाने वाले नियोक्ताओं को मान्यता देता है। सेल ने सेल के कर्मचारियों से सीधे फीडबैक के आधार पर संस्थान द्वारा किए गए एक व्यापक सर्वेक्षण के बाद प्रमाणन हासिल किया।
•वर्ष 2023-24 में सर्वाधिक कोयला उत्पादन- कोयला मंत्रालय की वर्ष के अंत की समीक्षा के अनुसार, भारत ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 997.826 मिलियन टन (एमटी) का अपना अब तक का उच्चतम कोयला उत्पादन दर्ज किया, जो वर्ष 2022-23 के 893.191 मीट्रिक टन के इसी आंकड़े की तुलना में 11.71 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
•हरियाणा सरकार ने किसानों से 24 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने को मंजूरी दी है। इसी के साथ, हरियाणा किसान हित में MSP पर 24 फसलें खरीदने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार का अन्नदाता हित में एक ऐतिहासिक कदम है।
•ई-नीलामी पोर्टल ‘बैंकनेट’- वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) के सचिव श्री एम. नागराजू ने नई दिल्ली में पुनर्निर्मित ई-नीलामी पोर्टल 'बैंकनेट' का शुभारंभ किया। इस पोर्टल पर सभी सरकारी बैंक फ्लैट, मकान, जमीन, वाहन, मशीनरी, प्लांट की पूरी जानकारी देंगे। पोर्टल पर जाकर कोई भी व्यक्ति नीलाम होने वाली सभी प्रॉपर्टी की जानकारी लेकर उसमें भाग ले सकता है। यह पोर्टल खरीदारों और निवेशकों के लिए एक ही जगह पर सारी जानकारी उपलब्ध कराता है।
•वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ओएनओएस) योजना- केंद्र सरकार ने 1 जनवरी, 2025 को स्टूडेंट्स के लिए "वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन" (ONOS) स्कीम को लॉन्च किया है। इस पहल का उद्देश्य देश के सरकारी उच्च शिक्षा संस्थानों (HEI) और केंद्र सरकार के अनुसंधान एवं विकास केंद्रों के सभी छात्रों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों को अंतरराष्ट्रीय विद्वानों की पत्रिकाओं और लेखों तक पहुँच प्रदान करके ज्ञान की बाधाओं को तोड़ना है।
इसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि भारत के शैक्षणिक और अनुसंधान समुदाय सर्वोत्तम वैश्विक संसाधनों से लैस हों, नवाचार को बढ़ावा दें और विभिन्न विषयों में अनुसंधान की गुणवत्ता को बढ़ाएँ। ONOS योजना 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की भारत की महत्वाकांक्षा की आधारशिला है। यह पहल विकासशील भारत@2047 विजन का एक प्रमुख घटक है।
•विश्व की 100 सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची‚ 2024- अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने वर्ष 2024 के लिए दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की अपनी 21वीं वार्षिक रैंकिंग की सूची जारी की है। यह पत्रिका दुनियाभर के उद्योग, मनोरंजन, राजनीतिक, समाज सेवा और नीति नियंताओं के कार्य के आधार पर उनका मूल्यांकन और रैंकिंग प्रदान करती है।
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन लगातार तीसरे वर्ष इस सूची में शीर्ष पर हैं, यूरोपीय सेंट्रल बैंक की अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे नंबर पर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी हैं, और शीर्ष पांच में नई नाम मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम का है, जिनका अक्टूबर में शपथग्रहण हुआ था और वे अपने देश की पहली महिला राष्ट्राध्यक्ष हैं।
फोर्ब्स की 21वीं सूची में तीन भारतीय महिलाओं के नाम हैं, जिसमें निर्मला सीतारमण, रोशनी नादर मल्होत्रा और किरण मजूमदार-शॉ हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फोर्ब्स की इस सूची में 28वें स्थान पर हैं। निर्मला सीतारमण ने मई 2019 में केंद्रीय वित्त मंत्री का पद संभाला था और उसके बाद से लगातार इस अहम पद पर बनी हुई हैं।भारतीय बहुराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन और एचसीएल कॉरपोरेशन की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रोशनी नदार मल्होत्रा को फोर्ब्स ने दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की इस सूची में 81वां स्थान दिया है। किरन मजूमदार शॉ को फोर्ब्स की दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में 82वां स्थान दिया गया है। किरन मजूमदार बायोटेक कंपनी बायोकॉन की संस्थापक और चेयरपर्सन हैं।
•विश्व मलेरिया रिपोर्ट, 2024- विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्यूएचओ) द्वारा विश्व मलेरिया रिपोर्ट, 2024 जारी किया गया। इस वर्ष की रिपोर्ट विश्व भर के 83 देशों में इस रोग को नियंत्रित करने और समाप्त करने के प्रयासों का महत्वपूर्ण और अद्यतन विवरण प्रस्तुत करती है।इस रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर वर्ष 2023 में मलेरिया के मामलों की संख्या 263 मिलियन होने का अनुमान है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 11 मिलियन मामलों की वृद्धि है और वर्ष 2022 में जोखिम में प्रति 1000 जनसंख्या पर 58.6 मामलों की वृद्धि है।
अफ्रीकी क्षेत्र में इस बीमारी का सबसे अधिक प्रभाव है, अनुमान है कि वर्ष 2023 में दुनिया भर में मलेरिया के 94% मामले यहीं होंगे। डब्ल्यूएचओ पूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्र में वर्ष 2021 से घटनाओं में 57% की वृद्धि देखी गई है, जो 2023 में जोखिम में प्रति 1000 आबादी पर 17.9 मामलों तक बढ़ गई है। वर्ष 2023 में मलेरिया से प्रभावित शीर्ष पांच देशो में शामिल हैं- नाइजीरिया (26%), कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (13%), युगांडा (5%), इथियोपिया (4%) और मोजाम्बिक (4%) ।
वैश्विक स्तर पर, वर्ष 2023 में, मलेरिया से मरने वालों की संख्या 597000 होने का अनुमान है। अफ्रीकी क्षेत्र में मलेरिया से मरने वालों की संख्या सर्वाधिक है , जहां दुनिया भर में मलेरिया से होने वाली अनुमानित 95% मौतें होती हैं। भारत में मलेरिया के मामलों और इससे जुड़े मृत्यु दर में उल्लेखनीय गिरावट आई है। इसके अनुसार, वर्ष 2024 तक आधिकारिक रूप से भारत मलेरिया से ग्रस्त देशों के उच्च जोखिम उच्च प्रभाव (एचबीएचआई) समूह से बाहर निकल जाएगा।
•मेटा पर 251 मिलियन यूरो का जुर्माना- यूरोपीय संघ की गोपनीयता निगरानी संस्थाओं ने फेसबुक के मालिक मेटा पर 251 मिलियन यूरो का जुर्माना लगाया, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 2018 के डेटा उल्लंघन की जांच के बाद हुआ, जिसमें लाखों खातों का खुलासा हुआ था। आयरलैंड के डेटा प्रोटेक्शन कमीशन ने उल्लंघन की अपनी जांच को समाप्त करने के बाद जुर्माना लगाया, जब हैकर्स ने प्लेटफ़ॉर्म के कोड में बग का फायदा उठाकर उपयोगकर्ता खातों तक पहुँच प्राप्त की, जिससे उन्हें "एक्सेस टोकन" के रूप में जानी जाने वाली डिजिटल कुंजियाँ चुराने की अनुमति मिली।
•अमरीकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने मध्य प्रदेश को वर्ष 2025 के लिए चर्चित वैश्विक गंतव्यों में मान्यता दी है। यह मान्यता मध्य प्रदेश की समृद्ध विरासत, अद्वितीय वन्य जीवन और मनोहर प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाती है।
•भारत विश्व में तीसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन निर्यातक देश- भारत दुनिया में स्मार्टफ़ोन का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है। साल 2019 में भारत 23वें स्थान पर था। नवंबर 2024 में भारत का स्मार्टफ़ोन निर्यात 20,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा हो गया था।
वैज्ञानिक
•मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान (NIMHR) का उद्घाटन- केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान (एनआईएमएचआर) का उद्घाटन किया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तत्वावधान में स्थापित यह संस्थान मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास को आगे बढ़ाने और देश भर में दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। 25 एकड़ क्षेत्र में स्थित, अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ, एनआईएमएचआर को ₹127 करोड़ की प्रारंभिक परियोजना लागत से बनाया गया है।
•भारत का पहला सीएसआईआर नवाचार परिसर (CSIR Innovation complex)- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मुंबई में वर्चुअल माध्यम से भारत का पहला सीएसआईआर इनोवेशन कॉम्प्लेक्स समर्पित किया।
•राष्ट्रीय विज्ञान ड्रामा महोत्सव, 2024-25- राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम) के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक, राष्ट्रीय विज्ञान ड्रामा महोत्सव 2024-25 का आयोजन 18 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली में हुआ। यह कार्यक्रम भारत के सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में ब्लॉक, जिला और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश स्तर पर आयोजित किया जाता है।
•पाकिस्तान के उपग्रह ‘पीआरएससी-इओ1’ का सफल प्रक्षेपण- चीन ने 17 जनवरी, 2025 को जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से एक पाकिस्तानी उपग्रह को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया। पीआरएससी-ईओ1 नामक उपग्रह को लांग मार्च-2डी वाहक रॉकेट द्वारा दोपहर 12:07 बजे (बीजिंग समयानुसार) प्रक्षेपित किया गया और यह सफलतापूर्वक अपनी निर्धारित कक्षा में प्रवेश कर गया। इस रॉकेट के साथ दो और उपग्रह भी थे - 'तियानलू-1' और 'लैंटन-1'.
•प्रोबा-3 मिशन- यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के प्रोबा-3 मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी59 रॉकेट से प्रक्षेपित किया गया। यह इसरो का 61वां पीएसएलवी मिशन है। प्रोबा-3’ सूर्य के परिमंडल की सबसे बाहरी और सबसे गर्म परत का अध्ययन करेगा। प्रोबा-3 यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का इन-ऑर्बिट डेमोस्ट्रेशन (IOD) मिशन है। इसमें 2 अंतरिक्ष यान शामिल हैं, अर्थात कोरोनाग्राफ स्पेसक्राफ्ट (CSC) और ऑकुल्टर स्पेसक्राफ्ट (OSC)।
•नई विशाल रेडियो आकाशगंगा की खोज- दक्षिण अफ्रीका के मीरकैट दूरबीन ने एक असाधारण नई विशाल रेडियो आकाशगंगा का पता लगाया है, जिसका नाम इंकाथाज़ो है। यह आकाशगंगा हमारी आकाशगंगा मिल्की वे से 32 गुना बड़ी है। इंकाथाज़ो नाम, दक्षिण अफ़्रीका की इसिज़ोसा और इसिज़ुलु भाषाओं से लिया गया है. इसका मतलब है, 'परेशानी', 'चुनौती', या 'समस्या'। मीरकैट दूरबीन, दक्षिण अफ़्रीका के कारू क्षेत्र में स्थित है। यह 64 रेडियो डिशों से मिलकर बनी है।
•डिंगा डिंगा वायरस- डिंगा-डिंगा वायरस (DDV) एक संक्रामक बीमारी है जिससे शरीर में कंपन होने लगता है। यह बीमारी अफ़्रीका के युगांडा में फैली है। इसे 'डांसिंग डिज़ीज़' भी कहा जाता है। इस वायरस के बारे में साल 2023 में पहली बार पता चला था। यह वायरस मच्छरों, टिक्स, और मानव संपर्क से तेज़ी से फैलता है।
•टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लि. और केनरा बैंक के मध्य साझेदारी- टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (TPREL) और केनरा बैंक ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत रूफ़टॉप सोलर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की है। इस साझेदारी का मकसद, घरों के लिए सौर ऊर्जा समाधानों को किफ़ायती और सुलभ बनाना है। इस साझेदारी के तहत, केनरा बैंक से रूफ़टॉप सोलर सिस्टम के लिए किफ़ायती लोन मिलेंगे। इस योजना का मकसद, स्वच्छ ऊर्जा अपनाने को बढ़ावा देना और भारत के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को हासिल करना है।
•16 जनवरी, 2025 को नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों (एमआरएसएएम) की आपूर्ति के लिए भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के साथ लगभग 2,960 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
•“तीसरे लॉन्च पैड” की स्थापना को मंजूरी- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र में तीसरे लॉन्च पैड (टीएलपी) को मंजूरी दी।
•भार्गवस्त्र- भार्गवास्त्र एक मल्टी-लेयर काउंटर-ड्रोन सिस्टम है, जिसे 'सोलर ग्रुप' और 'इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड' द्वारा विकसित किया गया है। यह माइक्रो-मिसाइल तकनीक पर आधारित है, जो दुश्मन के ड्रोन्स और स्वार्म ड्रोन और झुंड में उड़ने वाले ड्रोन को पहचानकर उन्हें नष्ट करने में सक्षम है। यह सिस्टम 6 किलोमीटर की दूरी से छोटे ड्रोन्स को भी ट्रैक कर सकता है और 64 से अधिक माइक्रो-मिसाइल्स को एकसाथ फायर करने की क्षमता रखता है।
•तेज गश्ती पोत अमूल्य और अक्षय- गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) द्वारा भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के लिए स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित दो फास्ट पेट्रोल वेसल्स (एफपीवी) - अमूल्य और अक्षय को 5 जनवरी, 2025 को गोवा में लॉन्च किया गया।
•नाड़ी तरंगिणी: भारत का पहला स्वदेशी आयुर्वेदिक चिकित्सा उपकरण- स्वदेशी रूप से विकसित नाड़ी निदान उपकरण, नाड़ी तरंगिनी, देश में सौंदर्य प्रसाधन, फार्मास्यूटिकल्स और चिकित्सा उपकरणों के लिए राष्ट्रीय नियामक, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) से अनुमोदन प्राप्त करने वाला भारत का पहला आयुर्वेदिक चिकित्सा उपकरण बन गया है।
यह उपकरण पद्म भूषण पुरस्कार विजेता प्रोफेसर जेबी जोशी के दिमाग की उपज है, जो इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (पूर्व में यूडीसीटी) के चांसलर और मराठी विज्ञान परिषद के अध्यक्ष हैं। इसे आईआईटी बॉम्बे में छह साल से अधिक शोध के बाद डॉ अनिरुद्ध जोशी ने विकसित किया है। नाड़ी तरंगिनी की कीमत ₹55,000 है और इसे बनाने वाली कंपनी अत्रेय इनोवेशन, पुणे के हिंजेवाड़ी में स्थित है।
•स्वदेशी रूप से विकसित “पैरासिटामोल- डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (DSIR) के 40वें स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत की पहली स्वदेशी रूप से विकसित “पैरासिटामोल” दवा की घोषणा की। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) द्वारा विकसित इस नवाचार का उद्देश्य भारत को पैरासिटामोल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे आयातित कच्चे माल पर निर्भरता कम होगी। कर्नाटक स्थित सत्य दीप्ति फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड इस तकनीक का उपयोग करके किफायती पैरासिटामोल का उत्पादन करेगा।
•नाग एमके-2 का सफल परीक्षण- स्वदेशी रूप से विकसित नाग एमके 2 तीसरी पीढ़ी की एंटी-टैंक फायर-एंड-फॉरगेट गाइडेड मिसाइल का कार्यक्षेत्र मूल्यांकन परीक्षण हाल ही में राजस्थान के पोखरण फील्ड रेंज में सफलतापूर्वक किया गया। यह तीसरी पीढ़ी की स्वदेशी एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल है। यह मिसाइल सभी मौसमों में काम कर सकती है। यह मिसाइल दिन और रात दोनों समय पर काम कर सकती है। इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष समीर वी कामत हैं।
•जम्मू में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) की स्थापना की घोषणा- केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); पृथ्वी विज्ञान और प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जम्मू में एक क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की स्थापना की घोषणा की। यह पहल जम्मू और कश्मीर में मौसम संबंधी सेवाओं को मजबूत करने, क्षेत्र में आपदा तैयारी और जलवायु अनुकूलन बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
•ISRO ने GSLV-F15 से भेजा नेविगेशन सैटेलाइट- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से GSLV-F15 के जरिए NVS-02 सैटेलाइट लॉन्च किया। इसरो का यह 100वां लॉन्चिंग मिशन है। यह सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम का हिस्सा है, जो भारत में GPS जैसी नेविगेशन सुविधा को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह सिस्टम कश्मीर से कन्याकुमारी, गुजरात से अरुणाचल तक का हिस्सा कवर करेगा। साथ ही साथ कोस्टल लाइन से 1500 किमी तक की दूरी भी कवर होगी। इससे हवाई, समुद्री और सड़क यात्रा के लिए बेहतर नेविगेशन सहायता मिलेगी।
•हिमकवच’- रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने सियाचिन और लद्दाख बॉर्डर पर भीषण ठंड में तैनात सैनिकों के लिए नई यूनिफार्म लॉन्च की। इसे हिमकवच नाम दिया गया है। हिमकवच 20°C से लेकर -60°C तक के तापमान पर काम करने के लिए डिजाइन किया गया है।
•पंचेट हिल पर नई वेधशाला की स्थापना- पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में पंचेट पहाड़ी के ऊपर पंचेट वेधशाला स्थापित की गई है। यह वेधशाला खगोलीय पिंडों का वैज्ञानिक अवलोकन करने में मदद करेगी। यह वेधशाला जमीन से 600 मीटर की ऊंचाई पर है। यह वेधशाला 86 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित है।
•दूसरा बहुउद्देश्यीय पोत 'उत्कर्ष'- भारतीय नौसेना के लिए मैसर्स एलएंडटी शिपयार्ड द्वारा निर्मित दो बहुउद्देश्यीय पोतों में से दूसरे पोत का 13 जनवरी 2025 को एलएंडटी, कट्टुपल्ली, चेन्नई में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया। इस पोत का नाम 'उत्कर्ष' रखा गया है जिसका अर्थ है 'उत्कृष्ट आचरण'।
•छठी स्कॉर्पीन पनडुब्बी ‘वाघशीर’- प्रोजेक्ट 75 क्लास की छठी पनडुब्बी वाघशीर को अनिवार्य समुद्री परीक्षणों के सफल समापन के बाद 9 जनवरी 2025 को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया। इस पनडुब्बी का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, मुंबई ने नेवल ग्रुप, फ्रांस के सहयोग से किया है।
•5जी यूज केस टेस्ट लैब’ का उद्घाटन- केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कोयला क्षेत्र के डिजिटल परिवर्तन को आगे बढ़ाने और कोयला उद्योग के लिए तैयार किए गए 5G-आधारित अनुप्रयोगों के विकास की सुविधा के लिए CMPDI, रांची में 5G उपयोग केस टेस्ट लैब का उद्घाटन किया।
•रवांडा द्वारा मारबर्ग वायरस के प्रकोप की समाप्ति की घोषणा- विश्व स्वास्थ्य संगठन और रवांडा सरकार ने 20 दिसंबर, 2024 को, हाल के सप्ताहों में कोई नया मामला दर्ज नहीं होने के बाद, रवांडा में मारबर्ग बुखार के प्रकोप को समाप्त घोषित कर दिया।
•एशिया की सबसे बड़ी शैलो वेव बेसिन अनुसंधान सुविधा- एशिया की सबसे बड़ी शैलो वेव बेसिन अनुसंधान सुविधा आईआईटी मद्रास ने शुरू की है, जो भारतीय अनुसंधान और उद्योग की आवश्यकताओं को पूरा कर सकेगी। यह एक अनूठी सुविधा है जो भारतीय बंदरगाहों, जलमार्गों और तटीय इंजीनियरिंग में चुनौतीपूर्ण समस्याओं का समाधान कर सकती है। यह एक बहु-दिशात्मक उथली तरंग बेसिन है जो जटिल तरंग और धारा अंतर्क्रियाओं को संभाल सकती है।
•नई पीढ़ी का हमलावर जहाज 'सिचुआन'- 27 दिसंबर, 2024 को चीन ने नई पीढ़ी का उभयचर हमलावर जहाज़ 'सिचुआन' लॉन्च किया। यह जहाज़ टाइप 076 वर्ग का पहला जहाज़ है। यह जहाज़ दक्षिण-पश्चिमी चीन के प्रांत सिचुआन के नाम पर रखा गया है। यह चीन का अब तक का सबसे बड़ा उभयचर हमलावर जहाज़ है यह जहाज़ लड़ाकू जेट तैनात करने और जमीनी सैनिकों को समर्थन देने के लिए बनाया गया है। इसमें विद्युत चुंबकीय कैटापुल्ट प्रणाली है, जिससे लड़ाकू जेट को सीधे डेक से लॉन्च किया जा सकता है। यह जहाज़ 850 फ़ीट से ज़्यादा लंबा और करीब 170 फ़ीट चौड़ा है। यह जहाज़ हेलीकॉप्टर और उभयचर विमान ले जाने में सक्षम है। यह जहाज़ अमेरिकी नौसेना के अमेरिका-क्लास एलएचए जितना ही लंबा है।
•मोलोसस चमगादड़ की एक अत्यंत दुर्लभ प्रजाति की खोज- देश की राजधानी दिल्ली में एक दुर्लभ किस्म की चमगादड़ को देखा गया है। दिल्ली के डीडीए यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क में 'रॉटन फ्री-टेल्ड बैट' प्रजाति की इस चमगादड़ को देखा गया है। चमगादड़ की यह प्रजाति आमतौर दुनिया में केवल तीन जगहों पर ही पाई जाती है। 'रॉटन फ्री-टेल्ड बैट 'प्रजाति की यह चमगादड़ पश्चिमी घाट, मेघालय की जैंतिया हिल्स में और कंबोडिया में ही पाई जाती है।
'रॉटन फ्री-टेल्ड बैट' प्रजाति की यह चमगादड़ कीड़ों को खाती है, इससे कीड़ों की आबादी को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। यह परागण में मदद करती है। इस प्रजाती के चमगादड़ को लंबी उड़ान भरने के लिए जाना जाता है।
•9 वज्र-टी स्व-चालित ट्रैक्ड आर्टिलरी गन-तोप की खरीद हेतु अनुबंध- रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के साथ 7,629 करोड़ रुपये का अनुबंध किया है। यह सौदा 100 स्वचालित ट्रैक्ड आर्टिलरी गन के9 वज्र टैंक खरीदने के लिए किया गया है। सेना के पास पहले ही इस तरह के 100 टैंक हैं।
•स्लिनेक्स (SLINEX), 2024- स्लिनेक्स (SLINEX) 2024, भारत और श्रीलंका के बीच आयोजित द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास था। यह अभ्यास 17 से 20 दिसंबर, 2024 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया था। यह अभ्यास पूर्वी नौसेना कमान के तहत आयोजित किया गया था। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ाना और सुरक्षित समुद्री वातावरण बनाना था। इस अभ्यास में भारत की ओर से आईएनएस सुमित्रा और श्रीलंका की ओर से एसएलएनएस सयूरा ने भाग लिया था।
यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया गया था। पहला चरण 17-18 दिसंबर तक बंदरगाह चरण था और दूसरा चरण 19-20 दिसंबर तक समुद्री चरण था। इस अभ्यास की शुरुआत साल 2005 में हुई थी।
•डार्क ईगल- अमेरिकी सेना ने डार्क ईगल नाम से जानी जाने वाली हाइपरसोनिक लॉन्ग रेंज हाइपरसोनिक वेपन मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। इस मिसाइल का विकास लॉकहीड मार्टिन द्वारा किया गया था। ये एंटी-मिसाइल सिस्टम है जो दुश्मन की मिसाइल को हवा में नष्ट कर देगा। इसे पूर्वी फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेसपोर्ट से प्रक्षेपित किया गया। यह मैक 4.9 की उड़ान गति से 3,000 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इस परीक्षण ने मिसाइल की 3,800 मील प्रति घंटे की गति को पार करने की क्षमता का प्रदर्शन किया, जो ध्वनि की गति से पांच गुना अधिक है, और दूर के लक्ष्यों पर हमला करने की क्षमता है।
•स्पैडेक्स मिशन (SpaDeX)- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 16 जनवरी, 2025 को स्पैडेक्स डॉकिंग प्रयोग को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जिससे भारत, अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन गया। 30 दिसंबर, 2024 को पीएसएलवी सी60 द्वारा प्रक्षेपित किए गए दो उपग्रह एसडीएक्स01 (चेज़र) और एसडीएक्स02 (टारगेट) सफलतापूर्वक डॉक हो गए। स्पैडेक्स मिशन इसरो की एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसे दो छोटे उपग्रहों का उपयोग करके अंतरिक्ष यान के मिलन, डॉकिंग और अनडॉकिंग के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकी विकसित करने और प्रदर्शित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
•भारत का पहला मधुमेह बायोबैंक- भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ( ICMR ) ने मद्रास डायबिटीज रिसर्च फाउंडेशन (MDRF) के सहयोग से चेन्नई में देश का पहला डायबिटीज बायोबैंक स्थापित किया है, जो वैज्ञानिक अनुसंधान को सहायता देने के उद्देश्य से जनसंख्या-आधारित जैविक नमूनों का भंडार है।
पुरस्कार/सम्मान
•तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार‚ 2023- तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2023 के विजेता हैं- उमेश जिरपे (लाइफ़टाइम अचीवमेंट), अंशु कुमार तिवारी (स्काईडाइवर), परवीन सिंह, दिवंगत सविता कंसवाल (उनके पिता ने पुरस्कार लिया)। यह पुरस्कार भारत का सर्वोच्च साहसिक पुरस्कार है। इसे युवा मामले और खेल मंत्रालय देता है। तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार भूमि, समुद्र और हवा में साहसिक कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान है।
•गेट्स-कैम्ब्रिज इम्पैक्ट पुरस्कार, 2025- रामन अनुसंधान संस्थान यानी रामन रिसर्च इंस्टीट्यूट (आरआरआई) में प्रकाश और पदार्थ भौतिकी विषय की संकाय सदस्य प्रोफेसर उर्वशी सिन्हा को ब्रिटेन के कैम्ब्रिज स्थित बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा गेट्स-कैम्ब्रिज इम्पैक्ट पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार क्वांटम कंप्यूटिंग और विज्ञान में उनके योगदान के लिए दिया गया।
•गंगाधर राष्ट्रीय कविता पुरस्कार, 2023- वर्ष 2023 का गंगाधर राष्ट्रीय कविता पुरस्कार ओडिया कवियित्री प्रतिभा सत्पथी को दिया गया। यह पुरस्कार 5 जनवरी, 2025 को संबलपुर विश्वविद्यालय के 58वें स्थापना दिवस पर दिया गया।
•सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड- प्रसिद्ध निर्देशक अपर्णा सेन को पश्चिम बंगाल फ़िल्म पत्रकार संघ (डब्ल्यूबीएफ़जेए) ने 'सत्यजीत रे लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया।यह अवॉर्ड भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।
•उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा वर्ष 2023 के बाल साहित्य सम्मानों की घोषणा- 9 जनवरी‚ 2025 को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा वर्ष 2023 के बाल साहित्य सम्मानों की घोषणा की गई। इस वर्ष 9 बाल साहित्यकारों को सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी।
विभिन्न श्रेणियों में घोषित पुरस्कार इस प्रकार है-
सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान- डॉ० करुणा पांडेय, लखनऊ
सोहन लाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान- डॉ०आर०पी० सारस्वत, सहारनपुर
अमृतलाल नागर बाल कथा सम्मान - डॉ० मोहम्मद अरशद खान, शाहजहांपुर
शिक्षार्थी बाल चित्रकला सम्मान - दिलीप शर्मा, अलीगढ़
लल्ली प्रसाद पाण्डेय बाल साहित्य पत्रकारिता सम्मान - नरेन्द्र निर्मल, गौतमबुद्धनगर
डॉ० रामकुमार वर्मा बाल नाटक सम्मान - बलराम अग्रवाल,
कृष्ण विनायक फड़के बाल साहित्य समीक्षा सम्मान - देवी प्रसाद गौड़, मथुरा
जगपति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान - डॉ० दीपक कोहली, लखनऊ
उमाकान्त मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान- अनिल कुमार निलय, प्रतापगढ़
•32 वां एज्हुथाचन पुरस्कारम‚ 2024- हाल ही में प्रसिद्ध मलयालम लेखक एन एस माधवन को केरल सरकार के सर्वोच्च साहित्य सम्मान ‘32वें एज्हुथाचन पुरस्कारम’ (32th Ezhuthachan Puraskaram), 2024 के लिए चुना गया। उन्हें विगत 5 दशकों के दौरान मलयालम साहित्य में उनके योगदान के लिए चुना गया।
•एटीपी अवॉर्ड्स, 2024- वर्ष 2024 के लिए एटीपी पुरस्कारों की घोषणा की गई।
साल 2024 के एटीपी अवॉर्ड्स के विजेताओं की सूची;
साल 2024 के एटीपी अवॉर्ड्स में सबसे बेहतर खिलाड़ी के रूप में जियोवानी म्पेत्शी पेरिकार्ड को चुना गया। साल 2024 के एटीपी अवॉर्ड्स में वर्ष के कोच के रूप में रसेल को चुना गया। साल 2024 के एटीपी अवॉर्ड्स में वर्ष के नए खिलाड़ी के रूप में मेन्सिक को चुना गया।
साल 2024 के एटीपी अवॉर्ड्स में वर्ष के फ़ैंस फ़ेवरेट खिलाड़ी के रूप में जैनिक सिनर को चुना गया। साल 2024 के एटीपी अवॉर्ड्स में वर्ष के वापसी करने वाले खिलाड़ी के रूप में बेरेटिनी को चुना गया। साल 2024 के एटीपी अवॉर्ड्स में स्पोर्ट्समैनशिप अवॉर्ड डेमिट्रोव को मिला।
साल 2024 के एटीपी अवॉर्ड्स में वर्ष के टूर्नामेंट में इंडियन वेल्स, लंदन-क्वीनज़ क्लब, और दोहा को चुना गया। साल 2024 के एटीपी अवॉर्ड्स में मीडिया एक्सीलेंस अवॉर्ड जोआन सोलसोना को मिला। साल 2024 के एटीपी अवॉर्ड्स में फ़ैंस फ़ेवरेट डबल्स जोड़ी के रूप में बोलेली और वावासोरी को चुना गया।
•द बेस्ट फीफा फुटबॉल अवॉर्ड्स, 2024- फुटबॉल की सर्वोच्च नियामक संस्था फीफा (FIFA) द्वारा द बेस्ट फीफा फुटबॉल अवॉर्ड्स‚ 2024 के पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया। पुरस्कार समारोह दोहा, कतर में आयोजित हुआ। रियल मैड्रिड और ब्राजील के स्टार फुटबॉलर विनीसियस जूनियर को द बेस्ट फीफा मेंस प्लेयर अवॉर्ड प्रदान किया गया। स्पेन और बार्सिलोना की फुटबॉलर ऐटाना बोनमाटी को द बेस्ट फीफा वुमेंस प्लेयर अवॉर्ड प्रदान किया गया। बोनमाटी ने लगातार दूसरी बार द बेस्ट फीफा विमेंस प्लेयर का पुरस्कार जीता है।
अन्य प्रदत्त पुरस्कार इस प्रकार रहे:
द बेस्ट फीफा मेंस कोच अवॉर्ड- कार्लो एंसेलोटी (रियल मैड्रिड)
द बेस्ट फीफा वुमेंस कोच अवॉर्ड- एम्मा हेस (चेल्सी और संयुक्त राज्य अमेरिका)
द बेस्ट फीफा मेंस गोलकीपर अवॉर्ड- एमिलियानो मार्टिनेज (अर्जेंटीना)
द बेस्ट फीफा वुमेंस गोलकीपर अवॉर्ड- एलिसा नाहेर (संयुक्त राज्य अमेरिका)
द फीफा पुस्कास अवॉर्ड - एलेजांद्रो गारनाचो (मैनचेस्टर यूनाइटेड)
द बेस्ट फीफा फैन अवॉर्ड- गिल्हर्मे गांद्रा मौरा (ब्राजील)
फीफा मार्टा अवॉर्ड- मार्टा (ब्राजील)
फीफा फेयर प्ले अवॉर्ड- इंटरनेशनल क्लब के थियागो माइया को ब्राजील के बाढ़ पीड़ितों की मदद के प्रयासों के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
•डब्ल्यूटीए अवॉर्ड्स‚ 2024- महिला टेनिस संघ ने डब्ल्यूटीए (WTA) प्लेयर अवॉर्ड्स‚ 2024 के विजेताओं की घोषणा की।
साल 2024 के डब्ल्यूटीए अवॉर्ड्स के विजेताओं की सूची:
डब्ल्यूटीए प्लेयर ऑफ द ईयर- एरिना सबालेंका (बेलारूस)
डब्ल्यूटीए डबल्स टीम ऑफ द ईयर- सारा इरानी और जैस्मीन पाओलिनी (दोनों इटली)
डब्ल्यूटीए मोस्ट इंप्रूव्ड प्लेयर ऑफ द ईयर- एम्मा नवारो (संयुक्त राज्य अमेरिका)
डब्ल्यूटीए न्यूकमर ऑफ द ईयर- लुलु सन (न्यूज़ीलैंड )
डब्ल्यूटीए कमबैक प्लेयर ऑफ द ईयर- पाउला बडोसा (स्पेन)
डब्ल्यूटीए जेरीडायमंड एसीईएस (ACES) अवॉर्ड- एरिना सबालेंका (बेलारूस)
डब्ल्यूटीए कोच ऑफ द ईयर अवार्ड- रेन्ज़ो फ़ुरलान (जैस्मीन पाओलिनी के कोच)
योजना/परियोजना
•ज्ञानोदय योजना- 21 जनवरी, 2025 को झारखंड मंत्रिमंडल द्वारा ज्ञानोदय योजना के तहत सरकारी मध्य विद्यालयों में कंप्यूटर आधारित शिक्षा के कार्यान्वयन को मंजूरी प्रदान की गई। इस योजना के तहत वर्ष 2024-25 से 2029-30 के बीच 94.95 करोड़ रुपये की लागत से सरकारी मध्य स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा और कंप्यूटर आधारित शिक्षा शुरू की जाएगी। 29 अगस्त, 2017 को झारखंड मंत्रिमंडल द्वारा स्कूली शिक्षा में गुणात्मक सुधार हेतु ‘ज्ञानोदय योजना’ को मंजूरी प्रदान की गई थी।
•झारखंड में स्वास्थ्य बीमा योजना- झारखंड कैबिनेट ने राज्य कर्मियों और पेंशनरों के लिए बहुप्रतीक्षित स्वास्थ्य बीमा की योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत उन्हें और उनके आश्रितों को सामान्य बीमारियों में प्रतिवर्ष पांच लाख और गंभीर बीमारियों में 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त होगी।
•डायमंड इम्प्रेस्ट ऑथराइजेशन (डीआईए) योजना- भारत सरकार के वाणिज्य विभाग ने 21 जनवरी, 2025 को डायमंड इम्प्रेस्ट ऑथराइजेशन (डीआईए) योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य भारत के हीरा कारोबार वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाना है।
•पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना- 20 जनवरी, 2025 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत राज्य के उन किसानों को हर साल 10 हजार रुपये दिए जाएंगे जिनके पास जमीन नहीं है।
•ओडिशा सरकार द्वारा आपातकाल के दौरान जेल गए लोगों को मासिक पेंशन देने की घोषणा- ओडिशा सरकार ने 13 जनवरी, 2025 को 1975-77 में आपातकाल के दौरान जेल गए लोगों के लिए 20,000 रुपये मासिक पेंशन और मुफ्त स्वास्थ्य सेवा को मंजूरी दी। यह पेंशन 26 जून, 1975 से 21 मार्च, 1977 तक मीसा (आंतरिक सुरक्षा अधिनियम, 1971) या डीआईआर (भारत रक्षा नियम) या डीआईएसआईआर (भारत रक्षा और आंतरिक सुरक्षा नियम) के तहत जेल में बंद व्यक्तियों को प्रदान की जाएगी।
पेंशन जीवित व्यक्तियों (अर्थात जो 1 जनवरी, 2025 तक जीवित थे) के पक्ष में स्वीकृत की जाएगी, भले ही वे जेल में कितने भी समय तक रहे हों। ये लाभ 1 जनवरी, 2025 से शुरू होने वाली अवधि के लिए प्रदान किए जाएंगे। 1 जनवरी, 2025 से पहले की अवधि के लिए कोई लाभ नहीं दिया जाएगा।
•शहीद माधो सिंह हाथ खर्चा योजना-आदिवासी समुदाय के छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए ओडिशा सरकार ने शहीद माधो सिंह हाथ खर्च योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति (ST) के छात्रों के बीच ड्रॉपआउट रेट को कम करना और माध्यमिक तथा उच्चतर माध्यमिक शिक्षा में नामांकन को बढ़ाना है। ओडिशा सरकार की शहीद माधो सिंह हाथ खर्च योजना के तहत, कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन लेने वाले छात्रों को एकमुश्त ₹5000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, जो सीधे छात्रों के बैंक खातों में जमा की जाएगी।
•पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना- पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना, भारत और भूटान की संयुक्त परियोजना है। यह भूटान के वांगडू फ़ोडरंग ज़िले में पुनात्सांगछू नदी पर बनाई जा रही है। इस परियोजना का मकसद भूटान की बिजली की ज़रूरतों को पूरा करना और भारत को अतिरिक्त बिजली देना है। यह एक रन-ऑफ़-द-रिवर परियोजना है। यह परियोजना पूरी तरह से भारत द्वारा वित्त पोषित है। यह परियोजना दो चरणों में विकसित की जा रही है- चरण-I में 1200 मेगावाट और चरण-II में 1020 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता है।
•स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन- 12 जनवरी, 2025 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर ‘स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन’ का शुभारंभ किया। इस मिशन का उद्देश्य राज्य के युवाओं को उनके कौशल, ज्ञान और समग्र विकास को बढ़ाने के अवसर प्रदान करके सशक्त बनाना है। यह मिशन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के कल्याण के लिए समर्पित है, जिसमें आर्थिक और सामाजिक रूप से वंचित वर्ग के लोग भी शामिल हैं।
•पार्थ योजना- 8 जनवरी, 2025 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पार्थ (PARTH- Police Army Recruitment Training & Hunar) योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत, युवाओं को सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को सरकारी नौकरियों में मदद करना है।
•सोनमर्ग सुरंग परियोजना- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जनवरी, 2025 को जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में जेड-मोड़ सुरंग का आधिकारिक उद्घाटन किया। ज़ेड-मोड़ सुरंग भारत के जम्मू और कश्मीर के गंदेरबल जिले में स्थित है। इस उद्घाटन समारोह में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा उपस्थित थे।
जम्मू और कश्मीर के सोनमर्ग में जेड-मोड़ सुरंग 6.5 किलोमीटर लंबी है, जो सोनमर्ग से श्रीनगर तक सभी मौसम में संपर्क प्रदान करेगी। इस परियोजना का उद्देश्य सोनमर्ग तक वर्ष भर विश्वसनीय पहुंच प्रदान करके पर्यटन को बढ़ावा देना है, साथ ही क्षेत्र में व्यापार और आर्थिक विकास को भी सुविधाजनक बनाना है।
•आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने वाला 34वां राज्य- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) द्वारा ओडिशा सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद ओडिशा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) को लागू करने वाला 34वां राज्य बन गया है।
•सौर कृषि फीडर परियोजना 2.0- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री सौर कृषि फीडर योजना 2.0 लॉन्च की। इस योजना का उद्देश्य किसानों को दिन के समय फ्री बिजली उपलब्ध कराना है।
•ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना- मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में ओंकारेश्वर बांध पर 600 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट बनाया गया है। यह पार्क भारत का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पार्क है। पहले चरण में 278 मेगावाट प्रदूषण मुक्त बिजली का उत्पादन प्रारंभ हो गया है।
•डॉ.अंबेडकर सम्मान छात्रवृत्ति योजना- दिल्ली सरकार ने डॉ. आंबेडकर के नाम पर स्कॉलरशिप देने की घोषणा की। इसे आंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप नाम दिया गया है। इस योजना के तहत दलित समुदाय के छात्रों को विदेश में पढ़ने के लिए सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना के तहत सरकारी कर्मचारी के बच्चे भी लाभान्वित होंगे।
•संजीवनी योजना- दिल्ली सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए संजीवनी योजना की शुरुआत की है, जो 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के दिल्लीवासियों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी।
•बांग्लार बारी” योजना- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में ग्रामीण गरीबों को मकान उपलब्ध कराने के लिए “बांग्लार बाड़ी” योजना शुरू की, जो पूरी तरह से उनकी सरकार द्वारा वित्तपोषित है।
संधि/समझौता
•उत्तर प्रदेश सरकार और वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालय के मध्य समझौता- उत्तर प्रदेश सरकार और वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी (WSU), ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्चुअली उत्तर प्रदेश में पहला विदेशी विश्वविद्यालय परिसर स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। ऑस्ट्रेलिया की वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी भारत में अपना पहला कैंपस यूपी के ग्रेटर नोएडा में बनाएगी।
सम्मेलन/समारोह
•सतत चक्रीयता पर तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025- 24वां विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन 7 मार्च 2025 को नई दिल्ली में संपन्न हुआ।
•विश्व आर्थिक मंच (WEF) की 55वीं वार्षिक बैठक- विश्व आर्थिक मंच (WEF) की 55वीं वार्षिक बैठक 20 से 24 जनवरी 2025 तक स्विट्जरलैंड के दावोस-क्लोस्टर्स में आयोजित की गई थी, जिसका विषय था "बुद्धिमान युग के लिए सहयोग"।
•85वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन, 2025- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 20 जनवरी 2025 को बिहार के पटना में 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का उद्घाटन किया। यह तीसरी बार है जब बिहार इस महत्वपूर्ण सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। सम्मेलन का विषय “संविधान की 75वीं वर्षगांठ: संसद और राज्य विधानसभाओं का संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने में योगदान” रखा गया है।
•फ्यूचर मिनरल्स फोरम, 2025- 14-16 जनवरी , 2025 तक फ्यूचर मिनरल्स फोरम, 2025 रियाद, सऊदी अरब में आयोजित हुआ। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने फ्यूचर मिनरल्स फोरम 2025 की मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक में भाग लिया।
•स्टीलफैब एक्सपो, 2025- संयुक्त अरब अमीरात में स्टीलफैब एक्सपो, 2025 शारजाह में शुरू हुआ। भारतीय उद्योग परिसंघ भारतीय पैवेलियन में 35 से अधिक कंपनियों के साथ भारत ने इसमें अब तक की सबसे बडी भागीदारी की है।
•उद्यमिता विकास सम्मेलन, 2025- उद्यमिता विकास सम्मेलन 2025, जिसका विषय था “उद्यमियों को सशक्त बनाना, पशुधन अर्थव्यवस्था में बदलाव लाना” 13 जनवरी, 2025 को पुणे के जी.डी. मदुलकर नाट्य गृह में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने राज्य मंत्री श्री एस.पी. सिंह बघेल और श्री जॉर्ज कुरियन के साथ किया।
•हीमटेक्सटिल, 2025- केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने जर्मनी के मैसे फ्रैंकफर्ट में आयोजित हेमटेक्सटाइल 2025 में भारत मंडप का उद्घाटन किया।
•पहला भारत-श्रीलंका हिंदी सम्मेलन, 2025- 10 जनवरी, 2025 को कोलंबो, श्रीलंका में पहला भारत-श्रीलंका हिंदी सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें मुक्त शिक्षा के माध्यम से हिंदी भाषा में देश का पहला सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम शुरू किया गया।
•पहला अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, 2025- 12 जनवरी, 2025 को पहला अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, 2025 देहरादून में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में लगभग 17 देशों से आए प्रवासी उत्तराखंडियों ने भाग लिया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विदेशों में बसे उत्तराखंडियों को अपनी जड़ों से जोड़ना और राज्य के विकास के लिए उनके अनुभव, सुझाव और निवेशों की संभावनाओं पर चर्चा करना है।
•5वीं आसियान डिजिटल मंत्रियों की बैठक, 2025- 13-17 जनवरी, 2025 में 5वीं आसियान डिजिटल मंत्रियों की बैठक बैंकॉक , थाईलैंड में आयोजित की जा रही है। इस वर्ष बैठक की थीम है- सुरक्षित, अभिनव, समावेशी: आसियान के डिजिटल भविष्य को आकार देना।
•31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस- 3-6 जनवरी, 2025 को 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित हुई की गई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इसका उद्घाटन किया गया। इसका विषय है- ‘स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारिस्थितिकी तंत्र को समझना’। इसमें बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कुवैत, ओमान और सऊदी अरब जैसे खाड़ी देशों के बाल वैज्ञानिक भी अपनी प्रस्तुतियों के साथ भाग लिया ।
•27वीं अंतर्राष्ट्रीय वेदांत कांग्रेस- 3-5 जनवरी, 2025 को 27वीं अंतरराष्ट्रीय वेदांत कांग्रेस जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस सम्मेलन का विषय 'वेदान्तिक विश्व व्यवस्था की पुनर्कल्पना' था। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस सम्मेलन को संबोधित किया।
•राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों का 25वां राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025- जनवरी, 2025 में राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों का 25वां राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025 बेंगलुरु, कर्नाटक में आयोजित किया गया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया। अप्रैल, 2023 में राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों का 24वां राष्ट्रीय सम्मेलन लखनऊ में आयोजित किया गया था।
•प्राकृतिक एवं जैविक किसान शिखर सम्मेलन, 2024- दिसंबर, 2024 में प्राकृतिक एवं जैविक किसान शिखर सम्मेलन,2024 तेलंगाना के मेडक जिले के तुनिकी में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर)-कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित हुआ। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
•15वीं भारत-यूएई संयुक्त आयोग की बैठक, 2024- 15वीं भारत-यूएई संयुक्त आयोग की बैठक, 2024 नई दिल्ली में आयोजित हुई। विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्याम जयशंकर और संयुक्तत अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नह्यान ने इस बैठक की सह-अध्यक्षता की।
•10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो, 2024- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 10वें विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो 2024 का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन का विषय है "डिजिटल स्वास्थ्य- एक आयुर्वेद परिप्रेक्ष्य"।
•राजकीय रेलवे पुलिस प्रमुखों का 5वां अखिल भारतीय सम्मेलन, 2024- रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के समन्वय में रेल मंत्रालय के साथ राजकीय रेलवे पुलिस प्रमुखों का 5वां अखिल भारतीय सम्मेलन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम यात्री सुरक्षा, अपराध कम करने की रणनीतियों और बेहतर रेलवे सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण जनशक्ति आवश्यकताओं पर विचार-विमर्श करने के लिए हुआ। सम्मेलन की शुरुआत रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार के मुख्य भाषण के साथ हुई।
•भक्तपुर महोत्सव, 2024- भक्तपुर महोत्सव, 2024 काठमांडू , नेपाल में आयोजित हुआ।
ऑपरेशन/अभियान
•सहयोग-हॉप टैक” अभ्यास, 2024- सहयोग-हॉप टैक” अभ्यास, 2024 भारत और वियतनाम के बीच एक संयुक्त समुद्री अभ्यास था, जो कोच्चि के तट पर आयोजित किया गया था।
•स्वस्थ माता- तंदुरुस्त बच्चा’ अभियान- 15 जनवरी, 2025 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले में ‘स्वस्थ माता- तंदुरुस्त बच्चा’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य गर्भवती माताओं और बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर बनाना है।
•ऑपरेशन चिवालरस नाइट 3- संयुक्त अरब अमीरात ने 'ऑपरेशन चिवालरस नाइट 3' के भाग के रूप में गाजा पट्टी में शिक्षा को समर्थन देने के लिए एक अभियान शुरू किया है। इस अभियान में बच्चों को स्कूल बैग और शैक्षिक सामग्री भेजना शामिल है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में व्याप्त कठिन मानवीय परिस्थितियों के बीच छात्रों को अपनी शिक्षा जारी रखने में सहायता करना है।
•डेयर स्क्वायर’ मोटरसाइकिल अभियान- वाइस एडमिरल समीर सक्सेना, चीफ ऑफ स्टाफ, मुख्यालय, पूर्वी नौसेना कमान ने 13 जनवरी 2025 को विशाखापत्तनम से अयोध्या तक मोटरसाइकिल अभियान 'डेयर स्क्वायर' को हरी झंडी दिखाई। यह रैली ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश राज्यों से होकर गुजरेगी और इसका समापन डोगरा रेजिमेंटल सेंटर, अयोध्या में होगा।
•सूर्य किरण, 2024- सूर्य किरण, 2024 भारत और नेपाल के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है, जिसका 18वां संस्करण 31 दिसंबर 2024 से 13 जनवरी 2025 तक नेपाल के सलझंडी में आयोजित किया गया था।
•बाल विवाह मुक्त नेपाल’ अभियान- नेपाल में बाल विवाह को खत्म करने के लिए 31 दिसंबर 2024 को 'बाल विवाह मुक्त नेपाल' अभियान शुरू किया गया, जिसका लक्ष्य 2030 तक बाल विवाह को पूरी तरह से समाप्त करना है।
चर्चित व्यक्ति (राष्ट्रीय)
•अरुण मिश्रा- उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का लोकपाल नियुक्त किया गया है।
•संजीव खन्ना- भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने 16 जनवरी, 2025 को सुप्रीम कोर्ट के नए न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्णन विनोद चंद्रन को पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति चंद्रन पहले पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। उनकी नियुक्ति से सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है, जो स्वीकृत पूर्ण संख्या से एक कम है।
•विजय कुमार सिंह (वीके सिंह)- सेना के पूर्व प्रमुख वीके सिंह ने 16 जनवरी, 2025 को मिजोरम के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। मिजोरम को 1987 में पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के बाद से सिंह 25वें राज्यपाल बने हैं। गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विजय बिश्नोई ने पद की शपथ दिलाई। पूर्व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने हरि बाबू कंभमपति की जगह ली, जिन्हें ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
उन्होंने वर्ष 2010-2012 तक भारतीय सेना के सेनाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वह केंद्र सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय सहित अन्य प्रमुख मंत्रालयों में राज्य मंत्री रह चुके हैं।
•ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह- केंद्र सरकार ने ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का नया निदेशक जनरल (DG) नियुक्त किया है।
•तुहिन कांत पांडे- वर्तमान वित्त सचिव, तुहिन कांत पांडे ने वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग (डीओआर) के सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। ये ओडिशा कैडर के 1987 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं।
•न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र- उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र ने शपथ ग्रहण की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
•डॉ. संदीप शाह- प्रख्यात चिकित्सा पेशेवर और दूरदर्शी नेता डॉ. संदीप शाह को भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) के एक घटक बोर्ड, राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
•आशुतोष अग्निहोत्री- आईएएस आशुतोष अग्निहोत्री भारतीय खाद्य निगम (एफ़सीआई) के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। उन्होंने 3 जनवरी, 2025 को एफ़सीआई के मुख्यालय, नई दिल्ली में कार्यभार संभाला था।
•फैज अहमद किदवई- वरिष्ठ आईएएस अधिकारी फैज अहमद किदवई नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के नए महानिदेशक (डीजी) बने हैं।
•हरि बाबू कंभमपति- हरि बाबू कंभमपति ने 3 दिसंबर, 2025 को ओडिशा के 27वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। इससे पूर्व ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास थे।
•भुवनेश कुमार- भुवनेश कुमार, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। उन्होंने 2 जनवरी, 2025 को यह पदभार संभाला। भुवनेश कुमार, उत्तर प्रदेश कैडर के 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
•आरिफ मोहम्मद खान- बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने 2 जनवरी, 2025 को पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के. विनोद चंद्रन ने शपथ दिलाई। आरिफ मोहम्मद खान ने राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की जगह ली है।
•काम्या कार्तिकेयन- भारत की 17 वर्षीय किशोरी मुंबई के नेवी चिल्ड्रन स्कूल में 12वीं की छात्रा काम्या कार्तिकेयन सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की महिला बन गई हैं। काम्या ने अपने पिता कमांडर एस कार्तिकेयन के साथ 24 दिसंबर को अंटार्कटिका में माउंट विंसन की चोटी पर पहुंचकर प्रतिष्ठित सेवन समिट चैलेंज पूरा किया। इस उपलब्धि के साथ, काम्या दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला बन गई हैं, जिन्होंने "सेवन समिट्स" को फतह किया है।
•निमिषा प्रिया- केरल की रहने वाली एक नर्स निमिषा प्रिया को यमन में मौत की सजा सुनाई गई है। निमिषा प्रिया यमन की जेल में 2017 से बंद हैं। उन्हें अदालत ने यमनी नागरिक तलाल महदी की हत्या का दोषी माना गया था।
•न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमण्यन- न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रमण्यम, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। वे सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश हैं। उन्होंने 30 दिसंबर, 2024 को एनएचआरसी के अध्यक्ष के तौर पर पदभार संभाला।
•ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह (जीपी सिंह)- वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नए महानिदेशक (डीजी) का पदभार संभाला है।
•रवीन्द्र नाथ महतो- 10 दिसंबर, 2024 को झारखंड मुक्ति मोर्चा के रवीन्द्र नाथ महतो सर्वसम्मति से झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। वह लगातार दूसरी बार झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए।
चर्चित व्यक्ति (अंतरराष्ट्रीय)
•प्रबोवो सुबियांतो- भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भारत ने 26 जनवरी, 2025 को यहां कर्तव्य पथ पर 76वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया और इस अवसर पर राष्ट्र ने संविधान लागू होने के 75 वर्ष भी पूरे किए। गौरतलब है कि 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह में भी इंडोनेशिया के तत्कालीन राष्ट्रपति सुकर्णो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। राष्ट्रपति प्रबोवो अपनी पहली भारत यात्रा पर हैं और भारत के गणतंत्र दिवस में शामिल होने वाले इंडोनेशिया के चौथे राष्ट्रपति हैं।
•जेक सुलिवन- अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन 5-6 जनवरी 2025 को नई दिल्ली दौरे पर रहे।
•नितिन भंडारी- जनवरी, 2025 में पेप्सिको ने नितिन भंडारी को भारत और दक्षिण एशिया बेवरेजेज के लिए उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक नियुक्त किया है।
•जोसेफ़ औन- जनवरी 2025 में पूर्व आर्मी चीफ जोसेफ औन लेबनान के नए राष्ट्रपति चुने गए। 61 वर्षीय राष्ट्रपति लेबनान के 14वें राष्ट्रपति बन गए हैं।
•निकोलस मादुरो- वेनेजुएला में निकोलस मादुरो ने लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण समारोह में क्यूबा, निकारागुआ के राष्ट्रपति शामिल हुए। मादुरो 2013 से राष्ट्रपति हैं। इस बीच अमेरिका ने उनकी गिरफ्तारी के लिए घोषित पुरस्कार राशि बढ़ा दी है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2019 से मादुरो को वेनेजुएला के राष्ट्रपति के रूप में मान्यता नहीं दी है।
•सुहास सुब्रमण्यम- सुहास सुब्रमण्यम ने वर्जीनिया से कांग्रेस (अमेरिकी संसद) के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बनकर इतिहास रच दिया है। सुहास सुब्रमण्यम ने 119वीं कांग्रेस में शपथ ली। डेमोक्रेटिक पार्टी के गढ़ वर्जीनिया के 10वें कांग्रेसनल जिले से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनाव लड़ते हुए श्री सुब्रमण्यम ने रिपब्लिकन पार्टी के माइक क्लैंसी को हराया। सुहास सुब्रमण्यम वर्जीनिया और पूरे पूर्वी तट से निर्वाचित होने वाले पहले भारतीय अमेरिकी हैं।
•मैया सैंडू- मैया सैंडू ने दूसरे कार्यकाल के लिए मोल्दोवा गणराज्य के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण किया।
•अइसाके वलू इके- दिसंबर, 2024 में अइसाके वलू इके (Aisake Valu Eke) टोंगा के नये प्रधानमंत्री चुने गये।
•क्रिसटर्न फ्रोस्टाडोटिर- सोशल डेमोक्रेटिक अलायंस (एसडीए) के नेता क्रिस्ट्रुन फ्रॉस्टाडॉटिर 36 वर्ष की आयु में आइसलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने, उन्होंने लिबरल रिफॉर्म पार्टी (एलआरपी) और पीपुल्स पार्टी (पीपी) के साथ तीन-पक्षीय गठबंधन का नेतृत्व किया।
•न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर- भारत के पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर को संयुक्त राष्ट्र आंतरिक न्याय परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 12 नवंबर, 2028 तक रहेगा।
•श्रीराम कृष्णन- 22 दिसंबर, 2024 को, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय-अमेरिकी उद्यम पूंजीपति श्रीराम कृष्णन को एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) पर वरिष्ठ नीति सलाहकार नियुक्त किया।
•जेवियर मिलेई- दिसंबर, 2024 में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई को इटली की नागरिकता दी गई। उन्हें यह नागरिकता इटली की राजकीय यात्रा के दौरान प्रदान की गई। उनके पूर्वज उनके जन्म से पहले वर्ष 1926 में अर्जेंटीना चले गए थे।
•क्रिस इवांस- पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सीनेटर, क्रिस इवांस को पहला ऑस्ट्रेलियाई गुलामी-विरोधी आयुक्त नियुक्त किया गया है, उनका पांच साल का कार्यकाल 2 दिसंबर 2024 से शुरू होगा।
निधन
•डॉ. राजगोपाल चिदम्बरम- डॉ. राजगोपाल चिदंबरम, भारत के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों में से एक और प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी, का 4 जनवरी 2025 को मुंबई में निधन हो गया।
•पी. जयचंद्रन- लेजेंडरी मलयालम सिंगर और नेशनल अवॉर्ड विनर पी जयचंद्रन का 80 की उम्र में निधन हो गया है।
•ब्रिगेडियर जनरल अमित झा- ब्रिगेडियर जनरल अमिताभ झा एक भारतीय शांति सैनिक थे। वे संयुक्त राष्ट्र निगरानी बल (यूएनडीओएफ़) के डिप्टी फ़ोर्स कमांडर थे। उनका निधन 24 दिसंबर, 2023 को बीमारी के कारण हो गया था।
•डॉ. के.एस. मणिलाल- प्रख्यात वनस्पतिशास्त्री डॉ. केएस मणिलाल का 1 जनवरी, 2025 को केरल के त्रिशूर में निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे। पद्मश्री पुरस्कार विजेता लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। डॉ. मणिलाल को 17वीं शताब्दी के लैटिन वनस्पति विज्ञान ग्रंथ हॉर्टस मालाबारिकस का अनुवाद और व्याख्या करने के लिए जाना जाता है ।
•प्रीतीश नन्दी- भारतीय कवि, पत्रकार, फिल्म निर्माता और पूर्व सांसद प्रीतीश नंदी का 8 जनवरी, 2025 को 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
•एम.टी. वासुदेवन नायर- मलयालम साहित्य के दिग्गज और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता एम.टी. वासुदेवन नायर का केरल के कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे।
•मनमोहन सिंह- 26 दिसंबर, 2024 को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में निधन हो गया है। वो 92 साल के थे। उनका जन्म 26 सितंबर, 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के एक गाँव (गाह) में हुआ था। भारत गणराज्य के १३वें प्रधानमन्त्री थे। साथ ही साथ वे एक अर्थशास्त्री भी थे।
मनमोहन सिंह दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे। वो 22 मई 2004 से 26 मई 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। लोकसभा चुनाव 2009 में मिली जीत के बाद वे जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के पहले ऐसे प्रधानमन्त्री बने, जिनको पाँच वर्षों का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला था।
1985 में राजीव गांधी के शासन काल में मनमोहन सिंह को भारतीय योजना आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इन्हें 21 जून 1991 से 16 मई 1996 तक पी वी नरसिंह राव के प्रधानमंत्रित्व काल में वित्त मन्त्री के रूप में किए गए आर्थिक सुधारों के लिए भी श्रेय दिया जाता हैं।
उन्होंने वित्त मंत्रालय के सचिव, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर (1982-1985); प्रधानमंत्री के सलाहकार, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वह वर्ष 1991 से वर्ष भारतीय संसद के उच्च सदन (राज्य सभा) के सदस्य रहे जहाँ वे वर्ष 1998 से 2004 तक विपक्ष के नेता थे। उन्होंने अपनी पुस्तक ‘भारत में निर्यात और आत्मनिर्भरता और विकास की संभावनाएं’’ में भारत में निर्यात आधारित व्यापार नीति की आलोचना की थी।
मनमोहन सिंह देश के इकलौते प्रधानमंत्री थे जिनके हस्ताक्षर भारतीय नोटों पर हैं। वर्ष 2005 में जब वह प्रधानमंत्री थे तब 10 रुपये का नया नोट जारी किया गया उस पर मनमोहन सिंह के हस्ताक्षर हैं। मनमोहन सिंह को 1987 में पद्म विभूषण, 1993 में वित्त मंत्री के लिए यूरो मनी पुरस्कार, 1993 और 1994 में वित्त मंत्री के लिए एशिया मनी पुरस्कार और 1995 में भारतीय विज्ञान कांग्रेस का जवाहरलाल नेहरू जन्म शताब्दी पुरस्कार मिला।
जाकिर हुसैन- 15 दिसंबर, 2024 को प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का सैन फ्रांसिस्को ,अमेरिका में निधन हुआ वह 73 वर्ष के थे। इनका जन्म 9 मार्च, 1951 को मुंबई में हुआ था।
•ओसामु सुजुकी- सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के पूर्व चेयरमैन ओसामु सुजुकी का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे लिम्फोमा नाम की बीमारी से पीड़ित थे। ओसामु का जन्म 30 जनवरी, 1930 को जापान के गेरो में हुआ था।
पुस्तक लेखक
•"संसद: शक्तियां, कार्य एवं विशेषाधिकार; एक तुलनात्मक संवैधानिक परिप्रेक्ष्य"- डॉ. के.एस. चौहान
वर्ष/दिवस/सप्ताह
4 जनवरी - लुईस ब्रेल दिवस
9 जनवरी- प्रवासी भारतीय दिवस (एनआरआई दिवस)
10 जनवरी- विश्व हिंदी दिवस
12 जनवरी- राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानन्द का जन्म दिवस)
15 जनवरी- थल सेना दिवस
23 जनवरी- नेताजी सुभाष चंद्र बोस जन्मदिन
25 जनवरी- राष्ट्रीय पर्यटन दिवस, राष्ट्रीय मतदाता दिवस
26 जनवरी- गणतंत्र दिवस, अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस
30 जनवरी- शहीद दिवस (महात्मा गांधी की पुण्यतिथि), राष्ट्रीय कुष्ठ रोग निवारण दिवस
खेल
क्रिकेट
•विजय हजारे ट्रॉफी‚ 2024-25- 21 दिसंबर, 2024 से 18 जनवरी, 2025 तक भारत का लिस्ट-‘ए’ क्रिकेट टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी 2024 -25 को भारत के विभिन्न शहरों में आयोजित किया गया। 18 जनवरी, 2025 को कर्नाटक और विदर्भ के बीच फाइनल वडोदरा‚ गुजरात स्थित कोटाम्बी स्टेडियम (बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम) में खेला गया। फाइनल में कर्नाटक ने विदर्भ को 36 रन से पराजित कर पांचवीं बार खिताब जीता है। कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल और विदर्भ के कप्तान करुण नायर थे।
•बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, 2024-2025- ऑस्ट्रेलिया, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का विजेता बना है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले टेस्ट क्रिकेट मैचों की एक श्रृंखला है। यह श्रृंखला 22 नवंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में आयोजित किया गया था जिसे ऑस्ट्रेलिया ने भारत से 3-1 जीत ली। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गये बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पांचवें और अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से पराजित कर दिया था।
•स्मृति मंधाना महिला वनडे में सबसे तेज शतक बनाने वाली भारतीय क्रिकेटर- 15 जनवरी 2025 को स्मृति मंधाना महिला वनडे में सबसे तेज शतक बनाने वाली भारतीय क्रिकेटर बन गई। उन्होंने यह शतक आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में केवल 70 गेंदों में बनाया। यह रिकॉर्ड पहले हरमनप्रीत कौर के नाम था, जिन्होंने 87 गेंदों में शतक बनाया था। साथ ही स्मृति मंधाना महिला वनडे में 10 शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज भी बन गई हैं।
•आईसीसी महिला चैम्पियनशिप, 2022-2025- 23 दिसंबर, 2024 को ऑस्ट्रेलिया ने वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड को 75 रन से हराकर आईसीसी महिला चैंपियनशिप, 2022-2025 (तीसरा संस्करण) का खिताब जीत लिया।
•एसीसी अंडर-19 महिला T20 एशिया कप, 2024- 15 से 22 दिसंबर 2024 तक एसीसी अंडर-19 महिला T20 एशिया कप 2024 का उद्घाटन संस्करण कुआलालंपुर, मलेशिया में आयोजित हुआ। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम को 41 रनों से हराकर खिताब जीता है।
•सबसे तेज महिला टेस्ट शतक का रिकॉर्ड- 15 दिसंबर, 2024 को इंग्लैंड की नैट स्किवर-ब्रंट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ब्लोमफोंटेन के मैंगुंग ओवल में खेलते हुए महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने यह शतक केवल 96 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने श्रीलंका की चामनी सेनेविरत्ना का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने वर्ष 1998 में पाकिस्तान के खिलाफ 106 गेंदों में शतक बनाकर सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया था।
फुटबॉल
•फीफा इंटरकॉन्टिनेंटल कप, 2024- रियल मैड्रिड ने कतर के लुसैल स्टेडियम में सीएफ पचुका को 3-0 से हराकर इंटरकांटिनेंटल कप 2024 का खिताब जीता।
•संतोष ट्रॉफी, 2024 -25- पश्चिम बंगाल ने 78वें संस्करण के फाइनल में केरल को हराकर संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप जीती। जीएमसी बालयोगी स्टेडियम हैदराबाद, तेलंगाना में खेले गए फाइनल मुकाबले में पश्चिम बंगाल ने सात बार के विजेता केरल को 1-0 हरा दिया।
हॉकी
•महिला हॉकी जूनियर एशिया कप, 2024- भारतीय महिला हॉकी टीम ने मस्कट, ओमान में महिला जूनियर एशिया कप के फाइनल में चीन को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर खिताब जीता।
•विश्व जूनियर आइस हॉकी चैंपियनशिप, 2025- 26 दिसंबर, 2024 से 5 जनवरी, 2025 के मध्य विश्व जूनियर आइस हॉकी चैंपियनशिप, 2025 ओटावा, कनाडा में आयोजित हुई।
संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्वर्ण पदक के खेल के ओवरटाइम में फिनलैंड को 4-3 से हराकर अपनी लगातार दूसरी चैंपियनशिप जीती ।
लॉन टेनिस
•एडिलेड इंटरनेशनल, 2025- 6-11 जनवरी, 2025 के मध्य एटीपी टूर सत्र, 2025 की टेनिस प्रतियोगिता एडिलेड इंटरनेशनल, 2025 एडिलेड, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुई।
पुरुष एकल विजेता -फ़ेलिक्स ऑगर-अलियासिमे (कनाडा)
महिला एकल विजेता – मैडिसन कीज़ (संयुक्त राज्य अमेरिका)
•यूनाइटेड कप‚ 2025- यूनाइटेड कप ATP और WTA द्वारा आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय आउटडोर हार्ड कोर्ट मिश्रित-जेंडर टीम टेनिस टूर्नामेंट है। इसका आयोजन 27 दिसंबर, 2024 से 5 जनवरी, 2025 तक ऑस्ट्रेलिया के पर्थ और सिडनी शहरों में किया गया।
संयुक्त राज्य अमेरिका ने पोलैंड को 2-0 से हराकर दूसरी बार खिताब जीता।
पुरुष एकल विजेता – टेलर फ़्रिट्ज़ (संयुक्त राज्य अमेरिका)
महिला एकल विजेता – कोको गॉफ़ (संयुक्त राज्य अमेरिका)
बैडमिंटन
•पेट्रोनास मलेशिया ओपन, 2025- 7 - 12 जनवरी 2025 तक बैडमिंटन प्रतियोगिता पेट्रोनास मलेशिया ओपन, 2025 कुआलालंपुर, मलेशिया में आयोजित हुआ।
पुरुष एकल विजेता- शी यु की (चीन)
महिला एकल विजेता- आन से यंग (दक्षिण कोरिया)
•किंग कप इंटरनेशनल बैडमिंटन ओपन, 2024- किंग कप इंटरनेशनल बैडमिंटन ओपन, 2024 शेनझेन, चीन में आयोजित हुआ। इसमें केवल पुरुष एकल का आयोजन होता है। पुरुष एकल विजेता - एंडर्स एंटोनसेन (डेनमार्क)। भारत के लक्ष्य सेन ने किंग कप इंटरनेशनल बैडमिंटन ओपन 2024 में फ्रांसीसी शटलर एलेक्स लेनियर को हराकर कांस्य पदक जीता।
शतरंज
•स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर गोवा इंटरनेशनल ओपन ग्रैंड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट, 2025- 11-19 जनवरी, 2025 तक स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर गोवा इंटरनेशनल ओपन ग्रैंड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट, 2025 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम, तालेगाओ, गोवा में आयोजित हुआ। स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर गोवा इंटरनेशनल ओपन ग्रैंड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट, 2025 का खिताब भारत के युवा इंटरनेशनल मास्टर आयुष शर्मा ने जीता है। अंतिम राउंड में उन्होंने भारतीय ग्रैंड मास्टर एस पी सेथुरमन को पराजित किया।
•FIDE विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप, 2024- फीडे विश्व रैपिड चैंपियनशिप 26-29 दिसंबर 2024 को संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में आयोजित की गई। भारत की कोनेरू हम्पी और रूस के वोलोडर मुर्ज़िन ने 2024 फीडे विश्व रैपिड चैंपियनशिप में क्रमशः महिला और ओपन (पुरुष ) खिताब जीते। हम्पी के लिए यह दूसरी फीडे विश्व रैपिड चैंपियनशिप थी, जबकि रूसी वोलोडर मुजरीन ओपन वर्ग में चैंपियनशिप जीतने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।
•फिडे विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप, 2024- 30-31 दिसंबर, 2024 तक फिडे विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप, 2024 न्यूयॉर्क, यूएसए में आयोजित हुई। ओपन वर्ग में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन और रूस के इयान नेपोमनियाचची सयुंक्त विजेता रहे।
•कतर मास्टर्स 2024- शतरंज प्रतियोगिता कतर मास्टर्स 2024 दोहा, कतर में आयोजित हुई। इस शतरंज प्रतियोगिता में रूसी शतरंज ग्रैंडमास्टर एंड्री एसिपेंको ने खिताब जीता। भारत के अर्जुन एरिगैसी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
बिलियडर्स/स्नूकर/स्क्वैश
•ब्रिटिश जूनियर ओपन, स्क्वैश टूर्नामेंट 2025- 6 जनवरी, 2025 को भारत की अनाहत सिंह ने बर्मिंघम, इंग्लैंड में ब्रिटिश जूनियर ओपन, 2025 स्क्वैश टूर्नामेंट में महिला अंडर-17 का खिताब जीता। उन्होंने फाइनल मुकाबले में मिस्र की मलिका एल्काराक्सी को हराया।
•WSF महिला विश्व स्क्वैश टीम चैंपियनशिप, 2024- महिला विश्व स्क्वैश टीम चैंपियनशिप (WSF) हांगकांग फुटबॉल क्लब में आयोजित की गई थी, जहाँ मिस्र ने संयुक्त राज्य अमेरिका को हराकर लगातार चौथी बार और कुल मिलाकर छठी बार खिताब जीता।
•WSF पुरुष विश्व स्क्वैश टीम चैंपियनशिप, 2024- WSF पुरुष विश्व स्क्वैश टीम चैंपियनशिप का आयोजन हांगकांग फुटबॉल क्लब में हुआ, जहाँ मिस्र ने इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता।
एथलेटिक्स
•पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप, 2025- विश्व पैरा एथलेटिक्स ने घोषणा की कि वर्ष 2025 में पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप के 12वें संस्करण का आयोजन भारत में नई दिल्ली में किया जाएगा। यह भारत में पहली बार और एशिया में चौथी बार आयोजित होगा।
•टाटा मुंबई मैराथन, 2025- टाटा मुंबई मैराथन 2025 का आयोजन दक्षिण मुंबई में किया गया। इस साल इरिट्रिया के बेरहेन टेस्फे ने टाटा मुंबई फुल मैराथन जीता है। भारतीयों में अनीश थापा पहले स्थान पर रहे है। भारतीय एलीट महिला रेस विजेता इस बार भी निरमाबेन ठाकोर ही रहीं।
खो-खो
•खो-खो विश्व कप, 2025- पहला खो-खो विश्व कप 13 से 19 जनवरी 2025 तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हुआ । भारतीय महिला और पुरुष टीम ने खो-खो वर्ल्ड कप 2025 के खिताब को अपने नाम कर लिया है। महिला और पुरुष दोनों ही टीमों ने फाइनल में नेपाल को हराकर यह खिताब जीता। खो विश्व कप 2025 के लिए ट्रॉफी और शुभंकर, तेजस और तारा था।
खेल विविध
•53वीं राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप, 2024- 26 - 29 दिसंबर, 2024 तक चंगानासेरी, केरल में 53वीं सीनियर पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप, 2024 आयोजित हुई। फाइनल में केरल ने चंडीगढ़ को हराकर पहली बार राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीता।
•आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप, 2025- 21 दिसंबर, 2024 को भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने घोषणा की कि भारत आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप, 2025 की मेजबानी करेगा। यह जूनियर शूटिंग विश्व कप का 11वां और भारत में पहला संस्करण होगा।
•38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर (Mascot)- देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर, लोगो, जर्सी, राष्ट्रगान और टैगलाइन का अनावरण किया गया। शुभंकर का नाम “मौली” है, जो उत्तराखंड के राज्य पक्षी मोनाल से प्रेरित है। 38वें राष्ट्रीय खेलों की टैगलाइन है “संकल्प से शिखर तक”। लोगो उत्तराखंड के जीवंत रंगों को दर्शाता है, जो पूरे देश के सामने राज्य की विविधता को प्रदर्शित करता है। योग और मलखंभ जैसे, दो पारंपरिक खेलों को भी आधिकारिक तौर पर पहली बार राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है।
•फिट इंडिया साइक्लिंग ड्राइव- केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में ‘फिट इंडिया साइक्लिंग ड्राइव’ की शुरूआत की। स्टेडियम से रायसीना हिल्स और वापसी तक की तीन किलोमीटर की यात्रा में करीब 500 साइकिल चालक शामिल हुए। इस पहल का उद्देश्य साइकिल को परिवहन के एक स्थायी और स्वस्थ साधन के रूप में बढ़ावा देना है।
आगामी परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण तथ्य
•केरल के कोझिकोड स्थित कप्पड़ समुद्र तट और कन्नूर स्थित चाल समुद्र तट को ब्लू फ्लैग प्रमाणन प्रदान किया गया। •18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन, 2025 भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित हुआ। इस वर्ष का थीम है " विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान"। मुख्य अतिथि त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य की राष्ट्रपति महामहिम क्रिस्टीन कार्ला कंगालू थी।
•10वां अंतरराष्ट्रीय हर्बल मेला, 2024 का आयोजन भोपाल (मध्य प्रदेश) में किया गया।
•चीन और अमेरिका के बाद भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़े मेट्रो रेल नेटवर्क वाला देश बन गया है।
•मध्य प्रदेश के इंदौर का देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डा भारत का पहला शून्य-कचरा (Zero waste) हवाई अड्डा है।
•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई के खारघर में श्री श्री राधा-मदनमोहनजी मंदिर का उद्घाटन किया। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर है।
•रक्षा मंत्रालय ने 2025 को ‘सुधारों का वर्ष’ के रूप में मनाने का फैसला लिया है।
•उत्तराखंड सरकार ने कोटद्वार में अपनी पहली वाइन उत्पादन इकाई का उद्घाटन किया।
•केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में 'जम्मू-कश्मीर और लद्दाख: थ्रू द एजेस' नामक पुस्तक का विमोचन किया।
•बिहार के पटना में देश का पहला बाल कैंसर अस्पताल बनने जा रहा है।
•महिला कबड्डी विश्व कप, 2025 का आयोजन बिहार के राजगीर में किया जाएगा।
•चीन ने तिब्बत में दुनिया का सबसे बड़ा बांध बनाने की मंज़ूरी दी। यह बांध यारलुंग त्सांगपो नदी पर बनाया जाएगा।
•भारत साइबर हमलों के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
•1 जनवरी, 2025 को बुल्गारिया और रोमानिया यूरोपीय संघ के शेंगेन क्षेत्र में शामिल हो गए।
• हाल में जिम्बाब्वे ने मौत की सजा को खत्म कर दिया।
•पाकिस्तान परमाणु ऊर्जा आयोग को चश्मा परमाणु ऊर्जा संयंत्र इकाई 5 (C-5) के निर्माण के लिए लाइसेंस मिला है। यह संयंत्र पाकिस्तान का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र होगा।
•श्रीलंका सरकार ने भारत, ब्रिटेन और अमेरिका सहित 35 देशों के नागरिकों को छह महीने के लिए द्वीप राष्ट्र में वीजा-मुक्त प्रवेश की घोषणा की है।
•टाइम मैगजीन ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2024 का 'पर्सन ऑफ द ईयर' नामित किया है।
•संयुक्त राष्ट्र का 29वां ‘जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP-29), 2024 अज़रबैजान के बाकू में आयोजित किया गया।
•दिसंबर, 2024 में बाल्ड ईगल को आधिकारिक तौर पर अमेरिका का राष्ट्रीय पक्षी बनाया गया।
•मोल्डोवा आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने वाला 105वाँ पूर्ण सदस्य देश है।
•भारत ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 997.826 मिलियन टन (एमटी) का अपना अब तक का उच्चतम कोयला उत्पादन दर्ज किया।
•अमेरिकी मैगजीन फोर्ब्स ने वर्ष 2024 के लिए दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन लगातार तीसरे वर्ष इस सूची में शीर्ष स्थान पर हैं।
•वर्ष 2023 में मलेरिया से प्रभावित शीर्ष तीन देशों में शामिल हैं- नाइजीरिया (26%), कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (13%), युगांडा (5%)।
•भारत दुनिया में स्मार्टफ़ोन का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है।
•चीन ने जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से एक पाकिस्तानी उपग्रह "पीआरएससी-ईओ1" को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया।
•यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के प्रोबा-3 मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी59 रॉकेट से प्रक्षेपित किया गया।
•डिंगा-डिंगा वायरस एक संक्रामक बीमारी है जो अफ़्रीका के युगांडा में फैली है।
•पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में पंचेट पहाड़ी के ऊपर पंचेट वेधशाला स्थापित की गई है।
•विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रवांडा में मारबर्ग बुखार के प्रकोप को समाप्त घोषित कर दिया।
•चीन ने नई पीढ़ी का उभयचर हमलावर जहाज 'सिचुआन' लॉन्च किया।
•स्लिनेक्स (SLINEX) 2024, भारत और श्रीलंका के बीच विशाखापत्तनम में आयोजित द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास था।
•अमेरिका ने डार्क ईगल नामक हाइपरसोनिक लॉन्ग रेंज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
•चेन्नई में देश का पहला मधुमेह (डायबिटीज) बायोबैंक स्थापित किया किया गया है।
•सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड निर्देशक अपर्णा सेन को दिया गया।
•रियल मैड्रिड और ब्राजील के फुटबॉलर विनीसियस जूनियर को 2024 का "द बेस्ट फीफा मेंस प्लेयर अवॉर्ड" प्रदान किया गया।
•स्पेन और बार्सिलोना की फुटबॉलर ऐटाना बोनमाटी को 2024 का "द बेस्ट फीफा वुमेंस प्लेयर अवॉर्ड" प्रदान किया गया।
•पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना, भारत और भूटान की संयुक्त परियोजना है। यह भूटान के वांगडू फ़ोडरंग ज़िले में पुनात्सांगछू नदी पर बनाई जा रही है।
•ओडिशा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) को लागू करने वाला 34वां राज्य बन गया है।
•दिल्ली सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए संजीवनी योजना की शुरुआत की है।
•पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ग्रामीण गरीबों को मकान उपलब्ध कराने के लिए “बांग्लार बाड़ी” योजना शुरू की है।
•विश्व आर्थिक मंच (WEF) की 55वीं वार्षिक बैठक स्विट्जरलैंड के दावोस-क्लोस्टर्स में आयोजित की गई, जिसका विषय था "बुद्धिमान युग के लिए सहयोग"।
•लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बिहार के पटना में 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का उद्घाटन किया।
•पहला भारत-श्रीलंका हिंदी सम्मेलन, 2025 कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित किया गया।
•31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित हुई की गई।
•27वीं अंतर्राष्ट्रीय वेदांत कांग्रेस नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस सम्मेलन का विषय 'वेदान्तिक विश्व व्यवस्था की पुनर्कल्पना' था।
•राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों का 25वां राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025 बेंगलुरु, कर्नाटक में आयोजित किया गया।
•"सहयोग-हॉप टैक” अभ्यास, 2024 भारत और वियतनाम के बीच एक संयुक्त समुद्री अभ्यास था, जो कोच्चि के तट पर आयोजित किया गया।
•संयुक्त अरब अमीरात ने 'ऑपरेशन चिवालरस नाइट 3' के भाग के रूप में गाजा पट्टी में शिक्षा को समर्थन देने के लिए एक अभियान शुरू किया है।
•सूर्य किरण, 2024 भारत और नेपाल के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है, जो नेपाल के सलझंडी में आयोजित किया गया था।
•उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का लोकपाल नियुक्त किया गया है।
•विजय कुमार सिंह (वीके सिंह) 16 जनवरी, 2025 को मिजोरम के नए राज्यपाल बने।
•ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का नया निदेशक जनरल (DG) नियुक्त किया गया है।
•3 जनवरी, 2025 को आशुतोष अग्निहोत्री भारतीय खाद्य निगम (एफ़सीआई) के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बने।
•हरि बाबू कंभमपति ने 3 दिसंबर, 2025 को ओडिशा के 27वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।
•भुवनेश कुमार, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं।
•बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने 2 जनवरी, 2025 को पद और गोपनीयता की शपथ ली।
•मुंबई के नेवी चिल्ड्रन स्कूल की 12वीं की छात्रा काम्या कार्तिकेयन सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की महिला बन गई हैं।
•केरल की रहने वाली एक नर्स निमिषा प्रिया को यमन में मौत की सजा सुनाई गई है।
•न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रमण्यम, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं।
•26 जनवरी, 2025 को भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
•जनवरी 2025 में पूर्व आर्मी चीफ जोसेफ औन लेबनान के नए राष्ट्रपति चुने गए।
•वेनेजुएला में निकोलस मादुरो ने लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
•सुहास सुब्रमण्यम वर्जीनिया से कांग्रेस (अमेरिकी संसद) के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी हैं।
•मैया सैंडू दूसरे कार्यकाल के लिए मोल्दोवा गणराज्य के राष्ट्रपति बने।
•दिसंबर, 2024 में अइसाके वलू इके टोंगा के नये प्रधानमंत्री चुने गये।
•क्रिस्ट्रुन फ्रॉस्टाडॉटिर 36 वर्ष की आयु में आइसलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने।
•अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई को इटली की नागरिकता दी गई।