जून 2025
राष्ट्रीय
•भारत की 2027 की जनगणना- भारत की 2027 की जनगणना या 16वीं भारतीय जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी, एक मकान सूचीकरण चरण और एक जनसंख्या गणना चरण।
राष्ट्रीय जनगणना 1 मार्च 2027 को शुरू होने वाली है। इस 16वीं जनगणना में 1931 के बाद पहली बार जाति गणना भी की जाएगी।
जनसंख्या जनगणना, 2027 के लिए संदर्भ तिथि 1 मार्च, 2027 को 00:00 बजे होगी। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड राज्यों के असमकालिक हिम-आच्छादित क्षेत्रों के लिए, संदर्भ तिथि 1 अक्टूबर, 2026 को 00:00 बजे होगी।
भारत में जनगणना शुरू होने के बाद से यह 16वीं तथा स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना है। यह जनगणना 16 वर्षों के बाद आयोजित की जाएगी, क्योंकि पिछली जनगणना 2011 में की गई थी।
देश में 2027 में होने वाली 16वीं जनगणना ऑनलाइन होगी। जातीय गिनती और जनगणना पहली बार डिजिटल प्लेटफार्म से होगी। इसके लिए विशेष वेब पोर्टल शुरू होगा। इस पर नागरिक खुद जानकारी भर सकते हैं।
जनगणना गतिविधियों के लिए लगभग 34 लाख गणनाकार और पर्यवेक्षक तथा लगभग 1.3 लाख जनगणना कार्यकर्ता तैनात किए जाएंगे।
जनसंख्या जनगणना आयोजित करने के आशय की अधिसूचना, जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 3 के प्रावधान के अनुसार, 16.06.2025 को आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित की जाएगी।
भारत की जनगणना, जनगणना अधिनियम,1948 और जनगणना नियम,1990 के प्रावधानों के तहत की जाती है।
•राजस्थान के दो आर्द्रभूमि रामसर स्थल में शामिल- 4 जून 2025 को राजस्थान के दो आर्द्रभूमि फलौदी में खीचन और उदयपुर में मेनार को रामसर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है।
राजस्थान में अब कुल 4 रामसर स्थल हो गए हैं। इसके साथ ही भारत में अब कुल 91 रामसर स्थल हो गए हैं, जो एशिया में सर्वाधिक है।
खीचन हजारों प्रवासी डेमोइसेल क्रेन की मेजबानी के लिए प्रसिद्ध है, जबकि मेनार (पक्षी गांव) अपने समुदाय के नेतृत्व वाले पक्षी संरक्षण प्रयासों के लिए जाना जाता है।
रामसर स्थल, आर्द्रभूमि (wetlands) के संरक्षण के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय संधि है, जिसका उद्देश्य वैश्विक जैव विविधता के संरक्षण को सुनिश्चित करना है। यह 1971 में ईरान के रामसर में हस्ताक्षरित किया गया था।
•भारत का पहला अंडरवाटर म्यूजियम और कृत्रिम मूंगा चट्टान- महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग ज़िले के वेंगुर्ला में निवती रॉक्स के पास सेवामुक्त युद्धपोत आईएनएस गुलदार के आसपास भारत का पहला अंडरवाटर म्यूज़ियम और कृत्रिम मूंगा चट्टान विकसित की जाएगी। 1,120 टन वज़नी इस जहाज़ को जनवरी 2024 में सेवामुक्त कर दिया गया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 10 जून, 2025 को वर्चुअली इस परियोजना की शुरुआत की। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने इस परियोजना के लिए 46.91 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
केंद्र सरकार द्वारा समर्थित इस पहल का उद्देश्य समुद्री संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देना है, जिसमें स्कूबा डाइविंग और भविष्य में पनडुब्बी पर्यटन की सुविधा शामिल है।
•जम्मू-कश्मीर में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 6 जून, 2025 को जम्मू-कश्मीर के कटरा में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित किया।
प्रधानमंत्री ने रेलवे पुल चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज का उद्घाटन किया।
चिनाब रेल पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। यह 1,315 मीटर लंबा स्टील आर्च ब्रिज है, जो नदी से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। अंजी ब्रिज भारत का पहला केबल-स्टेड रेल ब्रिज है।
चिनाब ब्रिज का एक प्रमुख लक्ष्य जम्मू और श्रीनगर के बीच संपर्क को बढ़ाना है। पुल पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के ज़रिए कटरा और श्रीनगर के बीच यात्रा करने में सिर्फ़ 3 घंटे लगेंगे, जिससे विद्यमान यात्रा समय में 2-3 घंटे की कमी आएगी।
प्रधानमंत्री ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना को भी राष्ट्र को समर्पित किया। यह 272 किलोमीटर लंबी परियोजना है, जिसमें 36 सुरंगें (119 किलोमीटर तक फैली हुई) और 943 पुल शामिल हैं। इसका निर्माण लागत लगभग 43,780 करोड़ रुपये है।
प्रधानमंत्री ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर और वापस जाने वाली दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी झंडी दिखाई।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग-701 पर राफियाबाद से कुपवाड़ा तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना और एनएच-444 पर शोपियां बाईपास सड़क के निर्माण की आधारशिला रखी, जिसकी लागत 1,952 करोड़ रुपये से अधिक है।
उन्होंने श्रीनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर संग्राम जंक्शन और राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बेमिना जंक्शन पर दो फ्लाईओवर परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री ने कटरा में 350 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस की आधारशिला भी रखी। यह रियासी जिले का पहला मेडिकल कॉलेज होगा।
•भारत को अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान की अध्यक्षता मिली- 3 जून 2025 को, भारत ने 2025-2028 के कार्यकाल के लिए ब्रुसेल्स में अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (IIAS) की अध्यक्षता हासिल की।
बेल्जियम स्थित अंतरराष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (आईआईएएस) के 100 साल के इतिहास में पहली बार भारत इसकी अध्यक्षता करेगा।
आईआईएएस के 100 साल के इतिहास में यह पहली बार है कि अध्यक्ष पद का चुनाव मतपत्र द्वारा हुआ है।
2025-28 की अध्यक्षता के लिए, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2024 में सचिव DARPG श्री वी श्रीनिवास को नामित किया था।
भारत, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रिया और बहरीन ने नामांकन प्रस्तुत किए थे। दक्षिण अफ्रीका ने मई 2025 में भारत के पक्ष में अपना नामांकन वापस ले लिया और अंतिम चुनाव भारत और ऑस्ट्रिया के बीच हुआ।
3 जून, 2025 को हुए चुनाव में भारत ने ऑस्ट्रिया को हराकर अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (IIAS) के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
भारत को 61.7% वोट मिले। भारत को कुल 141 में से 87 मत प्राप्त हुए और ऑस्ट्रिया को 54 वोट मिले।
आईआईएएस एक वैश्विक गैर लाभकारी संगठन है, जो 31 सदस्य देशों, 20 राष्ट्रीय अनुभागों और 15 शैक्षिक अनुसंधान केंद्रों का एक संघ है।
इसके प्रमुख सदस्य देश हैं- भारत, जापान, चीन, जर्मनी, इटली, कोरिया, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, स्विट्जरलैंड, मैक्सिको, स्पेन, कतर, मोरक्को, इंडोनेशिया आदि।
यद्यपि आईआईएएस संयुक्त राष्ट्र का औपचारिक रूप से संबद्ध निकाय नहीं है, फिर भी यह लोक प्रशासन पर वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए संयुक्त रूप से सहयोग करता है।
भारत 1998 से आईआईएएस का सदस्य देश रहा है, जिसका प्रतिनिधित्व प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग करता है।
•'उम्मीद' सेंट्रल पोर्टल- केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने 6 जून, 2025 को नई दिल्ली में उम्मीद सेंट्रल पोर्टल का शुभारंभ किया।
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय द्वारा विकसित इस पोर्टल का औपचारिक उद्घाटन केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन की उपस्थिति में किया गया।
केंद्र सरकार ने वक्फ संशोधन कानून के तहत भारत भर में वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की प्रक्रिया को डिजिटल बनाने के लिए केंद्रीय पोर्टल UMEED (यूनिफाईड वक्फ मैनेजमेंट, एंपावरमेंट, एफिशिएंसी एंड डेवलपमेंट) लॉन्च किया।
इस पोर्टल के लांच होने के छह महीने के भीतर वक्फ संपत्तियों की सभी जानकारी इस पर अपलोड करनी होगी। इसके बाद जिला या वक्फ बोर्ड के सक्षम अधिकारी जानकारी को वैरीफाई यानी सत्यापित करेंगे और फिर 17 अंकों की यूनिक आइडी जारी की जाएगी।
•भारत के राष्ट्रपति की पहली महिला एडीसी- लेफ्टिनेंट कमांडर यशस्वी सोलंकी भारत के राष्ट्रपति की एड-डी-कैंप (ADC) नियुक्त होने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं। यशस्वी सोलंकी मूल रूप से हरियाणा के चरखी दादरी जिले की रहने वाली हैं।
यशस्वी सोलंकी 2012 में भारतीय नौसेना में शामिल हुईं। उन्होंने लॉजिस्टिक्स शाखा में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत काम किया है।
राष्ट्रपति के पास आमतौर पर पांच एडीसी होते हैं - तीन थलसेना से, तथा एक-एक नौसेना और वायुसेना से लेकिन उनमें से अब तक कोई भी महिला अधिकारी नहीं रही है।
भारत के राष्ट्रपति का एडीसी राष्ट्रपति और सरकार तथा सैन्य प्रतिष्ठान के विभिन्न अंगों के बीच सुचारू समन्वय और संचार सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
•केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख आरक्षण (संशोधन) विनियमन, 2025- 3 जून, 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख आरक्षण (संशोधन) विनियमन, 2025 अधिसूचित कर दिया गया। यह जम्मू और कश्मीर आरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 23 में संशोधन करता है।
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख आरक्षण (संशोधन) विनियम, 2025 लद्दाख में सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण की सीमा को 50% से बढ़ाकर 85% करता है।
संशोधन के अनुसार, “आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षण को छोड़कर, आरक्षण का कुल प्रतिशत किसी भी स्थिति में 85 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा।”
इसमें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 80 प्रतिशत, नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों (एएलसी) के लिए 04 प्रतिशत, अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 01 प्रतिशत आरक्षण शामिल है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के लिए अलग से 10% आरक्षण प्रदान किया गया है।
इस संशोधन का उद्देश्य लद्दाख के स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और शिक्षा के अवसरों को बढ़ाना है।
संशोधित विनियमन की धारा 3ए के तहत किसी व्यक्ति को लद्दाख का निवासी तभी माना जाएगा, जब वह 15 वर्षों से यहां रह रहा हो।
इसके अलावा सात वर्षों तक यहां शिक्षा हासिल करते हुए 10वीं व 12वीं की परीक्षा देने वाले भी डोमिसाइल के योग्य होंगे।
लद्दाख में कम से कम 10 वर्षों तक सेवा देने वाले केंद्र सरकार के कर्मियों, बैकों और केंद्रीय विश्वविद्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारियों के बच्चे भी डोमिसाइल के पात्र रहेंगे।
अन्य राज्यों के लोगों को डोमिसाइल व लद्दाख में रोजगार पाने के लिए 15 वर्ष तक वहां का स्थायी निवासी होना आवश्यक है। इसका कटऑफ वर्ष 2019 रखा गया है। ऐसे में अन्य राज्य के निवासियों को पहला डोमिसाइल वर्ष 2034 में मिलेगा।
2011 की जनगणना के अनुसार लद्दाख की कुल जनसंख्या 2,74, 289 थी, और उनमें से लगभग 80% अनुसूचित जनजाति हैं।
•लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (संशोधन) विनियमन नियम, 2025- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (संशोधन) विनियमन नियम, 2025 को मंजूरी प्रदान की। यह विनियमन नियम लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद अधिनियम, 1997 में संशोधन करता है।
इस संशोधन के अनुसार, पहाड़ी परिषद की एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। लेह और कारगिल दोनों पहाड़ी परिषदों में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित होगी।
•लद्दाख आधिकारिक भाषा विनियमन, 2025- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लद्दाख राजभाषा विनियमन 2025 को लागू कर दिया है और यह विनियमन पूरे केंद्र शासित प्रदेश पर लागू हो गया है।
क्षेत्रीय पहचान और समावेशी शासन को मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर पांच भाषाओं- हिंदी, उर्दू, भोटी, पुर्गी और अंग्रेजी को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की आधिकारिक भाषाओं के रूप में मान्यता दी है।
इस विनियमन के लागू होने की तिथि से पहले अंग्रेजी भाषा का प्रयोग सरकारी प्रयोजनों के लिए आधिकारिक भाषा के रूप में किया जाता रहा है।
•मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की रणनीति पर राष्ट्रीय कार्यशाला, 2025- केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में 17 जून, 2025 को विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा निवारण दिवस के अवसर पर जोधपुर स्थित शुष्क वन अनुसंधान संस्थान में “मरुस्थलीकरण और सूखा निवारण रणनीतियां” पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया।
कार्यशाला का आयोजन 2025 की वैश्विक थीम "भूमि को पुनर्स्थापित करें, अवसरों को खोलें" के अनुरूप किया गया।
•वार्षिक राहत आयुक्तों और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बलों का सम्मेलन, 2025- गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राहत आयुक्तों और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) का दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन, 16-17 जून, 2025 को नई दिल्ली में संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा ने समापन सत्र की अध्यक्षता की।
•पहला रूसी-भारतीय युवा मंच 2025- पहला रूसी-भारतीय युवा मंच 2025, 17-18 जून को नई दिल्ली में रूसी हाउस में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत में रूस के दूतावास तथा युवा मामले और खेल मंत्रालय के सहयोग से किया गया।
यह मंच रूसी और भारतीय युवाओं और विशेषज्ञ समुदायों के बीच विचारों के आदान-प्रदान का एक मंच है जो युवा दिवस और भारत-रूस के बीच के कूटनीति के 100वीं वर्षगांठ को समर्पित है।
इसका उद्देश्य दोनों देशों के युवाओं के बीच सहयोग को मजबूत करना और वैश्विक मंचों पर युवा नेतृत्व को सशक्त बनाना था।
•पीएमएवाई-शहरी 2.0 के अंतर्गत 2.35 लाख मकानों को मंजूरी- आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) के सचिव श्रीनिवास कटिकिथला की अध्यक्षता में 18 जून, 2025 को केंद्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (सीएसएमसी) की तीसरी बैठक संपन्न हुई।
इस बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी 2.0 (पीएमएवाई-यू 2.0) के अंतर्गत 2.35 लाख मकानों के निर्माण को मंजूरी दी गई है।
नौ राज्यों असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कुल 2,34,864 मकान स्वीकृत किए गए हैं।
पीएमएवाई-यू 2.0 को चार वर्टिकल के माध्यम से क्रियान्वित किया जा रहा है- लाभार्थी के नेतृत्व में निर्माण (बीएलसी), भागीदारी में किफायती आवास (एएचपी), किफायती किराए के आवास (एआरएच) और ब्याज सब्सिडी योजना (आईएसएस)।
सीएसएमसी की बैठक में स्वीकृत किए गए मकान इस योजना के बीएलसी और एएचपी वर्टिकल के अंतर्गत हैं।
अब तक पीएमएवाई-यू 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत मकानों की कुल संख्या 7,09,979 है।
पीएमएवाई-यू 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत घरों में से 1.25 लाख से ज़्यादा घर महिलाओं के नाम पर स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें एकल महिलाएँ और विधवाएँ भी शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, 44 घर ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को आवंटित किए गए हैं।
सामाजिक समता को और बढ़ावा देने के लिए, अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 42,400 घर, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 17,574 घर और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 1,13,414 घर स्वीकृत किए गए हैं।
पीएमएवाई-यू 2.0 के अंतर्गत, 1 करोड़ परिवारों को शहरी क्षेत्रों में पक्का मकान बनाने या खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
देश में कहीं भी ऐसे व्यक्ति/परिवार, जिनके पास पक्का मकान नहीं है, वे पीएमएवाई-यू 2.0 के अंतर्गत मकान खरीदने या निर्माण कराने के पात्र हैं।
प्रत्येक आवासीय इकाई के लिए 2.50 लाख रुपये तक की केंद्रीय सहायता प्रदान की जाती है।
जून 2015 में शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) पीएमएवाई-यू के अंतर्गत, 93.19 लाख से अधिक मकानों का पहले ही निर्माण किया जा चुका है।
एएचपी और बीएलसी वर्टिकल के लिए, 3 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार योजना का लाभ उठाने के पात्र होंगे, ब्याज सब्सिडी योजना (आईएसएस) वर्टिकल के लिए, 9 लाख रुपये तक की आय वाले परिवार पात्र होंगे।
सभी लाभार्थियों के लिए आधार या आधार वर्चुअल आईडी अनिवार्य है।
•महाकृषि-एआई नीति, 2025-29- 17 जून, 2025 को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने राज्य के लिए कृषि-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नीति महाएग्री- एआई 2025-29 को स्वीकृति प्रदान की है। इसका बजट 500 करोड़ रुपये है।
इसका उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जेनेरेटिव एआई, ड्रोन, रोबोटिक्स और पूर्वानुमानित विश्लेषण के इस्तेमाल से कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तनकारी बदलाव लाना है।
यह सटीक खेती, मौसम पूर्वानुमान और किसान सलाह को बढ़ावा देती है
यह भारत की पहली राज्य-स्तरीय एआई कृषि नीति है, जिसे विशेष रूप से किसानों की सहायता के लिए बनाया गया है।
इस नीति का सबसे बड़ा लाभ यह है कि अब किसानों को उनके मोबाइल फोन पर सटीक जानकारी मिल सकेगी। उदाहरण के लिए- कब बोना है, कितना पानी देना है, कौन सी खाद डालनी है, यह सारी जानकारी स्वतः ही प्राप्त हो जाएगी।
बाजार मूल्यों और उपज बेचने के सर्वोत्तम स्थानों के बारे में वास्तविक समय पर अलर्ट भेजे जाएंगे।
नुकसान को रोकने के लिए कीटों या बीमारियों के बारे में पहले से चेतावनी दी जाएगी।
किसान अब क्यूआर कोड के माध्यम से अपनी उपज की पहचान कर सकेंगे, जिससे अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में मांग बढ़ेगी।
यह नीति 2025 से 2029 तक चरणों में लागू की जाएगी। पहले चरण में डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किए जाएंगे, दूसरे चरण में एआई पायलट परियोजनाएं शुरू होंगी और अंतिम चरण में इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।
•छत्तीसगढ़ टाइगर फाउंडेशन सोसाइटी का गठन- छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में बाघों की घटती आबादी की समस्या से निपटने और उनके संरक्षण के लिए एक टाइगर फाउंडेशन सोसाइटी गठित करने का फैसला किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 'छत्तीसगढ़ टाइगर फाउंडेशन सोसाइटी' के गठन का निर्णय लिया गया।
यह सोसायटी वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत काम करेगी।
यह संस्था (सोसाइटी) स्व-वित्तपोषित होगी, जिससे सरकारी खजाने पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। यह व्यक्तियों और संस्थानों से धन जुटाएगी।
•मेघालय में तुरा बाईपास के निर्माण की मंजूरी- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स जिले के तुरा में 29.03 किलोमीटर लंबे बाईपास के निर्माण के लिए 951.27 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
यह बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग-127बी को राष्ट्रीय राजमार्ग-217 से जोड़ेगा।
बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-217 गुवाहाटी को डालू से जोड़ता है।
यह बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग-127बी पर संचोंगग्रे गांव से शुरू होगा और राष्ट्रीय राजमार्ग-217 पर जेंगगिटचग्रे गांव में समाप्त होगा।
इस मार्ग को फुटपाथ के साथ दो लेनों वाली पक्की सड़क के रूप में बनाया जाएगा।
इस परियोजना का उद्देश्य जिला मुख्यालय, तुरा शहर में यातायात की भीड़ को कम करना और घनी आबादी वाले क्षेत्रों से यातायात को हटाकर शहरी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को बढ़ाना है।
•गरुड़ एयरोस्पेस की कृषि-ड्रोन स्वदेशीकरण सुविधा का उद्घाटन- 14 जून, 2025 को केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने चेन्नई में गरुड़ एयरोस्पेस की नई कृषि-ड्रोन स्वदेशीकरण सुविधा का उद्घाटन किया।
स्वदेशी ड्रोन तकनीक को बढ़ावा देने के लिए गरुड़ एयरोस्पेस ने चेन्नई के पास एक कृषि-ड्रोन स्वदेशीकरण सुविधा स्थापित की है।
इस उन्नत केंद्र का उद्देश्य केंद्र के आत्मनिर्भर भारत मिशन के अनुरूप, उच्च-स्तरीय मानवरहित हवाई प्रणालियों (यूएएस) का स्थानीय स्तर पर डिज़ाइन और निर्माण करना है।
शहर के निकट थलाम्बूर में स्थित और 35,000 वर्ग फुट में फैली यह नई इकाई देश में अपनी तरह की पहली इकाई है। यह 7 ड्रोन सबसिस्टम और 33 से ज़्यादा विभिन्न पुर्जों का उत्पादन करेगी।
•भारत का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल गति शक्ति मल्टी-मोडल कार्गो टर्मिनल- 17 जून, 2025 को हरियाणा के मानेसर स्थित मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल गति शक्ति मल्टी-मोडल कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन किया गया।
इसका उद्घाटन केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया।
45 एकड़ में बनाए गए टर्मिनल से हर साल साढ़े चार लाख कारें मालगाड़ियों के माध्यम से बाहर भेजी जाएंगी।
इस परियोजना पर एक लाख 17 हजार 91 मिलियन रुपये की लागत आई है।
इसमें हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की 55.4 प्रतिशत, एचएसआइआइडीसी की 19 प्रतिशत और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की पांच प्रतिशत की हिस्सेदारी है।
•अहमदाबाद में विमान दुर्घटना- 12 जून, 2025 को गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इस विमान ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंग्लैंड के लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी।
यह विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट में मेघाणी नगर स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के मेस से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कई मेडिकल छात्रों की भी मौत हो गई।
विमान में यात्री और चालक दल सहित कुल 242 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में 241 लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि की गई है।
रमेश विश्वास कुमार नाम के एक यात्री इस हादसे में सुरक्षित बच गया है।
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी नेता विजय रूपाणी भी मृतकों में शामिल हैं।
दुर्घटनाग्रस्त विमान बोईंग 787-8 ड्रीमलाईनर विमान था।
•क्रॉपिक पहल- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, खेतों की तस्वीरों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित मॉडलों का उपयोग करके फसलों की जानकारी एकत्र करने के लिए एक अध्ययन, क्रॉपिक (CROPIC) शुरू करने की योजना बना रहा है।
क्रॉपिक का मतलब है फसलों के वास्तविक समय अवलोकन और फोटो का संग्रह।
योजना के अनुसार, फसलों के चक्र के दौरान उनकी चार-पाँच बार तस्वीरें ली जाएँगी और तस्वीरों का विश्लेषण करके उनके स्वास्थ्य और मध्य-मौसम में संभावित नुकसान का आकलन किया जाएगा।
•पहली राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सहभागिता कार्यशाला, 2025- 9 जून 2025 को राष्ट्रीय वन हेल्थ मिशन (NHOM) के तहत पहली राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सहभागिता कार्यशाला, 2025 नई दिल्ली में आयोजित की गई।
भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय सूद की अध्यक्षता में यह कार्यशाला आयोजित हुई।
•अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस की पहली बैठक, 2025- अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) की पहली बैठक 16 जून, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित की गई।
इसकी अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने की।
इसमें 9 देशों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। इन देशों में भूटान, कंबोडिया, इस्वातिनी, गिनी गणराज्य, भारत गणराज्य, लाइबेरिया गणराज्य, सूरीनाम गणराज्य, सोमालिया संघीय गणराज्य और कजाकिस्तान गणराज्य शामिल हैं।
गौरतलब है कि भारत सरकार ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के माध्यम से मार्च 2024 में आईबीसीए की स्थापना की।
इसका उद्देश्य सात बड़ी बिल्लियों- बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा का संरक्षण है।
•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साइप्रस की आधिकारिक यात्रा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के निमंत्रण पर 15 से 16 जून, 2025 को साइप्रस की आधिकारिक यात्रा पर रहे।
यह प्रधानमंत्री मोदी की साइप्रस की पहली यात्रा है और दो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है।
साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने लारनाका अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
राजधानी निकोसिया में पीएम मोदी और राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस की बातचीत हुई और लिमासोल में व्यापार जगत के नेताओं को संबोधित किया।
राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रधानमंत्री मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ मकारियोस III से सम्मानित किया। यह साइप्रस द्वारा विदेशी शासनाध्यक्षों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।
•फोकस ग्रुप-AI नेटिव नेटवर्किंग (एआईएनएन) बिल्ड-ए-थॉन 2025- दूरसंचार नेटवर्कों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (FG-AINN) पर ITU-T फोकस समूह की तीसरी बैठक 11 से 12 जून 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित की गई।
यह कार्यक्रम भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) की तकनीकी इकाई टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग सेंटर (TEC) और ITU द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।
इसका उद्देश्य एआई-नेटिव नेटवर्किंग में वैश्विक मानकों के विकास को बढ़ावा देना था।
इसमें शीर्ष तीन पुरस्कार टीम स्लाइसमाइंड्स (प्रथम स्थान), टीम एसएनआर (द्वितीय स्थान) और टीम नोवायरसटैच्ड (तृतीय स्थान) को दिए गए।
•अंतर्देशीय मत्स्य पालन और जलीय कृषि बैठक 2025- 13 जून, 2025 को मध्य प्रदेश के इंदौर में "अंतर्देशीय मत्स्य पालन और जलीय कृषि बैठक 2025" का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह द्वारा की गई।
इसका उद्देश्य जलीय कृषि बुनियादी ढांचे को बढ़ाना, मछली उत्पादन को बढ़ावा देना और अंतर्देशीय क्षेत्रों में आजीविका के अवसर पैदा करना है।
•बडवेल-नेल्लोर राजमार्ग- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने राष्ट्रीय राजमार्ग 67 पर 108 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले बडवेल-नेल्लोर कॉरिडोर को मंज़ूरी दी।
इस परियोजना की लागत लगभग ₹3,653 करोड़ आएगी।
यह सड़क डिजाइन-निर्माण-वित्त-संचालन-हस्तांतरण (डिज़ाइन-बिल्ड-फ़ाइनेंस-ऑपरेट-ट्रांसफ़र) मोड के तहत बनाई जाएगी।
बडवेल-नेल्लोर कॉरिडोर आंध्र प्रदेश के तीन औद्योगिक कॉरिडोर - विशाखापत्तनम-चेन्नई औद्योगिक कॉरिडोर पर कोप्पार्थी, हैदराबाद-बेंगलुरु औद्योगिक कॉरिडोर पर ओर्वाकल और चेन्नई-बेंगलुरु औद्योगिक कॉरिडोर (सीबीआईसी) पर कृष्णापटनम के महत्वपूर्ण नोड्स को जोड़ेगा।
बडवेल-नेल्लोर कॉरिडोर वाईएसआर कडप्पा जिले में मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-67 पर गोपावरम गांव से शुरू होता है और आंध्र प्रदेश के एसपीएसआर नेल्लोर जिले में एनएच-16 (चेन्नई-कोलकाता) पर कृष्णापटनम पोर्ट जंक्शन पर समाप्त होता है।
यह कृष्णापटनम पोर्ट को रणनीतिक कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा।
प्रस्तावित कॉरिडोर कृष्णपट्टनम बंदरगाह तक की यात्रा दूरी को मौजूदा बडवेल-नेल्लोर सड़क की तुलना में 33.9 किमी कम करके 142 किमी से 108.13 किमी कर देगा।
108.134 किलोमीटर लंबी इस परियोजना से लगभग 20 लाख मानव दिवस प्रत्यक्ष रोजगार और 23 लाख मानव दिवस अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे।
•भारत की पहली निजी हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन- भारत की पहली निजी हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन यूरोपीय विमानन प्रमुख एयरबस और टाटा समूह की एयरोस्पेस शाखा टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स (टीएएसएल) द्वारा कर्नाटक के कोलार में स्थापित की जाएगी।
इसके 2026 तक चालू होने की उम्मीद है।
इसका उद्देश्य एयरोस्पेस उद्योग में आत्मनिर्भरता का निर्माण करना है।
यह प्लांट शुरू में हर साल 10 H125 सिविल हेलीकॉप्टर बनाएगा।
यह एयरबस का दुनिया में चौथा H125 हेलीकॉप्टर असेंबली प्लांट होगा। इससे पहले ऐसे प्लांट फ्रांस, अमेरिका और ब्राजील में स्थापित किए जा चुके हैं।
•सीईआरटी-इन संवाद, 2025- सीईआरटी-इन (CERT-In) संवाद, 2025 तमिलनाडु के महाबलीपुरम में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन था।
इस सम्मेलन का विषय "साइबर सुरक्षा ऑडिट और नियामक अपेक्षाएं: अंतर को पाटना" था।
इसका आयोजन भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (सीईआरटी-इन) द्वारा स्किल्सडीए के सहयोग से किया गया।
इसका उद्देश्य भारत के साइबर सुरक्षा लेखा परीक्षा (ऑडिट) पारिस्थितिकी तंत्र (इको-सिस्टम) को मजबूत करना और उसका विस्तार करना था।
•उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर यूनिट- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) के तहत उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर यूनिट की स्थापना को मंजूरी दी। इससे 3,700 करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित होगा।
यह यूनिट एचसीएल और फॉक्सकॉन का संयुक्त उद्यम है। दोनों मिलकर यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट ऑथोरिटी (यीडा) एरिया में जेवर हवाई अड्डे के पास प्लांट स्थापित करेंगे।
यह प्लांट 20,000 वेफर्स प्रति माह के लिए डिजाइन किया गया है और डिजाइन आउटपुट क्षमता 36 मिलियन यूनिट प्रति माह है।
इस प्लांट में मोबाइल फोन, लैपटॉप, ऑटोमोबाइल, पीसी और डिस्प्ले वाले दूसरे डिवाइस के लिए डिस्प्ले ड्राइवर चिप्स का निर्माण होगा।
यह भारत में स्थापित की जा रही छठी सेमीकंडक्टर यूनिट होगी।
इससे पहले पांच सेमीकंडक्टर यूनिट निर्माण के उन्नत चरण में हैं।
•पूर्ण साक्षरता प्राप्त करने वाला भारत का पहला राज्य- मिजोरम के मुख्यमंत्री श्री लालदुहोमा ने आधिकारिक तौर पर मिजोरम को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया।
इस उपलब्धि के साथ मिजोरम पूर्ण साक्षरता प्राप्त करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।
•प्रधानमंत्री ने 103 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन किया- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर से वीडियो कॉन्फ्रेंस
के माध्यम से देश के 18 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इन स्टेशनों को 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है।
यह अमृत भारत स्टेशन योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देना है।
इनमें आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के प्रमुख और छोटे स्टेशन शामिल हैं।
इस योजना का उद्देश्य देश भर में 1,300 से अधिक रेलवे स्टेशनों को उन्नत यात्री सुविधाओं और क्षेत्रीय वास्तुकला एकीकरण के साथ आधुनिक परिवहन केंद्रों में बदलना है।
•24वीं हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) मंत्रिपरिषद (COM) की बैठक, 2025- आईओआरए अध्यक्ष श्रीलंका की मेजबानी में हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) मंत्रिपरिषद (सीओएम) की 24वीं बैठक, 2025 वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई।
इसका विषय था: "भावी पीढ़ी के लिए सतत हिंद महासागर"।
विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) पी. कुमारन ने आईओआरए सीओएम की 24वीं बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
भारत वर्तमान में IORA का उपाध्यक्ष और ट्रोइका का सदस्य है।
भारत 2025-2027 तक IORA की अध्यक्षता संभालेगा।
24वीं COM बैठक में सभी 22 IORA सदस्य देशों और IORA के 12 संवाद भागीदारों के मंत्रियों और उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान, सदस्य देशों ने IORA को मज़बूत करने, क्षेत्रीय हितों के मुद्दों पर चर्चा की और 'कोलंबो विज्ञप्ति' को अपनाया।
•ऑपरेशन सिंदूर के तहत सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल गठन- 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता और आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के इरादे से एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक पहल के तहत, भारत ने वैश्विक मंचों पर अपना रुख प्रस्तुत करने के लिए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों का गठन किया है।
ये प्रतिनिधिमंडल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और यूरोपीय संघ के सदस्यों सहित प्रमुख भागीदार देशों की यात्रा करेंगे।
भारत की ओर से विदेश जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 22 मई से अपना दौरा शुरू करेंगे। प्रतिनिधिमंडल की यात्रा का यह दौर 5 जून तक चलेगा।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू इन प्रयासों का समन्वय कर रहे हैं।
59 सांसदों वाले सात समूह कुल 32 देशों का दौरा करेंगे।
प्रत्येक प्रतिनिधिमंडल में एक सेवानिवृत्त राजनयिक भी होगा।
प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व करने वाले प्रमुख नेता इस प्रकार हैं: रवि शंकर प्रसाद (भाजपा सांसद), बैजयंत पांडा (भाजपा सांसद), शशि थरूर (कांग्रेस सांसद), संजय झा (जदयू सांसद), कनीमोझी (डीएमके सांसद), सुप्रिया सुले (एनसीपी - शरद पवार गुट सांसद), श्रीकांत शिंदे (शिवसेना सांसद)।
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में चार नेता राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से हैं, जबकि तीन विपक्षी इंडिया गठबंधन से आते हैं।
पहला समूह, भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत और अल्जीरिया का दौरा करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी शामिल होंगे।
दूसरा समूह, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में यूके, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली और डेनमार्क का दौरा करेगा। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस सांसद डॉ. अमर सिंह, शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर शामिल हैं।
तीसरा प्रतिनिधिमंडल, जेडीयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान और सिंगापुर जाएगा। इस प्रतिनिधिमंडल में तृणमूल कांग्रेस के यूसुफ पठान, सीपीआई(एम) के जॉन ब्रिटास और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद शामिल होंगे।
चौथा समूह, शिवसेना सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में यूएई, लाइबेरिया, कांगो और सिएरा लियोन का दौरा करेगा। भाजपा की बांसुरी स्वराज, बीजेडी के सस्मित पात्रा, आईयूएमएल सांसद ई टी मोहम्मद बशीर और पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएस अहलूवालिया भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे।
पांचवां प्रतिनिधिमंडल, कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया का दौरा करेगा। जेएमएम सांसद सरफराज अहमद, एलजेपी सांसद शांभवी, टीडीपी सांसद जीएम हरीश बालयोगी और शिवसेना सांसद मुरली देवड़ा प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।
छठा प्रतिनिधिमंडल डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि के नेतृत्व में स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया और रूस का दौरा करेगा। इसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद मियां अल्ताफ अहमद, समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय और आरजेडी सांसद प्रेम चंद गुप्ता शामिल हैं।
सातवें समूह का नेतृत्व एनसीपी (एससीपी) सांसद सुप्रिया सुले करेंगी, जो मिस्र, कतर, इथियोपिया और दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के राजीव प्रताप रूडी और अनुराग सिंह ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन के साथ-साथ कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी शामिल होंगे।
•नमामि गंगे मिशन की 63वीं बैठक- गंगा और उसकी सहायक नदियों के पुनरुद्धार की दिशा में एक ठोस और समग्र पहल के तहत, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) की 63वीं कार्यकारी समिति की बैठक 21 मई, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य विषय था - स्थिरता और नवाचार।
बैठक के दौरान, उत्तर प्रदेश के आगरा में ₹126.41 करोड़ की कुल लागत वाली सीवेज प्रबंधन परियोजना को मंज़ूरी दी गई।
इस पूरी योजना को ‘डिजाइन-बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर’ मॉडल पर लागू किया जाएगा, जिसका मतलब है कि इसे बनाने वाली एजेंसी ही इसे कुछ सालों तक चलाएगी और फिर सरकार को सौंपेगी।
पर्यावरणीय प्रवाह की गहन समझ को बढ़ावा देने के लिए, समिति ने दो प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी दी : “कोसी, गंडक और महानंदा नदियों का पर्यावरणीय प्रवाह आकलन” जिसकी लागत लगभग 6 करोड़ रुपये है और “घाघरा और गोमती नदी बेसिन में पर्यावरणीय प्रवाह आकलन” जिसकी अनुमानित लागत लगभग 8 करोड़ रुपये है।
विशेषज्ञ ड्रोन और स्थल सर्वेक्षण के जरिए यह जानने की कोशिश करेंगे कि इन नदियों में पानी का बहाव साल भर किस तरह बना रहता है और कहां-कहां सुधार की जरूरत है। साथ ही यह भी जाना जाएगा कि जलवायु परिवर्तन और इंसानी दखल का इन नदियों पर क्या असर हो रहा है।
ये दोनों परियोजनाएं अगले तीन वर्षों में नदियों में सतत और अनुकूल प्रवाह व्यवस्था के विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगी।
स्वच्छता को घर-घर तक पहुंचाने के लिए समिति ने जापानी तकनीक ‘जोहकासो’ पर आधारित घरेलू जलशोधन योजना को भी हरी झंडी दी है। इस तकनीक से घरों या छोटे इलाकों में निकलने वाले गंदे पानी को वहीं पर साफ किया जा सकेगा। इस तकनीक से खासकर उन इलाकों में मदद मिलेगी जहां सीवेज लाइनें नहीं हैं।
बैठक में अगले दो वर्षों के लिए 2.47 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ उत्तराखंड के देहरादून जिले में रामसर साइट 'आसन वेटलैंड' के संरक्षण एवं प्रबंधन परियोजना को मंजूरी दी गई। इस पहल का लक्ष्य वेटलैंड की जैव विविधता और पारिस्थितिक स्वास्थ्य का पुनरुद्धार करना है।
•नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक, 2025- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 24 मई, 2025 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता की।
इस वर्ष की थीम ''विकसित भारत के लिए विकसित राज्य@2047'' है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्यों पर केंद्रित होकर भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है।
10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष, सदस्य और सीईओ ने भाग लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों से वैश्विक मानकों के अनुरूप और सभी सुविधाएं व बुनियादी ढांचा प्रदान करके प्रति राज्य कम से कम एक पर्यटन स्थल विकसित करने को कहा है।
प्रधानमंत्री ने 'एक राज्य: एक वैश्विक गंतव्य' पर जोर देते हुए कहा कि इससे पड़ोसी शहरों का भी पर्यटन स्थल के रूप में विकास होगा।
•साहित्य सम्मेलन: साहित्य कितना बदल गया है?- राष्ट्रपति भवन, साहित्य अकादमी, संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से 29 और 30 मई, 2025 को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में एक साहित्य सम्मेलन: साहित्य कितना बदल गया है? का आयोजन किया गया।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 29 मई, 2025 को इस सम्मेलन का उद्घाटन की।
संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और देश भर के साहित्यकार इस सम्मेलन में शामिल हुए।
दो दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर विभिन्न सत्र आयोजित किए गये जैसे कवि सम्मेलन - सीधा दिल से, भारत का स्त्रीवादी साहित्य: नए आधार की तलाश में, साहित्य में परिवर्तन बनाम परिवर्तन का साहित्य, और वैश्विक परिप्रेक्ष्य में भारतीय साहित्य की नई दिशाएँ।
सम्मेलन का समापन देवी अहिल्याबाई होल्कर की गाथा के साथ किया गया।
•भारत-मध्य एशिया वार्ता की चौथी बैठक, 2025- चौथे भारत-मध्य एशिया संवाद की बैठक 6 जून 2025 को नई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस बैठक में कज़ाख़िस्तान गणराज्य, किर्गिज़ गणराज्य, ताजिकिस्तान गणराज्य, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान गणराज्य के विदेश मंत्रियों ने भाग लिया।
•पैराग्वे के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा- भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर पैराग्वे के राष्ट्रपति महामहिम सैंटियागो पेना पालासिओस 2 जून से 4 जून 2025 तक तीन दिवसीय भारत की राजकीय यात्रा पर रहे।
पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस अपनी पहली राजकीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे और पालम वायुसेना स्टेशन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ औपचारिक स्वागत किया गया।
यह राष्ट्रपति सैंटियागो का पहला और पराग्वे के किसी राष्ट्रपति का दूसरा भारत दौरा है।
वे दिल्ली के बाद 4 जून को मुंबई गए। यहां वे राज्य के नेताओं, व्यापारियों, इनोवेटर्स, स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी सेक्टर के प्रमुख लोगों से बातचीत की।
दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 64वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में उन्होंने यह यात्रा की।
उल्लेखनीय है की भारत और पैराग्वे ने 13 सितंबर 1961 को राजनयिक संबंध स्थापित किए थे।
•लैवेंडर महोत्सव, 2025- 1-2 जून, 2025 को तीसरा लैवेंडर महोत्सव, 2025 जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह शहर में आयोजित हुआ।
यह सीएसआईआर भारतीय एकीकृत चिकित्सा संस्थान (आईआईआईएम), जम्मू द्वारा आयोजित किया गया।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दो दिवसीय लैवेंडर महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया।
•आईएटीए की 81वीं वार्षिक आम बैठक और विश्व वायु परिवहन शिखर सम्मेलन, 2025- अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (आईएटीए) की 81वीं वार्षिक आम बैठक और विश्व वायु परिवहन शिखर सम्मेलन 1-3 जून 2025 को नई दिल्ली में इंडिगो की मेजबानी में आयोजित किया गया । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
IATA की पिछली वार्षिक आम बैठक 42 साल पहले 1983 में हुई थी।
यह तीसरी बार है जब IATA की वार्षिक आम बैठक दिल्ली में आयोजित की गई। इससे पहले 1958 और 1983 में यह भारत में आयोजित की जा चुकी है।
•जम्मू-कश्मीर की पहली चेरी कार्गो ट्रेन- जम्मू-कश्मीर के कटरा स्टेशन से 24 टन चेरी लेकर पहली पार्सल ट्रेन 31 मई, 2025 को बांद्रा टर्मिनल, मुंबई के लिए रवाना हुई है। यह ट्रेन 30 घंटे में मुंबई पहुंचेगी।
पहले यह ट्रेन 3 जून को रवाना होने वाली थी, लेकिन इसे पहले शुरू किया गया ताकि कटरा और जम्मू स्टेशन से चेरी की और खेप भेजी जा सके।
उत्तर रेलवे के जम्मू रेल डिवीजन ने पहली बार श्री माता वैष्णो देवी कटरा से बांद्रा टर्मिनल के लिए ट्रेन संख्या 12472 में पार्सल वैन कोच लगाया गया है।
•भारत जेन शिखर सम्मेलन, 2025- भारत जेन शिखर सम्मेलन, 2025 नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारतीय भाषाओं के लिए देश का पहला स्वदेशी रूप से विकसित, सरकारी वित्त पोषित, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित मल्टीमॉडल लार्ज लैंग्वेज मॉडल "भारत जेन" का शुभारंभ किया।
“भारत जेन शिखर सम्मेलन” देश का सबसे बड़ा जेनरेटिव एआई एलएलएम शिखर सम्मेलन एवं हैकाथॉन हैं।
भारत जेन का उद्देश्य देश की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता में एआई के विकास में क्रांति लाना है।
•भारत का पहला परिवर्तनीय गति वाला पंप्ड स्टोरेज प्लांट- भारत का पहला परिवर्तनीय गति वाला पंप स्टोरेज प्लांट टिहरी, उत्तराखंड में स्थापित किया गया है।
इसे टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDCIL) द्वारा बनाया गया है।
यह 1000 मेगावाट की परियोजना है, जिसमें 250 मेगावाट की 4 इकाइयां शामिल हैं।
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य ग्रिड स्थिरता को बढ़ाना और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के एकीकरण का समर्थन करना है।
इस परियोजना के पूर्ण रूप से चालू होने पर, टिहरी जलविद्युत परिसर 2.4 गीगावाट उत्पादन क्षमता के साथ भारत का सबसे बड़ा जलविद्युत संयंत्र बन जाएगा।
•उत्तर प्रदेश सरकार की होमस्टे, बेड एंड ब्रेकफास्ट नीति, 2025- उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में होमस्टे और बेड एंड ब्रेकफास्ट (बी एंड बी) नीति, 2025 को मंजूरी दी।
इसका उद्देश्य राज्य भर में पर्यटन को बढ़ावा देना, सेवा मानकों को बढ़ाना और बेहतर आवास विकल्पों के माध्यम से रोजगार पैदा करना है।
इसके तहत अब प्रदेश के धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को रुकने के लिए होम स्टे की सस्ती सुविधा मिल सकेगी।
इससे पर्यटकों के रुकने के लिए सस्ती दरों पर कमरे व स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकेंगे।
इसमें होमस्टे और बेड एंड ब्रेकफ़ास्ट के लिए स्थानीय निकायों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) अनिवार्य किया गया है और स्वीकृत इकाइयों को वित्तीय प्रोत्साहन और अनुदान प्रदान किए जाएँगे।
इस नीति के प्रावधान के अनुसार 6 कमरों और 12 बेड तक की होमस्टे इकाइयों को मान्यता दी जाएगी।
•13वीं पेंशन अदालत, 2025- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 13वीं पेंशन अदालत का नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 4 जून, 2025 को शुभारंभ किया।
पेंशन अदालत का विषय 'पारिवारिक पेंशन' है।
इसका उद्देश्य 17 विभागों और मंत्रालयों से संबंधित पारिवारिक पेंशन संबंधी 417 शिकायतों का समाधान करना है।
•पूर्वोत्तर में आईआईसीए का पहला क्षेत्रीय परिसर- कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय कॉर्पोरेट मामलों के संस्थान (आईआईसीए) ने पूर्वोत्तर में अपने पहले क्षेत्रीय परिसर की स्थापना के लिए मेघालय के न्यू शिलांग टाउनशिप में पांच एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है।
प्रधानमंत्री की पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास पहल ( PM-DevINE ) के तहत ₹100.95 करोड़ के निवेश से समर्थित, यह आगामी परिसर कॉर्पोरेट प्रशासन और संबद्ध क्षेत्रों में प्रशिक्षण, अनुसंधान और नीति परामर्श के लिए एक रणनीतिक केंद्र के रूप में कार्य करेगा ।
•पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 29 मई, 2025 को पटना के जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।
इसे 1,200 रुपए करोड़ की लागत से विकसित किया गया है।
यह हवाई अड्डा 65,150 वर्ग मीटर में विस्तारित है।
इसे व्यस्त समय के दौरान 3 हजार यात्रियों और वार्षिक रुप से एक करोड़ यात्रियों को संभालने के लिए तैयार किया गया है।
प्रधानमंत्री ने पटना से लगभग 35 किलोमीटर दूर बिहटा एयरफोर्स स्टेशन पर एक नए सिविल एन्क्लेव की भी आधारशिला रखी। 1,413 करोड़ रुपए की परियोजना लागत से, बिहटा टर्मिनल 68,000 वर्गमीटर में विस्तारित होगा और सालाना 50 लाख यात्रियों को सेवा प्रदान करेगा।
•सतना और दतिया हवाई अड्डों का उद्घाटन- 31 मई, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सतना और दतिया हवाई अड्डों का वर्चुअल उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड और बघेलखंड क्षेत्रों में क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
•हरियाणा की पहली आधुनिक जेल प्रशिक्षण अकादमी- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में राज्य की पहली अत्याधुनिक आधुनिक जेल प्रशिक्षण अकादमी का उद्घाटन किया।
यह आधुनिक जेल प्रशिक्षण अकादमी 30.29 करोड़ रुपये की लागत से 6.54 एकड़ भूमि पर बनाई गई है।
•छत्तीसगढ़ का पहला एक्वा पार्क- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हसदेव बांगो डुबान जलाशय में राज्य का पहला ‘एक्वा पार्क’ बनेगा।
इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत ₹37.10 करोड़ से अधिक की राशि केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है।
यह पार्क एतमा नगर और सतरेंगा क्षेत्र के सैकड़ों एकड़ में फैले जलाशय क्षेत्र में विकसित किया जाएगा।
•कोंकण रेलवे का भारतीय रेल में विलय- महाराष्ट्र सरकार ने कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) के भारतीय रेलवे के साथ लंबे समय से लंबित विलय को आधिकारिक रूप से मंजूरी प्रदान की।
इससे पहले कर्नाटक, गोवा और केरल सरकारें भी इस विलय को स्वीकृति दे चुकी हैं।
इसका उद्देश्य कोंकण रेलवे की वित्तीय चुनौतियों को हल करना, संचालन क्षमता को बेहतर बनाना, और बुनियादी ढांचे के विकास को प्रोत्साहित करना है।
महाराष्ट्र ने इस विलय को दो शर्तों पर मंजूरी दी है- कोकण रेलवे का नाम विलय के बाद भी बरकरार रखा जाएगा और भारतीय रेलवे महाराष्ट्र सरकार द्वारा वर्ष 1990 में कोकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड (KRCL) के गठन में दिए गए 394 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की प्रतिपूर्ति करेगा।
कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) एक संयुक्त उपक्रम है जिसमें रेल मंत्रालय की 51% हिस्सेदारी है, जबकि शेष हिस्सेदारी महाराष्ट्र (22%), कर्नाटक (15%), और गोवा व केरल (6% प्रत्येक) के पास है।
•अमेरिकन एक्सल और डॉवलैस ग्रुप सौदे को मंजूरी- भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने अमेरिकन एक्सल एंड मैन्युफैक्चरिंग होल्डिंग्स इंक. द्वारा डॉवेलिस ग्रुप पीएलसी की 100% शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
इस प्रस्ताव के तहत अमेरिकन एक्सल डॉवेलिस ग्रुप की पूरी शेयर पूंजी खरीदेगा और कंपनी पर उसका पूर्ण नियंत्रण होगा।
यह अधिग्रहण दोनों कंपनियों के वैश्विक संचालन को और अधिक मजबूती देगा। इससे तकनीकी नवाचार, उत्पादन क्षमता और उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार आने की संभावना है। खासतौर पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में ड्राइव ट्रांसमिशन और धातु से जुड़े हिस्सों की आपूर्ति श्रृंखला को नया बल मिलेगा।
अमेरिकन एक्सल एंड मैन्युफैक्चरिंग होल्डिंग्स इंक न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध एक प्रमुख वैश्विक कंपनी है। वहीं डॉवेलिस ग्रुप पीएलसी एक ब्रिटिश कंपनी है, जो लंदन स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध है।
•मध्य प्रदेश महानगर क्षेत्र नियोजन एवं विकास अधिनियम, 2025- मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने मध्य प्रदेश महानगर योजना एवं विकास अधिनियम 2025 को मंज़ूरी दे दी।
इस विधेयक से भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में महानगर प्राधिकरणों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा।
पहले चरण में, भोपाल और इंदौर को पूर्ण महानगर क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
भोपाल महानगर क्षेत्र 9,600 वर्ग किलोमीटर में फैला होगा, जिसमें भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा और राजगढ़ के ब्यावरा जिले शामिल होंगे। इंदौर महानगर क्षेत्र लगभग 10,000 वर्ग किलोमीटर में फैला होगा और इसमें इंदौर, देवास, उज्जैन, धार और शाजापुर शामिल होंगे।
दोनों क्षेत्रों में नियोजन और विकास का मार्गदर्शन और प्रबंधन करने के लिए एक महानगर योजना समिति (एमपीसी) और एक महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमआरडीए) होगा।
•भारत की पहली क्षेत्रीय भाषा एआई न्यूज एंकर- असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भारत की पहली क्षेत्रीय भाषा वाली एआई न्यूज एंकर ‘अंकिता’ (ANKITA – Assam’s New-age Knowledge-based Information Technology Anchor) को लॉन्च किया।
‘अंकिता’ असमिया भाषा में समाचार प्रस्तुत करती है।
पहली प्रस्तुति में ‘अंकिता’ ने असम मंत्रिमंडल की बैठक के निर्णयों को जनता तक पहुँचाया।
इससे पहले राज्य ने वर्ष 2024 में गुवाहाटी के एक स्कूल में ‘आईरिस’ नामक एआई शिक्षक की तैनाती भी की थी।
•अपना डिजिपिन जानें’ और ‘अपना पिन कोड जानें’ वेब पोर्टल- संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने "अपना डिजिपिन जानें" और "अपना पिन कोड जानें" नामक दो वेब पोर्टल लॉन्च किए हैं।
ये पोर्टल भारत की एड्रेसिंग प्रणाली और भू-स्थानिक शासन को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
इन पोर्टलों का उद्देश्य डिजिटल शासन और सार्वजनिक सेवाओं के वितरण में सुधार करना है।
यह पोर्टल एक नई भू-स्थानिक प्रणाली है जो भारत को 4x4 मीटर के ग्रिड में विभाजित करती है।
प्रत्येक ग्रिड को एक अद्वितीय 10-अक्षर का अल्फ़ान्यूमेरिक कोड दिया जाता है, जिसे डिजिपिन कहा जाता है।
डिजिपिन सटीक भौगोलिक निर्देशांक प्रदान करता है और इसका उपयोग सटीक सेवा वितरण, आपातकालीन प्रतिक्रिया और अन्य डिजिटल सेवाओं के लिए किया जा सकता है।
"अपना पिन कोड जानें" पोर्टल मौजूदा पिन कोड प्रणाली पर आधारित है और उपयोगकर्ताओं को अपने पिन कोड खोजने में मदद करता है। यह पोर्टल भारतीय डाक की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
उपयोगकर्ता अपने पते या स्थान का उपयोग करके अपने पिन कोड की खोज कर सकते हैं।
•डिपोज़िट रिफंड स्कीम, 2025- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश सरकार ने 'डिपॉजिट रिफंड स्कीम 2025' को मंजूरी दी है।
इसके तहत उपभोक्ता जब प्लास्टिक या कांच जैसी गैर-बायोडिग्रेडेबल पैकिंग को खरीदेंगे, तो उन्हें कीमत के साथ एक अतिरिक्त जमा राशि भी देनी होगी। यह राशि तब वापस मिलेगी जब उपभोक्ता खाली पैकेट वापस करेंगे। इस योजना पर QR कोड के जरिए नजर रखी जाएगी।
यह योजना पायलट आधार पर शुरू होगी और इसमें प्लास्टिक बोतलें, कांच की बोतलें, एल्युमिनियम केन, मल्टीलेयर पैकेजिंग आदि शामिल होंगे।
इससे कचरा प्रबंधन और प्रदूषण की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी।
•खीर भवानी मेला- जम्मू कश्मीर के गंदेरबल जिले के तुलमुल्ला स्थित माता रागन्या देवी के पवित्र मंदिर में वार्षिक खीर भवानी मेला बड़े पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।
यह मेला कश्मीरी पंडित समुदाय के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है।
हर साल ज्येष्ठ अष्टमी के शुभ अवसर पर कश्मीरी पंडित माता रागन्या देवी मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं।
यह एक देवी दुर्गा का मंदिर है। देवी दुर्गा के इस मंदिर में देवी की पूजा उपासना मां रागनी के रूप में होती है।
•'आयुष निवेश सारथी' पोर्टल- भारत सरकार ने वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में आयुष हितधारक और उद्योग सम्मेलन के दौरान 'आयुष निवेश सारथी' पोर्टल लॉन्च किया।
इस पोर्टल का उद्देश्य भारत की पारंपरिक चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में निवेश को सुव्यवस्थित और बढ़ावा देना है, जिससे भारत आयुर्वेद, योग और अन्य स्वदेशी स्वास्थ्य प्रथाओं के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित हो सके।
'आयुष निवेश सारथी' इन्वेस्ट इंडिया और आयुष मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा शुरू किया गया है।
•उत्तर प्रदेश में पूर्व अग्निवीरों को आरक्षण- उत्तर प्रदेश सरकार ने 3 जून, 2025 को उत्तर प्रदेश पुलिस में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी।
यह क्षैतिज आरक्षण पुलिस कांस्टेबल, प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी), घुड़सवार कांस्टेबल और फायरमैन के पदों पर सीधी भर्ती में लागू होगा।
इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य अग्निपथ योजना के तहत अपना चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अग्निवीरों के लिए सार्थक सेवा-पश्चात रोज़गार के अवसर सुनिश्चित करना है।
यह आरक्षण सभी श्रेणियों - सामान्य, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) - के लिए उनके संबंधित समूहों में लागू होगा।
•पोसोन पोया पर्व- 10 जून, 2025 को श्रीलंका में पोसोन पोया पर्व मनाया गया। लगभग दो हजार वर्ष पूर्व श्रीलंका में बौद्ध धर्म के आगमन के उपलक्ष्य में यह पर्व मनाया जाता है।
•भारत की पहली मोबाइल-आधारित ई-वोटिंग प्रणाली- बिहार 28 जून, 2025 को स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान मोबाइल ऐप से ई-वोटिंग सुविधा शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल की महिला बिभा कुमारी स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान मोबाइल फोन के जरिए वोट डालने वाली देश की पहली व्यक्ति बन गईं।"
मतदान सवेरे सात बजे शुरू हुआ जो शाम 5 बजे तक चला। ई-वोटिंग के लिए मतदाता अपने घरों से दोपहर 1 बजे तक वोट डाल सकते थे।
राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने बताया कि 70.20 प्रतिशत पात्र मतदाताओं ने ई-वोटिंग प्रणाली का इस्तेमाल किया, जबकि 54.63 प्रतिशत ने मतदान केंद्रों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
बिहार में सी-डैक द्वारा विकसित E-SECBHR ऐप का उपयोग करके नगरपालिका चुनावों में मोबाइल फोन-आधारित ई-वोटिंग का संचालन हुआ।
ई-वोटिंग की शुरुआत का उद्देश्य मतदान प्रतिशत बढ़ाना तथा प्रक्रिया को अधिक समावेशी बनाना है।
यह सुविधा उन लोगों के लिए उपलब्ध है जो मतदान केंद्र पर जाकर वोट डालने में असमर्थ हैं। वरिष्ठ नागरिक, विकलांग, गर्भवती महिलाएं इस विकल्प का लाभ उठा सकते हैं।
•प्रधानमंत्री क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून, 2025 को क्रोएशिया पहुंचे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। क्रोएशियाई प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।
अंतरराष्ट्रीय
•वैश्विक शांति सूचकांक‚ 2025- 18 जून‚ 2025 को इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) द्वारा वैश्विक शांति सूचकांक (Global Peace Index)‚ 2025 जारी किया गया।
सूचकांक पहली बार 2007 में लॉन्च किया गया था। यह इस सूचकांक का 19वां संस्करण है।
यह रिपोर्ट दुनिया में शांति का अग्रणी मापक है, जो 163 देशों का आकलन करती है, जो वैश्विक जनसंख्या के 99.7% को कवर करते हैं।
वैश्विक शांति सूचकांक तीन प्रमुख क्षेत्रों में 23 गुणात्मक और मात्रात्मक संकेतकों के आधार पर देशों का मूल्यांकन करता है: सामाजिक सुरक्षा और संरक्षा का स्तर, चल रहे घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय संघर्ष की सीमा, सैन्यीकरण की डिग्री।
किसी देश का स्कोर जितना कम होगा, उसे उतना ही ज़्यादा शांतिपूर्ण माना जाएगा।
वर्ष 2025 में आइसलैंड ने दुनिया के सबसे शांतिपूर्ण देश के रूप में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
आइसलैंड 2008 से यह अपनी इस रैंकिंग पर कायम है। आइसलैंड लगातार 18वें वर्ष सबसे शांत देश बना हुआ है।
जबकि रूस 163वें स्थान पर सबसे कम शांतिपूर्ण देश रहा है।
वैश्विक शांति सूचकांक, 2025 में भारत 115वें (स्कोर- 2.229) स्थान पर है, जो पिछले वर्ष की तुलना में शांति के स्तर में 0.58 प्रतिशत का सुधार है।
भारत वर्ष 2024 में 116वें स्थान पर था।
वैश्विक शांति सूचकांक 2025 में दुनिया के शीर्ष 5 सबसे शांतिपूर्ण देश हैं क्रमशः (1) आइसलैंड (1.095), (2) आयरलैंड (1.260), (3) न्यूज़ीलैंड (1.282), (4) ऑस्ट्रिया (1.294), (5) स्विट्ज़रलैंड (1.294)।
वैश्विक शांति सूचकांक 2025 में दुनिया के शीर्ष 5 सबसे कम शांतिपूर्ण देश हैं क्रमशः रूस 163वें स्थान (3.441), यूक्रेन 162वें स्थान (3.434), सूडान 161वें स्थान (3.323), कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य 160वें स्थान (3.292), यमन 159वें स्थान (3.262)।
जर्मनी 20वें स्थान, ब्रिटेन 30वें स्थान पर है (पिछले वर्ष से दो स्थान ऊपर), फ्रांस 74वें स्थान तथा अमेरिका 128वें स्थान पर है।
भारत के पड़ोसी देशों में भूटान 21वें, नेपाल 76वें श्रीलंका 97वें, चीन 98वें, बांग्लादेश 123वें,
पाकिस्तान 144वें तथा अफगानिस्तान 158वें स्थान पर है।
2025 में वैश्विक शांति में 0.36% की गिरावट दर्ज की गई है, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी गिरावट है।
वैश्विक शांति सूचकांक (जीपीआई) ऑस्ट्रेलिया स्थित गैर-सरकारी संगठन इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (आईईपी) द्वारा तैयार की गई एक रिपोर्ट है जो राष्ट्रों और क्षेत्रों की शांति की सापेक्ष स्थिति को मापती है ।
•ब्रिक्स का 10वां साझेदार देश- 13 जून, 2025 को वियतनाम आधिकारिक रूप से ब्रिक्स (ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) का 10वां साझेदार देश बन गया है।
इस संबंध में ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक घोषणा की।
भागीदार देश श्रेणी की स्थापना अक्टूबर 2024 में कज़ान (रूस) में हुए सोलहवें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में की गई थी।
बेलारूस, बोलीविया, कज़ाकिस्तान, क्यूबा, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा और उज़्बेकिस्तान के साथ वियतनाम दसवाँ ब्रिक्स भागीदार देश बन गया है।
•विकास के लिए वित्तपोषण पर चौथा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025- संयुक्त राष्ट्र का विकास के लिए वित्तपोषण पर चौथा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (FfD4) 30 जून से 3 जुलाई तक स्पेन के सेविला में आयोजित किया जाएगा।
यह सम्मेलन नए और उभरते मुद्दों, सतत विकास लक्ष्यों के पूर्ण कार्यान्वयन की तत्काल आवश्यकता और अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय ढाँचे में सुधार के समर्थन पर चर्चा करेगा।
FfD4, मॉन्टेरी सहमति, दोहा घोषणापत्र और अदीस अबाबा कार्यसूची के कार्यान्वयन में हुई प्रगति का आकलन करेगा।
•संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 5 नए अस्थायी सदस्य- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2026-2027 के कार्यकाल के लिए सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के लिए पांच अस्थायी सदस्यों का चुनाव किया।
चुने गए 5 नए अस्थायी सदस्य देशों में बहरीन, कोलंबिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC), लातविया और लाइबेरिया शामिल हैं।
नए सदस्य 1 जनवरी, 2026 से 31 दिसंबर, 2027 तक गैर-स्थायी यूएनएससी सदस्य के रूप में कार्य करेंगे।
अस्थायी सदस्य देशों का कार्यकाल 2 वर्ष होता है।
नए सदस्य अल्जीरिया, गुयाना, कोरिया गणराज्य, सिएरा लियोन और स्लोवेनिया का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल दिसंबर 2025 में समाप्त हो रहा है।
परिषद में शामिल 5 अस्थायी देशों के अलावा‚ अन्य अस्थायी देशों में डेनमार्क, ग्रीस, पाकिस्तान, पनामा, सोमालिया हैं।
इससे पहले कोलंबिया सात बार, डीआरसी दो बार तथा बहरीन और लाइबेरिया एक-एक बार अस्थायी सदस्य रह चुके हैं।
लातविया पहली बार गैर-स्थायी सदस्य के रूप में कार्य करेगा।
भौगोलिक वितरण के अनुसार आयोजित चुनावों में, दो सीटें अफ्रीकी समूह को, एक एशिया-प्रशांत समूह को, एक लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई समूह को तथा एक पूर्वी यूरोपीय समूह को आवंटित की जाती हैं।
उम्मीदवारों को दो-तिहाई मत प्राप्त करने होते हैं, जो 193 सदस्यीय महासभा में से 129 मतों के बराबर है।
सुरक्षा परिषद के 15 सदस्य देशों में 5 स्थायी और 10 अस्थायी सदस्य होते हैं।
5 स्थायी सदस्य देशो में चीन‚ फ्रांस‚ रूस‚ यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका हैं।
•विश्व हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन और प्रदर्शनी, 2025- विश्व हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन और प्रदर्शनी, 2025 नीदरलैंड्स के नोटरडैम में आयोजित हुआ।
भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव संतोष कुमार सारंगी ने इस भारत का प्रतिनिधित्व किया।
•शांगरी-ला संवाद, 2025- अंतर्राष्ट्रीय सामरिक अध्ययन संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला शांगरी-ला वार्ता का 22वां संस्करण 30 मई से 1 जून, 2025 को सिंगापुर में आयोजित किया गया।
यह संवाद एशिया का प्रमुख रक्षा और सुरक्षा सम्मेलन है।
सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान ने किया।
2024 में आयोजित शांगरी-ला वार्ता के 21वें संस्करण में भारत सरकार का कोई भी अधिकारी शामिल नहीं हुआ था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2018 में इस डायलॉग में भाग लेने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री थे।
पहला शांगरी-ला वार्ता 2002 में सिंगापुर के शांगरी-ला होटल में आयोजित किया गया था। तब से यह होटल शांगरी-ला वार्ता का स्थायी स्थल बन गया है।
शांगरी-ला वार्ता शुरू करने का श्रेय ब्रिटिश रणनीतिकार सर जॉन चिपमैन को दिया जाता है।
•एशियाई उत्पादकता संगठन की 67वीं प्रबंध निकाय बैठक, 2025- एशियाई उत्पादकता संगठन(APO) की 67वीं प्रबंध निकाय बैठक, 2025 इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित हुई।
इस बैठक के दौरान भारत ने वर्ष 2025-26 के कार्यकाल के लिए औपचारिक रूप से इसकी अध्यक्षता संभाली।
इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव और भारत के एपीओ निदेशक श्री अमरदीप सिंह भाटिया ने किया।
•परोपकार के क्षेत्र में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची, 2025- मई, 2025 में अमेरिकी पत्रिका टाइम द्वारा पहली बार परोपकार के क्षेत्र में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची, 2025 (TIME 100 Most Influential People in Philanthropy 2025) जारी की गई।
इस सूची में दुनिया भर के उन दानदाताओं, फाउंडेशनों और गैर-लाभकारी संस्थाओं के नेताओं को शामिल किया गया है जो जरूरतमंद समुदायों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल रहे हैं।
इस सूची में शामिल लोगों को 4 श्रेणी में रखा गया है- टाइटन्स, लीडर्स, ट्रेलब्लेज़र्स और इनोवेटर्स।
टाइटन्स- इसमें दशकों से दान करने वाले नामों को शामिल किया गया है।
लीडर्स- ये वो लोग हैं जो महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण जैसे खास सेक्टर में बड़ा प्रभाव डाल रहे हैं।
ट्रेलब्लेज़र्स- इसमें ऐसे युवाओं या नए फिलैंथ्रोपिस्ट हैं, जो अनोखे तरीकों से समाज की समस्याएं सुलझा रहे हैं।
इनोवेटर्स- ये वो लोग हैं जो साइंस, टेक या बिजनेस मॉडल के जरिए समाज सेवा करते हैं।
टाइटन्स कैटेगरी: फुटबॉलर डेविड बेकहम और दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे, ओपरा विनफ्रे, माइकल ब्लूमबर्ग और मेलिंडा फ्रेंच गेट्स शामिल हैं। भारतीय व्यवसायी मुकेश और नीता अंबानी व अजीम प्रेमजी को ‘टाइटन्स’ श्रेणी में ही रखा गया है।
लीडर्स कैटेगरी: फोर्ड फाउंडेन के 10वें प्रेसिडेंट डेरेन वॉकर, चीनी एंटरप्रेन्योर जैक मा शामिल हैं।
ट्रेलब्लेजर्स कैटेगरी: सिंथिया और जॉर्ज मिशेल फाउंडेशन की चेयरपर्सन कैथरीन लोरेंज। भारत से जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ ने ‘ट्रेलब्लेज़र्स’ सूची में स्थान अर्जित किया।
इनोवेटर्स कैटेगरी: डोनर्स ऑफ कलर नेटवर्क की को-फाउंडर हैली ली शामिल हैं।
इसमें डेविड बेकहम को परिवर्तन के चैंपियन के रूप में उनकी निरंतर वकालत के लिए सम्मानित किया गया। माइकल ब्लूमबर्ग को वर्ष 2024 का सबसे बड़ा दानकर्ता नामित किया गया। ओपरा विनफ्रे को महिला शिक्षा में उनके काम के लिए पहचाना गया।
•15वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक, 2025- 15वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक, 2025 ब्राजील में आयोजित की गई।
यह बैठक ब्राजील की अध्यक्षता में आयोजित हुई है।
इसका विषय था- “अधिक समावेशी और टिकाऊ शासन के लिए वैश्विक दक्षिण सहयोग को मजबूती”।
•ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक, 2025- ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक, 2025 ब्रासीलिया (ब्राज़ील) में आयोजित की गई।
इसमें केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
•पर्यटकों पर ‘ग्रीन फी’ लागू करने वाला पहला अमेरिकी राज्य- पर्यटकों पर "ग्रीन फी" (Green Fee) लागू करने वाला पहला अमेरिकी राज्य हवाई है।
मई 2026 में, हवाई ने यह नया जलवायु प्रभाव शुल्क लागू किया, जिसका उद्देश्य पर्यावरणीय संरक्षण और जलवायु अनुकूलन प्रयासों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
यह शुल्क राज्य के मौजूदा ट्रांजिएंट एकॉमोडेशन टैक्स (TAT) में 0.75% की वृद्धि करके लगाया गया है।
यह शुल्क होटल, अल्पकालिक किराये और क्रूज जहाजों पर लागू होगा।
•मत्स्य पालन सब्सिडी समझौते को औपचारिक रूप से स्वीकार करने वाला 101वां WTO सदस्य- 2 जून, 2025 को विश्व व्यापार संगठन (WTO) की महानिदेशक गोज़ी ओकोंजो-इवेला को निकारागुआ की WTO राजदूत रोजालिया बोहोरक्वेज़ पालासियस ने मत्स्य पालन सब्सिडी समझौते को औपचारिक रूप से स्वीकार करने का दस्तावेज़ सौंपा।
प्रभावी हो जाने के बाद निकारागुआ मत्स्य पालन सब्सिडी समझौते को अपनाने वाला 101वां सदस्य देश बन जाएगा।
इस समझौते का उद्देश्य समुद्री संसाधनों के सतत उपयोग को बढ़ावा देना और हानिकारक मत्स्य पालन सब्सिडियों पर रोक लगाना है।
•46वां आसियान शिखर सम्मेलन, 2025- 46वां आसियान शिखर सम्मेलन 2025 मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित किया गया था।
इस सम्मेलन का विषय "समावेशिता और स्थिरता" था।
इस शिखर सम्मेलन में, मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर इब्राहिम ने अध्यक्षता की।
•समुद्री नौवहन सहायता के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन का दूसरा सत्र, 2025- जून, 2025 में समुद्री नौवहन सहायता के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन (आईएएलए) परिषद का दूसरा सत्र, 2025 फ्रांस के नाइस में आयोजित किया गया।
भारत ने आईएएलए के उपाध्यक्ष के रूप में इस सत्र में भाग लिया।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव श्री टी.के. रामचंद्रन ने किया।
•वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट‚ 2025- 11 जून, 2025 को विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट (Global Gender Gap Report), 2025 का 19वां संस्करण जारी किया गया।
इस रिपोर्ट के अंतर्गत जारी वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक में 148 देशों को शामिल किया गया है।
यह सूचकांक 4 क्षेत्रों में लैंगिक अंतराल का परीक्षण करता है-
(i) आर्थिक भागीदारी और अवसर
(ii) शैक्षणिक उपलब्धियां
(iii) स्वास्थ्य एवं उत्तरजीविता
(iv) राजनीतिक सशक्तीकरण
यह सूचकांक 0 से 1 के मध्य विस्तारित है। इसमें 1 का अर्थ पूर्ण लैंगिक समानता तथा 0 का अर्थ पूर्ण लैंगिक असमानता है।
ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2025 में भारत 148 देशों की सूची में दो स्थान नीचे खिसक कर 131वें स्थान पर आ गया है। इसका लैंगिक समानता स्कोर 64.1 प्रतिशत है, जो दक्षिण एशिया में सबसे कम है।
गत वर्ष 146 देशों की सूची में भारत 129वें स्थान पर था।
वर्ष 2025 के लिए भारत का समग्र लैंगिक समानता स्कोर 64.4% है, जबकि सभी 148 देशों में वैश्विक औसत 68.8% है।
आइसलैंड (0.926) लगातार 16वें वर्ष सूचकांक में शीर्ष पर बना हुआ है, उसके बाद फिनलैंड (0.879), नॉर्वे (0.863), यूनाइटेड किंगडम (0.838) और न्यूजीलैंड (0.827) का स्थान है।
वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक 2025 में सबसे निचले देशों में पाकिस्तान 148वाँ, सूडान 147वाँ, चाड 146वां और ईरान 145वाँ स्थान पर है।
बांग्लादेश 24वां, भूटान 119वां, नेपाल 125वां, श्रीलंका 130वां और मालदीव 138वां स्थान पर है।
विश्व आर्थिक मंच की वैश्विक लैंगिक अंतर रिपोर्ट 2025 में कहा गया है कि भारत में महिलाओं की आर्थिक भागीदारी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार हुआ है, लेकिन राजनीतिक सशक्तिकरण के मामले में इसमें गिरावट देखी गई है।
भारत के समग्र लैंगिक समानता स्कोर में 2024 की तुलना में 0.3 अंकों का सुधार हुआ है।
आर्थिक भागीदारी और अवसर में भारत का स्कोर 0.9 प्रतिशत अंक बढ़कर 40.7% हो गया।
शैक्षिक उपलब्धि में भारत का स्कोर 97.1% रहा, जो साक्षरता और उच्च शिक्षा नामांकन में महिलाओं की हिस्सेदारी में सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है।
जन्म के समय बेहतर लिंगानुपात और स्वस्थ जीवन प्रत्याशा में वृद्धि के कारण स्वास्थ्य और जीवन प्रत्याशा में भी सुधार हुआ।
हालाँकि, राजनीतिक सशक्तिकरण में गिरावट आई और संसद में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 14.7% से घटकर 13.8% रह गया।
•संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन, 2025- 9 से 13 जून 2025 को संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन, 2025 फ्रांस के नीस में आयोजित किया गया।
इस सम्मेलन की सह-मेजबानी फ्रांस और कोस्टारिका द्वारा की गयी।
इस सम्मेलन का मुख्य विषय है “महासागर के संरक्षण और सतत उपयोग के लिए कार्रवाई में तेजी लाना और सभी हितधारकों को संगठित करना”।
केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह ने इस सम्मेलन में एक उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
•चुनावी अखंडता पर स्टॉकहोम सम्मेलन, 2025- 10 से 12 जून, 2025 को चुनावी अखंडता पर स्टॉकहोम सम्मेलन, 2025 स्टॉकहोम (स्वीडन) में आयोजित किया गया।
इस सम्मेलन में लगभग 50 देशों के 100 से अधिक प्रतिनिधि भाग लिया।
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इस सम्मेलन में भाग लिया था।
•दो भारतीय-अमेरिकियों ने टेक्सास में नगर परिषद सीटें जीती- अमेरिका के टेक्सास नगर परिषद चुनावों में दो भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवारों संजय सिंघल और सुख कौर ने क्रमश: शुगर लैंड तथा सैन एंटोनियो में नगर परिषद चुनावों में जीत हासिल की।
शुगर लैंड के डिस्ट्रिक्ट 2 में, सेवानिवृत्त ऊर्जा कार्यकारी और आईआईटी दिल्ली से स्नातक संजय सिंघल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नासिर हुसैन पर निर्णायक जीत हासिल की।
फोर्ट बेंड काउंटी के अनौपचारिक परिणामों के अनुसार, सिंघल को 2,346 वोट मिले, जबकि हुसैन को 777 वोट मिले।
सिख-अमेरिकी और शिक्षा सुधारक सुख कौर ने सैन एंटोनियो में भारी जीत हासिल कर ‘डिस्ट्रिक्ट 1’ की अपनी परिषद सीट बरकरार रखी। सुख कौर ने अपने प्रतिद्वंद्वी पैटी गिबन्स को 65 प्रतिशत मतों से हराया।
सुख कौर सैन एंटोनियो शहर परिषद के लिए चुनी गईं पहली सिख महिला हैं।
जबकि कैरल मैककचेन, एक भारतीय-अमेरिकी, टेक्सास के शुगर लैंड शहर की मेयर चुनी गई हैं। उन्होंने विलियम फर्ग्यूसन को हराकर यह पद हासिल किया। वह जो ज़िमरमैन की जगह लेंगी।
अनौपचारिक गणना के अनुसार, मैककचेन को 6,103 वोट मिले, जबकि फर्ग्यूसन को 5,402 वोट मिले।
कैरल मैककचेन एक सेवानिवृत्त जलाशय इंजीनियर हैं।
•माउंट एवरेस्ट पर रिकॉर्ड 31वीं बार चढ़ाई करने वाले पर्वतारोही- नेपाली शेरपा कामी रीता, जिन्हें "एवरेस्ट मैन" के नाम से भी जाना जाता है, ने 31वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की है।
उन्होंने विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर सबसे अधिक बार चढ़ने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
55 वर्षीय कामी रीता जो भारतीय सेना के अधिकारियों के एक समूह को पहाड़ पर चढ़ने के लिए मार्गदर्शन कर रहे थे, 27 मई 2025 को स्थानीय समयानुसार सुबह 4:00 बजे (23:15 GMT) 8,849 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचे।
कामी रीता ने पहली बार 1994 में एक व्यावसायिक अभियान का नेतृत्व करते हुए एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ाई की थी।
•माउंट एटना- 2 जून, 2025 को इटली के सिसिली द्वीप पर स्थित माउंट एटना ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ।
•मिस वर्ल्ड, 2025- मिस वर्ल्ड, 2025 मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का 72वां संस्करण था, जो 31 मई 2025 को भारत के हैदराबाद,
तेलंगाना हाईटेक्स प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित किया गया।
थाईलैंड की 21 वर्ष की ओपाल सुचाता चुआंगश्री वर्ष 2025 की मिस वर्ल्ड चुनी गई हैं।
प्रतियोगिता के इतिहास में यह पहली बार है जब थाईलैंड ने जीत हासिल की है।
वर्ष 2024 की मिस वर्ल्ड रही क्रिस्टनी पिज्कोवा (चेक गणराज्य) ने कार्यक्रम के समापन पर थाईलैंड की सुचाता चुआंगश्री को ताज पहनाया।
इस प्रतियोगिता में पहली रनर-अप यानी दूसरे नंबर पर रहीं इथियोपिया की हैसेट देरेज और दूसरी रनर-अप यानी तीसरे स्थान पर रहीं मार्टीनिक की ऑरेली योहाचिम।
भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली नंदिनी गुप्ता शीर्ष 8 फाइनलिस्ट में जगह बनाने में नाकाम रहीं। नंदिनी गुप्ता शीर्ष 20 में जगह बनाने में सफल रहीं।
इसमें दुनिया भर से 108 प्रतियोगी शामिल हुए।
•महिला किसान का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रस्तावित और खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा समर्थित एक प्रस्ताव के बाद, वर्ष 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष घोषित किया है।
इस पहल का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा, पोषण और गरीबी उन्मूलन में महिला किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना और उनके सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करना है।
इसका उद्देश्य लैंगिक समानता को बढ़ावा देना और कृषि में महिलाओं को सशक्त बनाना भी है, तथा ग्रामीण और किसान महिलाओं द्वारा अपने परिवारों और अर्थव्यवस्थाओं को सहारा देने के महत्व पर ज़ोर देना है।
आर्थिक
•अरुणाचल ने 2025-2035 को 'जलविद्युत का दशक' घोषित किया- अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने आधिकारिक तौर पर
2025-2035 को "जलविद्युत दशक" (Decade of Hydro Power) घोषित किया है। इसका उद्देश्य राज्य की अनुमानित 58000 मेगावाट जल विद्युत क्षमता का दोहन करना है।
अगले 10 वर्षों में 19 (गीगावाट) GW की जलविद्युत परियोजनाएं विकसित की जाएंगी, जिनमें 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश अपेक्षित है।
अरुणाचल प्रदेश को 2035 से एचईपी से मुफ्त बिजली की बिक्री से 4,525 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।
•भारत के शहरी परिवर्तन के लिए 10 बिलियन डॉलर की योजना की घोषणा- एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने भारत के शहरी परिवर्तन के लिए 10 अरब डॉलर की योजना की घोषणा की है।
इस योजना का उद्देश्य देश को 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करना है।
यह घोषणा एडीबी अध्यक्ष मसातो कांडा की तीन दिवसीय भारत यात्रा के दौरान की गई।
•न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) का नया सदस्य देश- मई, 2025 में अल्जीरिया ब्रिक्स देशों द्वारा स्थापित न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) का नया सदस्य देश बना।
इसी के साथ न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) के सदस्यों की कुल संख्या 9 हो गई है।
न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) की स्थापना वर्ष 2015 में ब्रिक्स देशों ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका द्वारा की गई थी।
इसमें नए सदस्य के रूप में मिस्र फरवरी 2023 में, संयुक्त अरब अमीरात अक्टूबर, 2021 में और बांग्लादेश सितंबर, 2021 में शामिल हुआ था।
न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) का उद्देश्य ब्रिक्स और अन्य विकासशील देशों में बुनियादी ढांचा और सतत विकास परियोजनाओं के लिए संसाधनों को जुटाना है।
•वित्तीय धोखाधड़ी जोखिम संकेतक (FRI)- दूरसंचार विभाग ने साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने के लिए वित्तीय धोखाधड़ी जोखिम संकेतक (एफआरआई) पेश किया है।
यह एक बहू आयामी टूल है, जिसे डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफार्म के तहत विकसित किया गया है।
इसके जरिए साइबर सुरक्षा और सत्यापन जांच में तेजी आएगी। उन नंबरों को पहचान तत्काल हो सकेगी, जिनका इस्तेमाल साइबर अपराध या वित्तीय धोखाधड़ी में किया जा रहा है।
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया एफआरआई को लेकर जानकारी साझा की।
•9वीं ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की बैठक, 2025- 9वीं ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की बैठक, 2025 ब्रासीलिया (ब्राजील) में आयोजित की गई।
इस बैठक का मुख्य विषय था "अधिक समावेशी और सतत शासन के लिए वैश्विक दक्षिण सहयोग को मजबूत करना"।
एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में, भारत ने 31 जनवरी 2025 को ब्रिक्स स्टार्टअप फोरम के तत्वावधान में ब्रिक्स स्टार्टअप नॉलेज हब का शुभारंभ किया। यह ब्रिक्स देशों के लिए अपनी तरह का पहला समर्पित मंच है, जिसका उद्देश्य सदस्य देशों में सीमा पार सहयोग को बढ़ाना और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मज़बूत करना है।
•लाइबेरियाई कंटेनर जहाज डूब गया- 25 मई, 2025 को कोच्चि तट (केरल) के पास लाइबेरियाई कंटेनर जहाज एमएससी ईएलएसए 3 (आईएमओ नं. 9123221) बाढ़ के कारण डूब गया।
जहाज पर सवार सभी 24 क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है। 24 चालक दल के सदस्यों में से 21 को भारतीय तटरक्षक बल ने बचा लिया था और शेष तीन को बाद में भारतीय नौसेना के आईएनएस सुजाता ने बचा लिया।
यह जहाज विझिनजम से कोचीन बंदरगाह की ओर जा रहा था, तभी यह कोच्चि तट से दक्षिण-पश्चिम में लगभग 38 समुद्री मील दूर, स्टारबोर्ड की ओर 26 डिग्री झुक गया।
जहाज 640 कंटेनरों से लदा था, जिनमें से 13 में खतरनाक सामग्री और 12 में कैल्शियम कार्बाइड था। इसमें 84.44 मीट्रिक टन डीज़ल और 367.1 मीट्रिक टन फर्नेस ऑयल भी भरा हुआ था।
•खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को मंजूरी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 2025-26 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंज़ूरी दे दी। कुल परिव्यय ₹2.07 लाख करोड़ है।
सबसे अधिक वृद्धि नाइजरसीड (रामतिल) के लिए की गई, जिसमें 820 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद रागी में 596 रुपए, कपास में 589 रुपए और तिल में 579 रुपए की वृद्धि हुई है।
धान (सामान्य किस्म) का एमएसपी 2369 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो पिछले वर्ष 2300 रुपए था।
जबकि ग्रेड-ए धान का एमएसपी 2389 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो कि पिछले साल 2320 रुपए था।
ज्वार (हाइब्रिड) का एमएसपी 3699 रुपए किया गया है, जो पहले 3371 रुपए था।
बाजरा का एमएसपी 2775 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। रागी का 4886 रुपए, मक्का का 2400 रुपए, अरहर (तूर) का 8000 रुपए, मूंग का 8768 रुपए और उड़द का 7800 रुपए तय किया गया है।
दालों में सबसे अधिक बढ़ोतरी अरहर (तूर)
दाल में हुई है। इसमें पिछले साल के 7550 रुपए प्रति क्विंटल के मुकाबले इस साल एमएसपी 450 रुपए बढ़ाकर 8000 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
मूंग दाल की एमएसपी पिछले साल के मुकाबले 86 रुपए बढ़ाकर 8768 रुपए कर दी गई है। पिछले साल इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य 8682 रुपए था।
उड़द की एमएसपी पिछले साल के 7400 रुपए प्रति क्विंटल के मुकाबले इस साल 400 रुपए बढ़ाकर 7800 रुपए प्रति क्विंटल कर दी गई है।
तिलहन फसलों में मूंगफली का MSP 7263 रुपए, सूरजमुखी का 7721 रुपए, सोयाबीन का 5328 रुपए, तिल का 9846 रुपए और नाइजरसीड का 9537 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है।
कपास (मीडियम स्टेपल) का 7710 रुपए तथा लॉन्ग स्टेपल कपास का 8110 रुपए तय किया गया है।
•इंटरपब्लिक ग्रुप ऑफ कंपनीज इंक का अधिग्रहण- भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने ओमनीकॉम ग्रुप इंक द्वारा इंटरपब्लिक ग्रुप ऑफ कंपनीज इंक के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
ओम्निकॉम एक न्यूयॉर्क स्थित कंपनी है, जो वैश्विक स्तर पर मार्केटिंग और सेल्स सॉल्यूशंस प्रदान करती है।
•फिल्मों के लिए संशोधित आयु-आधारित प्रमाणन की शुरुआत- केंद्र सरकार ने फिल्मों के लिए संशोधित आयु-आधारित प्रमाणन की शुरुआत की है।
इसका उद्देश्य माता-पिता के मार्गदर्शन के साथ सार्वजनिक प्रदर्शन से सम्बन्धित यू/ए (U/A) श्रेणी प्रमाणन का विस्तार करना है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक राजपत्र अधिसूचना जारी कर दिसंबर, 1991 में अधिसूचित नियमों में संशोधन किया है, जिसमें सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए फिल्मों को मंजूरी देने के सिद्धांत निर्धारित किए गए हैं।
संशोधित नियमों के अनुसार, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) को अब यह अधिकार होगा कि वह फिल्मों को “अप्रतिबंधित सार्वजनिक प्रदर्शन” के लिए स्वीकृति दे सके, साथ ही उनके स्वभाव के अनुरूप उम्र आधारित वर्गीकरण भी कर सके।
सरकार ने आयु-आधारित श्रेणियों में फिल्मों के प्रमाणन को अधिसूचित किया, ताकि आयु-आधारित फिल्मों को देखने को बढ़ावा दिया जा सके, विशेष रूप से अभिभावक मार्गदर्शन समूह के लिए।
अधिसूचना में कहा गया है, "सात वर्ष या उससे अधिक आयु के बच्चे और माता-पिता के मार्गदर्शन के साथ सात वर्ष से कम आयु के बच्चे के लिए उपयुक्त सामग्री को 'यू/ए 7+' रेटिंग के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा।
तेरह वर्ष या उससे अधिक आयु के बच्चे और माता-पिता के मार्गदर्शन के साथ तेरह वर्ष से कम आयु के बच्चे को 'यू/ए 13+' के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा।
सोलह वर्ष या उससे अधिक आयु के बच्चे और सोलह वर्ष से कम आयु के बच्चे को 'यू/ए 16+' रेटिंग के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा।"
•संयुक्त अरब अमीरात का एनबीडी बैंक पीजेएससी भारत में खोलेगा सब्सिडियरी- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रमुख बैंक एमिरेट्स एनबीडी बैंक पीजेएससी को भारत में पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी (डब्ल्यूओएस) शुरू करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
एमिरेट्स एनबीडी बैंक पीजेएससी वर्तमान में चेन्नई, गुरुग्राम और मुंबई स्थित शाखाओं के माध्यम से भारत में बैंकिंग व्यवसाय कर रही है।
आरबीआई ने कहा, "आरबीआई बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 22(1) के तहत अमीरात एनबीडी बैंक पीजेएससी को पूर्ण स्वामित्व वाली निजी स्वामित्व वाली बैंकिंग (डब्ल्यूओएस) मोड में बैंकिंग व्यवसाय शुरू करने के लिए लाइसेंस देने पर विचार करेगा।
•विझिंजम बंदरगाह पर समर्पित जेटी का उद्घाटन- भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के महानिदेशक (डीजी) परमेश शिवमणि ने 7 जून, 2025 को केरल के विझिंजम बंदरगाह पर एक नए समर्पित आईसीजी जेटी का उद्घाटन किया।
76.7 मीटर लंबा यह अत्याधुनिक बर्थ आईसीजी जहाजों की तेज़ तैनाती और वापसी में सहायक होगा।
इससे तटीय निगरानी, खोज और बचाव, तस्करी-रोधी और मत्स्य पालन संरक्षण के लिए मिशन की तैयारी में वृद्धि होगी।
इस जेटी से भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है।
•मौद्रिक नीति वक्तव्य, 2025-26- 6 जून, 2025 को भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति ने मौद्रिक नीति वक्तव्य, 2025-26 जारी किया।
आरबीआई ने रेपो दर में 50 आधार अंक की कमी की है।
अब रेपो दर 6.00 प्रतिशत से घटकर 5.50 प्रतिशत हो गई है।
परिणामस्वरूप, स्थायी जमा सुविधा (एसडीएफ) दर 5.25 प्रतिशत तथा सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ) दर और बैंक दर 5.75 प्रतिशत है
अन्य दरे इस प्रकार है-
प्रत्यावर्ती रेपो दर- 3.35 प्रतिशत
सीआरआर- 4 प्रतिशत
एसएलआर- 18 प्रतिशत
इसके अनुसार‚ वर्ष 2025-26 के लिए वास्तविक जीडीपी संवृद्धि 6.5 प्रतिशत अनुमानित है।
वर्ष 2025-26 में खुदरा मुद्रास्फीति 3.7 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
•दूरसंचार टैरिफ (71वां संशोधन) आदेश, 2025- 16 जून, 2025 को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दूरसंचार टैरिफ (71वां संशोधन) आदेश, 2025 जारी किया।
इसमें कहा गया है कि 200 एमबीपीएस तक के सभी खुदरा एफटीटीएच ब्रॉडबैंड प्लान सार्वजनिक डेटा कार्यालयों (पीडीओ) को उपभोक्ता ब्रॉडबैंड मूल्य से दोगुने से अधिक टैरिफ पर नहीं दिए जाने चाहिए।
इस सीमा के लागू होने से, सार्वजनिक वाई-फाई हॉटस्पॉट के लिए बैकहॉल शुल्क में काफी कमी आने की उम्मीद है और यह 10 गुना अधिक सस्ता हो जाएगा।
वैज्ञानिक
•छठे 25T बोलार्ड पुल टग सबल (यार्ड 340) का शुभारंभ- छठे 25टी बोलार्ड पुल (बीपी) टग सबल का शुभारंभ 27 मई, 2025 को मेसर्स टीआरएसएल, कोलकाता में किया गया। इन टगों को स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया है।
शिपयार्ड ने इनमें से चार टग सफलतापूर्वक वितरित किए हैं जिनका उपयोग भारतीय नौसेना द्वारा सीमित जल में बर्थिंग, अन-बर्थिंग और युद्धाभ्यास के दौरान नौसेना के जहाजों और पनडुब्बियों की सहायता के लिए किया जाता है।
ये टग, किनारे या लंगरगाह पर जहाजों को आग बुझाने में सहायता भी प्रदान करेंगे और सीमित खोज और बचाव अभियान चलाने की क्षमता भी रखेंगे ।
•भारत की पहली जीन-संपादित भेड़- श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (SKUAST-कश्मीर) की भ्रूण जैव प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला में प्रोफेसर रियाज अहमद शाह और उनकी टीम ने भारत की पहली जीन-संपादित भेड़ विकसित की।
इस भेड़ को CRISPR-Cas9 तकनीक का उपयोग करके बनाया गया है।
इसमें मायोस्टैटिन जीन को लक्षित किया गया था, जिससे मांसपेशियों का भार 30% तक बढ़ गया।
यह गैर-ट्रांसजेनिक है, जिसका अर्थ है कि इसमें कोई विदेशी डीएनए नहीं मिलाया गया है।
•प्राचीन जोड़युक्त जहाज़ (स्टिच्ड शिप) या प्राचीन सिला हुआ जहाज़- भारतीय नौसेना ने 21 मई, 2025 को कर्नाटक के कारवार स्थित नौसैनिक अड्डे पर एक समारोह में प्राचीन जोड़युक्त जहाज़ (स्टिच्ड शिप) को शामिल किया।
इस जहाज को कीलों के बजाय लकड़ी के तख्तों को एक साथ जोड़कर बनाया गया है।
स्टिच्ड शिप 5वीं शताब्दी के जहाज़ का पुनर्निर्मित रूप है, जो अजंता की गुफा में स्थित एक चित्रकारी से प्रेरित है।
इस जहाज का निर्माण पारंपरिक तरीकों और कच्चे माल का उपयोग करके केरल के कुशल शिल्पकारों द्वारा किया गया था, जिसका नेतृत्व मास्टर शिपराइट श्री बाबू शंकरन ने किया था।
इस जहाज का जलावतरण फरवरी 2025 में गोवा के मेसर्स होडी शिपयार्ड में किया गया था।
यह परियोजना संस्कृति मंत्रालय, भारतीय नौसेना और होदी इनोवेशन के बीच एक त्रिपक्षीय समझौते पर आधारित है।
•सतत ऑक्सीजन इलेक्ट्रोकैटलिसिस के लिए आयरन-डोप्ड उत्प्रेरक विकसित किया गया- विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के अधीन बेंगलुरु स्थित स्वायत्त संस्थान सेंटर फॉर नैनो एंड सॉफ्ट मैटर साइंसेज (सीईएनएस) के शोधकर्ताओं ने ऑक्सीजन-संबंधी रासायनिक उत्प्रेरक क्रियाओं को तेज़, अधिक किफ़ायती और कुशल बनाने के लिए एक नया उत्प्रेरक विकसित किया है। ऑक्सीजन इलेक्ट्रोलिसिस के लिए आयरन-डोप्ड उत्प्रेरक विकसित किए गए हैं।
ये उत्प्रेरक, विशेष रूप से आयरन-डोप्ड निकल ऑक्साइड, क्षारीय इलेक्ट्रोलाइट में ऑक्सीजन विकास प्रतिक्रिया (OER) के लिए उच्च गतिविधि प्रदर्शित करते हैं।
इन उत्प्रेरक का उपयोग जल इलेक्ट्रोलिसिस में किया जा सकता है। इन उत्प्रेरक का उपयोग पानी को हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में विभाजित करने के लिए किया जा सकता है, जो हाइड्रोजन ईंधन बनाने का एक संभावित तरीका है।
•पैरारोसा विगारे नामक रिबन कृमि की एक नई प्रजाति की खोज- स्पेन के गैलिसिया तट पर 'पैरारोसा विगारे' नामक रिबन कृमि की एक नई प्रजाति की खोज की गई है।
इस कृमि को "अकॉर्डियन वर्म" भी कहा जाता है क्योंकि यह अपने शरीर को अकॉर्डियन की तरह सिलवटों में मोड़ सकता है।
यह खोज स्पेन के गैलिसिया में रिया डी अरोसा मुहाना में की गई थी।
•भारत को ट्रेकोमा उन्मूलन के लिए डब्ल्यूएचओ प्रमाण-पत्र- जिनेवा में आयोजित 78वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत को सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में ट्रेकोमा के उन्मूलन का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस द्वारा यह प्रमाण पत्र दिया गया।
पिछले साल विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने घोषणा की कि भारत सरकार ने ट्रैकोमा को एक जन स्वास्थ्य समस्या के रूप में समाप्त कर दिया है।
इसके साथ ही, भारत दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में इस जन स्वास्थ्य उपलब्धि तक पहुँचने वाला तीसरा देश बन गया।
•भारत फोरकास्ट सिस्टम- केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में भारत फोरकास्ट सिस्टम (भारत पूर्वानुमान प्रणाली) का शुभारंभ किया।
पुणे स्थित भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान द्वारा विकसित, भारत पूर्वानुमान प्रणाली 6 किलोमीटर रिज़ॉल्यूशन के साथ पूर्वानुमान प्रदान करेगी जो दुनिया में सबसे अधिक है।
इससे मौसम विभाग छोटे पैमाने की मौसम संबंधी विशेषताओं का अधिक सटीक पूर्वानुमान लगा सकेगा।
यह प्रणाली मानसून ट्रैकिंग, विमानन, चक्रवात और आपदा प्रबंधन, कृषि, जलमार्ग, रक्षा, बाढ़ पूर्वानुमान को बढ़ावा देगी।
भारत फोरकास्ट सिस्टम दुनिया की एकमात्र वैश्विक संख्यात्मक मौसम पूर्वानुमान प्रणाली है जिसे इतने उच्च विभेदन पर तैनात किया गया है।
•क्वांटम टेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर- 27 मई, 2025 को, भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने दिल्ली के मेटकाफ हाउस में क्वांटम प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र (QTRC) का उद्घाटन किया।
इसकी स्थापना सामरिक और रक्षा अनुप्रयोगों के लिए स्वदेशी क्वांटम क्षमताओं को और मज़बूत करने के लिए की गई है।
डीआरडीओ के अध्यक्ष और रक्षा अनुसंधान एवं विकास सचिव डॉ.समीर वी. कामत ने इसका उद्घाटन किया।
इसकी स्थापना सामरिक और रक्षा अनुप्रयोगों के लिए स्वदेशी क्वांटम क्षमताओं को और मज़बूत करने के लिए की गई है।
•कृषि क्षेत्र में दक्षिण-दक्षिण सहयोग को बढ़ावा देने हेतु उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना- अर्द्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के लिए अंतर्राष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान (आईसीआरआईएसएटी) ने विकासशील देशों के लिए अनुसंधान और सूचना प्रणाली (आरआईएस) के सहयोग से, 3 जून, 2025 को कृषि में दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए आईसीआरआईएसएटी उत्कृष्टता केंद्र (आईएसएससीए) का शुभारंभ किया।
इसका शुभारंभ नई दिल्ली में आयोजित वैश्विक दक्षिण और त्रिकोणीय सहयोग: उभरते पहलुओं पर सम्मेलन के दौरान किया गया।
इस पहल का उद्देश्य वैश्विक दक्षिण के देशों के बीच कृषि नवाचार और सहयोग को गति प्रदान करना है।
•कुमराम भीम संरक्षण रिजर्व- तेलंगाना सरकार ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के अनुसार कवाल टाइगर रिजर्व (तेलंगाना) और ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व (महाराष्ट्र) को जोड़ने वाले टाइगर कॉरिडोर क्षेत्र को 'कुमराम भीम संरक्षण रिजर्व' घोषित किया है।
कुमराम भीम आसिफाबाद जिले के आसिफाबाद और कागजनगर डिवीजनों में 1,492.88 वर्ग किलोमीटर में फैला है।
•नोमैडिक एलीफेंट‚ 2025- नोमैडिक एलीफेंट, 2025 भारत और मंगोलिया के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है, जो 31 मई से 13 जून तक उलानबटार (मंगोलिया) में आयोजित किया गया। यह 17वां संस्करण है।
इसका उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग और आतंकवाद-रोधी अभियानों से जुड़ी कार्यशैली से परिचित होना है।
इस अभ्यास में अर्द्ध-शहरी और पर्वतीय क्षेत्रों में गैर-पारंपरिक अभियान चलाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
भारतीय सेना के 45 सैनिक इसमें भाग लिए। वे मुख्य रूप से अरुणाचल स्काउट्स और पर्वतीय युद्ध के लिए प्रशिक्षित एक इकाई से हैं।
इस अभ्यास का 16वां संस्करण जुलाई 2024 में उमरोई ,मेघालय में आयोजित किया गया था।
•22वां खान क्वेस्ट, 2025- 22वां खान क्वेस्ट, 2025 एक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास था जो 14 से 28 जून, 2025 तक मंगोलिया के उलानबटार में आयोजित किया गया था।
यह अभ्यास शांति स्थापना क्षमताओं को बढ़ाने के लिए विभिन्न देशों की सैन्य बलों को एक साथ लाता है। भारतीय सेना ने भी इस अभ्यास में भाग लिया।
यह अभ्यास 2003 में अमेरिका और मंगोलिया की सेनाओं के बीच एक द्विपक्षीय अभ्यास के रूप में शुरू हुआ था और 2006 से एक बहुराष्ट्रीय अभ्यास बन गया।
•‘साइबर सुरक्षा’, 2025- "साइबर सुरक्षा" 2025 एक राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास है, जो 16 से 27 जून, 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।
इसका उद्देश्य भारत की साइबर सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करना और साइबर खतरों के खिलाफ तैयारी करना था।
•फास्ट पेट्रोल वेसल ‘अचल’ का जलावतरण- गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए बनाए जा रहे आठ जहाजों की श्रृंखला में पांचवें फास्ट पेट्रोल पोत (एफपीवी) 'अचल' को लॉन्च किया।
यह भारत की तटीय सुरक्षा को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अमेरिकी शिपिंग ब्यूरो और भारतीय शिपिंग रजिस्टर, दोनों से कड़े दोहरे-श्रेणी प्रमाणन के तहत डिज़ाइन और निर्मित, 52 मीटर लंबे इस एफपीवी में 60% से ज़्यादा स्वदेशी सामग्री है।
320 टन वज़नी 'अचल' एक नियंत्रणीय पिच प्रोपेलर (सीपीपी)-आधारित प्रणोदन प्रणाली से लैस है।
यह 27 समुद्री मील की अधिकतम गति प्रदान करता है।
•अपतटीय गश्ती पोत यार्ड 1283 के कील बिछाने के समारोह- गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जी.एस.एल.) द्वारा भारतीय नौसेना के लिए निर्मित चौथे अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (एन.जी.ओ.पी.वी.), यार्ड 1283 का कील बिछाने (किसी जहाज के औपचारिक निर्माण की शुरुआत के अवसर पर होने वाला कार्यक्रम) का समारोह 9 जून, 2025 को आयोजित किया गया।
इसमें नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
•ग्रेटर फ्लेमिंगो अभयारण्य- 5 जून, 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर तमिलनाडु सरकार ने रामनाथपुरम जिले के धनुषकोडी को आधिकारिक तौर पर ग्रेटर फ्लेमिंगो अभयारण्य घोषित किया।
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस अभयारण्य का उद्घाटन किया।
इसका उद्देश्य हजारों प्रवासी आर्द्रभूमि पक्षियों के लिए मध्य एशियाई फ्लाईवे पर एक महत्वपूर्ण पड़ाव बिंदु को संरक्षित करना है।
ग्रेटर फ्लेमिंगो अभयारण्य मन्नार की खाड़ी बायोस्फीयर रिजर्व का हिस्सा है और 524.7 हेक्टेयर में फैला है।
•उत्तर प्रदेश में पेलोड के साथ पहला सफल रॉकेट प्रक्षेपण परीक्षण- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में 14 जून, 2025 को एक सफल मॉडल रॉकेट प्रक्षेपण परीक्षण किया गया।
यह पहली बार था जब राज्य से उपग्रह पेलोड ले जाने वाले रॉकेट का प्रक्षेपण किया गया था।
यह प्रक्षेपण परीक्षण एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (आईएन-स्पेस) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सहयोग से किया गया।
यह 15 किलोग्राम वजन के रॉकेट का प्रक्षेपण था, जिसमें 1 किलोग्राम का उपग्रह पेलोड शामिल था।
रॉकेट लगभग 1.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंचा, और पेलोड पैराशूट की मदद से सुरक्षित रूप से नीचे उतरा।
यह परीक्षण इन-स्पेस मॉडल रॉकेट्री/CANSAT इंडिया छात्र प्रतियोगिता 2024-25 की तैयारी का हिस्सा था, जो इस साल के अंत में आयोजित की जाएगी।
इस प्रतियोगिता में, छात्र CANSAT (कोल्ड ड्रिंक कैन के आकार के छोटे उपग्रह) डिजाइन और लॉन्च करने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे।
यह कार्यक्रम छात्रों में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि जगाने और उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया गया था।
•पोत एमवी वान हाई 503- सिंगापुर के झंडे वाले एक कंटेनर जहाज एमवी वान हाई 503 में 9 जून, 2025 को केरल तट पर आग लग गई थी।
भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने 22 चालक दल के सदस्यों में से 18 को बचाया लिया।
•‘रुद्रास्त्र’ वीटीओएल ड्रोन'- राजस्थान के पोखरण में 11 जून, 2025 को हाइब्रिड वीटीओएल (वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग) यूएवी रुद्रस्त्र का सफल परीक्षण किया गया।
रुद्रास्त्र एक स्वदेशी रूप से विकसित, भारतीय सेना द्वारा उपयोग किया जाने वाला एक हाइब्रिड वीटीओएल (वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग) ड्रोन है।
यह 170 किलोमीटर से अधिक की रेंज और 1.5 घंटे तक की उड़ान अवधि के साथ, सटीक हमले करने और निगरानी करने में सक्षम है।
यह ड्रोन ऊर्ध्वाधर टेक-ऑफ और लैंडिंग कर सकता है, जिससे इसे रनवे की आवश्यकता नहीं होती है और यह दुर्गम स्थानों से भी संचालित हो सकता है।
यह नागपुर स्थित कंपनी सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (SDAL) द्वारा विकसित है।
•भारत को रिंडरपेस्ट वायरस नियंत्रण के लिए वैश्विक मान्यता- भोपाल स्थित आईसीएआर-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (NIHSAD) को विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (WOAH) और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा कैटेगरी A रिंडरपेस्ट होल्डिंग फैसिलिटी (RHF) के रूप में मान्यता दी गई है।
यह घोषणा पेरिस में आयोजित WOAH के 92वें महासत्र में की गई, जहां पशुपालन और डेयरी विभाग की सचिव एवं WOAH में भारत की प्रतिनिधि श्रीमती अल्का उपाध्याय को यह प्रमाणपत्र WOAH के महानिदेशक और अध्यक्ष द्वारा प्रदान किया गया।
रिंडरपेस्ट, जिसे कभी “पशु प्लेग” कहा जाता था, इतिहास का सबसे विनाशकारी पशु रोग था, जिसे वर्ष 2011 में वैश्विक स्तर पर पूरी तरह समाप्त कर दिया गया था।
पुरस्कार/सम्मान
•साहित्य अकादमी युवा एवं बाल पुरस्कार, 2025- साहित्य अकादमी ने 18 जून, 2025 को अपने 'युवा पुरस्कार' के लिए 23 लेखकों और 'बाल पुरस्कार' के लिए 24 लेखकों के नामों की घोषणा की।
साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक की अध्यक्षता में कार्यकारी मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
इस वर्ष डोगरी में कोई युवा पुरस्कार नहीं है।
प्रमुख साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार, 2025:
हिंदी- झारखंड के गुमला जिले की पार्वती तिर्की को "फिर उगना" (कविता संग्रह) के लिये।
अंग्रेज़ी- अद्वैत कोत्तारी को उपन्यास "सिद्धार्थ: द बॉय हू बिकेम द बुद्ध" के लिये।
संस्कृत- धीरज कुमार पाण्डेय को उनके आलोचना "पारिभाषिकशब्दस्वारस्यम् (वेदान्तपरिभाषासन्दर्भे)" के लिए।
उर्दू- नेहा रुबाब को उपन्यास "मज़हरुल हक़: तहरीक-ए-आज़ादी-ए-हिंद: हिंद का फरामोश करदह क़ायद" के लिये।
मैथिली- नेहा झा मणि को "बनारस आ हम" (कविता) के लिए।
असमिया- सुप्रकाश भुइयां को "कूँचियानामा" (कहानी) के लिए।
बांग्ला- सुदेशना मोइत्रा को "एकरोखा चिरुनी तोलाशी" (कविता) के लिए।
बोडो- अमर खुंगुर बर’ को "आं असुर" (कविता) के लिए।
कश्मीरी - साइका सहर को "हर्फ़स् हर्फ़स् जाग" (आलोचना) के लिए।
कोंकणी- ग्लिनिस डायस को "गांवगाथा" (कहानी) के लिए।
नेपाली - सुवास ठकुरी को "जूनको आँसू" (कविता) के लिए।
राजस्थानी- पूनम चंद गोदारा को "अंतस रै आंगणै" (कविता) के लिए।
संताली- फागू बास्की को "अरा साओ इन" (कविता) के लिए।
तमिल - लाटशमिहर को "कुट्टोन्रु कुटिर्रू" (कहानी) के लिए।
तेलुगु- प्रसाद सूरी को "मैरावण" (उपन्यास) के लिए।
बाल साहित्य पुरस्कार, 2025:
हिंदी- सुशील शुक्ल को उनके ‘एक बटे बारह’ (लघुकथा संग्रह) के लिए।
अंग्रेजी- नितिन कुशलप्पा एमपी को उनके ‘दक्षिण, साउथ इंडियन मिथ्स एंड फैब्लस रीटोल्ड’ (कहानी-संग्रह) के लिए
संस्कृत- प्रीति पुजारा को ‘बालविश्वम्’ (कविता-संग्रह) के लिए
उर्दू- गज़नफ़र इकबाल को उनके ‘कौमी सितारे’ (लेख संग्रह) के लिए।
मैथिली- मुन्नी कामत को "चुक्का" (बाल कहानियों का संग्रह) के लिये।
असमिया- सुरेंद्र मोहन दास को “सीमैनाहंतर पद्य" (कविता) के लिए।
डोगरी- पी.एल.परिहार 'शौक़' को "नन्हीं टोर" (कविता) के लिए।
कश्मीरी- इज़हार मुबाशिर को "शुर्य त् चुर्यगिश्य" (कहानी) के लिए।
कोंकणी- नयना आडारकार को "बेलाबायचो शंकर आनी हेर काणयो" (कहानी)।
नेपाली- साङ्मु लेप्चा को शान्ति वन (उपन्यास)
राजस्थानी- भोगीलाल पाटीदार को "पंखेरुवं नी पीड़ा" (नाटक) के लिए।
संताली - हरलाल मुर्मु को "सोना मिरू-अग संदेश" (कविता)।
तमिल - विष्णुपुरम सरवणन को "ओत्तराई सिरगू ओविया" (उपन्यास)।
तेलुगु- गंगिसेट्टी शिवकुमार को "काबुरला देवता" (कहानी)।
साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार, साहित्य अकादमी द्वारा 35 वर्ष से कम आयु के युवा लेखकों को 24 भारतीय भाषाओं में से किसी एक में उत्कृष्ट साहित्यिक कार्य के लिए दिया जाने वाला यह एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है।
इस पुरस्कार के तहत 50 हजार रुपए नकद दिया जाता है। इसके साथ ही एक उत्कीर्ण ताम्र पट्टिका दी जाती है।
•विश्व एयरलाइन पुरस्कार, 2025- 17 जून, 2025 को बाज़ार अनुसंधान संस्थान स्काईट्रैक्स द्वारा 'वर्ल्ड एयरलाइन अवार्ड्स 2025' पेरिस एयर शो में जारी की गई।
1989 में स्थापित स्काईट्रैक्स एक अमेरिकी परामर्श कंपनी है जो दुनिया भर में एयरलाइनों और हवाई अड्डों की गुणवत्ता का विश्लेषण और तुलना करती है।
'स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरलाइन अवार्ड्स' को एयरलाइन इंडस्ट्री का ऑस्कर कहा जाता है।
2025 में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइनों की सूची में कतर एयरवेज़ शीर्ष पर है।
कतर एयरवेज़ को इस साल नौवीं बार दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन का ख़िताब मिला।
सिंगापुर एयरलाइंस (सिंगापुर) दूसरे, कैथे पैसिफिक (हॉन्ग कॉन्ग) तीसरे, अमीरात एयरलाइंस (दुबई) चौथे और एएनए ऑल निप्पॉन एयरवेज (जापान) पांचवे स्थान पर रहा।
कतर एयरवेज ने अन्य श्रेणियों में भी पुरस्कार जीते, जैसे कि मध्य पूर्व में सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन, विश्व का सर्वश्रेष्ठ बिजनेस क्लास और विश्व का सर्वश्रेष्ठ इनफ्लाइट मनोरंजन।
भारत की एयर इंडिया इस रिपोर्ट में 84वें पायदान पर है। साल 2024 में यह 90वें पायदान पर खड़ी थी। भारत की इंडिगो एयरलाइंस इसमें 39वें पायदान पर बनी हुई है. पिछले साल इंडिगो 42वें पायदान पर बनी हुई थी।
इंडिगो को भारत/दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन और सर्वश्रेष्ठ कम लागत वाली एयरलाइन का पुरस्कार मिला।
स्टार एलायंस को लगातार चौथे वर्ष विश्व का सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन एलायंस चुना गया।
बैंकॉक एयरवेज को लगातार नौवें वर्ष विश्व की सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय एयरलाइन का खिताब मिला।
एयर कनाडा को उत्तरी अमेरिका में सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन का पुरस्कार मिला।
एयर फ़्रांस ने पश्चिमी यूरोप की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन का पुरस्कार जीता।
टर्किश एयरलाइंस ने यूरोप की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन का खिताब जीता।
इथियोपियन एयरलाइंस ने लगातार सातवें वर्ष अफ्रीका में सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन का पुरस्कार जीता।
क्वांटास एयरवेज़ को ऑस्ट्रेलिया/प्रशांत क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन का पुरस्कार दिया गया।
•फ़ूड प्लैनेट पुरस्कार, 2025- 13 जून, 2025 को फ़ूड प्लैनेट पुरस्कार, 2025 स्वीडिश स्टार्टअप नाइट्रोकैप्ट को दिया गया है।
यह पुरस्कार, खाद्य प्रणालियों पर केंद्रित दुनिया का सबसे बड़ा पर्यावरण पुरस्कार है।
यह नाइट्रोकैप्ट को उनकी हरित उर्वरक प्रौद्योगिकी के लिए दिया गया है।
इसके के तहत 2 मिलियन डॉलर की राशि प्रदान की जाती है
•प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस पुरस्कार, 2025- पूर्व टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को वर्ष 2025 के लिए खेलों के लिए प्रिंसेस ऑफ़ ऑस्टुरियस का पुरस्कार दिया गया है।
सेरेना विलियम्स को यह पुरस्कार उनके शानदार टेनिस करियर और लैंगिक समानता के लिए उनकी वकालत के लिए दिया गया है।
43 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी ने 23 ग्रैंड स्लैम सहित 73 करियर एकल खिताब जीते हैं।
यह पुरस्कार स्पेन के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है और खेल, कला, साहित्य आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्रदर्शित करने वाले सदस्यों को दिया जाता है।
स्पेन की राजकुमारी लियोनोर की अध्यक्षता में यह पुरस्कार समारोह हर पतझड़ में उत्तरी शहर ओविदो में आयोजित होता है।
•मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर, 2024- वर्ष 2024 का "मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर" पुरस्कार स्क्वाड्रन लीडर शेरोन म्विनसोटे सिमे को दिया गया है, जो घाना की एक शांति सैनिक हैं और संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सुरक्षा बल (UNISFA) में तैनात हैं।
उन्हें यह पुरस्कार लैंगिक समानता को आगे बढ़ाने और महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाने में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए मिला है।
यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना के तत्वावधान में दिया जाता है और इसका उद्देश्य उन सैन्य कर्मियों को सम्मानित करना है जिन्होंने शांति अभियानों में लैंगिक दृष्टिकोण को एकीकृत करने में उत्कृष्ट योगदान दिया है।
•78वां कांस फिल्म महोत्सव‚ 2025- 78वां कांस फिल्म महोत्सव, 2025 दक्षिणी फ्रांस के कान में आयोजित किया गया था।
फ्रांसीसी अभिनेत्री जूलियट बिनोचे ने मुख्य प्रतियोगिता के लिए जूरी अध्यक्ष के रूप में काम किया।
ईरानी फ़िल्म निर्माता जाफ़र पनाही ने अपनी राजनीतिक ड्रामा फ़िल्म "इट वाज़ जस्ट एन एक्सीडेंट" के लिए पाल्मे डी'ओर पुरस्कार जीता।
कान्स का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान, ग्रैंड प्रिक्स, जोआचिम ट्रायर को उनकी उदास पारिवारिक ड्रामा फ़िल्म "सेंटिमेंटल वैल्यू" के लिए दिया गया।
जूरी पुरस्कार ओलिवर लैक्स को "सिराट" और माशा शिलिंस्की को "साउंड ऑफ़ फ़ॉलिंग" के लिए साझा रूप से दिया गया।
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार ब्राज़ीलियाई निर्देशक क्लेबर मेंडोंका फिल्हो को "द सीक्रेट एजेंट" नामक एक तनावपूर्ण राजनीतिक थ्रिलर के लिए मिला।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार वैगनर मौरा को फिल्म "द सीक्रेट एजेंट" में उनके अभिनय के लिए मिला।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला नादिया मेलिटि को द लिटिल सिस्टर में उनकी मार्मिक भूमिका के लिए मिला।
सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार फिल्म निर्माता जीन-पियरे और ल्यूक डार्डेन को उनके सामाजिक-यथार्थवादी नाटक "यंग मदर्स" के लिए दिया गया।
चीनी फिल्म निर्माता बी गान को उनकी फिल्म 'रिसरेक्शन' के लिए विशेष जूरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
•राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार‚ 2024- सीएसआईआर-राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान के मुख्य वैज्ञानिक एम. राम मोहन को खान मंत्रालय द्वारा भू-रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार, 2024 के लिए चुना गया है।
डॉ. मोहन के शोध ने भूविज्ञान को, विशेष रूप से आर्कियन क्रस्टल विकास प्रक्रियाओं, स्वर्ण धातु विज्ञान और भारतीय शील्ड के विकास को समझने में उल्लेखनीय रूप से उन्नत किया है।
•पंडित दीनदयाल उपाध्याय टेलीकॉम एक्सीलेंस अवार्ड 2024- भारत के दूरसंचार क्षेत्र में उभरती हुई शक्ति, निरल नेटवर्क्स को प्रतिष्ठित पंडित दीन दयाल उपाध्याय दूरसंचार उत्कृष्टता पुरस्कार, 2024 से सम्मानित किया गया है।
यह पुरस्कार माननीय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, संचार मंत्री, भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में प्रदान किया गया ।
यह पुरस्कार समारोह आईएमसी 2025 की थीम "इनोवेट टू ट्रांसफॉर्म " के अनावरण के साथ हुआ।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय दूरसंचार उत्कृष्टता पुरस्कार उन संगठनों को दिया जाता है जिन्होंने दूरसंचार क्षेत्र में असाधारण नवाचार और उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है
•अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार, 2025- कर्नाटक की लेखिका, कार्यकर्ता और वकील बानू मुश्ताक के लघु कहानी संग्रह 'हार्ट लैंप' को अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है। इस कृति का कन्नड़ से अंग्रेजी में अनुवाद दीपा भस्थी ने किया है।
यह पहली बार है जब किसी कन्नड़ कृति को यह पुरस्कार मिला है।
वर्ष 1990 से 2023 के बीच मुश्ताक़ की लिखी 12 लघु कथाओं वाली किताब ‘हार्ट’ लैंप में, दक्षिण भारत में मुस्लिम महिलाओं की मुश्किलों का बहुत मार्मिक चित्रण किया गया है।
•रक्षा अलंकरण पुरस्कार, 2025- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 22 मई, 2025 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह 2025 के प्रथम चरण के दौरान सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के कार्मिकों को चार मरणोपरांत सहित छह कीर्ति चक्र और सात मरणोपरांत सहित 33 शौर्य चक्र प्रदान किए।
ये वीरता पुरस्कार, कर्तव्य पथ पर अदम्य साहस, अद्वितीय वीरता और व्यक्तिगत सुरक्षा की पूर्ण उपेक्षा के लिए कार्मिकों को प्रदान किए गए।
•ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर पुरस्कार- ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सदगुरु को कनाडा इंडिया फाउंडेशन (सीआईएफ) ने ‘ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर 2025’ पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार समारोह टोरंटो में संपन्न हुआ।
यह पुरस्कार उन्हें 'कॉन्शियस प्लेनेट मूवमेंट' के जरिए मानव चेतना को बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के उनके योगदान के लिए दिया गया।
सदगुरु को 50,000 कनाडाई डॉलर का पुरस्कार भी दिया गया, जिसे उन्होंने ‘कावेरी कॉलिंग’ अभियान को समर्पित कर दिया। यह पहल कावेरी नदी को पुनर्जीवित करने और 8.4 करोड़ लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए है, जिसमें किसानों को 2.42 अरब पेड़ लगाने में मदद की जाती है।
“ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर" पुरस्कार कनाडा इंडिया फाउंडेशन (सीआईएफ) द्वारा भारतीय मूल के उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है।
योजना/परियोजना
•संशोधित ब्याज छूट योजना (एमआईएसएस)- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए संशोधित ब्याज छूट योजना (एमआईएसएस) के अंतर्गत ब्याज छूट (आईएस) घटक को जारी रखने और आवश्यक निधि व्यवस्था को मंजूरी दी है।
संशोधित ब्याज छूट योजना (एमआईएसएस) केंद्रीय क्षेत्र की एक योजना है, जिसका उद्देश्य किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से किसानों को सस्ती ब्याज दर पर अल्पकालिक ऋण की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
•पंडित दीनदयाल उपाध्याय भू-जल संवर्धन मिशन (शहरी)- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय भू-जल संवर्धन मिशन (शहरी) का शुभारंभ किया।
इस मिशन का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में भू-जल स्तर को पुनर्स्थापित करना और जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ाना है।
•लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर प्रशिक्षण कार्यकम योजना- मध्य प्रदेश मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर प्रशिक्षण कार्यकम योजना की सैद्धांतिक स्वीकृति दी।
इसमें युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रम संचालित किए जायेगे।
योजना में जरूरतमंद व्यक्ति बैंक ब्याज में एक हजार रुपए प्रतिवर्ष छूट के साथ पूरे जीवनकाल के लिए अधिकतम 10 हजार रूपये प्रति व्यक्ति ऋण के ब्याज पर छूट प्राप्त कर सकेगा।
प्रतिवर्ष योजना पर लगभग 100 करोड़ रूपए का व्यय किया जायेगा।
•उत्तराखंड में “ई-रूपी” प्रणाली और चार नई कृषि नीतियों का शुभारंभ- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आधुनिक तकनीक पर आधारित “ई-रूपी” प्रणाली का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने राज्य की कृषि व्यवस्था को नई दिशा देने के लिए चार महत्वाकांक्षी कृषि नीतियों (कीवी नीति, ड्रैगन फ्रूट, सेब तुड़ाई उपरांत तुड़ाई योजना और मिलेट मिशन) का भी शुभारंभ किया।
ई-रूपी” प्रणाली के तहत पायलट परियोजना में किसानों को दी जाने वाली अनुदान राशि ई-वाउचर (SMS या QR कोड) के रूप में सीधे उनके मोबाइल फोन पर भेजी जाएगी।
किसान इन वाउचरों का उपयोग खाद, बीज और कीटनाशकों की खरीद के लिए अधिकृत विक्रेताओं से कर सकेंगे।
उत्तराखंड सरकार द्वारा सेब उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2030-31 तक 5,000 हैक्टेयर में अति सघन बागवानी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मिलेट नीति के अंतर्गत वर्ष 2030-31 तक 70,000 हैक्टेयर क्षेत्र आच्छादित करने के लिए लगभग 134.8 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
ड्रैगन फ्रूट नीति की कुल लागत 15 करोड़ रुपये है।
228 एकड़ भूमि पर 350 मीट्रिक टन ड्रैगन फ्रूट उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।
कीवी नीति की कुल लागत 894 करोड़ रुपये है।
6 वर्षों में 3500 हेक्टेयर भूमि पर कीवी उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। लगभग 14 हजार मीट्रिक टन वार्षिक कीवी उत्पादन का लक्ष्य है।
•पूर्वोत्तर के युवाओं के लिए पायलट अप्रेंटिसशिप योजना- कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में युवाओं के बीच प्रशिक्षुता प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक रणनीतिक पायलट योजना शुरू की।
इस योजना का शुभारंभ आइजोल में कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जयंत चौधरी और मिज़ोरम के मुख्यमंत्री श्री लालदुहोमा ने संयुक्त रूप से किया।
इस पहल का उद्देश्य पूरे क्षेत्र के युवाओं को संरचित, सशुल्क और उच्च-गुणवत्ता वाले प्रशिक्षुता के अवसर प्रदान करना है।
एक प्रमुख वित्तीय सहायता उपाय के रूप में, इस क्षेत्र के 26,000 से अधिक युवाओं को इस पायलट पहल के तहत एक वर्ष के लिए अतिरिक्त ₹1,500 प्रति माह मिलेंगे, राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन योजना (एनएपीएस) के तहत प्रदान किए जाने वाले नियमित वजीफे के अतिरिक्त।
यह सहायता पूर्वोत्तर क्षेत्र के उन प्रशिक्षुओं के लिए है जो पूर्वोत्तर के भीतर और बाहर दोनों जगह प्रशिक्षण ले रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि गतिशीलता अवसरों तक पहुँचने में बाधा न बने।
इस पायलट पहल के लिए कुल ₹43.94 करोड़ निर्धारित किए गए हैं।
•प्रधानमंत्री द्वारा भुज में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के भुज में 53,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री ने खावड़ा रिन्युएबल एनर्जी पार्क में उत्पन्न नवीकरणीय ऊर्जा के संचरण हेतु ट्रांसमिशन परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
खावड़ा पार्क एशिया के सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा पार्कों में से एक है।
उन्होंने कांडला पोर्ट की आधारभूत सुविधाओं के उन्नयन के लिए कई परियोजनाओं की शुरुआत की।
गुजरात सरकार की कई सड़क निर्माण, जल आपूर्ति और सौर ऊर्जा परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया
•प्रधानमंत्री द्वारा दाहोद में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के दाहोद में 24,000 करोड़ रुपये (2.82 अरब अमेरिकी डॉलर) से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया।
प्रधानमंत्री ने वेरावल और अहमदाबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड और दाहोद स्टेशनों के बीच एक्सप्रेस ट्रेन परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने दाहोद में भारतीय रेलवे के लोकोमोटिव निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया। यह संयंत्र घरेलू और निर्यात के लिए 9000 एचपी के इलेक्ट्रिक इंजन का उत्पादन करेगा।
•दुधारू पशु प्रदाय योजना- छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोण्डागांव जिले के भोंगापाल से डेयरी समग्र विकास योजना अंतर्गत दुधारू पशु प्रदाय योजना का शुभारंभ किया।
इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत 6 जिलों क्रमशः जशपुर, बलरामपुर, कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद और सारंगढ़ बिलाईगढ़ के 325 अनुसूचित जनजाति परिवारों के महिला हितग्राहियों को कुल 650 दुधारू पशु प्रदान किए जाएंगे।
•भूखी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए परियोजना- दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण (डीपीए) ने केआरआईडीए और ग्लोबल कच्छ के साथ मिलकर गुजरात के कच्छ में भूखी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए एक परियोजना शुरू की है।
इस पहल का उद्देश्य पानी की कमी से निपटना और क्षेत्र में स्थायी परिवर्तन लाना है।
इसमें नदी के किनारों की सफाई और मजबूती, गांव के तालाबों को गहरा करना, पुराने चेक डैम की मरम्मत करना और भूजल स्तर को ठीक करने में मदद करने के लिए नए रिचार्ज बोरवेल बनाना शामिल है।
•युवा रत्न सम्मान योजना- छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल ने युवा रत्न सम्मान योजना शुरू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
इस योजना का उद्देश्य राज्य में युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं और संस्थाओं को प्रोत्साहित करना है।
योजना के तहत हर वर्ष एक युवा और एक संस्था को मुख्य सम्मान प्रदान किया जाएगा।
•छत्तीसगढ़ होमस्टे नीति, 2025-30- छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल की बैठक में “छत्तीसगढ़ होमस्टे नीति 2025-30” को मंजूरी प्रदान की गई।
यह नीति राज्य में ग्रामीण एवं आदिवासी बहुल क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।
इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ के गांवों और विशेषकर बस्तर और सरगुजा के दूर-दराज के इलाकों में पर्यटन को बढ़ावा देना है।
•राजीव गांधी वन संवर्धन योजना- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना का शुभारंभ किया।
इनके अंतर्गत बंजर और क्षीण वन क्षेत्रों में फलदार वृक्ष लगाकर हरित आवरण को बढ़ाना है, जिससे आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे।
इस अवसर पर उन्होंने खासतौर पर नादौन के दो महिला मंडलों अमलैहड़ और भवड़ां को प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
ये समूह दो-दो हेक्टेयर बंजर वन भूमि पर वृक्षारोपण करेंगे और आगामी पाँच वर्षों तक इनका संरक्षण भी करेंगे।
•ग्रीन एडॉप्शन योजना- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में ग्रीन एडॉप्शन योजना का शुभारंभ किया।
इस योजना के प्रारंभिक चरण में, अंबुजा समूह 25 हेक्टेयर भूमि पर वृक्षारोपण कार्य करेगा, जबकि अडानी फाउंडेशन और अल्ट्राटेक 10-10 हेक्टेयर भूमि गोद लेंगे।
इस योजना में निजी उद्यमों, कॉरपोरेट घरानों और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा बंजर वन भूमि को गोद लेकर पौधरोपण किया जाएगा।
•थल्लिकी वंदनम योजना- 12 जून, 2025 को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने थल्लिकी वंदनम योजना की शुरुआत की है।
इस योजना के तहत स्कूल जाने वाले हर बच्चे को सालाना 15,000 रुपये की राशि मिलेगी और यह राशि सीधे माताओं के बैंक खातों में जमा की जाएगी।
कक्षा 1 से 12वीं तक पढ़ने वाले सभी छात्रों को सालाना 15,000 रुपये मिलेंगे।
सरकार इस योजना के तहत 8,745 करोड़ रुपये वितरित करेगी, जिससे 67 लाख माताओं को लाभ मिलेगा।
•नई फास्टैग आधारित वार्षिक पास योजना- 18 जून, 2025 को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने निजी वाहनों के लिए नई फास्टैग आधारित वार्षिक पास योजना की घोषणा की।
यह योजना 15 अगस्त, 2025 से लागू होगी।
वार्षिक टोल पास की कीमत 3000 रुपये होगी।
यह पास एक वर्ष या अधिकतम 200 ट्रिप (जो भी पहले हो) के लिए मान्य होगा।
यदि 200 ट्रिप एक साल खत्म होने के पहले पूरी हो जाती हैं तो नए सिरे से यह प्लान लेना होगा।
फास्टैग वार्षिक पास राजमार्ग ऐप और अन्य वेबसाइटों से रिचार्ज किया जा सकता है।
ऑपरेशन/अभियान
•ऑपरेशन ओलिविया- ऑपरेशन ओलिविया भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) द्वारा ओलिव रिडले कछुओं की सुरक्षा के लिए चलाया जाने वाला एक वार्षिक अभियान है, जो ओडिशा के तट पर, विशेष रूप से गहिरमाथा समुद्र तट पर नवंबर से मई तक प्रतिवर्ष संचालित किया जाता है, जहां हर साल आठ लाख से अधिक कछुए आते हैं।
यह अभियान कछुओं के प्रजनन और घोंसले के मौसम के दौरान, अवैध मछली पकड़ने और आवास विनाश जैसे खतरों को रोकने के लिए चलाया जाता है।
ओडिशा में रुशिकुल्या नदी के मुहाने पर बसे 6.98 लाख से अधिक ओलिव रिडले कछुओं को 'ऑपरेशन ओलिविया' के तहत संरक्षित किया गया है।
•यशोदा एआई अभियान- राष्ट्रीय महिला आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी की मां के नाम पर बने 'यशोदा एआई: योर एआई सखी' का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली में किया। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने इसका शुभारंभ किया।
यशोदा एआई, जिसका संक्षिप्त नाम "आपकी एआई सखी फॉर शेपिंग होराइज़न विद डिजिटल अवेयरनेस" है, राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा फ्यूचर शिफ्ट लैब्स (एफएसएल) के सहयोग से चलाया जा रहा एक राष्ट्रव्यापी अभियान है।
यह अभियान महिलाओं, खासकर छात्राओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और साइबर सुरक्षा में कौशल प्रदान करके सशक्त बनाने की एक अग्रणी पहल है। यह सब स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाता है।
इसमें महिलाओं को एआई की जानकारी देने के साथ ही साइबर अपराध को लेकर भी जागरूक किया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य अपने पहले चरण में दो लाख से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित करना है, जिसका दीर्घकालिक लक्ष्य पूरे भारत में 1 करोड़ महिलाओं को एआई साक्षर बनाना है।
वर्ष 2027 तक चलने वाले कार्यक्रम में छात्राओं, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं, आशा कार्यकर्ताओं, शिक्षिकाओं, पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
•"एक पेड़ माँ के नाम 2.0" वृक्षारोपण अभियान- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 5 जून, 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में गोल मार्केट स्थित पीएम श्री केवी स्कूल में एक पौधा लगाकर "एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान की शुरुआत की।
इसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और 2070 तक नेट जीरो लक्ष्य प्राप्त करना है।
स्कूलों को 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है।
उन्होंने इस दौरान एक पेड़ मां के नाम 2.0 माइक्रोसाइट, विशेष माड्यूल और ईको क्लब फार मिशन लाइफ वेब पोर्टल लांच किया, जो देशभर के 14.7 लाख स्कूलों में ईको क्लब गतिविधियों को ट्रैक करेगा। यह पोर्टल बहुभाषी है।
•विकसित कृषि संकल्प अभियान का समापन- 12 जून, 2025 को 15 दिवसीय "विकसित कृषि संकल्प अभियान" का समापन गुजरात के बारडोली में हुआ।
इस अभियान की शुरुआत कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 29 मई को ओडिशा के पुरी जिले के सखीगोपाल से की थी।
श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'लैब टू लैंड' विजन को आगे बढ़ाने के लिए 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' शुरू किया गया।
इस अभियान के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न राज्यों का दौरा किया और किसान चौपालों, सम्मेलनों और पदयात्राओं के माध्यम से किसानों से संवाद किया।
इस अभियान के तहत श्री शिवराज सिंह चौहान ने ओडिशा, जम्मू, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, दिल्ली और गुजरात का दौरा किया।
इस अभियान के अंतर्गत लगभग 1 करोड़ 12 लाख किसानों से संवाद किया गया है और 1 लाख से अधिक गाँवों तक पहुँच सुनिश्चित की गई है। 55 हज़ार से अधिक स्थानों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ऐसे किसानों से भी मुलाकात हुई जिन्होंने नए नवाचारों और योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आमदनी में 10 गुना तक का इजाफा किया है।
इस अभियान के तहत 16 हजार वैज्ञानिकों की 2,170 टीमें बनाई गईं। वैज्ञानिकों की टीमों ने गाँव-गाँव जाकर किसानों से सीधा संवाद किया और उन्हें शोध की सही जानकारी प्रदान की। क्षेत्र की जलवायु परिस्थितियों और खेत की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किसानों को जानकारी दी गई। संतुलित उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग की जानकारी दी गई।
भारत भर में कृषि विकास को बढ़ावा देने और किसानों को सशक्त बनाने के एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहयोग से 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' शुरू किया है।
इस अभियान का उद्देश्य उन्नत खरीफ फसल प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देना, सरकारी योजनाओं की जानकारी का प्रसार करना और किसानों से बहुमूल्य प्रतिक्रिया प्राप्त करना है।
यह पहल वैज्ञानिक नवाचार और जमीनी स्तर पर भागीदारी से कृषि को बदलने और देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक ठोस कदम है।
उल्लेखनीय है की भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का योगदान 18 प्रतिशत है। आज भी आधी आबादी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर है।
•सार्थक एवं रक्षक अभियान- 17 जून, 2025 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के 15वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर सार्थक एवं रक्षक अभियान का शुभारंभ किया।
इसका उद्देश्य बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता लाना है।
•अभ्यास शक्ति‚ 2025- भारत और फ्रांस के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास, शक्ति 2025 का आठवाँ संस्करण, 18 जून से 1 जुलाई तक फ्रांस के ला कैवेलरी में आयोजित किया जा रहा है।
इसका उद्देश्य बहु-डोमेन ऑपरेशन करने के लिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।
अभ्यास शक्ति भारतीय और फ्रांसीसी सेनाओं के बीच द्विवार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है।
भारतीय सेना की टुकड़ी में 90 कार्मिक शामिल हैं, जिसका प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से जम्मू और कश्मीर राइफल्स की एक बटालियन के साथ-साथ अन्य शाखाओं और सेवाओं के कार्मिक भी कर रहे हैं।
•ऑपरेशन सिंधु- भारत सरकार ने 18 जून, 2025 को ईरान और इज़राइल के संघर्ष वाले क्षेत्रों से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु की शुरुआत की।
इसके तहत भारतीय छात्रों को आर्मेनिया के रास्ते सुरक्षित निकाला गया और विशेष विमान से दिल्ली लाया गया।
सम्मेलन/समारोह
•राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा महोत्सव, 2025- राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा महोत्सव, 2025 का आयोजन देहरादून स्थित सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान में किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य भारत में बौद्धिक संपदा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।
यह कार्यक्रम ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ पहल का एक हिस्सा है और इसे पहली बार जुलाई 2023 में शुरू किया गया था।
•राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट, 2025- भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा फिक्की के सहयोग से 23 और 24 मई 2025 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में 'राइजिंग नॉर्थ ईस्ट' निवेशक शिखर सम्मेलन, 2025 के पहले संस्करण का आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया।
इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य व्यापारिक समुदाय, वित्तीय संस्थानों और संबंधित सरकारी हितधारकों के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारियों को बढ़ावा देने हेतु गहन संवाद हेतु एक मंच प्रदान करना है।
‘राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025’ में 4.3 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं और 8 समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुए हैं।
इसके प्रमुख क्षेत्रों में शामिल हैं: पर्यटन और आतिथ्य, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण और संबद्ध क्षेत्र, वस्त्र, हथकरघा और हस्तशिल्प, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और कौशल विकास, सूचना प्रौद्योगिकी और आईटी-सक्षम सेवाएँ (आईटीईएस), मनोरंजन और खेल, बुनियादी ढाँचा और रसद, और ऊर्जा।
•सीएसआईआर स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव, 2025- सीएसआईआर स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव, 2025 मुंबई में आयोजित किया गया।
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसमें भाग लिया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य सहयोग को प्रोत्साहन देना और सीएसआईआर प्रौद्योगिकियों के व्यावसायीकरण को तेज़ करना है।
•राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की छठी बैठक, 2025- राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (एनटीडब्ल्यूबी) की छठी बैठक, 2025 वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में आयोजित हुई।
इस बैठक का मुख्य फोकस ‘वोकल फॉर लोकल’ पहल पर था, जिसका उद्देश्य स्वदेशी उद्योगों और स्थानीय रूप से निर्मित वस्तुओं को बढ़ावा देना है।
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुनील जे. सिंघी ने बैठक की अध्यक्षता की।
•तीसरा संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन, 2025- फ्रांस और कोस्टा रिका की सरकारों द्वारा आयोजित तीसरा संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन (यूएनओसी3) 9 से 13 जून, 2025 तक फ्रांस के नीस में हुआ।
सम्मेलन का व्यापक विषय "महासागर के संरक्षण और सतत उपयोग के लिए कार्रवाई में तेजी लाना और सभी हितधारकों को संगठित करना" है।
सम्मेलन से पहले तीन विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गये : वन ओशन साइंस कांग्रेस (4-6 जून, 2025, नीस में), ब्लू इकोनॉमी एंड फाइनेंस फोरम (7-8 जून, 2025, मोनाको में) और ओशन राइज एंड कोस्टल रेजिलिएंस कोएलिशन (7 जून, 2025, नीस में)।
सम्मेलन का उद्देश्य सतत विकास के लिए महासागरों, समुद्रों और समुद्री संसाधनों के संरक्षण और सतत उपयोग के लिए आगे और तत्काल कार्रवाई का समर्थन करना और एसडीजी 14 के कार्यान्वयन का समर्थन करने के लिए और तरीकों और साधनों की पहचान करना है।
•78वीं विश्व स्वास्थ्य सभा, 2025- 78वीं विश्व स्वास्थ्य सभा, 2025 जिनेवा (स्विटज़रलैंड) में आयोजित किया गया।
इस वर्ष का थीम था “स्वास्थ्य के लिए एक विश्व” ।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व किया।
•विमान वाहक पोत प्रौद्योगिकी सहयोग पर भारत-अमरीका संयुक्त कार्य समूह की 8वीं बैठक- भारत-अमरीका रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल के अंतर्गत गठित विमान वाहक पोत प्रौद्योगिकी सहयोग पर भारत-अमरीका संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजीएसीटीसी) की 8वीं बैठक मई, 2025 में भारत में आयोजित की गई।
अमरीका के विमान वाहक पोत कार्यक्रम कार्यकारी अधिकारी रियर एडमिरल केसी मोटन के नेतृत्व में छह सदस्यीय अमरीकी प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली और गोवा में विभिन्न रक्षा प्रतिष्ठानों का दौरा किया।
संयुक्त कार्य समूह बैठक का उद्घाटन सत्र नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इसकी सह-अध्यक्षता रियर एडमिरल विशाल बिश्नोई, सहायक नियंत्रक, विमान वाहक परियोजनाएं (एसीसीपी) ने की।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विमान वाहक पोत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करना था।
•भारत-ब्रिटेन वाणिज्यिक विवादों में मध्यस्थता पर तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025- भारतीय मध्यस्थता परिषद (आईसीए) द्वारा 5 जून, 2025 को भारत-ब्रिटेन वाणिज्यिक विवादों में मध्यस्थता पर तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025 लंदन के प्रतिष्ठित चर्च हाउस वेस्टमिंस्टर में आयोजित किया गया।
इसका विषय था "भारत-ब्रिटेन वाणिज्यिक विवादों में मध्यस्थता: भारत-ब्रिटेन मध्यस्थता प्रथाओं में समन्वय"।
इस सम्मेलन का उद्घाटन भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई द्वारा किया गया।
भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और ब्रिटेन के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश माननीय लॉर्ड ब्रिग्स द्वारा विशेष संबोधन दिया गया।
संगोष्ठी में “भारत-यूके वाणिज्यिक संघर्षों में हाइब्रिड विवाद समाधान मॉडल” और “व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिए भारत-यूके में विवाद समाधान तंत्र को जोड़ना” पर समर्पित पैनल चर्चाओं के साथ “भारत यूके मध्यस्थता प्रथाओं में तालमेल” पर जोर दिया गया।
•9वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस, 2025- केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में घोषणा की कि 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस' का 2025 संस्करण, 8 से 11 अक्टूबर तक नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।
इसमें प्रौद्योगिकी और विकास में नवाचार-आधारित परिवर्तन पर जोर दिया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 9वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस, 2025 के लिए "इनोवेट टू ट्रांसफॉर्म" थीम की घोषणा की।
यह दूरसंचार विभाग (DoT) और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) द्वारा आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम है।
इस कार्यक्रम में दूरसंचार ऑपरेटर, उपकरण निर्माता और सरकारी संस्थाएँ अपनी दूरसंचार प्रगति का प्रदर्शन करेंगी।
•पढ़ाई (PadhAI): शिक्षा में एआई पर सम्मेलन- 27-28 मई, 2025 को 'पढ़ाई: शिक्षा में एआई पर सम्मेलन' नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
इसे नीति अनुसंधान एवं शासन केंद्र (सीपीआरजी) द्वारा आयोजित किया गया था।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस कार्यक्रम में समापन सत्र में समापन भाषण दिया।
•ग्लेशियरों को बचाने के लिए उच्च स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025- ग्लेशियरों को बचाने के लिए उच्च स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025 दुशांबे (ताजिकिस्तान) में आयोजित किया गया
इस कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व किया
गौरतलब है की वर्ष 2025 को ग्लेशियरों के संरक्षण का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष तथा क्रायोस्फेरिक विज्ञान के लिए कार्रवाई का दशक (2025-2034) घोषित किया गया है।
•11वीं ब्रिक्स संचार मंत्रियों की बैठक, 2025- 2 जून, 2025 को 11वीं ब्रिक्स संचार मंत्रियों की बैठक, 2025 ब्रासीलिया (ब्राजील) में आयोजित हुई।
इसका विषय था- सार्वभौमिक और सार्थक संपर्क, अंतरिक्ष स्थिरता, पर्यावरणीय स्थिरता और डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र के साथ संरेखित किया।
इसमें भारत सरकार का प्रतिनिधित्व संचार और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर ने किया।
भारत ने बैठक के दौरान समावेशी, सतत और भविष्य-तैयार डिजिटल विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
•भारत-यूके के बीच 17वां विदेश कार्यालय परामर्श और प्रथम रणनीतिक निर्यात एवं प्रौद्योगिकी सहयोग- भारत और यूनाइटेड किंगडम ने 3 जून, 2025 को नई दिल्ली में विदेश कार्यालय परामर्श (FOC) के 17वें दौर का आयोजन किया।
इस बैठक में पहली रणनीतिक निर्यात और प्रौद्योगिकी सहयोग वार्ता (SETCD) का भी शुभारंभ हुआ, जिसका उद्देश्य उच्च-प्रौद्योगिकी और रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करना है।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने किया, जबकि ब्रिटिश पक्ष का प्रतिनिधित्व विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय (एफसीडीओ) में स्थायी अवर सचिव सर ओलिवर रॉबिंस ने किया।
गत वर्ष 2024 में विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक लंदन में आयोजित की गई थी।
अगले वर्ष 2026 में विदेश कार्यालय परामर्श (FOC) बैठक लंदन में आयोजित की जाएगी।
•आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए वैश्विक मंच का आठवां सत्र, 2025- 2- 6 जून, 2025 तक आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए वैश्विक मंच का आठवां सत्र, 2025 जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड) में आयोजित हुआ।
इसे संयुक्त राष्ट्र आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यालय (यूएनडीआरआर) द्वारा आयोजित किया गया था।
इस कार्यक्रम की सह-अध्यक्षता स्विट्जरलैंड सरकार और यूएनडीआरआर द्वारा की गयी।
इस कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी. के. मिश्रा ने किया।
•राष्ट्रीय कृषि-नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन,2025- 4 जून, 2025 को राष्ट्रीय कृषि-नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन, 2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
इसे नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एनएसईएफआई) द्वारा आयोजित किया गया था।
कृषि क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश को लेकर देश के नीति-निर्माताओं, विशेषज्ञों और किसानों के बीच संवाद व सहयोग के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया गया था।
•नीति निर्माण के लिए वैकल्पिक डेटा स्रोतों और अग्रणी प्रौद्योगिकियों के उपयोग पर राष्ट्रीय कार्यशाला- नीति निर्माण के लिए वैकल्पिक डेटा स्रोतों और अग्रणी प्रौद्योगिकियों के उपयोग पर राष्ट्रीय कार्यशाला-2025, नई दिल्ली के भारत मंडपम में 5-6 जून, 2025 को आयोजित की गई थी।
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में नीति आयोग और विश्व बैंक ने ज्ञान साझेदार के रूप में सहयोग किया।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नीति निर्माण में पारंपरिक डेटा स्रोतों के पूरक के रूप में वैकल्पिक डेटा स्रोतों और अग्रणी प्रौद्योगिकियों के उपयोग को बढ़ावा देना था, जिससे साक्ष्य-आधारित नीतिगत निर्णयों को समयबद्ध तरीके से लिया जा सके।
•एग्री स्टैक पर राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने 13 जून, 2025 को सुषमा स्वराज भवन, नई दिल्ली में एग्री स्टैक पर राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025 का आयोजन किया।
इस सम्मेलन का विषय था- "एग्री स्टैक: डेटा को डिलीवरी में बदलना"।
यह सम्मेलन केंद्र और राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों तथा प्रमुख हितधारकों के लिए डिजिटल कृषि मिशन के अंतर्गत एग्री स्टैक के कार्यान्वयन की प्रगति, चुनौतियों और भविष्य की रूपरेखा पर विचार-विमर्श हेतु एक रणनीतिक मंच के रूप में कार्य किया।
•योग कनेक्ट 2025: 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग'- भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद (CCRYN) ने 15 जून 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में वैश्विक कार्यक्रम “योग कनेक्ट” का आयोजन किया।
यह शिखर सम्मेलन 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के एक प्रमुख आयोजन के रूप में आयोजित किया गया।
इसका विषय था: “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
•वर्ल्ड एक्सपो, 2025 ओसाका- 13 अप्रैल से 13 अक्टूबर, 2025 तक 6 महीने के लिए वर्ल्ड एक्सपो, 2025 ओसाका का आयोजन जापान में ओसाका के तट पर स्थित एक कृत्रिम द्वीप, युमेशिमा में किया जा रहा है।
इसका मुख्य विषय है- ‘हमारे जीवन के लिए भविष्य के समाज का डिजाइन’।
इस एक्सपो में 160 से अधिक देशों और 9 अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने भाग लिया।
इस एक्सपो में भारत मंडप ने शीर्ष पांच सबसे प्रशंसित मंडपों में स्थान बनाया है।
संस्कृति मंत्रालय को पहली बार मंडप में सहयोग की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि पहले इसका प्रबंधन वाणिज्य मंत्रालय करता था।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) को इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी और क्रियान्वयन में सहयोग के लिए नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है।
•अंतरराष्ट्रीय आपदा रोधी अवसंरचना सम्मेलन, 2025- 6 एवं 7 जून, 2025 को फ्रांस के नीस शहर में आपदा रोधी अवसंरचना पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 2025 आयोजित किया गया।
यह सम्मेलन यूरोप में पहली बार आयोजित किया गया।
इस सम्मेलन का विषय है ‘तटीय क्षेत्रों के लिए सुदृढ़ भविष्य को आकार देना'।
इस सम्मेलन के दौरान आपदाओं के प्रति प्रतिरोधी अवसंरचना के महत्व को रेखांकित किया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस सम्मेलन को संबोधित किया।
संधि/समझौता
•जमीन आधारित अंतरिक्ष स्थिति जागरूकता को मजबूत करने के लिए समझौता- विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के अंतर्गत स्वायत्त संस्थान आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एआरआईईएस), नैनीताल और डीआरडीओ की एक प्रमुख प्रयोगशाला, उपकरण अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (आईआरडीई), देहरादून के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
यह समझौता उत्तराखंड के दो प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों के बीच एक रणनीतिक साझेदारी का प्रतिनिधित्व करता है, जिसका लक्ष्य अंतरिक्ष निगरानी प्रणालियों और भू-आधारित खगोल विज्ञान के क्षेत्र में उद्देश्यों को आगे बढ़ाना है।
इस सहयोग का उद्देश्य आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एआरआईईएस) की उन्नत खगोलीय सुविधाओं और अवलोकन विज्ञान में वैज्ञानिक विशेषज्ञता का लाभ उठाकर अत्याधुनिक अंतरिक्ष निगरानी और निगरानी प्रणालियों के विकास में सहयोग करना है।
•संयुक्त राज्य अमेरिका-सऊदी अरब के बीच रक्षा समझौता- संयुक्त राज्य अमेरिका और सऊदी अरब ने लगभग 142 बिलियन डॉलर के एक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए।
इस समझौते के तहत सऊदी अरब को अमेरिकी कंपनियों से उन्नत उपकरण और सेवाएँ खरीदने का अधिकार मिलेगा।
यह हस्ताक्षर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सऊदी अरब यात्रा के दौरान हुए।
यह रक्षा समझौता सऊदी अरब द्वारा अमेरिका में 600 बिलियन डॉलर का व्यापक निवेश करने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
•इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक-आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड के मध्य समझौता- भारत सरकार के उपक्रम इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने अपने ग्राहकों के लिए ऋण तक पहुंच बढ़ाने के लिए आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड (एबीसीएल) के साथ रणनीतिक सहयोग किया है।
साझेदारी के हिस्से के रूप में, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक अपने ग्राहकों को व्यक्तिगत ऋण, व्यवसाय ऋण और संपत्ति के खिलाफ ऋण सहित विभिन्न ऋण उत्पादों के लिए आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड के पास भेजेगा।
इस गठजोड़ का उद्देश्य आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड के ऋण उत्पादों को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के विशाल डाक नेटवर्क और डिजिटल अवसंरचना के साथ एकीकृत करना है, ताकि वंचित वर्गों तक वित्तीय सेवाएं पहुंचाई जा सकें।
•चागोस द्वीप समझौता- 22 मई, 2025 को ब्रिटिश सरकार ने चागोस द्वीप समूह पर संप्रभुता मॉरीशस को हस्तांतरित करने के समझौते को अंतिम रूप दिया।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर ने मॉरीशस के साथ एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
इस समझौते के तहत चागोस द्वीपसमूह की संप्रभुता मॉरीशस को दी जाएगी, लेकिन डिएगो गार्सिया द्वीप पर यूके और अमेरिका का संयुक्त सैन्य अड्डा अगले 99 वर्षों तक लीज पर बना रहेगा।
यूके इस समझौते के तहत मॉरीशस को औसतन 101 मिलियन यूरो प्रति वर्ष का भुगतान करेगा।
समझौता 99 वर्षों के लिए है, जिसे आगे 40 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
डिएगो गार्सिया द्वीप के चारों ओर 24 मील का बफर ज़ोन स्थापित किया जाएगा, जहाँ यूके की सहमति के बिना कोई निर्माण नहीं हो सकेगा।
•उत्तर प्रदेश सरकार-मोनाश यूनिवर्सिटी के बीच समझौता- उत्तर प्रदेश सरकार ने ऑस्ट्रेलिया के मोनाश विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य राज्य की शिक्षा प्रणाली को अंतरराष्ट्रीय मानकों तक उन्नत करना है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में यह समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
इस समझौते का उद्देश्य राज्य भर के बुनियादी, माध्यमिक और उच्च शिक्षा संस्थानों के छात्रों और संकाय सदस्यों को अनुसंधान, नवाचार, प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करना है।
इसका उद्देश्य कौशल विकास और वैश्विक तत्परता पर ध्यान केंद्रित करके राज्य की शिक्षा प्रणाली का आधुनिकीकरण करना है।
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय इस साझेदारी को लागू करने के लिए नोडल संस्थान के रूप में कार्य करेगा।
यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप है।
मोनाश यूनिवर्सिटी, जो विश्व की अग्रणी अनुसंधान आधारित संस्थाओं में से एक है, ने इस साझेदारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के शिक्षकों और छात्रों को वैश्विक स्तर के प्रशिक्षण और शोध के अवसर प्रदान करेगा।
इस समझौते को मूर्त रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली दिल्ली विश्वविद्यालय की पूर्व प्रोफेसर और वर्तमान में मोनाश यूनिवर्सिटी से संबद्ध प्रो. मनीषा ने बताया कि मोनाश में प्रतिवर्ष लगभग 30,000 शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिनमें अफगानिस्तान और म्यांमार जैसे युद्धग्रस्त देशों के शिक्षक भी शामिल हैं।
•भारत-किर्गिज़ द्विपक्षीय निवेश संधि- केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण और किर्गिज गणराज्य के विदेश मंत्री श्री झीनबेक कुलुबाएव मोल्दोकानोविच ने
5 जून, 2025 को नई दिल्ली में भारत और किर्गिज सरकार के बीच द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) के प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए।
भारत और किर्गिज़ सरकार के बीच 14 जून, 2019 को बिश्केक में हस्ताक्षरित द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) 5 जून 2025 से लागू होगी।
यह नई संधि 12 मई, 2000 को लागू किए गए पूर्व समझौते का स्थान लेगी, जिससे दोनों देशों के बीच निवेश की सुरक्षा में निरंतरता सुनिश्चित होगी।
भारत-किर्गिज़ द्विपक्षीय निवेश संधि आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सुरक्षित तथा पूर्वानुमानित निवेश वातावरण को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम है।
द्विपक्षीय निवेश संधि का उद्देश्य एक दूसरे के क्षेत्र में किसी भी देश के निवेशकों के हितों को बढ़ावा देना और उनकी रक्षा करना है।
•गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड और कोंग्सबर्ग के बीच समझौता- भारत के पहले स्वदेशी ध्रुवीय अनुसंधान पोत (Polar Research Vessel- PRV) के निर्माण हेतु गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई), कोलकाता और नॉर्वे की प्रसिद्ध समुद्री प्रौद्योगिकी कंपनी कोंग्सबर्ग के बीच 3 जून, 2025 को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ।
इस पोत का निर्माण भारत में ही स्वदेशी रूप से किया जाएगा।
केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
यह पोत राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं महासागर अनुसंधान केंद्र के लिए उन्नत समुद्री और ध्रुवीय अनुसंधान में सहायता करेगा।
ध्रुवीय अनुसंधान पोत (पीआरवी) एक ऐसा जहाज है जो ध्रुवीय क्षेत्रों (उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों के आसपास के क्षेत्रों) में अनुसंधान के लिए एक मंच का काम करता है। यह वैज्ञानिकों को समुद्री क्षेत्र में अनुसंधान करने में भी मदद कर सकता है।
•भाषिणी-सीआरआईएस के बीच समझौता- डिजिटल इंडिया भाषानी प्रभाग (डीआईबीडी) और रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
इसका उद्देश्य प्रमुख सार्वजनिक रेलवे प्लेटफार्मों पर अगली पीढ़ी के बहुभाषी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) समाधानों के विकास और कार्यान्वयन पर सहयोग करना है।
इसका उद्देश्य भारतीय रेल के लिए अगली पीढ़ी के बहुभाषी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) समाधान विकसित करना है।
समझौता ज्ञापन पर औपचारिक रूप से BHASHINI (भारत भाषा इंटरफेस) के सीईओ अमिताभ नाग और CRIS (Centre for Railway Information Systems) के प्रबंध निदेशक श्री जीवीएल सत्य कुमार ने नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए।
CRIS और BHASHINI के बीच सहयोग से अब National Train Enquiry System (NTES) और RailMadad जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर 22 भारतीय भाषाओं में सेवा उपलब्ध होगी।
इस पहल का उद्देश्य देश के करोड़ों नागरिकों को उनकी मातृभाषा में रीयल-टाइम जानकारी और सहायता प्रदान करना है।
•काउंसिल ऑफ यूरोप डेवलपमेंट बैंक और टीसीएस के मध्य साझेदारी- भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने संचालन को आधुनिक बनाने और अधिक दक्षता बढ़ाने के लिए पेरिस स्थित सामाजिक विकास बैंक काउंसिल ऑफ यूरोप डेवलपमेंट बैंक (CEB) के साथ साझेदारी की है।
•साइप्रस में यूपीआई सेवाएँ शुरू करने के लिए समझौता- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साइप्रस की आधिकारिक यात्रा के दौरान 16 जून, 2025 को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) और साइप्रस के यूरोबैंक ने साइप्रस में एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस (यूपीआई) सेवाएँ शुरू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
इसका उद्देश्य सीमा पार लेनदेन, पर्यटन और व्यापार संबंधों को बढ़ावा देना है।
साइप्रस यूपीआई सेवाओं को अपनाने वाला फ्रांस के बाद दूसरा यूरोपीय देश है।
साइप्रस के वर्तमान राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस हैं।
•मिजोरम सरकार द्वारा बहुभाषी शासन के लिए समझौता- मिजो भाषा में डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने और बहुभाषी शासन को मजबूत करने के लिए मिज़ोरम सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के डिजिटल इंडिया भाषा विभाग के साथ 18 जून, 2025 को नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
इसका उद्देश्य उन्नत भाषा प्रौद्योगिकियों के माध्यम से बहुभाषी शासन और मिज़ो भाषा तथा अन्य स्थानीय बोलियों के संरक्षण को बढ़ावा देना है।
•दिव्यांगजनों के लिए समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए त्रिपक्षीय समझौता- दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के बीच 18 जून, 2025 को नई दिल्ली में एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य दिव्यांगजनों के लिए समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने की।
इस सहयोग का प्राथमिक उद्देश्य दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप दिव्यांगजनों के लिए समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु एक मजबूत ढांचा स्थापित करना है।
इस समझौते के तहत, एनआईओएस दिव्यांगजनों की शिक्षा के लिए विशेष मान्यता प्राप्त संस्थान स्थापित करेगा, जो दीनदयाल विकलांग पुनर्वास योजना के तहत वित्त पोषित गैर सरकारी संगठनों द्वारा संचालित विशेष विद्यालयों को मान्यता देगा।
ये संस्थान मुक्त बुनियादी शिक्षा (स्तर ए, बी और सी), माध्यमिक, वरिष्ठ माध्यमिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों सहित विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रम प्रदान करेंगे।
चर्चित व्यक्ति (राष्ट्रीय)
•कीर्ति गनोरकर- देश की सबसे बड़ी दवा कंपनी सन फार्मा ने कीर्ति गनोर्कर को नया प्रबंध निदेशक (मैनेजिंग डायरेक्टर) नियुक्त किया है। वह 1 सितंबर, 2025 से अपना पद संभालेंगे।
वे कंपनी के फाउंडर दिलीप सांघवी का स्थान लेंगे। दिलीप सांघवी अब केवल कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बने रहेंगे।
•कैटरीना कैफ- जून, 2025 में बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को मालदीव का वैश्विक पर्यटन राजदूत नियुक्त किया गया।
•राजीव कृष्ण- 31 मई‚ 2025 को राजीव कृष्ण ने उत्तर प्रदेश के नए कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (DGP) के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे वर्ष 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी है। इस पद पर इन्होने प्रशांत कुमार का स्थान लिया।
•शैलेंद्र नाथ गुप्ता- 31 मई, 2025 को शैलेंद्र नाथ गुप्ता ने रक्षा संपदा महानिदेशालय के नए महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया।
•लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह- 1 जून, 2025 को लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा ने अंडमान और निकोबार कमान के 18वें कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया
श्री विजयपुरम स्थित अंडमान और निकोबार कमान, भारत की पहली और एकमात्र त्रि-सेवा ऑपरेशनल कमान है जो थलसेना, नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक बल को आपस में जोड़ती है।
•राजीव मेमानी- अर्न्स्ट एंड यंग (ईवाई) इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ राजीव मेमानी ने 2025-26 के कार्यकाल के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
उन्होंने आईटीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजीव पुरी का स्थान लिया है।
•अश्विनी लोहानी- 4 जून,2025 को केंद्र सरकार ने रेलवे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और एयर इंडिया के पूर्व सीएमडी अश्विनी लोहानी को प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (PMML) का नया निदेशक नियुक्त किया इस पद पर उनका कार्यकाल 3 वर्ष का है।
उन्होंने इस पद पर भारत सरकार के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा का स्थान लिया।
•छोंजिन अंगमो- मई, 2025 में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के चांगों गांव की छोंज़िन एंगमो माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली भारत की पहली और दुनिया की पांचवीं नेत्रहीन महिला बन गई हैं।
•राज मिश्रा- मई, 2025 में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के रहने वाले राज मिश्रा वेलिंगबरो, इंग्लैंड के मेयर चुने गए है। वह कंजरवेटिव पार्टी के पार्षद हैं।
•गीता समोटा- मई, 2025 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की महिला उप-निरीक्षक गीता समोटा ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की। वह ऐसा करने वाली सीआईएसएफ की पहली अधिकारी हैं।
35 वर्षीय गीता सामोता राजस्थान के सीकर जिले के चाक गांव की रहने वाली हैं।
•न्यायमूर्ति केम्पैया सोमशेखर- 22 मई, 2025 को न्यायमूर्ति केम्पैया सोमशेखर ने मणिपुर उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया।
मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने इंफाल स्थित राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उनको पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इससे पहले वह कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे।
इस पद पर इन्होने न्यायमूर्ति डी. कृष्णकुमार का स्थान लिया।
•एन वेणु- मई, 2025 में एन वेणु हिताची इंडिया के नए प्रबंध निदेशक नियुक्त हुए।
वह हिताची एनर्जी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ हैं तथा हिताची एनर्जी के दक्षिण एशिया क्षेत्र प्रमुख भी हैं।
इस पद पर इन्होने भरत कौशल का स्थान लिया। भरत कौशल हिताची इंडिया के पहले भारतीय एमडी थे।
•श्रद्धा कपूर- मई, 2025 में मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर स्वास्थ्य और स्वच्छता क्षेत्र की प्रमुख कंपनी यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड की ब्रांड एंबेसडर बनी।
•महेंद्र सिंह धोनी- 9 जून, 2025 को भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लंदन में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
धोनी के साथ-साथ आईसीसी की ओर से हॉल ऑफ फेम 2025 की लिस्ट में कुल 7 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें 5 पुरुष और 2 महिला खिलाड़ी हैं।
पुरुष खिलाड़ियों में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला, भारत के महेंद्र सिंह धोनी, ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन, दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ और न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी शामिल हैं।
महिला क्रिकेटरों में पाकिस्तान की सना मीर और इंग्लैंड की सारा टेलर को यह सम्मान मिला है।
•रोहित शर्मा- 30 मई, 2025 को मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले के दौरान अपना 300वां आईपीएल (IPL) छक्का जड़ा।
इसके साथ ही वह आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं।
आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाज़- क्रिस गेल (357 छक्के), रोहित शर्मा (300 छक्के), विराट कोहली (291 छक्के), एमएस धोनी (264 छक्के), एबी डिविलियर्स (251 छक्के)।
•अनिल कुंबले- 27 मई, 2025 को पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले को कर्नाटक सरकार ने राज्य के वन और वन्यजीव विभाग का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। कुंबले ने यह भूमिका बिना किसी पारिश्रमिक के स्वीकार की है। कुंबले इससे पहले कर्नाटक वन्यजीव बोर्ड के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
•शिवपाल सिंह- मई, 2025 में भारतीय ओलंपियन भाला फेंक खिलाड़ी शिवपाल सिंह एक बार फिर डोपिंग विवाद में फंस गए हैं। यह उनके करियर में दूसरी बार है जब वे डोप परीक्षण में विफल हुए हैं।
राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।
इससे पहले वर्ष 2021 में भी शिवपाल डोप परीक्षण में विफल हुए थे, जब उनके नमूने में स्टेरॉयड मेथैंडियनोन पाया गया था।
चर्चित व्यक्ति (अंतरराष्ट्रीय)
•ब्लेज़ मेट्रेवेली- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने ब्लेज़ मेट्रेवेली को ब्रिटेन की सीक्रेट इंटेलिजेंस सर्विस (MI6) की पहली महिला प्रमुख नियुक्त किया है। वह इस संगठन की 18वीं प्रमुख बनेंगी।
एजेंसी के 115 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब कोई महिला इसका नेतृत्व करेगी। 47 वर्षीय सुश्री मेत्रेवेली सर रिचर्ड मूर का स्थान लेंगी।
मेत्रेवेली 1999 में सीक्रेट इंटेलिजेंस सर्विस (MI6) में केस ऑफिसर के रूप में शामिल हुईं थी।
•मिगुएल उरीबे टर्बे- कोलंबियाई सीनेटर और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे टर्बे एक प्रचार रैली के दौरान हुई गोलीबारी में घायल हो गए।
यह घटना कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में हुई, जब वह एक पार्क में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
•ली जे म्युंग- लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ली जे-म्यांग ने 4 जून 2025 को दक्षिण कोरिया के 21वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। उनका कार्यकाल पाँच वर्ष का होगा।
उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कंजर्वेटिव पीपल पावर पार्टी के किम मून-सू थे।
•करोल नवरोकी- जून ,2025 को पोलैंड में विपक्षी लॉ एंड जस्टिस पार्टी द्वारा समर्थित एक स्वतंत्र उम्मीदवार करोल नवरोकी पोलैंड के नए राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
उन्होंने सत्तारूढ़ सिविक गठबंधन के उम्मीदवार और वारसॉ के मेयर राफाल ट्रज़ाकोव्स्की को हराया।
इस पद पर वह मौजूदा राष्ट्रपति आंद्रेज की जगह लेंगे।
•अन्नालेना बैरबॉक- 2 जून‚ 2025 को जर्मनी की पूर्व विदेश मंत्री अन्नालेना बैरबॉक संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें अधिवेशन की अध्यक्ष निर्वाचित हुई ।
वह सितंबर‚ 2025 में शुरू होने वाले 80 वें सत्र की अध्यक्षता करेंगी ।
इस पद पर वह कैमरून के राजनयिक फिलेमोन यांग का स्थान लेंगी।
वे पश्चिमी यूरोपीय समूह से यह पद संभालने वाली पहली महिला बनी। साथ ही वह महासभा का नेतृत्व करने वाली कुल पांचवीं महिला हैं।
भारत की विजय लक्ष्मी पंडित महासभा का नेतृत्व करने वाली पहली महिला थीं। उन्होंने 1953 से 1954 तक संयुक्त राष्ट्र महासभा की 8वीं अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था
इस पद पर नियुक्त होने वाली वह एकमात्र भारतीय थीं।
193 सदस्यीय महासभा में हुए मतदान में कुल 193 वोटों में से उन्हें 167 वोट उनके पक्ष में पड़े।
महासभा के अध्यक्ष का चुनाव प्रत्येक वर्ष गुप्त मतदान द्वारा होता है।
•डेविड लैमी- 7 जून ,2025 को यूनाइटेड किंगडम के विदेश मंत्री (विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास मामलों के राज्य सचिव) डेविड लैमी भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहे।
•डेविड जीनि- मई , 2025 में मेजर जनरल डेविड जीनि इस्राइल के यांत्रिक खुफिया विभाग शिन बित के नए प्रमुख नियुक्त हुए है।
इस पद पर उन्होंने रॉनेन बार का स्थान लिया है।
•एलन मस्क- मई, 2025 में एलन मस्क ने अमेरिकी ट्रम्प प्रशासन के सरकारी दक्षता विभाग (डॉज) से इस्तीफा दे दिया।
•निकोलस पूरन- 9 जून, 2025 को वेस्टइंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज निकोलस पूरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। 29 साल की उम्र में उन्होंने यह फैसला किया।
•हेनरिक क्लासेन- 2 जून, 2025 को दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
•ग्लेन मैक्सवेल- 2 जून, 2025 को ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
निधन
•सुखदेव सिंह ढींडसा- 28 मई , 2025 को शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा का निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे।
वे शिरोमणि अकाली दल से संगरूर से लोकसभा सांसद थे।
वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय खेल, रसायन और उर्वरक मंत्री थे।
•डॉ.जयन्त विष्णु नार्लीकर- 20 मई, 2025 को प्रसिद्ध खगोलभौतिकी वैज्ञानिक डॉ.जयन्त विष्णु नार्लीकर का निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।
•डॉ. एम. आर. श्रीनिवासन- 20 मई, 2025 को परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एम. आर. श्रीनिवासन का निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।
वर्ष/दिवस/सप्ताह
•1 जून- विश्व दुग्ध दिवस। (2025 का थीम: आइए डेयरी की शक्ति का जश्न मनाएँ)।
•1 जून- वैश्विक अभिभावक दिवस। (2025 का थीम: माता-पिता का पालन-पोषण)
•3 जून- विश्व साइकिल दिवस। (2025 का थीम: सतत भविष्य के लिए साइकिल चलाना)।
•4 जून- आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस। 2025 का थीम: मासूमियत पर हमला-आक्रामकता के शिकार बच्चों की पुकार)।
•5 जून- विश्व पर्यावरण दिवस (2025 का थीम: प्लास्टिक प्रदूषण का अंत)।
•7 जून- विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस। (2025 का थीम: खाद्य सुरक्षा, क्रियाशील विज्ञान)।
•8 जून- विश्व महासागर दिवस। (2025 का थीम: आश्चर्य: जो हमें बनाए रखता है उसे बनाए रखना)।
•9 जून- विश्व प्रत्यायन दिवस। (2025 का थीम: प्रत्यायन: लघु एवं मध्यम उद्यमों (एसएमई) का सशक्तिकरण)।
•10 जून- सभ्यताओं के बीच संवाद का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।
•11 जून- अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (2025 का थीम: खेल चुनें - हर दिन)।
•12 जून- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस। (2025 का थीम: प्रगति स्पष्ट है, लेकिन अभी और काम करना बाकी है: आइए प्रयासों में तेजी लाएं)।
•13 जून- अंतरराष्ट्रीय एल्बिनिज्म जागरूकता दिवस (2025 का थीम: हमारे अधिकारों की मांग: हमारी त्वचा की रक्षा, हमारे जीवन का संरक्षण)।
•14 जून- विश्व रक्तदाता दिवस। (2025 का थीम: रक्त दें, आशा दें: एक साथ हम जीवन बचाते हैं)।
•15 जून- विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस। (2025 का थीम: दीर्घकालिक देखभाल सुविधाओं में वृद्धजनों के साथ दुर्व्यवहार का समाधान: आँकड़ों और कार्रवाई के माध्यम से)।
•15 जून- वैश्विक पवन दिवस (2025 का थीम: पवन ऊर्जा: भारत के भविष्य को शक्ति प्रदान करना)।
•16 जून- अंतर्राष्ट्रीय पारिवारिक धन प्रेषण दिवस (इंटरनेशनल डे ऑफ फैमिली रेमिटेंस)। (2025 का थीम: धन प्रेषण वित्तपोषण विकास)।
•17 जून- विश्व मरूस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस। (2025 का थीम: भूमिक्षरण रोकें, अवसरों का लाभ उठाएं)।
•18 जून- घृणास्पद भाषण के विरोध हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस। (2025 का थीम: घृणास्पद भाषण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का गठजोड़: घृणा से मुक्त समावेशी और सुरक्षित वातावरण को पुनः प्राप्त करने के लिए गठबंधन का निर्माण)।
•18 जून- सतत पाककला दिवस। (2025 का थीम: सस्टेनेबल गैस्ट्रोनॉमी डे)।
•19 जून- संघर्ष में यौन हिंसा के उन्मूलन हेतु अंतरराष्ट्रीय दिवस।
•20 जून- विश्व शरणार्थी दिवस (2025 थीम: शरणार्थियों के साथ एकजुटता)।
21 जून- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (2025 का थीम: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग)
23 जून- अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस (2025 का थीम: चलो चलें ? (लेट्स मूव?)
23 जून- संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस
23 जून- अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस (थीम: अदृश्य महिलाएं, अदृश्य समस्याएं)
24 जून- कूटनीति में महिलाओं का अंतरराष्ट्रीय दिवस (2025 का थीम: कूटनीति में महिलाओं के नेतृत्व में संरचनात्मक बाधाओं को दूर करना)
25 जून- संविधान हत्या दिवस
26 जून- अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध एवं तस्करी रोकथाम दिवस (वर्ष 2025 का थीम: ब्रेक द साइकल #स्टॉप ऑर्गेनाइज़्ड क्राइम)
26 जून- यातना के पीड़ितों के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय दिवस
27 जून- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) दिवस (2025 का थीम: सतत विकास और नवाचार के चालकों के रूप में एमएसएमई की भूमिका को बढ़ाना)।
•29 जून- राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस (2025 के लिए थीम (विषय): राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण के 75 वर्ष”)।
30 जून- अंतरराष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस
खेल
क्रिकेट
•आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप, 2023-2025- 11-14 जून, 2025 के मध्य आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण (2023 - 2025) का फाइनल इंग्लैंड में खेला गया।
14 जून को लॉर्ड्स, लंदन में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया।
दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता है।
दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम को "मैन ऑफ द मैच" चुना गया।
भारत इस बार टेस्ट चैंपियनशिप के टेबल में तीसरे नंबर पर रहा।
दक्षिण अफ्रीका की टीम डब्ल्यूटीसी की विजेता बनने वाली तीसरी टीम है।
इससे पहले न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने यह खिताब अपने नाम किया है।
इस जीत के साथ आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
ऑस्ट्रेलिया टेस्ट रैंकिंग में पहले और भारत तीसरे स्थान पर हैं।
•भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का का नया नाम- 5 जून, 2025 को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने संयुक्त रूप से घोषणा की कि भारत और इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज को अब एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के नाम से जाना जाएगा।
इससे पहले, यह सीरीज पटौदी ट्रॉफी के नाम से जानी जाती थी, जो इफ्तिखार अली खान पटौदी और उनके बेटे मंसूर अली खान पटौदी के नाम पर थी।
नाम बदलने का उद्देश्य है इंग्लैंड के गेंदबाज जेम्स एंडरसन और भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को सम्मानित करना।
इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी का अनावरण खुद सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन ने किया।
फुटबॉल
•यूईएफए (UEFA) पुरुष नेशंस लीग फाइनल 2024-2025- 4 से 8 जून, 2025 तक अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबॉल प्रतियोगिता UEFA नेशंस लीग फाइनल्स‚ 2024- 2025 का आयोजन जर्मनी में किया गया।
फाइनल मैच एलियांज एरिना, म्यूनिख में खेला गया।
फाइनल में पुर्तगाल ने स्पेन को पेनाल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर दूसरी बार ख़िताब जीत लिया।
पुर्तगाल इस टूर्नामेंट को दो बार जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
इस टूर्नामेंट में पुर्तगाल के नूनो मेंडेस सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए हैं।
फ्रांस ने जर्मनी को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया है।
•यूईएफए महिला चैंपियंस लीग फाइनल, 2024-25- यूईएफए महिला चैंपियंस लीग फाइनल, 2024-25 लिस्बन, पुर्तगाल में खेला गया।
आर्सेनल ने बार्सिलोना को 1- 0 से हराकर यूईएफए महिला चैंपियंस लीग फाइनल, 2024-25 का ख़िताब जीत लिया।
आर्सेनल ने अपना दूसरा यूईएफए महिला कप/चैंपियंस लीग खिताब जीता है।
आर्सेनल की स्टिना ब्लैकस्टेनियस टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई।
•यूईएफए यूरोपा लीग फाइनल, 2024-25- यूईएफए यूरोपा लीग, 2024-25 का फाइनल स्पेन के बिलबाओ स्थित सान मामेस स्टेडियम में खेला गया।
इंग्लिश क्लब टोटेनहम हॉटस्पर ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर खिताब जीता।
टोटेनहम हॉटस्पर के फुटबॉलर क्रिस्टियन रोमेरो मैन ऑफ द मैच चुने गए।
•यूईएफए महिला अंडर-17 चैम्पियनशिप, 2025- यूईएफए महिला अंडर-17 चैम्पियनशिप, 2025
यूईएफए महिला अंडर-17 चैम्पियनशिप का 16वां संस्करण था ।
यह यूईएफए द्वारा यूरोप की महिला अंडर-17 राष्ट्रीय टीमों के लिए आयोजित वार्षिक अंतरराष्ट्रीय युवा फुटबॉल चैम्पियनशिप है।
फ़रो आइलैंड्स ने इस टूर्नामेंट की मेजबानी की।
फाइनल में नीदरलैंड्स ने नॉर्वे को 2-1 से हराकर यूईएफए महिला अंडर-17 चैम्पियनशिप, 2025 का ख़िताब जीत लिया।
नीदरलैंड्स ने पहली बार यूईएफए महिला अंडर-17 चैम्पियनशिप का खिताब जीता है।
नीदरलैंड्स के रैनेके डर्क्स को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
•यूईएफए कॉन्फ्रेंस लीग, 2024-25- यूईएफए कॉन्फ्रेंस लीग, 2024-25 यूईएफए कॉन्फ्रेंस लीग का चौथा सीज़न था, जो यूईएफए द्वारा आयोजित यूरोप का तृतीयक क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट था।
इस सीज़न से, प्रतियोगिता का नाम बदलकर यूईएफए यूरोपा कॉन्फ्रेंस लीग से यूईएफए कॉन्फ्रेंस लीग कर दिया गया।
फाइनल पोलैंड के व्रोकला में व्रोकला स्टेडियम में चेल्सी और रियल बेटिस के बीच खेला गया, जिसमें चेल्सी ने 4-1 से मैच जीत लिया।
इस जीत ने चेल्सी को सभी चार प्रमुख यूरोपीय ट्रॉफियां जीतने वाला पहला क्लब बना दिया , जिसमें तीनों मौजूदा यूरोपीय प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
•ला-लीगा (स्पेनिश लीग)‚ 2024-25 - स्पेनिश फुटबॉल लीग ला-लीगा‚ 2024 -25 स्पेन में संपन्न हुआ।
बार्सिलोना ने 28वीं बार इस फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीता है।
बार्सिलोना अंकतालिका में शीर्ष पर रहा और खिताब जीत लिया।
रियल मैड्रिड अंकतालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
हॉकी
•पहला हॉकी इंडिया मास्टर्स कप, 2025- पहला हॉकी इंडिया मास्टर्स कप, 2025 चेन्नई में 18 से 27 जून तक आयोजित किया गया।
महिला वर्ग में ओडिशा हॉकी संघ ने हॉकी पंजाब को हराकर खिताब जीता।
पुरुष वर्ग में हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु ने हॉकी पंजाब को हराकर खिताब जीता।
लॉन टेनिस
•एचएसबीसी चैंपियनशिप, 2025- 9-15 जून, 2025 के मध्य डब्ल्यूटीए टूर सत्र, 2025 की टेनिस प्रतियोगिता एचएसबीसी चैंपियनशिप, 2025 लंदन (ब्रिटेन) में आयोजित हुई।
महिला एकल विजेता- तात्याना मारिया (जर्मनी)।
महिला एकल उपविजेता- अमांडा अनिसिमोवा (संयुक्त राज्य अमेरिका)।
•लिबेमा ओपन, 2025- 9-15 जून, 2025 के मध्य टेनिस प्रतियोगिता लिबेमा ओपन, 2025 का आयोजन एस-हर्टोजेनबोश (नीदरलैंड्स) में किया गया।
पुरुष एकल विजेता- गेब्रियल डायलो (कनाडा)।
महिला एकल विजेता- एलिस मर्टेंस (बेल्जियम)
•बॉस ओपन, 2025- 9-15 जून, 2025 के मध्य ATP टूर सत्र, 2025 की टेनिस प्रतियोगिता बॉस ओपन, 2025 स्टुटगार्ट (जर्मनी) में आयोजित हुई।
पुरुष एकल विजेता- टेलर फ्रिट्ज़ (सयुंक्त राज्य अमेरिका)
•फ्रेंच ओपन‚ 2025- 19 मई से 8 जून, 2025 के मध्य टेनिस प्रतियोगिता फ्रेंच ओपन‚ 2025 पेरिस,
फ्रांस में स्टेड रोलैंड गैरोस में आयोजित किया गया था।
पुरुष एकल विजेता- कार्लोस अल्काराज (स्पेन)। उपविजेता- जैनिक सिनर (इटली)
महिला एकल विजेता- कोको गॉफ (संयुक्त राज्य अमेरिका)। उपविजेता- एरिना सबालेंका (बेलारूस)।
पुरुष युगल विजेता- मार्सेल ग्रैनोलर्स (स्पेन) और होरासियो ज़ेबालोस (अर्जेंटीना)। उपविजेता- जो सैलिसबरी और नील स्कुप्स्की (दोनों ब्रिटेन)
महिला युगल विजेता- सारा एरानी और जैस्मीन पाओलिनी (दोनों इटली)। उपविजेता- अन्ना डेनिलिना (कजाखस्तान) और एलेक्जेंड्रा क्रुनिक (सर्बिया)
मिश्रित युगल विजेता- सारा एरानी और एंड्रिया वावस्सोरी (दोनों इटली)। उपविजेता- टेलर टाउनसेंड और इवान किंग ( दोनों संयुक्त राज्य अमेरिका)।
यह कार्लोस अल्काराज का दूसरा फ्रेंच ओपन खिताब है।
कोको गॉफ ने पहली बार फ्रेंच ओपन खिताब जीता है।
•मोरक्को ओपन, 2025- डब्ल्यूटीए टूर सत्र, 2025 की टेनिस प्रतियोगिता मोरक्को ओपन, 2025 रबात (मोरक्को) में आयोजित हुई।
महिला एकल विजेता- माया जॉइंट (ऑस्ट्रेलिया)।
महिला एकल उपविजेता- जैकलीन क्रिस्टियन (रोमानिया)।
•इंटरनेशनॉक्स डी स्ट्रासबर्ग, 2025- डब्ल्यूटीए टूर सत्र, 2025 की टेनिस प्रतियोगिता इंटरनेशनॉक्स डी स्ट्रासबर्ग, 2025 स्ट्रासबर्ग, फ्रांस में आयोजित हुई।
महिला एकल विजेता- एलेना आंद्रेयेवना (कज़ाकिस्तान)। महिला एकल उपविजेता- लियुडमिला सैमसोनोवा (रूस )
•जिनेवा ओपन, 2025- एटीपी टूर सत्र, 2025 की टेनिस प्रतियोगिता जिनेवा ओपन, 2025 जिनेवा,स्विटजरलैंड में आयोजित हुई।
पुरुष एकल विजेता- नोवाक जोकोविच (सर्बिया)।
पुरुष एकल उपविजेता- ह्यूबर्ट हर्काज़ (पोलैंड)।
•हैम्बर्ग ओपन, 2025- 18 - 24 मई, 2025 के मध्य ATP टूर सत्र, 2025 की टेनिस प्रतियोगिता हैम्बर्ग ओपन, 2025 हैम्बर्ग (जर्मनी) में आयोजित हुई।
पुरुष एकल विजेता- फ्लेवियो कोबोली (इटली)।
पुरुष एकल उपविजेता- आंद्रे रुबलेव
टेबल टेनिस
•आईटीटीएफ (ITTF) विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप‚ 2025- विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप, 2025 विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप का 58वां संस्करण था , जो 17 से 25 मई 2025 तक दोहा , कतर में आयोजित किया गया था।
इस टूर्नामेंट में चीन कुल 7 पदक (4स्वर्ण,1रजत और 2 कांस्य) जीतकर शीर्ष स्थान पर रहा।
जापान ने कुल 4 पदक (1स्वर्ण,1रजत और 2 कांस्य) जीते और दूसरा स्थान हासिल किया।
ब्राज़ील कुल 1 पदक (1रजत ) जीतकर तीसरे स्थान पर रहा।
चीन के वांग वांग चुकिन और सुन यिंगशा ने अपना तीसरा लगातार मिश्रित युगल खिताब जीता।
चीन के वांग चुकिन और सुन यिंगशा ने क्रमशः पुरुष एकल और महिला एकल खिताब जीते।
हिरोतो शिनोज़ुका और शुनसुके तोगामी ने वर्ष 1961 के बाद से विश्व चैंपियनशिप में जापान का पहला पुरुष युगल खिताब जीता।
टूर्नामेंट का समापन चीनी जोड़ी वांग मन्यु और कुआई मैन द्वारा महिला युगल खिताब जीतने के साथ हुआ।
•अल्टीमेट टेबल टेनिस‚ 2025- अल्टीमेट टेबल टेनिस सीज़न, 2025 अल्टीमेट टेबल टेनिस का 6वां संस्करण है, जो भारत में टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एक पेशेवर स्तर की फ्रैंचाइज़ी आधारित टेबल टेनिस लीग है।
इसका आयोजन 31 मई से 15 जून 2025 तक अहमदाबाद के ईकेए एरिना में किया गया।
अहमदाबाद, गुजरात ने पहली बार इस टेबल टेनिस लीग की मेजबानी की।
मुंबई स्थित फ्रैंचाइज़ी, यू मुंबा ने सीज़न 6 के ग्रैंड फ़ाइनल में जयपुर पैट्रियट्स को 8-4 से हराकर अपना पहला अल्टीमेट टेबल टेनिस खिताब जीत लिया।
बर्नाडेट स्ज़ॉक्स फाइनल की सर्वश्रेष्ठ विदेशी खिलाड़ी और आकाश पाल को सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी घोषित किया गया।
जीत चंद्रा को “शॉट ऑफ द फाइनल” का पुरस्कार मिला।
डेम्पो गोवा चैलेंजर्स के हरमीत देसाई इस लीग के सबसे मूल्यवान पुरुष खिलाड़ी चुने गए।
फॉर्मूला-1
•कैनेडियन ग्रैंड प्रिक्स, 2025- 15 जून, 2025 को फ़ॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप, 2025 की दसवीं कार रेस कैनेडियन ग्रैंड प्रिक्स, 2025 सर्किट गिल्स विलेन्यूवे, मॉन्ट्रियल, क्यूबेक, कनाडा में संपन्न हुआ।
इस फॉर्मूला वन कार रेस का खिताब मर्सिडीज के चालक जॉर्ज रसेल (यूनाइटेड किंगडम) ने जीता।
•स्पेनिश ग्रैंड प्रिक्स‚ 2025- 1 जून, 2025 को फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप‚ 2025 की नौवीं कार रेस स्पैनिश ग्रैंड प्रिक्स‚ 2025, बार्सिलोना‚ स्पेन में संपन्न हुआ।
इस फॉर्मूला वन कार रेस का खिताब मैकलारेन मर्सिडीज के चालक ऑस्कर जैक पियास्त्री (ऑस्ट्रेलिया) ने जीता।
•मोनाको ग्रैंड प्रिक्स‚ 2025- फ़ॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप, 2025 की आठवीं कार रेस मोनाको ग्रैंड प्रिक्स‚ 2025 सर्किट डी मोनाको में संपन्न हुआ।
इस फॉर्मूला वन कार रेस का खिताब मैकलारेन मर्सिडीज के चालक लैंडो नॉरिस (यूनाइटेड किंगडम) ने जीता।
बैडमिंटन
•इंडोनेशिया ओपन, 2025- 3 - 8 जून, 2025 के मध्य BWF वर्ल्ड टूर, 2025 की बैडमिंटन प्रतियोगिता इंडोनेशिया ओपन, 2025 जकार्ता (इंडोनेशिया) में आयोजित हुई।
पुरुष एकल विजेता- एंडर्स एंटोनसेन (डेनमार्क)। उपविजेता- चोउ तिएन चेन (ताइवान)।
महिला एकल विजेता- आन से यौंग (दक्षिण कोरिया)। उपविजेता- वांग झी यी (चीन)।
•केएफएफ सिंगापुर बैडमिंटन ओपन, 2025- 27 मई - 1 जून, 2025 के मध्य BWF वर्ल्ड टूर, 2025 की बैडमिंटन प्रतियोगिता केएफएफ सिंगापुर बैडमिंटन ओपन, 2025 सिंगापुर में आयोजित हुई।
पुरुष एकल विजेता- कुनलावुत वितिदसर्न (थाईलैंड)।
महिला एकल विजेता- चेन यु फेई (चीन)।
•मलेशिया मास्टर्स, 2025- BWF वर्ल्ड टूर, 2025 की बैडमिंटन प्रतियोगिता मलेशिया मास्टर्स, 2025 कुआलालंपुर (मलेशिया) में आयोजित हुई।
पुरुष एकल विजेता- ली शिफेंग (चीन)। उपविजेता- श्रीकांत किदाम्बी (भारत)
महिला एकल विजेता- वांग झी यी (चीन)। उपविजेता- हान यू (चीन)
एथलेटिक्स
•ताइवान एथलेटिक्स ओपन चैंपियनशिप, 2025- 7 - 8 जून, 2025 के मध्य ताइवान एथलेटिक्स ओपन चैंपियनशिप, 2025 ताइपे म्यूनिसिपल स्टेडियम, ताइपे सिटी में आयोजित हुआ।
भारत ने ताइवान एथलेटिक्स ओपन चैंपियनशिप, 2025 में कुल 16 पदक (12 स्वर्ण, 3 रजत, 1 कांस्य) जीते और शीर्ष पर रहा।
भारतीय स्वर्ण पदक विजेता (पुरुष/महिला):
रोहित यादव- पुरुष भाला फेंक में स्वर्ण पदक।
पूजा- महिलाओं की 800 मी. और 1500 मी. दोनों में स्वर्ण पदक।
विथ्या रामराज- महिला 400 मी बाधा दौड़ में स्वर्ण।
अनु रानी- महिला भाला फेंक में स्वर्ण पदक।
ज्योति याराजी- महिला 100 मी हर्डल्स में स्वर्ण पदक।
तेजस शिर्से- पुरुष 110 मी हर्डल्स में स्वर्ण पदक।
अब्दुल्ला अबूबकर- ट्रिपल जम्प में स्वर्ण पदक।
कृष्ण कुमार- पुरुष 800 मी फाइनल में स्वर्ण पदक।
पुरुष - 4×100 मी रिले टीम- (गुरिंदर, अनिमेश, मनिकंता, अम्लन) स्वर्ण।
महिला- 4×100 मी रिले टीम- (सुधीक्षा वडलुरी, अभिनया राजराजन, स्नेहा एसएस और नित्या गन्धे ) स्वर्ण।
पुरुष- 4×400 मी रिले टीम- (संतोष टी., धरमवीर चौधरी, विशाल टीके, मनु टीएस) स्वर्ण।
•26वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2025- 27–31 मई, 2025 तक 26वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2025 गुमी, दक्षिण कोरिया में आयोजित हुआ।
वर्ष 1975 और वर्ष 2005 के संस्करणों के बाद यह तीसरी बार था जब दक्षिण कोरिया ने चैंपियनशिप की मेजबानी की।
43 देशों के 2000 से अधिक एथलीट ने भाग लिए ।
चीन कुल 32 पदक (19 स्वर्ण, 9 रजत और 4 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
भारत ने कुल 24 पदक (8 स्वर्ण, 10 रजत और 6 कांस्य) जीते और पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
जापान कुल 28 पदक (5 स्वर्ण, 11 रजत और 12 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा।
सर्विन सेबेस्टियन ने पुरुषों की 20 किमी. पैदल चाल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर गुमी एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत के लिए पहला पदक जीता।
गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10000 मीटर दौड़ में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता।
रूपल चौधरी 400 मीटर में रजत पदक के साथ गुमी में पोडियम पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीता।
भारतीय स्वर्ण पदक विजेता:
गुलवीर सिंह- पुरुषों की 10000मी
संतोष कुमार, रूपल, विशाल और सुभा वेंकटेशन- मिश्रित 4×400 मीटर रिले
अविनाश साबले- पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़
ज्योति याराजी- महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़
जिस्ना मैथ्यू, रूपल चौधरी, कुंजा रजिथा और सुभा वेंकटेशन- महिलाओं की 4×400 मीटर रिले
गुलवीर सिंह- पुरुषों की 5000मी
पूजा सिंह- महिलाओं की ऊंची कूद
नंदिनी अगासरा- हेप्टाथलान
भारतीय रजत पदक विजेता:
रूपल चौधरी- महिलाओं की 400मी.
पूजा- महिलाओं की 1500मी.
प्रवीण चित्रावेल- पुरुषों की ट्रिपल जंप
तेजस्विन शंकर- डेकाथलन
जय कुमार, धर्मवीर चौधरी, मनु टीएस और विशाल टीके- पुरुषों की 4×400 मीटर रिले
एंसी सोजन- महिलाओं की लंबी कूद
पारुल चौधरी- महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़
पारुल चौधरी- महिलाओं की 5000मी
सचिन यादव- पुरुषों की भाला फेंक
श्रबानी नंदा, अबिनया राजराजन, स्नेहा एसएस और नित्या गंधे- महिलाओं की 4×100 मीटर रिले
भारतीय कांस्य पदक विजेता:
विथ्या रामराज- महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़
सर्विन सेबेस्टियन- पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल दौड़
यूनुस शाह- पुरुषों की 1500मी
शैली सिंह- महिलाओं की लंबी कूद
अनिमेष कुजूर- पुरुषों की 200मी
पूजा- महिलाओं की 800मी
अविनाश साबले 36 वर्षों में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्टीपलचेज स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने।
बिलियडर्स/स्नूकर/स्क्वैश
•विश्व महिला स्नूकर चैम्पियनशिप, 2025- विश्व महिला स्नूकर चैम्पियनशिप, 2025 का आयोजन डोंगगुआन (चीन) में किया गया।
इसका आयोजन विश्व महिला स्नूकर, चीनी बिलियर्ड्स और स्नूकर एसोसिएशन और कैंटोनीज़ स्नूकर द्वारा किया गया।
इस विश्व महिला स्नूकर चैम्पियनशिप का खिताब चीन की बाई युलु ने जीता है।
थाईलैंड की मिंक नटचारुत उपविजेता रहीं।
•PSA अवॉर्ड्स, 2024-25- जून, 2025 में भारत की नंबर 1 महिला स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने PSA अवॉर्ड्स, 2024-25 में दो सम्मान जीते।
उन्होंने विमेंस चैलेंजर प्लेयर ऑफ़ द सीज़न का खिताब जीता और मिस्र की अमीना ओर्फ़ी के साथ विमेंस यंग प्लेयर ऑफ़ द सीज़न का खिताब साझा किया।
उन्होंने 11 टूर्नामेंटों में नौ खिताब जीते, जिनमें 3k, 9k, 12k और 15k इवेंट में आठ चैलेंजर-स्तर की जीत शामिल हैं।
इस साल मार्च में मुंबई में आयोजित 15k-स्तर की प्रतियोगिता इंडियन ओपन में, उन्होंने खिताब जीतने के लिए अनुभवी जोशना चिनप्पा को हराया।
वह वर्तमान में विश्व में 56वें स्थान पर हैं।
शतरंज
•21वां दिल्ली इंटरनेशनल ओपन ग्रैंडमास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट, 2025- 7 से 14 जून, 2025 तक नई दिल्ली में 21वां दिल्ली इंटरनेशनल ओपन ग्रैंडमास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट, 2025 आयोजित हुआ।
भारतीय ग्रैंडमास्टर अभिजीत गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय मास्टर अरोण्यक घोष के खिलाफ एक त्वरित ड्रॉ खेलकर इस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।
अभिजीत ने चौथी बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब जीता है।
•नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट‚ 2025- 26 मई - 6 जून 2025 के मध्य सातवां नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2025
शतरंज प्रतियोगिता नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट‚ 2025 स्तावंजर, नॉर्वे में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता परिणाम (ओपन वर्ग)
विजेता- मैग्नस कार्लसन (नॉर्वे)।
दूसरा स्थान- फैबियानो कारूआना (सयुंक्त राज्य अमेरिका)।
तीसरा स्थान-डी. गुकेश (भारत )
महिला वर्ग विजेता- अन्ना मुज़ीचुक (यूक्रेन)।
दूसरा स्थान-लेई टिंगजी (चीन)।
तीसरा स्थान-कोनेरू हम्पी (भारत)
कार्लसन ने सातवीं बार इस शतरंज प्रतियोगिता का खिताब जीता है।
•शारजाह मास्टर्स, 2025- शतरंज प्रतियोगिता शारजाह मास्टर्स, 2025 का आयोजन शारजाह, सयुंक्त अरब अमीरात में किया गया।
नीदरलैंड्स के ग्रैंडमास्टर जीएम अनीश गिरि ने इस टूर्नामेंट का खिताब जीता।
सर्बियाई शतरंज ग्रैंडमास्टर एलेक्ज़ेंडर इंडिक दूसरे स्थान पर रहे।
गोल्फ
•यू.एस. ओपन (गोल्फ), 2025- यू.एस.ओपन चैंपियनशिप, 2025 यू.एस. ओपन का 125वां संस्करण था, जो संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय ओपन गोल्फ़ चैंपियनशिप है।
यह 72-होल स्ट्रोक प्ले टूर्नामेंट था जो 12-15 जून को ओकमोंट और प्लम, पेनसिल्वेनिया में ओकमोंट कंट्री क्लब में खेला गया था।
अमेरिकी पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी जे जे स्पाउन ने इस गोल्फ प्रतियोगिता का खिताब जीता।
स्कॉटिश गोल्फ खिलाड़ी रॉबर्ट मैकइंटायर दूसरे स्थान पर रहे।
नार्वेजियन गोल्फ खिलाड़ी विक्टर होवलैंड ने तीसरे स्थान पर रहे।
•यू.एस. महिला ओपन, 2025- 29 मई -1 जून, 2025 के मध्य गोल्फ प्रतियोगिता यू.एस. महिला ओपन, 2025 का आयोजन एरिन हिल्स,यू.एस.ए. में किया गया।
स्वीडिश पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी माजा स्टार्क ने इस गोल्फ प्रतियोगिता का खिताब जीता है।
अमेरिकी गोल्फ खिलाड़ी नेली कोर्डा और जापानी गोल्फ खिलाड़ी रियो टाकेडा सयुंक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं।
आगामी परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण तथ्य
•भारत की 16वीं जनगणना 1 मार्च, 2027 से शुरू होगी। इस 16वीं जनगणना में 1931 के बाद पहली बार जाति गणना भी की जाएगी।
•राजस्थान के दो आर्द्रभूमि फलौदी में खीचन और उदयपुर में मेनार को रामसर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है।
•भारत का पहला अंडरवाटर म्यूजियम और कृत्रिम मूंगा चट्टान महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग ज़िले के वेंगुर्ला में निवती रॉक्स के पास सेवामुक्त युद्धपोत आईएनएस गुलदार के आसपास विकसित की जाएगी।
•भारत को 2025-28 के लिए ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में स्थित अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान की अध्यक्षता मिली। पहली बार भारत इसकी अध्यक्षता करेगा।
•केंद्र सरकार ने वक्फ संशोधन कानून के तहत भारत भर में वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की प्रक्रिया को डिजिटल बनाने के लिए केंद्रीय पोर्टल UMEED (यूनिफाईड वक्फ मैनेजमेंट, एंपावरमेंट, एफिशिएंसी एंड डेवलपमेंट) लॉन्च किया।
•लेफ्टिनेंट कमांडर यशस्वी सोलंकी भारत के राष्ट्रपति की एड-डी-कैंप (ADC) नियुक्त होने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं।
•केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख आरक्षण (संशोधन) विनियम, 2025 लद्दाख में सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण की सीमा को 50% से बढ़ाकर 85% करता है।
•लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (संशोधन) विनियमन नियम, 2025 के तहत पहाड़ी परिषद की एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। लेह और कारगिल दोनों पहाड़ी परिषदों में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित होगी।
•लद्दाख आधिकारिक भाषा विनियमन, 2025 के तहत पांच भाषाओं- हिंदी, उर्दू, भोटी, पुर्गी और अंग्रेजी को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की आधिकारिक भाषाओं के रूप में मान्यता दी गई है।
•पहला रूसी-भारतीय युवा मंच 2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
•हरियाणा के मानेसर स्थित मारुति सुजुकी इंडिया लि. में देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल गति शक्ति मल्टी-मोडल कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन किया गया।
•12 जून, 2025 को गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटनाग्रस्त विमान बोईंग 787-8 ड्रीमलाईनर विमान था।
•अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट अलायंस की पहली बैठक 16 जून, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित की गई।
•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस की आधिकारिक यात्रा के दौरान "ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ मकारियोस III" से सम्मानित किया। यह साइप्रस द्वारा विदेशी शासनाध्यक्षों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।
•मिजोरम के मुख्यमंत्री श्री लालदुहोमा ने आधिकारिक तौर पर मिजोरम को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया। मिजोरम पूर्ण साक्षरता प्राप्त करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।
•केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 13वीं पेंशन अदालत का नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शुभारंभ किया। पेंशन अदालत का विषय 'पारिवारिक पेंशन' है।
•असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भारत की पहली क्षेत्रीय भाषा वाली एआई न्यूज एंकर ‘अंकिता’ को लॉन्च किया। ‘अंकिता’ असमिया भाषा में समाचार प्रस्तुत करती है।
•बिहार जून, 2025 में स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान मोबाइल ऐप से ई-वोटिंग सुविधा शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल की महिला बिभा कुमारी स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान मोबाइल फोन के जरिए वोट डालने वाली देश की पहली व्यक्ति बन गईं।"
•वैश्विक शांति सूचकांक‚ 2025 में आइसलैंड दुनिया के सबसे शांतिपूर्ण देश में शीर्ष स्थान पर है। जबकि रूस 163वें स्थान पर सबसे कम शांतिपूर्ण देश रहा है। वैश्विक शांति सूचकांक, 2025 में भारत 115वें (स्कोर- 2.229) स्थान पर है।
वैश्विक शांति सूचकांक 2025 में दुनिया के शीर्ष 5 सबसे शांतिपूर्ण देश हैं क्रमशः (1) आइसलैंड (1.095), (2) आयरलैंड (1.260), (3) न्यूज़ीलैंड (1.282), (4) ऑस्ट्रिया (1.294), (5) स्विट्ज़रलैंड (1.294)।
वैश्विक शांति सूचकांक 2025 में दुनिया के शीर्ष 5 सबसे कम शांतिपूर्ण देश हैं क्रमशः रूस 163वें स्थान (3.441), यूक्रेन 162वें स्थान (3.434), सूडान 161वें स्थान (3.323), कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य 160वें स्थान (3.292), यमन 159वें स्थान (3.262)।
•जून, 2025 में वियतनाम आधिकारिक रूप से ब्रिक्स का 10वां साझेदार देश बन गया है।
•संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 2026-2027 के कार्यकाल के लिए चुने गए 5 नए अस्थायी सदस्य देश बहरीन, कोलंबिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC), लातविया और लाइबेरिया हैं।
•विश्व हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन और प्रदर्शनी, 2025 नीदरलैंड्स के नोटरडैम में आयोजित हुआ।
•शांगरी-ला संवाद, 2025 सिंगापुर में आयोजित किया गया।
•अमेरिकी पत्रिका टाइम द्वारा पहली बार परोपकार के क्षेत्र में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची, 2025 जारी की गई।
•पर्यटकों पर "ग्रीन फी" (Green Fee) लागू करने वाला पहला अमेरिकी राज्य हवाई है।
•46वां आसियान शिखर सम्मेलन, 2025 मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का विषय "समावेशिता और स्थिरता" था।
•वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट (Global Gender Gap Report), 2025 में आइसलैंड (0.926) लगातार 16वें वर्ष सूचकांक में शीर्ष पर बना हुआ है, उसके बाद फिनलैंड (0.879), नॉर्वे (0.863), यूनाइटेड किंगडम (0.838) और न्यूजीलैंड (0.827) का स्थान है।
सबसे निचले देशों में पाकिस्तान 148वाँ स्थान, सूडान 147वाँ स्थान, चाड 146वां स्थान और ईरान 145वाँ स्थान है।
वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट, 2025 में भारत 148 देशों की सूची में 131वें स्थान पर है।
•संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन, 2025 फ्रांस के नीस में आयोजित किया गया।
•अमेरिका के टेक्सास नगर परिषद चुनावों में दो भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवारों संजय सिंघल और सुख कौर ने क्रमश: शुगर लैंड तथा सैन एंटोनियो में नगर परिषद चुनावों में जीत हासिल की। जबकि कैरल मैककचेन, एक भारतीय-अमेरिकी, टेक्सास के शुगर लैंड शहर की मेयर चुनी गई हैं।
•नेपाली शेरपा कामी रीता, जिन्हें "एवरेस्ट मैन" के नाम से भी जाना जाता है, ने 31वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की है।
•72वां मिस वर्ल्ड, 2025 हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित किया गया। थाईलैंड की 21 वर्ष की ओपाल सुचाता चुआंगश्री वर्ष 2025 की मिस वर्ल्ड चुनी गई हैं।
•संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2026 को “अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष” घोषित किया है।
•अरुणाचल प्रदेश ने 2025-2035 को "जलविद्युत दशक" (Decade of Hydro Power) घोषित किया है।
•एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने भारत के शहरी परिवर्तन के लिए 10 अरब डॉलर की योजना की घोषणा की है।
•मई, 2025 में अल्जीरिया ब्रिक्स देशों द्वारा स्थापित न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) का नया सदस्य देश बना।
•विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत को सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में ट्रेकोमा के उन्मूलन का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
•केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में भारत फोरकास्ट सिस्टम (भारत पूर्वानुमान प्रणाली) का शुभारंभ किया।
•नोमैडिक एलीफेंट, 2025 भारत और मंगोलिया के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है, उलानबटार (मंगोलिया) में आयोजित किया गया।
•22वां खान क्वेस्ट, 2025 एक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास था जो मंगोलिया के उलानबटार में आयोजित किया गया था।
•तमिलनाडु सरकार ने रामनाथपुरम जिले के धनुषकोडी को आधिकारिक तौर पर ग्रेटर फ्लेमिंगो अभयारण्य घोषित किया।
•राजस्थान के पोखरण में 11 जून, 2025 को हाइब्रिड वीटीओएल (वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग) यूएवी रुद्रस्त्र का सफल परीक्षण किया गया।
•जून, 2025 में बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को मालदीव का वैश्विक पर्यटन राजदूत नियुक्त किया गया।
•राजीव मेमानी 2025-26 के कार्यकाल के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
•हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के चांगों गांव की छोंज़िन एंगमो माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली भारत की पहली और दुनिया की पांचवीं नेत्रहीन महिला हैं।
•उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के रहने वाले राज मिश्रा वेलिंगबरो, इंग्लैंड के मेयर चुने गए है।
•22 मई, 2025 को न्यायमूर्ति केम्पैया सोमशेखर ने मणिपुर उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया।
•भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लंदन में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
•ब्लेज़ मेट्रेवेली ब्रिटेन की सीक्रेट इंटेलिजेंस सर्विस (MI6) की पहली महिला प्रमुख नियुक्त हुईं।
•ली जे-म्यांग ने 4 जून 2025 को दक्षिण कोरिया के 21वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
•जर्मनी की पूर्व विदेश मंत्री अन्नालेना बैरबॉक संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें अधिवेशन की अध्यक्ष निर्वाचित हुई।
•स्काईट्रैक्स द्वारा जारी 'वर्ल्ड एयरलाइन अवार्ड्स 2025' में कतर एयरवेज़ को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन का ख़िताब मिला।
•फ़ूड प्लैनेट पुरस्कार, 2025 स्वीडिश स्टार्टअप नाइट्रोकैप्ट को दिया गया है।
•प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस पुरस्कार, 2025 पूर्व टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को दिया गया है।
•मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर, 2024 पुरस्कार स्क्वाड्रन लीडर शेरोन म्विनसोटे सिमे को दिया गया है, जो घाना की एक शांति सैनिक हैं।
•78वां कांस फिल्म महोत्सव‚ 2025 में ईरानी फ़िल्म निर्माता जाफ़र पनाही ने अपनी राजनीतिक ड्रामा फ़िल्म "इट वाज़ जस्ट एन एक्सीडेंट" के लिए पाल्मे डी' ओर पुरस्कार जीता। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार वैगनर मौरा को फिल्म "द सीक्रेट एजेंट" में उनके अभिनय के लिए मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला नादिया मेलिटि को “द लिटिल सिस्टर” में उनकी मार्मिक भूमिका के लिए मिला।
•राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार‚ 2024 वैज्ञानिक एम. राम मोहन को दिया गया।
•अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार, 2025 कर्नाटक की बानू मुश्ताक के लघु कहानी संग्रह 'हार्ट लैंप' को दिया गया ।
•आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने थल्लिकी वंदनम योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत स्कूल जाने वाले हर बच्चे को सालाना 15,000 रुपये की राशि मिलेगी।
•केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 5 जून, 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में गोल मार्केट स्थित पीएम श्री केवी स्कूल में एक पौधा लगाकर "एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान की शुरुआत की।
•भारत और फ्रांस के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास, "शक्ति 2025" फ्रांस के ला कैवेलरी में आयोजित किया जा रहा है।
•भारत सरकार ने ईरान और इज़राइल के संघर्ष वाले क्षेत्रों से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु की शुरुआत की।
•तीसरा संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन, 2025 फ्रांस के नीस में हुआ।
•78वीं विश्व स्वास्थ्य सभा, 2025 जिनेवा (स्विटज़रलैंड) में आयोजित किया गया। इस वर्ष का थीम था “स्वास्थ्य के लिए एक विश्व” ।
•ग्लेशियरों को बचाने के लिए उच्च स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025 दुशांबे (ताजिकिस्तान) में आयोजित किया गया।
•22 मई, 2025 को ब्रिटिश सरकार ने चागोस द्वीप समूह पर संप्रभुता मॉरीशस को हस्तांतरित करने के समझौते को अंतिम रूप दिया।
•भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) और साइप्रस के यूरोबैंक ने साइप्रस में एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस (यूपीआई) सेवाएँ शुरू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
•विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का थीम: "प्लास्टिक प्रदूषण का अंत" है।
•अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का थीम: "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" है।
•आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप, 2023-2025 का खिताब दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीता।
•यूईएफए (UEFA) पुरुष नेशंस लीग फाइनल 2024-2025 का आयोजन जर्मनी में किया गया। फाइनल में पुर्तगाल ने स्पेन को पेनाल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर ख़िताब जीता।
•यूईएफए महिला अंडर-17 चैम्पियनशिप, 2025 का ख़िताब नीदरलैंड्स ने नॉर्वे को हराकर जीता।
•पहला हॉकी इंडिया मास्टर्स कप, 2025 चेन्नई में आयोजित किया गया। महिला वर्ग में ओडिशा हॉकी संघ ने हॉकी पंजाब को हराकर खिताब जीता। पुरुष वर्ग में हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु ने हॉकी पंजाब को हराकर खिताब जीता।
•फ्रेंच ओपन‚ 2025 टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एकल विजेता- कार्लोस अल्काराज (स्पेन) हैं। जबकि महिला एकल विजेता- कोको गॉफ (संयुक्त राज्य अमेरिका) रहीं।
•आईटीटीएफ (ITTF) विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप‚ 2025 दोहा, कतर में आयोजित किया गया था। इस टूर्नामेंट में चीन कुल 7 पदक (4स्वर्ण,1रजत और 2 कांस्य) जीतकर शीर्ष स्थान पर रहा। जापान ने कुल 4 पदक (1स्वर्ण,1रजत और 2 कांस्य) जीते और दूसरा स्थान हासिल किया। ब्राज़ील कुल 1 पदक (1रजत ) जीतकर तीसरे स्थान पर रहा।
•ताइवान एथलेटिक्स ओपन चैंपियनशिप, 2025 ताइपे सिटी में आयोजित हुआ। भारतीय एथलीटों ने ताइवान एथलेटिक्स ओपन चैंपियनशिप, 2025 में कुल 16 पदक (12 स्वर्ण, 3 रजत, 1 कांस्य) जीते और शीर्ष पर रहा।
•26वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2025 गुमी, दक्षिण कोरिया में आयोजित हुआ। चीन कुल 32 पदक (19 स्वर्ण, 9 रजत और 4 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा। भारत ने कुल 24 पदक (8 स्वर्ण, 10 रजत और 6 कांस्य) जीते और पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। जापान कुल 28 पदक (5 स्वर्ण, 11 रजत और 12 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा।
•विश्व महिला स्नूकर चैम्पियनशिप, 2025 का आयोजन डोंगगुआन (चीन) में किया गया। इसका खिताब चीन की बाई युलु जीती हैं।
•यू.एस. ओपन (गोल्फ), 2025 का खिताब अमेरिकी गोल्फ खिलाड़ी जे जे स्पाउन ने जीता।
•यू.एस. महिला ओपन, 2025 गोल्फ प्रतियोगिता स्वीडिश गोल्फ खिलाड़ी माजा स्टार्क जीती हैं।