मार्च 2025
राष्ट्रीय
•भारत का 58वां बाघ अभयारण्य- केंद्र सरकार ने 9 मार्च, 2025 को मध्य प्रदेश के माधव राष्ट्रीय उद्यान को देश का 58वाँ बाघ अभयारण्य घोषित किया। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसकी घोषणा की। यह मध्य प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व है। यह शिवपुरी में स्थित है और 37,523.344 हेक्टेयर में फैला हुआ है।
•"SheTARA" स्वास्थ्य अभियान- "SheTARA" एक स्वास्थ्य अभियान है जो स्टार हेल्थ इंश्योरेंस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वास्थ्य बीमा एजेंट के रूप में अधिक संख्या में शामिल करना है।
•पोषण अभियान के सात वर्ष पूर्ण- पोषण अभियान ने 8 मार्च 2025 को सात वर्ष पूरे कर लिए। यह अभियान देश भर में पोषण स्तर को बढ़ाने और कुपोषण को दूर करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास है। अभियान का मुख्य उद्देश्य किशोरियों, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और 0-6 वर्ष के बच्चों में कुपोषण से बचाव और इसमें कमी लाना है। 8 मार्च, 2018 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पोषण अभियान राजस्थान के झुंझुनू जिले में प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया था।
•प्रधानमंत्री की मॉरीशस यात्रा- मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के निमंत्रण पर मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में 12 मार्च को मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 11-12 मार्च 2025 को मॉरीशस की राजकीय यात्रा की। प्रधानमंत्री इससे पहले 2015 में मॉरीशस के दौरे पर गए थे। इस समारोह के दौरान मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन” प्रदान किया। वह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय नेता बने ।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल और उनकी पत्नी वृंदा गोखूल को ओवरसीज सिटीजन ऑफ़ इंडिया (OCI) कार्ड प्रदान किया। इस इवेंट में पीएम मोदी ने इंडियन डायस्पोरा को संबोधित किया। उन्होंने भोजपुरी में अपने भाषण की शुरुआत की।
•भारत 2047: जलवायु-लचीला भविष्य निर्माण सम्मेलन, 2025- भारत 2047: जलवायु-लचीला भविष्य निर्माण" सम्मेलन 19 से 22 मार्च 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
•10वां रायसीना डायलॉग, 2025- रायसीना डायलॉग का 10वां संस्करण 17-19 मार्च, 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 मार्च को इस संवाद का उद्घाटन करेंगे। 10वें रायसीना डायलॉग में लगभग 125 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। 2025 संस्करण का विषय "कालचक्र - लोग, शांति और ग्रह" है। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री माननीय क्रिस्टोफर लक्सन मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे और मुख्य भाषण देंगे।
तीन दिनों के दौरान, दुनिया के निर्णयकर्ता और विचार नेता छह विषयगत स्तंभों पर विभिन्न प्रारूपों में बातचीत के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ेंगे: (i) राजनीति बाधित: बदलती रेत और बढ़ती ज्वार; (ii) ग्रीन ट्रिलेमा का समाधान: कौन, कहाँ, और कैसे; (iii) डिजिटल ग्रह: एजेंट, एजेंसियां और अनुपस्थिति; (iv) उग्रवादी मर्केंटीलिज्म: व्यापार, आपूर्ति और विनिमय दर की लत; (v) टाइगर की कहानी: एक नई योजना के साथ विकास को फिर से लिखना; और (vi) शांति में निवेश: चालक, संस्थान और नेतृत्व।
रायसीना डायलॉग भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र पर भारत का प्रमुख सम्मेलन है, जो अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सामने आने वाले सबसे चुनौतीपूर्ण मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
•गृह मंत्रालय - रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन सहयोग सम्मेलन-सह-प्रदर्शनी, 2025- रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 04 मार्च, 2025 को डीआरडीओ भवन, नई दिल्ली में 'आंतरिक सुरक्षा और आपदा राहत कार्यों के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी' पर गृह मंत्रालय - रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) सहयोग सम्मेलन-सह-प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
•यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष की भारत यात्रा- यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लिएन यूरोपीय संघ के कॉलेज ऑफ कमिश्नर्स के साथ 27 और 28 फरवरी, 2025 को भारत की सरकारी यात्रा पर रहीं। यह उनकी तीसरी भारत यात्रा थी। गौरतलब है कि यूरोपीय संघ भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और निवेशक है।
•86वें भारत-बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग की बैठक, 2025- 6-7 मार्च, 2025 को 86वें भारत-बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग की बैठक, 2025 कोलकाता में आयोजित हुई। भारत और बांग्लादेश के नदी विशेषज्ञ ने पश्चिम बंगाल के फरक्का का दौरा किया। यह दौरा दिसंबर 2026 में समाप्त हो रही गंगा जल संधि के नवीनीकरण के सिलसिले में फरक्का में जल स्तर की समीक्षा करने को लेकर है।
•भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार का 135वां स्थापना दिवस- भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार ने 11 मार्च, 2025 को अपना 135वां स्थापना दिवस “वास्तुकला के माध्यम से भारतीय विरासत” पर केंद्रित एक प्रदर्शनी के साथ मनाया। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
•जी-20 व्यापार और निवेश कार्य समूह बैठक, 2025- 18-20 मार्च, 2025 को जी-20 व्यापार और निवेश कार्य समूह बैठक, 2025 वर्चुअल माध्यम से आयोजित हुई। दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार इस बैठक की मेज़बानी की।
•योग महोत्सव, 2025- 13 मार्च, 2025 को योग महोत्सव, 2025 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने इसका उद्घाटन किया।
•आहार-2025- आहार 2025 अंतर्राष्ट्रीय खाद्य एवं आतिथ्य मेला 4 से 8 मार्च, 2025 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। यह 39वाँ संस्करण था। आहार 2025 के मुख्य उद्देश्य भारत की कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों में उत्कृष्टता को प्रदर्शित करना और खाद्य प्रसंस्करण और निर्यात को बढ़ावा देना था।
•साहित्योत्सव, 2025- 7-12 मार्च, 2025 को साहित्य अकादमी का वार्षिक साहित्य महोत्सव साहित्योत्सव (फ़ेस्टिवल ऑफ़ लेटर्स), 2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया। महोत्सव का विषय-भारतीय साहित्यिक परंपराएं रहा। यह एशिया का सबसे बड़ा साहित्य महोत्सव है। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस महोत्सव का उद्घाटन किया। इसमें 23 भाषाओं में प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया। महोत्सव के अंतिम दिन बच्चों के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम “स्पिन ए टेल” का आयोजन किया गया।
•विविधता का अमृत महोत्सव' का दूसरा संस्करण, 2025- भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 5 मार्च, 2025 को नई दिल्ली राष्ट्रपति भवन में 'विविधता का अमृत महोत्सव' के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। इस उत्सव का दूसरा संस्करण दक्षिणी राज्यों पर केंद्रित है। यह महोत्सव आगंतुकों के सामने कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और पुडुचेरी की समृद्ध विरासत और जीवंत संस्कृतियों को प्रस्तुत करता है। इसका पहला संस्करण पिछले वर्ष आयोजित किया गया था, जो पूर्वोत्तर भारत पर केंद्रित था।
•महाकुम्भ में तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बने- 26 फरवरी, 2025 को महाशिवरात्रि के स्नान के साथ प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का औपचारिक रूप से समापन हो गया। 13 जनवरी, 2025 को महाकुंभ शुरू हुआ था। 45 दिनों तक चले महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। महाकुंभ 2025 समापन के बाद यूपी सरकार ने कुल तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए:
पहला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड गंगा की सफाई के लिए मिला। इसमें 300 से अधिक स्वच्छताकर्मियों ने एक साथ अलग-अलग घाटों पर गंगा की सफाई कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। एक ही स्थान पर नदी की सफाई अभियान में भाग लेने वाले स्वयं सेवकों की सबसे अधिक संख्या दर्ज की गई। दूसरा रिकॉर्ड 19000 लोगों का एक साथ झाड़ू लगाने का रिकॉर्ड था। तीसरा रिकॉर्ड हैंड पेंटिंग में 10,102 लोगों का रिकॉर्ड था।
•मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस, 2025- 3-6 मार्च, 2025 को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस, 2025 बार्सिलोना, स्पेन में आयोजित हुआ। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसमें भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने इस कार्यक्रम में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 के उद्घाटन समारोह का भी अनावरण किया और ‘भारत पैवेलियन’ का उद्घाटन किया।
•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस और संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 से 13 फरवरी, 2025 तक फ्रांस और संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर 10 से 12 फरवरी, 2025 तक फ्रांस की यात्रा पर रहे। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता की। अगले वर्ष, 2026 को, दोनों पक्षों ने भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष के रूप में मनाने पर सहमति जताई है। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से मारसैल में नए भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री ने जुलाई 2023 में अपनी पेरिस यात्रा के दौरान की थी। 13 फरवरी, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर रहे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण के पश्चात प्रधानमंत्री की यह पहली अमेरिका यात्रा रही ।
•वंतारा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के जामनगर में एक अद्वितीय वन्यजीव संरक्षण, बचाव और पुनर्वास पहल, वंतारा का उद्घाटन किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के तहत अनंत अंबानी द्वारा यह संचालित है। वंतारा दुनिया के सबसे बड़े वन्यजीव बचाव और संरक्षण केंद्रों में से एक है, जिसमें 2,000 से अधिक प्रजातियों के 150,000 से अधिक बचाए गए, लुप्तप्राय और संकटग्रस्त जानवर रहते हैं।
•पोषण भी-पढ़ाई भी” प्रशिक्षण कार्यक्रम- 4 मार्च, 2025 को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने केन्द्र प्रवर्तित सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 योजना अन्तर्गत “पोषण भी-पढ़ाई भी” प्रशिक्षण कार्यक्रम को मंजूरी प्रदान की। इसका उद्देश्य बाल्यावस्था के प्रथम एक हजार दिवस में प्रांरभिक उद्दीपन, 3 से 6 वर्ष के आयु वर्ग के लिए ईसीसीई (देखभाल व शिक्षा) को बढ़ावा देना, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ईसीसीई एवं शैक्षिणक दृष्टिकोण की बुनियादी समझ विकसित करना, खेल आधारित उच्च गुणवत्ता प्रदान करना है।
•भारत की पहली नदी डॉल्फिन गणना रिपोर्ट- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गिर नेशनल पार्क में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की 7वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने देश की पहली नदी डॉल्फिन गणना रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में कुल 6,327 नदी डॉल्फिन पाई गई हैं। यह अध्ययन 8 राज्यों की 28 नदियों में किया गया जिसमें 3,150 कार्य-दिनों में 8,500 किलोमीटर की दूरी तय की गई। उत्तर प्रदेश (2,397) में सबसे अधिक डॉल्फिन दर्ज की गईं, इसके बाद बिहार (2,220), पश्चिम बंगाल और असम का स्थान रहा।
•राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की 7वीं बैठक, 2025- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 मार्च, 2025 को गुजरात के गिर नेशनल पार्क में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की 7वीं बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर जूनागढ़ में राष्ट्रीय वन्यजीव रेफरल केंद्र की आधारशिला रखी। यह केंद्र वन्यजीवों के स्वास्थ्य और बीमारी प्रबंधन का प्रमुख हब होगा। उन्होंने 2025 में एशियाई शेरों की 16वीं जनगणना शुरू करने की घोषणा भी की। प्रधानमंत्री ने गांधी सागर अभयारण्य (मध्य प्रदेश) और बन्नी घास के मैदान (गुजरात) में चीतों को बसाने की योजना की भी घोषणा की।
•भारत का पहला विश्व शांति केंद्र- 2 मार्च, 2025 को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हरियाणा के गुरुग्राम में भारत के पहले विश्व शांति केंद्र का उदघाटन किया। यह केंद्र जैन आचार्य लोकेश मुनि के नेतृत्व और अहिंसा विश्व भारती के प्रयासों से स्थापित किया जा रहा है।
•भारत में ब्लू-चीक्ड बी-ईटर का पहला प्रजनन रिकॉर्ड- प्रायद्वीपीय भारत में ब्लू-चीक्ड बी-ईटर (Merops persicus) का पहला प्रजनन रिकॉर्ड हाल ही में कन्याकुमारी जिले में मनाकुडी मैंग्रोव के पास आंदीविलई के खारे मैदानों में दर्ज किया गया है जो तमिलनाडु के मनाकुडी मैंग्रोव के पास स्थित है। इस खोज को अंतरराष्ट्रीय पक्षी विज्ञान पत्रिका ऑर्निस हंगरिका में प्रकाशित एक लेख में भी पुष्टि की गई है।
ब्लू-चीक्ड बी-ईटर एक मधुमक्खी खाने वाला पक्षी है, जो मेरोपिडे परिवार से संबंधित है। यह पक्षी आमतौर पर उपोष्णकटिबंधीय अर्ध-रेगिस्तानी क्षेत्रों में पाया जाता है, लेकिन हाल ही में इसे आंदीविलई के मैंग्रोव के पास प्रजनन करते हुए देखा गया है।
•अरावली सफारी पार्क परियोजना- हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी 3,858 हेक्टेयर अरावली सफारी पार्क परियोजना गुरुग्राम और नूंह में फैली हुई है जिसे दुनिया का सबसे बड़ा सफारी पार्क बनाने की परिकल्पना की गई है।
•बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखी। यह संस्थान 10 एकड़ क्षेत्र में बनाया जाएगा और पहले चरण में 100 बिस्तरों की सुविधा तैयार की जाएगी। 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले इस कैंसर अस्पताल में वंचित कैंसर रोगियों को मुफ्त उपचार की सुविधा दी जाएगी।
•नागालैंड के स्कूलों में लड़कियों के लिए ‘किशोर बालिका क्लब’ का गठन- नागालैंड में, मिशन शक्ति के तहत स्कूलों में लड़कियों के लिए "किशोर बालिका क्लब" (Adolescent Girls Club) की शुरुआत की गई है। इसे नागालैंड के सरकारी और निजी दोनों स्कूलों में स्थापित किया जा रहा है। आदर्श वाक्य: “वादे को जीएं ” - शिक्षा, स्वास्थ्य और नेतृत्व विकास पर ध्यान केंद्रित करना।
इसका मुख्य उद्देश्य 10 से 19 वर्ष की आयु की लड़कियों को सशक्त बनाना है, ताकि उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक कौशल और जीवन कौशल का विकास करने में मदद मिले। पहला किशोर बालिका क्लब 5 अक्टूबर 2024 को डॉन बॉस्को हायर सेकेंडरी स्कूल, वोखा में शुरू किया गया था।
•51वां खजुराहो नृत्य महोत्सव‚ 2025- 51वां खजुराहो नृत्य महोत्सव 20 से 26 फरवरी 2025 तक मध्य प्रदेश के खजुराहो में आयोजित किया गया। इस दौरान 25 ग्रुप के 139 नृतकों ने लगातार 24 घंटे से अधिक समय तक क्लासिकल डांस मैराथन (रिले) डांस किया। महोत्सव में शास्त्रीय नृत्य मैराथन (रिले) के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दिया। इसे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वीकार किया।
•झुमोर बिनंदिनी कार्यक्रम, 2025- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में ‘झुमोर बिनंदिनी 2025’ का उद्घाटन किया, जिसमें 8000 से अधिक नर्तक और संगीतकार शामिल हुए, इसे चाय उद्योग के 200 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। पीएम मोदी ने चाय जनजाति समुदाय के लिए 300 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 100 मॉडल स्कूल, गर्भवती चाय श्रमिकों के लिए वेतन क्षतिपूर्ति योजना और 3% ओबीसी आरक्षण जैसी योजनाओं की घोषणा की।
•ग्रीन शिपिंग कॉन्क्लेव, 2025- 20 फ़रवरी, 2025 को ग्रीन शिपिंग कॉन्क्लेव, 2025 मुंबई में आयोजित किया गया। यह कॉन्क्लेव समुद्री उद्योग में जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति जागरूकता बढानें के लिए आयोजित किया था।
•देश का प्रकृति परीक्षण अभियान’ का पहला चरण- 20 फरवरी, 2025 को मुंबई में ‘देश का प्रकृति परीक्षण अभियान’ के पहले चरण के पूरा होने के अवसर पर समापन समारोह का आयोजन किया गया। इसका आयोजन राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग (NCISM) ने आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से किया।
•बाथौइज़्म- "बाथौइज्म" बोडो लोगों का एक लोक धर्म है, जो मुख्य रूप से असम (भारत) में पाया जाता है. इसे "बाथौ" भी कहा जाता है। बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (BTR) सरकार ने हाल ही में विभिन्न आवेदन प्रपत्रों में "बाथौइज्म" को आधिकारिक धर्म के विकल्प के रूप में शामिल किया है। परिषद ने राष्ट्रीय जनगणना में "बाथौइज्म" को मान्यता देने के लिए भारत के महापंजीयक (आरजीआई) से औपचारिक रूप से अनुरोध किया है।
•अरुणाचल प्रदेश हथकरघा और हस्तशिल्प नीति, 2024- मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व वाली अरुणाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के कारीगरों को सशक्त बनाने के लिए 'अरुणाचल प्रदेश हथकरघा और हस्तशिल्प नीति- 2024' को मंजूरी दी है। नीति के तहत बुनकरों के लिए डिजिटल डेटाबेस बनाया जाएगा।
•पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक, 2025- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुणे, महाराष्ट्र में वेस्टर्न रीजनल काउंसिल (पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद) की 27वीं बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात और केंद्र शासित प्रदेशों के नेता शामिल हुए, और क्षेत्रीय परिषदों को रणनीतिक निर्णय लेने वाले मंच के रूप में स्थापित करने पर जोर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सदस्य राज्यों के बच्चों और नागरिकों में कुपोषण और बौनेपन की व्यापकता पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने समग्र स्वास्थ्य में सुधार के लिए कुपोषण को खत्म करने को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। दालों के आयात पर भी चिंता व्यक्त की और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रत्येक गांव के तीन किलोमीटर के भीतर बैंक शाखाएं या डाक बैंकिंग सुविधाएं स्थापित करने का नया लक्ष्य रखा गया, जबकि पहले यह लक्ष्य पांच किलोमीटर था।
•पूसा कृषि विज्ञान मेला, 2025- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-IARI) का पूसा कृषि विज्ञान मेला, 2025 नई दिल्ली में आयोजित हुआ। मेले का विषय "उन्नत कृषि-विकसित भारत" है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि थे। कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर और श्री भागीरथ चौधरी 24 फरवरी 2025 को समापन सत्र के मुख्य अतिथि थे।
•सिल्कटेक, 2025- फ़रवरी, 2025 में केंद्रीय रेशम बोर्ड के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन- सिल्कटेक, 2025 का आयोजन भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया गया।
•संसद में छह नई भाषाओं के लिए अनुवाद सेवाओं का विस्तार- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद में बोडो, डोगरी, मैथिली, मणिपुरी, उर्दू और संस्कृत सहित छह नई भाषाओं में अनुवाद सेवाओं के विस्तार की घोषणा की। पहले, अनुवाद सेवाएं हिंदी और अंग्रेजी के अलावा असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल और तेलुगु सहित 10 भाषाओं में उपलब्ध थीं।
•बिल ऑफ लैडिंग विधेयक, 2025- 10 मार्च, 2025 को लोकसभा द्वारा बिल ऑफ लैडिंग विधेयक, 2025 पारित किया गया। इस बिल का उद्देश्य पोत परिवहन दस्तावेजों के लिए कानूनी ढांचे को अद्यतन और सरल बनाना है।
•आयकर विधेयक, 2025- 13 फरवरी, 2025 को आयकर विधेयक, 2025 संसद में पेश किया गया। यह विधेयक आयकर अधिनियम,1961 का स्थान लेगा। यदि विधेयक पारित हो जाता है तो यह 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगा। नए विधेयक का उद्देश्य कर कानूनों को सरल बनाना, स्पष्ट शब्दावली प्रस्तुत करना और आधुनिक कर अवधारणाओं को शामिल करना है। विधेयक में “आकलन वर्ष” (Assessment Year) और “पिछला वर्ष” (Previous Year) को हटाकर “कर वर्ष” (Tax Year) शब्द करने का प्रावधान है।
धाराओं (Sections) की संख्या 1961 के आयकर अधिनियम में 298 थी, जिसे बढ़ाकर 536 कर दिया गया है। अनुसूचियों (Schedules) की संख्या 14 से बढ़ाकर 16 कर दी गई है। अध्याय 47 से घटाकर 23 कर दिया गया है और शब्द 512,535 से घटाकर 259,676 कर दिए गए हैं।
•सूरत खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सूरत के लिंबायत में सूरत खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
•‘इंश्योरिंग हीरोज’ अभियान- 'इंश्योरिंग हीरोज' (Insuring HEROES) अभियान फोनपे द्वारा महिलाओं के लिए वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया एक अभियान है। इस अभियान के तहत, महिलाओं को टर्म लाइफ और स्वास्थ्य बीमा योजनाओं पर विशेष छूट दी जा रही है।
•प्रोजेक्ट हिफाज़त- पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने ‘प्रोजेक्ट हिफाज़त’ की शुरुआत की। इसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा के पीडि़तों के लिए प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत करना है।
•सम्राट जरासंध स्मारक- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के राजगीर में स्थित जयप्रकाश उद्यान में सम्राट जरासंध स्मारक का फीता काटकर अनावरण किया। महान सम्राट जरासंध की यह 21 फीट ऊंची प्रतीकात्मक प्रतिमा है।
•मध्य प्रदेश की चार ऐतिहासिक धरोहर टेंटेटिव लिस्ट में शामिल- मध्य प्रदेश की चार ऐतिहासिक धरोहरें यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में शामिल की गई हैं। इनमें सम्राट अशोक के शिलालेख, चौसठ योगिनी मंदिर, गुप्तकालीन मंदिर और बुंदेला काल के किला-महल शामिल हैं।
•डॉ. मनमोहन सिंह बेंगलुरु विश्वविद्यालय- कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घोषणा की कि बेंगलुरु सिटी विश्वविद्यालय का नाम बदलकर डॉ. मनमोहन सिंह बेंगलुरु विश्वविद्यालय रखा जाएगा।
•सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान- पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली में पंचायती राज संस्थाओं की महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों की राष्ट्रीय कार्यशाला में “सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान” का शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य पूरे देश में पंचायती राज संस्थाओं की महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों को मजबूत बनाना है।
•एक राष्ट्र-एक बंदरगाह (वन नेशन वन पोर्ट)- केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने प्रमुख बंदरगाहों पर परिचालन को मानकीकृत और सुव्यवस्थित करने के लिए “एक राष्ट्र, एक बंदरगाह प्रक्रिया” (ओएनओपी) सहित कई पहल शुरू कीं।
•चेन्नई हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे का उद्घाटन- 27 फरवरी, 2025 को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने चेन्नई हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे का उद्घाटन किया। यह इस पहल के तहत दूसरा कैफे है। पहला उड़ान यात्री कैफे 19 दिसंबर, 2024 को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुरू किया गया था।
•आदर्श महिला-हितैषी ग्राम पंचायत पहल- 5 मार्च 2025 को नई दिल्ली में जमीनी स्तर पर महिला समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आदर्श महिला-हितैषी ग्राम पंचायत पहल का शुभारंभ किया गया। आदर्श महिला-हितैषी ग्राम पंचायत पहल एक ऐसी पहल है जिसका उद्देश्य प्रत्येक जिले में कम से कम एक आदर्श ग्राम पंचायत स्थापित करना है जो महिलाओं और लड़कियों के लिए अनुकूल हो। यह पहल पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी, सुरक्षा, और नेतृत्व को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
•राष्ट्रीय बागवानी मेला, 2025- राष्ट्रीय बागवानी मेला 2025, आईसीएआर-आईआईएचआर (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान) द्वारा बेंगलुरु में आयोजित किया गया था, जो 27 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक चला था। यह मेला "विकसित भारत के लिए बागवानी: पोषण, सशक्तिकरण और आजीविका" थीम के तहत आयोजित किया गया था।
•उत्तर प्रदेश में पांच नए आध्यात्मिक गलियारों की घोषणा- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में महाकुंभ के समापन के बाद राज्य में पांच नए आध्यात्मिक गलियारों के विकास की घोषणा की।
पाँच नये आध्यात्मिक गलियारे हैं-
•प्रयागराज-विंध्याचल-काशी कॉरिडोर- यह कॉरिडोर प्रयागराज को विंध्याचल देवी धाम और फिर काशी (वाराणसी) से जोड़ता है।
•प्रयागराज-अयोध्या-गोरखपुर कॉरिडोर- यह भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या और गोरखपुर को जोड़ता है।
•प्रयागराज-लखनऊ-नैमिषारण्य कॉरिडोर- प्रयागराज को नैमिषारण्य धाम से जोड़ता है।
•प्रयागराज-राजापुर-चित्रकूट कॉरिडोर- भगवान राम के वनवास से संबंधित महत्वपूर्ण स्थलों को जोड़ता है, जिनमें चित्रकूट धाम, कामदगिरि पर्वत, रामघाट, हनुमान धारा और गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्मस्थली राजापुर शामिल हैं।
•प्रयागराज-मथुरा-वृंदावन- शुकतीर्थ कॉरिडोर- यह मार्ग भक्तों को मथुरा, वृंदावन और शुक तीर्थ में भगवान कृष्ण से संबंधित महत्वपूर्ण स्थलों की यात्रा करने की सुविधा प्रदान करेगा।
•अरुणाचल प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2024-25 को युवा वर्ष घोषित किया है।
•तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का अनावरण- तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का अनावरण फिलीपींस में किया गया है। यह प्रतिमा भारत और फिलीपींस के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में स्थापित की गई है। प्रतिमा सेबू के गुल्लास कॉलेज ऑफ मेडिसिन में स्थापित की गई है।
•38वें राष्ट्रीय खेल, 2025- 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखंड में हुआ। 28 जनवरी, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। खेल का समापन समारोह 14 फरवरी, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, हल्द्वानी, उत्तराखंड में आयोजित किया गया। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन की घोषणा की। केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह समापन समारोह के मुख्य अतिथि थे।
इस वर्ष राष्ट्रीय खेलों की थीम “हरित खेल” थी। 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर “मौली” था , जो उत्तराखंड के राज्य पक्षी मोनाल से प्रेरित है। खेलों के लिए आधिकारिक ओलंपिक मशाल का नाम तेजस्विनी है। 38वें राष्ट्रीय खेलों की टैगलाइन- “संकल्प से शिखर तक”। प्रारंभ में मल्लखंब और योगासन को प्रदर्शन खेल के रूप में घोषित किया गया था, लेकिन बाद में इसे पदक खेलों में बदल दिया गया। दो खेल कलारीपयट्टु और राफ्टिंग ,प्रदर्शन खेल थे जिनमें प्रतिभागियों को कोई पदक नहीं दिया गया। आगामी राष्ट्रीय खेलों के 39वें संस्करण की मेजबानी मेघालय करेगा,जो पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा।
सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड या सेना की टीम 38वें राष्ट्रीय खेलों में कुल 121 पदक (68 स्वर्ण, 26 रजत और 27 कांस्य) के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा और राजा भालिंदर सिंह ट्रॉफी जीती। महाराष्ट्र 54 स्वर्ण पदकों के साथ 201 पदक जीत कर पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। हरियाणा 153 पदक (48 स्वर्ण,47 रजत और 58 कांस्य) जीत कर पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा। मध्य प्रदेश 82 पदक (34 स्वर्ण, 26 रजत और 22 कांस्य) पदक जीतकर चौथे स्थान पर रहा। उत्तराखंड 24 स्वर्ण सहित कुल 103 पदक जीतकर पदक तालिका में 7वें स्थान पर रहा। उत्तर प्रदेश 13 स्वर्ण सहित कुल 56 पदक जीतकर पदक तालिका में 13वें स्थान पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय
•महिलाओं की स्थिति पर आयोग (CSW) का 69वां सत्र, 2025- 10-21 मार्च, 2025 में महिलाओं की स्थिति पर आयोग (CSW) का 69वां सत्र, 2025 संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय न्यूयॉर्क में आयोजित किया गया। यह संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) का एक कार्यात्मक आयोग का सत्र है। CSW एक प्रमुख वैश्विक अंतर-सरकारी निकाय है ,जो लैंगिक समानता, अधिकारों और महिलाओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से समर्पित है।
•आपातकालीन अरब लीग शिखर सम्मेलन, 2025- 4 मार्च, 2025 को आपातकालीन अरब लीग शिखर सम्मेलन, 2025 काहिरा, मिस्र में आयोजित हुई। इस सम्मेलन के दौरान अरब लीग के नेताओं ने 53 अरब डॉलर के गाजा के पुनर्निर्माण की योजना प्रस्तुत की। यह सम्मेलन फिलिस्तीनियों को उनकी भूमि से बाहर निकालने की अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकियों और इजरायल के प्रधानमंत्री की युद्ध विराम को नष्ट करने और गाजा पर नरसंहार युद्ध फिर से शुरू करने की इच्छा का मुकाबला करने हेतु आयोजित किया था।
•7वां आसियान गेमिंग शिखर सम्मेलन, 2025- 7वां आसियान गेमिंग शिखर सम्मेलन 17 मार्च, 2025 से 19 मार्च, 2025 तक फिलीपींस की राजधानी मनीला में शांगरी-ला फोर्ट में हुआ।
•अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की 353वीं शासी निकाय की बैठक, 2025- अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की 353वीं शासी निकाय की बैठक 10 मार्च से 20 मार्च, 2025 तक स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित की गई। इसमें श्रम और रोजगार सचिव सुमिता डावरा ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। इस बैठक में आईएलओ के त्रिपक्षीय घटकों यानी सरकारों, श्रमिकों और नियोक्ताओं के प्रतिनिधि कामकाज की दुनिया एवं आईएलओ के शासन से संबंधित महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा करने के लिए एक साथ आए हैं।
•संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक भाषा- मार्च 2025 में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक कार्यकारी आदेश जारी किया, जिसमें देश के इतिहास में पहली बार संघीय स्तर पर अंग्रेजी को संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक भाषा घोषित किया गया।
•माउंट डुकोनो ज्वालामुखी में विस्फोट- इंडोनेशिया के उत्तरी मालुकु प्रांत में स्थित माउंट डुकोनो ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ। हाल्माहेरा द्वीप पर स्थित इस ज्वालामुखी से 2,000 मीटर की ऊंचाई तक राख का गुबार निकला।
•इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग तकनीक पर पहली भारत-यूरोपीय संघ कार्यशाला, 2025-इलेक्ट्रिक वाहनचार्जिंग तकनीक पर पहली भारत-यूरोपीय संघ कार्यशाला 24 फरवरी 2025 को भारत के पुणे में आयोजित की गई थी।
•निरस्त्रीकरण और अप्रसार पर भारत-फ्रांस द्विपक्षीय वार्ता, 2025- 14 फ़रवरी, 2025 को निरस्त्रीकरण और अप्रसार पर भारत-फ्रांस द्विपक्षीय वार्ता, 2025 पेरिस, फ्रांस में आयोजित हुआ।
•जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक, 2025- फ़रवरी, 2025 में जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक, 2025 जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुआ विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
•गल्फूड (Gulfood), 2025- 17-21 फ़रवरी, 2025 को दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य और पेय व्यापार प्रदर्शनियों में से एक गल्फूड , 2025 के 30वे संस्करण का आयोजन दुबई ,सयुंक्त अरब अमीरात (UAE) में किया गया। इसका थीम था - खाद्य क्षेत्र में अगला मोर्चा (The Next Frontier in Food)।
•अमेरिका-रूस उच्च स्तरीय वार्ता, 2025- 18 फ़रवरी, 2025 को यूक्रेन संकट को समाप्त करने हेतु अमेरिका-रूस उच्च स्तरीय वार्ता, 2025 रियाद ,सऊदी अरब में आयोजित हुई। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के नेतृत्व में उच्च स्तरीय अमेरिकी और रूसी प्रतिनिधिमंडल इस बैठक में भाग लिया। इसमें यूक्रेन संकट को समाप्त करने के लिए जोर देने पर सहमति जताई गयी। हालाकि इस वार्ता में यूक्रेन को शामिल नहीं किया गया था।
•9वें एशियाई शीतकालीन खेल, 2025- 7-14 फरवरी 2025 तक 9वें एशियाई शीतकालीन खेलों का आयोजन हार्बिन, हेइलोंगजियांग प्रांत, चीन में हुआ। इन खेलों का आधिकारिक शुभंकर “बिनबिन” और “नीनी” (बाघ) थे, जो एकता और शीतकालीन खेलों के प्रति प्रेम का प्रतीक हैं। खेलों का आदर्श वाक्य “ड्रीम ऑफ विंटर, लव अमंग एशिया” था। चीन ने 85 पदकों (32 स्वर्ण, 27 रजत, 26 कांस्य) के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। भारत ने इसमें कोई पदक नहीं जीता। 10वें एशियाई शीतकालीन खेल, 2029 का आयोजन सऊदी अरब (NEOM 2029) में किया जाएगा।
आर्थिक
•भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद की दूसरी बैठक, 2025- भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद (टीटीसी) की दूसरी बैठक 28 फरवरी, 2025 को नई दिल्ली में संपन्न हुई। भारत की ओर से इसकी सह-अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने अप्रैल 2022 में भारत-यूरोपीय संघ टीटीसी की स्थापना की थी, जो व्यापार, विश्वसनीय प्रौद्योगिकी और सुरक्षा के क्षेत्र में चुनौतियों से निपटने का एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मंच है।
•क्रिप्टो शिखर सम्मेलन, 2025- मार्च, 2025 में क्रिप्टो शिखर सम्मेलन, 2025 व्हाइट हाउस, अमेरिका में आयोजित किया गया। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश में बिटकॉइन रिजर्व की स्थापना के एक आदेश पर हस्ताक्षर किया ।
•उत्तर-प्रदेश बजट, 2025-2026- 20 फरवरी, 2024 को उत्तर-प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए बजट विधानसभा में प्रस्तुत किया। प्रस्तुत बजट का आकार 8 लाख, 8 हजार, 736 करोड़ 6 लाख रुपये है। यह वर्ष 2024-2025 के बजट से 9.8 प्रतिशत अधिक है।
बजट की प्रमुख बातें-
इस बजट में अवस्थापना विकास के लिए 22 प्रतिशत, शिक्षा के लिए 13 प्रतिशत, कृषि और सम्बद्ध सेवाओं के लिए 11 प्रतिशत, चिकित्सा एवं स्वास्थ के क्षेत्र में 6 प्रतिशत, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों हेतु 4 प्रतिशत एवं संसाधन आवंटित किए गए हैं।
विधानसभा को आधुनिक आई.टी. सिस्टम्स से लैस करने के लिए बजट में विशेष रूप से व्यवस्था प्रस्तावित की गई है।
प्रदेश को आर्टिफिशियल इन्टेलिजेन्स के क्षेत्र में एक हब के रूप में विकसित करने हेतु ‘‘आर्टिफिशियल इन्टेलिजेन्स सिटी’’ की स्थापना तथा साइबर सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी रिसर्च ट्रान्सलेशन पार्क की स्थापना की नई योजना बजट में सम्मिलित की गई है
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर, 2024 से ‘‘जीरो पॉवर्टी अभियान’’ का प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत से निर्धनतम परिवारों को चिह्नित करते हुए उनकी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के और उनकी वार्षिक आय कम-से-कम 1,25,000 रुपये के स्तर तक लाए जाने हेतु कार्यवाही की जा रही है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लगभग 03 करोड़ कृषकों को लगभग 79,500 करोड़ रुपये की धनराशि डी.बी.टी.के माध्यम से हस्तांतरित की गई।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-2025 में लगभग 10 लाख बीमित कृषकों को लगभग 496 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान कराया गया।
औसत गन्ना उत्पादकता 72 टन प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 85 टन प्रति हेक्टेयर बढ़ जाने से किसानों की आय में औसतन 370 रुपये प्रति कुंतल की दर से 43,364 रुपये प्रति हेक्टयर की वृद्धि हुई।
लखपति महिला योजना के अंतर्गत 31 लाख से अधिक दीदियों का चिह्नांकन किया गया तथा 02 लाख से अधिक महिलाएं लखपति की श्रेणी में आ चुकी हैं।
उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही मेधावी को पात्रता के आधार पर स्कूटी प्रदान किए जाने की नई योजना लाई जा रही है।
स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत 49.86 लाख स्मार्ट फोन/टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं।
प्रतियोगी छात्रों को अपने घर के समीप ही कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का संचालन किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सत्र 2024-25 में 54,833 अभ्यर्थियों को शिक्षुता प्रशिक्षण हेतु योजित किया गया।
प्रदेश के शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर नये सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना हेतु वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से वर्ष 2024-2025 में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना प्रारंभ की गई। यह अपने तरह की पहली योजना है जिसमें सूक्ष्म उद्यम स्थापित करने हेतु युवाओं को गारंटी मुक्त एवं ब्याज मुफ्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष 1 लाख नये सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना किए जाने का लक्ष्य है।
मनरेगा योजनांतर्गत विगत वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 26 करोड़ मानव दिवस लक्ष्य के सापेक्ष 8 जनवरी, 2025 तक 27.40 करोड़ मानव दिवस का सृजन किया गया है तथा 3,13,076 परिवारों को 100 दिन का रोजगार प्रदान किया गया है। मानव दिवस सृजन एवं वित्तीय प्रगति में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है।मनरेगा योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-2025 में महिलाओं की सहभागिता 42 प्रतिशत है।
निवेश मित्र के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2024-2025 में नवंबर, 2024 तक कुल 6,62,672 उद्यम पंजीकृत हुए जिसमें 59,64,048 रोजगारों का सृजन हुआ।
कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिक के कुल 02 बालिकाओं के स्वजातीय विवाह की स्थिति में 55,000 रुपये तथा अंतर्जातीय विवाह की स्थिति में 61,000 रुपये की रकम दिए जाने का प्रावधान है।
आवासीय विद्यालय योजना प्रदेश के 12 जनपदों में संचालित है, जिनमें प्रत्येक विद्यालय में 100-100 बालक एवं बालिकाओं को प्रवेशित किए जाने का प्रावधान है।
निर्माण श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क गुणवत्तापूर्ण एवं उद्देश्यपरक शिक्षा उपलब्ध कराने की दृष्टि से प्रदेश के प्रत्येक मंडल में 360 बच्चों की क्षमता वाला एक-एक अटल आवासीय विद्यालय स्थापित है। इन विद्यालयों की क्षमता भविष्य में बढ़कर 1000 प्रति विद्यालय किया जाएगा।
प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत प्रदेश 9.57 करोड़ खातों के साथ देश में प्रथम स्थान पर है।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनांतर्गत अब तक प्रदेश में 6.52 करोड़ नामांकन के साथ उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजनांतर्गत अब तक प्रदेश में 2.28 करोड़ नामांकन के साथ उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है।
अटल पेंशन योजनांतर्गत अब तक प्रदेश में 1.12 करोड़ नामांकन के साथ प्रदेश का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है।
जनपद अयोध्या, बस्ती, बांदा, आजमगढ़, मीरजापुर एवं सहारनपुर में 06 नयी विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना का कार्य प्रचलित है।
वर्तमान में प्रदेश में 80 मेडिकल कालेज हैं जिनमें 44 राज्य सरकार द्वारा संचालित हैं एवं 36 निजी क्षेत्र में है।
प्रदेश में 02 एम्स एवं आई.एम.एस., बी.एच.यू., वाराणसी तथा जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ संचालित है।
वर्ष 2024-2025 में 13 स्वाशासी ‘चिकित्सा महाविद्यालय एवं पी.पी.पी. मोड पर 03 जनपदों-महाराजगंज, सम्भल तथा शामली में नवीन मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए हैं।
जनपद बलिया तथा बलरामपुर में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना हेतु क्रमश: 27 करोड़ रुपये तथा 25 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनांतर्गत 5.13 करोड़ लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने में पूरे देश में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है।
राज्य सरकार द्वारा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का सफलतम आयोजन ‘किया गया, जिसमें लगभग 36 लाख करोड़ के निवेश के एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किया गया।
राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में चार नये एक्सप्रेस-वेज के निर्माण का निर्णय लिया गया है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से गंगा एक्सप्रेस-वे कौसिया, जनपद हरदोई वाया फर्रुखाबाद तक प्रवेश नियंत्रित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया जाएगा, जिसके लिए 900 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
गंगा एक्सप्रेस-वे को प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चन्दौली होते हुए सोनभद्र से जोड़ने के लिये विन्ध्य एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
मेरठ को हरिद्वार से जोड़ने हेतु गंगा एक्सप्रेस-वे विस्तारीकरण एक्सप्रेस-वे का निर्माण प्रस्तावित है जिसके लिये 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था कराई जा रही है।
बुन्देलखण्ड रीवा एक्सप्रेस-वे का निर्माण प्रस्तावित है, जिसके लिये 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था कराई जा रही है।
बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के साथ डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरीडोर परियोजना हेतु लगभग 461 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत लगभग साढे नौ हजार करोड़ रुपये का निवेश अनुमानित है।
लखनऊ में आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स सिटी के विकास हेतु 5 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
हथकरघा उद्योग कृषि क्षेत्र के बाद उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक रोजगार उपलब्ध कराने वाला विकेन्द्रीयकृत कुटीर उद्योग है।
•सेमीकण्डक्टर क्षेत्र में वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए उ.प्र. सेमीकण्डक्टर नीति, 2024 प्रख्यापित की गई है। सेमीकण्डक्टर इकाइयों के लिए डेडिकेटेड प्रावधान आरंभ करने वाला उत्तर प्रदेश चौथा राज्य है।
राजधानी लखनऊ के आस-पास के क्षेत्र को सम्मिलित करते हुए स्टेट कैपिटल रीजन गठित किए जाने तथा अन्य रीजन्स के रीजनल प्लान तैयार किए जाने हेतु उत्तर प्रदेश स्टेट कैपिटल रीजन एवं अन्य रीजन विकास प्राधिकरण अधिनियम, 2024 प्रख्यापित है। स्टेट कैपिटल रीजन में 6 जिले क्रमशः लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली तथा उन्नाव सम्मिलित हैं।
अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत अब तक लगभग 39 लाख पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 हेतु 3150 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है तथा प्रधानमंत्री अवास योजना (शहरी) 2.0 हेतु लगभग 1732 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
वर्ष 2017 के पूर्व प्रदेश में केवल 4 एयरपोर्ट क्रियाशील थे जबकि वर्तमान में प्रदेश में 16 एयरपोर्ट क्रियाशील हैं। प्रदेश में 4 अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट क्रियाशील हैं। जेवर एयरपोर्ट के शीघ्र ही संचालित होने के साथ प्रदेश में 5 अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हो जाएंगे।
जनपद कुशीनगर में महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
भारत में उत्तर प्रदेश सर्वाधिक दुग्ध उत्पादनकर्त्ता राज्य है।
उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल, लखनऊ के निर्माण कार्य हेतु 25 करोड़ रुपये की व्यवस्था रखी गई है।
राजकीय संस्कृत पाठशालाओं के निर्माण के लिए 13 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
पूर्वांचल का प्रथम एवं प्रदेश के दूसरे सैनिक स्कूल जनपद गोरखपुर की स्थापना एवं संचालन किया गया।
रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के अंतर्गत कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी प्रदान किए जाने हेतु 400 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
विन्ध्यांचल धाम मंडल में मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु 50 करोड़ रुपये की धनराशि प्रस्तावित है।
आगरा में साइंस सिटी की स्थापना हेतु 25 करोड़ रुपये एवं वाराणसी में साइंस सिटी तथा नक्षत्रशाला की स्थापना हेतु 5 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
प्रदेश स्तर पर एक खेल विश्वविद्यालय का निर्माण जनपद मेरठ में किया जा रहा है, जिसके लिए कुल 223 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
जनपद वाराणसी में पी.पी.पी. मॉडल पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण तथा खेलो इण्डिया के अंतर्गत वाराणसी के सिगरा स्टेडियम का व्यापक विकास कराया जा रहा है।
प्रदेश में पहली बार भारत सरकार के सहयोग से “एक जनपद एक खेल” योजनांतर्गत 72 जनपदों में खेलो इण्डिया सेंटर संचालित
किये जा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2025-2026 में शेष 03 जनपदों में प्रशिक्षण के चयन आदि की कार्यवाही प्रस्तावित है।
श्री बांके बिहारी जी महाराज मन्दिर मथुरा-वृन्दावन कारीडोर के निर्माण हेतु भूमि क्रय के लिए 100 करोड़ रुपये तथा निर्माण हेतु 50 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान प्रस्तावित है।
जनपद मिर्जापुर के त्रिकोणीय क्षेत्र में मां विन्ध्यवासिनी मन्दिर, मां अष्टभुजा मन्दिर, मां काली खोह मन्दिर के परिक्रमा पथ एवं जन सुविधा स्थलों को विकसित किए जाने हेतु भूमि क्रय हेतु 100 करोड़ रुपये तथा वृहद निर्माण हेतु 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
•अपतटीय क्षेत्र में रेत ब्लॉक निर्माण के लिए आवंटन- केंद्रीय खान एवं कोयला मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण (जेएनपीए) के अध्यक्ष को निर्माण रेत के अपतटीय ब्लॉकों के संबंध में समग्र लाइसेंस प्रदान करने के लिए आशय पत्र (एलओआई) सौंपा। महाराष्ट्र के तट पर स्थित अपतटीय खनिज ब्लॉक से निर्माण रेत का उपयोग जेएनपीए द्वारा महाराष्ट्र के पालघर के वधावन में ग्रीनफील्ड बंदरगाह के पुनर्ग्रहण और विकास के लिए किया जाएगा।
यह पहली बार है जब भारत के अपतटीय क्षेत्रों में खनिजों की खोज और उत्पादन के लिए खनिज ब्लॉक आवंटित किया जा रहा है। संसद ने अगस्त, 2023 में अपतटीय क्षेत्र खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 2002 में संशोधन किया, जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ केंद्र सरकार के उद्देश्यों के लिए सरकार, सरकारी कंपनियों या निगमों को खनिज ब्लॉकों के आरक्षण का प्रावधान पेश किया गया।
•आईआरसीटीसी और आईआरएफसी को नवरत्न का दर्जा- आईआरसीटीसी (IRCTC) और आईआरएफसी (IRFC) को नवरत्न का दर्जा दिया गया है। आईआरसीटीसी 25वाँ और आईआरएफसी 26वाँ नवरत्न सीपीएसई बन गया है। यह दर्जा उन्हें केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों (सीपीएसई) में अधिक स्वायत्तता और वित्तीय अधिकार देता है।
• ‘बॉन्ड सेंट्रल (Bond Central)- केंद्रीकृत डेटाबेस पोर्टल 'बॉन्ड सेंट्रल' (Bond Central) भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा लॉन्च किया गया एक पोर्टल है जो कॉर्पोरेट बॉन्ड के लिए सूचना का एकल, प्रामाणिक स्रोत प्रदान करता है। इसे ऑनलाइन बॉन्ड प्लेटफॉर्म प्रोवाइडर्स (OBPP) एसोसिएशन द्वारा विकसित किया गया है, जो स्टॉक एक्सचेंजों और डिपॉजिटरी वाले मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशंस (MII) के साथ मिलकर काम करते हैं।
•सौर ऊर्जा निगम ऑफ इंडिया लिमिटेड (SECI) व मध्य प्रदेश सरकार के मध्य समझौता- सौर ऊर्जा निगम ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेसीआई) और मध्य प्रदेश सरकार के बीच एक समझौता हुआ है जिसमें मध्य प्रदेश में 200 मेगावाट की सौर परियोजना और 1000 मेगावाट की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) विकसित की जाएगी। यह समझौता 24-25 फरवरी, 2025 को भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के दौरान हुआ था।
•भारत डिजिटल पायलट लाइसेंस शुरू करने वाला दूसरा देश बन गया- केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री राम मोहन नायडू ने पायलटों के लिए इलेक्ट्रॉनिक कार्मिक लाइसेंस (ईपीएल) का शुभारंभ किया, जो भारत के नागर विमानन क्षेत्र की सलामती, सुरक्षा, और दक्षता को आधुनिक बनाने और बेहतर बनाने के लिए एक अभूतपूर्व पहल है। भारत अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) से मंजूरी मिलने के बाद डिजिटल पायलट लाइसेंस लागू करने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया।
•भारत-कतर संयुक्त व्यापार मंच, 2025- भारत और कतर के बीच आर्थिक सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारत-कतर संयुक्त व्यापार मंच का आयोजन 18 फरवरी को नई दिल्ली में किया गया। इस उच्च स्तरीय व्यापार मंच का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के संयुक्त प्रयास से हुआ।
वैज्ञानिक
•सी ड्रैगन‚ 2025- सी ड्रैगन 2025 नौसैनिक अभ्यास, एक उच्च-तीव्रता वाला पनडुब्बी रोधी युद्ध (ASW) अभ्यास, पश्चिमी प्रशांत महासागर में गुआम के एंडरसन एयर फोर्स बेस पर आयोजित किया जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना के 7वें बेड़े द्वारा आयोजित यह अभ्यास 4 मार्च से 19 मार्च, 2025 तक चला। इस अभ्यास में भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान, कोरिया गणराज्य और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल होते हैं। इस आयोजन का उद्देश्य इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा अभियानों को मजबूत करना है ।
•AGNIT सेमीकंडक्टर्स को सेमीकंडक्टर स्टार्टअप अवार्ड- AGNIT सेमीकंडक्टर्स को इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (IESA) द्वारा सेमीकंडक्टर स्टार्टअप अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार 6 मार्च, 2025 को गांधीनगर, गुजरात में आयोजित IESA विजन समिट 2025 में दिया गया था। AGNIT सेमीकंडक्टर्स भारत की एकमात्र वर्टिकली इंटीग्रेटेड गैलियम नाइट्राइड (GaN) सेमीकंडक्टर कंपनी है।
•स्वदेशी अस्त्र मिसाइल का सफल परीक्षण- 12 मार्च, 2025 को स्वदेशी अस्त्र मिसाइल का सफल परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर तट से किया गया। रक्षा मंत्रालय की एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) ने तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट एयर फोर्स मार्क-1 प्रोटोटाइप लड़ाकू विमान से स्वदेशी अस्त्र मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
यह दृश्य सीमा से परे हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है। यह 100 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है। यह मिसाइल उन लक्ष्यों को भी नष्ट कर सकती है, जो पायलट की नजर में नहीं आते। अस्त्र मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने डिजाइन और विकसित किया है।
•स्पेस टेलीस्कोप SPHEREx- नासा ने 11 मार्च, 2025 को SPHEREx स्पेस टेलीस्कोप लॉन्च किया। यह टेलीस्कोप कैलिफ़ोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से स्पेसएक्स फ़ाल्कन 9 रॉकेट पर लॉन्च किया गया था। SPHEREx (Spectro-Photometer for the History of the Universe, Epoch of Reionization and Ices Explorer) ब्रह्मांड के इतिहास, पुनर्आयनीकरण के युग और बर्फ के बारे में पता लगाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। SPHEREx बिग बैंग के ठीक बाद की घटनाओं का अध्ययन करेगा और ब्रह्मांड में संरचनाओं के विकास को समझने में मदद करेगा।
•असमसैट (ASSAMSAT) उपग्रह- 10 मार्च, 2025 को असम सरकार ने सामाजिक-आर्थिक परियोजनाओं और सीमा निगरानी के लिए डेटा एकत्र करने हेतु उपग्रह असमसैट (ASSAMSAT) को प्रक्षेपित करने की योजना की घोषणा की। राज्य विधानसभा में वर्ष 2025-26 के लिए राज्य बजट प्रस्तुति के दौरान वित्त मंत्री अजंता नियोग द्वारा यह घोषणा की गई। इस प्रकार, असम अपना उपग्रह लॉन्च करने वाला भारत का पहला राज्य बन जाएगा।
•अभ्यास बोंगोसागर, 2025- भारत-बांग्लादेश नौसैन्य अभ्यास बोंगोसागर 2025 और एक समन्वित गश्त का आयोजन इस सप्ताह बंगाल की खाड़ी में किया गया। इस अभ्यास में भारतीय नौसेना की ओर से आईएनएस रणवीर और बांग्लादेश की नौसेना की तरफ से बीएनएस अबू उबैदा ने भाग लिया। यह अभ्यास 2019 में शुरू हुआ था और बोंगोसागर 2025 इसका पांचवां संस्करण है।
•श्रीलंका में चमगादड़ की नई प्रजाति की खोज-श्रीलंका में हाल ही में चमगादड़ की एक नई प्रजाति की खोज की गई है, जिसका नाम मिनिओप्टेरस फिलिप्सी है। यह गुफा में रहने वाला, कीटभक्षी चमगादड़ है, जो भारत और श्रीलंका में पाया जाता है। इस प्रजाति का नामकरण डब्ल्यूडब्ल्यूए फिलिप्स के सम्मान में किया गया है, जो श्रीलंका और दक्षिण एशिया के स्तनधारियों पर अध्ययन में एक प्रसिद्ध प्राणी विज्ञानी थे।
•बैराइट, फेल्सपर, अभ्रक और क्वार्ट्ज ‘प्रमुख’ खनिजों की श्रेणी में शामिल- खान मंत्रालय ने 20 फरवरी 2025 के राजपत्र अधिसूचना के माध्यम से बैराइट, फेल्सपार, अभ्रक और क्वार्ट्ज को 'प्रमुख' खनिजों की श्रेणी में शामिल करने की घोषणा की। पहले, इन खनिजों को 'गौण' खनिजों के रूप में वर्गीकृत किया गया था। इसका उद्देश्य इन संसाधनों की खोज और वैज्ञानिक खनन को बढ़ावा देना है, जो कई महत्वपूर्ण खनिजों का प्राथमिक स्रोत हैं।
•नयनामृतम 2.0- नयनमृतम 2.0 एक एआई-सहायता प्राप्त क्रोनिक नेत्र रोग स्क्रीनिंग कार्यक्रम है, जिसे केरल सरकार ने रेमिडियो के साथ मिलकर शुरू किया है। यह कार्यक्रम प्रारंभिक पहचान को बेहतर बनाने और पूरे राज्य में नेत्र देखभाल को अधिक सुलभ बनाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करता है।
•विश्व का पहला क्वांटम चिप- माइक्रोसॉफ्ट ने मेजराना 1 नामक दुनिया का पहला क्वांटम चिप लॉन्च किया है। यह चिप टोपोलॉजिकल कोर आर्किटेक्चर पर आधारित है, और इसे क्वांटम कंप्यूटिंग में क्रांति लाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह पहली क्वांटम चिप है जो टोपोलॉजिकल सुपरकंडक्टर का उपयोग करती है, जिसे टोपोकंडक्टर भी कहा जाता है। यह चिप क्वांटम कंप्यूटिंग में सूचना की बुनियादी इकाई, क्यूबिट्स को अधिक स्थिर और त्रुटियों के प्रति कम प्रवण बनाती है। इसे दस लाख क्यूबिट तक बढ़ाया जा सकता है और यह इतनी छोटी है कि हथेली में समा सकती है।
•मत्स्य-6000- मत्स्य 6000 एक भारतीय मानवयुक्त पनडुब्बी है जिसे समुद्र में 6000 मीटर की गहराई तक जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका उद्देश्य समुद्री अन्वेषण, खनिज संसाधन खोज, और जैव विविधता अध्ययन है। यह समुद्रयान मिशन के तहत राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान (NIOT) द्वारा विकसित किया जा रहा है। यह तीन व्यक्तियों को ले जा सकती है।
पुरस्कार/सम्मान
•साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार, 2024- 7 मार्च, 2025 को साहित्य अकादमी द्वारा साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार, 2024 की घोषणा की गई। साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक की अध्यक्षता में अकादमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में 21 अनुवादकों को अनुवाद पुरस्कार के लिए अनुमोदित किया गया।
हिंदी में अनुवाद के लिए मदन सोनी को यशोधरा डालमिया की अंग्रेजी पुस्तक के हिंदी अनुवाद सैयद हैदर रज़ा एक अप्रतिम कलाकार की यात्रा के लिए पुरस्कृत किया गया है। अंग्रेजी में यह पुरस्कार अनीसुर रहमान को उनके द्वारा अनूदित पुस्तक हजारों ख्वाहिशें ऐसी (द वंडरफुल वर्ल्ड ऑफ उर्दू ग़ज़लस) को दिया गया है।पंजाबी के लिए चंदन नेगी को पुस्तक तेरे लैई के अनुवाद के लिए दिया गया। बांग्ला के लिए बासुदेब दास को सदगरेर पुत्र नौका बेय जय पुस्तक के अनुवाद के लिए पुरस्कृत किया गया है। मैथिली के लिए केष्कर ठाकुर को विभूति भूषण बंदोपाध्याय के बांग्ला उपन्यास 'आरण्यक' के मैथिली अनुवाद के लिए। नेपाली और संस्कृत भाषाओं में अनुवाद पुरस्कार की घोषणा बाद में की जाएगी।
इस वर्ष उर्दू में कोई अनुवाद पुरस्कार नहीं दिया गया।
इस पुरस्कार में एक ताम्र पट्टिका और 50,000 रुपये की नकद राशि शामिल है।
•सतत विकास नेतृत्व पुरस्कार- मार्च, 2025 में ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (TERI) द्वारा सतत विकास नेतृत्व पुरस्कार (SDLA) गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भारत जगदेव और ब्राजील की पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मरीना सिल्वा को प्रदान किया गया। इन्हें यह पुरस्कार स्थिरता और जलवायु कार्रवाई में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया गया।
•'टीआईई मुंबई हॉल ऑफ फेम' पुरस्कार- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मुंबई में TIECON द्वारा आयोजित देश के अग्रणी उद्यमशीलता नेतृत्व शिखर सम्मेलन, TIECON मुंबई 2025: "धंधा फर्स्ट" में इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति द्वारा "TIE मुंबई हॉल ऑफ फ़ेम" पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें बुनियादी ढाँचे के विकास, निवेश और जल संरक्षण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।
•लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महिला सम्मान, 2025- 5 मार्च, 2025 को राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ललिता ठाकुर को नई दिल्ली में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महिला सम्मान, 2025 से नवाजा गया। ललिता ठाकुर हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं।
•97वां ऑस्कर पुरस्कार‚ 2025- एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) द्वारा प्रस्तुत 97वां अकादमी पुरस्कार समारोह 2 मार्च, 2025 को लॉस एंजिल्स के हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में हुआ । यह पुरस्कार ‘ऑस्कर पुरस्कार’ के नाम से भी प्रसिद्ध है।
प्रमुख पुरस्कारों का वितरण इस प्रकार है-
सर्वश्रेष्ठ फिल्म-‘अनोरा’
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- एड्रियन ब्रॉडी(फिल्म- द ब्रूटलिस्ट)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- मिकी मैडिसन (फिल्म- अनोरा)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता- किरेन कल्किन (फिल्म- द रियल पेन)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री- ज़ो सलदाना (फिल्म- एमिलिया पेरेज़)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- सीन बेकर (फिल्म- अनोरा)
सर्वश्रेष्ठ एनीमेटेड फीचर फिल्म- फ्लो (Flow)
सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड लघु फिल्म-इन द शैडो ऑफ़ द साईप्रस
सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी- द ब्रूटलिस्ट
सर्वश्रेष्ठ कॉस्टयूम डिजाइन- विकेड (Wicked), पॉल टेज़वेल
सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री फीचर फिल्म- नो अदर लैंड
सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री लघु फिल्म- द ओनली गर्ल इन द ऑर्केस्ट्रा
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म– ब्राज़ील (फिल्म- I’m Still Here)
सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक (ओरिजिनल स्कोर)- द ब्रूटलिस्ट(डैनियल ब्लमबर्ग)
सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक (ओरिजिनल सांग)- एल माल (El Mal)
सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन लघु फिल्म– I’m Not a Robot
•राष्ट्रीय धन्वंतरि आयुर्वेद पुरस्कार, 2024- आयुष मंत्रालय, भारत सरकार ने पारंपरिक भारतीय चिकित्सा के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए तीन प्रतिष्ठित चिकित्सकों को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान चालू वर्ष के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय धन्वंतरि आयुर्वेद पुरस्कार प्रदान किए। इस वर्ष प्रतिष्ठित पुरस्कार के विजेताओं में प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य और लेखक वैद्य तारा चंद शर्मा, द्रव्यगुण विज्ञान के छह दशकों के सेवाकाल वाले प्रतिष्ठित विद्वान वैद्य माया राम उनियाल और विश्व व्याकरणमाला राष्ट्रीय सम्मेलन के संस्थापक वैद्य समीर गोविंद जमदग्नि शामिल हैं। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक प्रशस्ति पत्र, भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा वाली एक ट्रॉफी और ₹5 लाख का नकद पुरस्कार मिलता है।
•78वें बाफ्टा अवॉड्र्स‚ 2025- 78वां बाफ्टा अवॉड्र्स‚ 2025 समारोह लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित हुआ।
प्रदत प्रमुख पुरस्कार हैं-
सर्वश्रेष्ठ फिल्म- ‘कॉन्क्लेव’
आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म- ‘कॉन्क्लेव’
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक– ब्रैडी कॉर्बेट, फिल्म -‘द ब्रूटलिस्ट’
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- एड्रियन ब्रॉडी, फिल्म- ‘द ब्रूटलिस्ट’
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- मिकी मैडिसन, फिल्म- ‘एनोरा
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता- कीरन कल्किन,फिल्म- ‘ए रियल पेन’
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री- जो सलदाना, फिल्म- ‘एमिलिया पेरेज’
सर्वश्रेष्ठ राइजिंग स्टार (जनता द्वारा वोट किया गया) - डेविड जोंसन
सर्वश्रेष्ठ नॉन इंग्लिश फिल्म- ‘एमिलिया पेरेज’
सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फिल्म- ‘वालेस और ग्रोमिट: वेंजेंस मोस्ट फाउल’
•टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स (TOISA), 2024- 22 फरवरी, 2025 को लखनऊ में टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स (TOISA), 2024 के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
पुरस्कार विजेता:
•मेंटर ऑफ द ईयर- अभिनव बिंद्रा
•स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर (पुरुष) – गुकेश डी
•स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर (महिला) – मनु भाकर
•लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार – कपिल देव
•इस वर्ष खेलों में परिवर्तन के दूत -सुहास एल.वाई.
•TOISA वर्ष का सर्वश्रेष्ठ राजदूत – सुनील शेट्टी
•फेडरेशन ऑफ द ईयर (पैरा कमीशन ऑफ इंडिया) - देवेंद्र झाझरिया
•फेडरेशन ऑफ द ईयर (हॉकी इंडिया)- भारतीय पुरुष हॉकी टीम
योजना/परियोजना
•महिला समृद्धि योजना- 8 मार्च, 2025 को दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना को मंजूरी प्रदान की। इस योजना का उद्देश्य गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके तहत पात्र महिलाओं को सरकार हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करेगी। महिला समृद्धि योजना का लाभ केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को ही मिलेगा। इसके लिए बीपीएल कार्ड होना अनिवार्य होगा।
•मुख्यमंत्री बालिका समृद्धि योजना और मुख्यमंत्री कन्या आत्मनिर्भर योजना- 9 मार्च, 2025 को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने त्रिपुरा में लड़कियों के लिए दो नई योजनाओं, मुख्यमंत्री बालिका समृद्धि योजना और मुख्यमंत्री कन्या आत्मनिर्भर योजना की घोषणा की। मुख्यमंत्री बालिका समृद्धि योजना के अन्तर्गत, गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवार में बालिका के जन्म पर राज्य सरकार बांड के रूप में उसके नाम पर 50 हजार रुपये जमा करेगी। बालिका के 18 वर्ष पूरे होने पर उसे कुल 8 से 10 लाख रुपये की राशि मिलेगी।
•झारखण्ड में राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया गया। इसके तहत राज्यकर्मियों को पांच लाख रुपये तक का फ्री इलाज किया जाएगा।
•बॉयो फ्यूल योजना, 2025- मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा नीति-2025 अंतर्गत प्रदेश को जैव ईंधन उत्पादन में अग्रणी बनाने के लिए बॉयो फ्यूल योजना-2025 का अनुमोदन किया गया।
•आयुष्मान भारत वय वंदना योजना- हाल में पुडुचेरी में आयुष्मान भारत वय वंदना योजना का आधिकारिक तौर पर शुभारंभ किया गया। पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने मुख्यमंत्री एन. रंगासामी की मौजूदगी में इस योजना का औपचारिक उद्घाटन किया। यह केंद्र प्रायोजित योजना है। इस योजना के अंतर्गत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान किया जाता है।
•अंत्योदय गृह योजना- अंत्योदय गृह योजना ओडिशा राज्य में गरीब परिवारों को घर उपलब्ध कराने के लिए एक योजना है। यह योजना ओडिशा सरकार द्वारा शुरू की गई है और इसका उद्देश्य वंचितों के जीवन में सुधार करना है।
ऑपरेशन/अभियान
•अभ्यास खंजर, 2025- खंजर अभ्यास, जिसे खंजर-XII भी कहा जाता है, भारत और किर्गिस्तान के बीच एक संयुक्त विशेष बल अभ्यास है। इस अभ्यास का 12वां संस्करण 10 मार्च से 23 मार्च 2025 तक किर्गिस्तान में आयोजित किया गया था। अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद-रोधी और विशेष बलों के कार्यों में सहयोग को बढ़ाना है, जिसमें स्नाइपिंग, बिल्डिंग इंटरवेंशन और माउंटेन वारफेयर जैसे कौशल शामिल हैं।
•सागर कवच, 2025- भारतीय तटरक्षक बल ने 21-22 फरवरी 2025 को पश्चिम बंगाल के 158 किमी तटीय क्षेत्र में ‘सागर कवच’ अभ्यास किया, जिसका उद्देश्य तटीय सुरक्षा को मजबूत करना और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाना था।
•धर्म गार्डियन, 2025- धर्म गार्जियन, 2025 भारत और जापान के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास था, जो जापान के पूर्वी फ़ूजी युद्धाभ्यास प्रशिक्षण क्षेत्र में 25 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक आयोजित किया गया। यह अभ्यास आतंकवाद-रोधी और विद्रोह-रोधी अभियानों में दोनों सेनाओं की रणनीतिक क्षमताओं को मजबूत करने के लिए आयोजित किया गया था, और यह अभ्यास दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करने में भी मदद करता है।
•डेजर्ट हंट, 2025- भारतीय वायु सेना ने 24 से 28 फरवरी 2025 तक वायु सेना स्टेशन, जोधपुर में डेजर्ट हंट-2025 नामक एक एकीकृत त्रि-सेवा विशेष बल अभ्यास का आयोजन किया। इस अभ्यास में भारतीय सेना के विशिष्ट पैरा (विशेष बल), भारतीय नौसेना के मरीन कमांडो और भारतीय वायु सेना के गरुड़ (विशेष बल) ने एक कृत्रिम युद्ध वातावरण में एक साथ भागीदारी की। इस अभ्यास का उद्देश्य उभरती सुरक्षा चुनौतियों के प्रति त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए तीन विशेष बल इकाइयों के बीच अंतर-संचालन, समन्वय और सामंजस्य को बढ़ाना था।
•भारत कॉलिंग कॉन्फ्रेंस, 2025- 27 फ़रवरी, 2025 को भारत कॉलिंग कॉन्फ्रेंस, 2025 मुंबई में आयोजित हुआ। इसका मुख्य विषय -‘विकासशील भारत 2047 का मार्ग: सभी के लिए समृद्धि की ओर अग्रसर’ है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इसका उद्घाटन किया।
सम्मेलन/समारोह
•तीसरा स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी मूल्यांकन पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी, 2025- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने दिल्ली स्थित भारत मंडपम में स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी मूल्यांकन 2025 संबंधी तीसरी अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया। इस वर्ष संगोष्ठी का विषय है, "साक्ष्य आधारित नीति निर्माण: किफायती स्वास्थ्य देखभाल के लिए स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी मूल्यांकन"।
•24वां विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन (WSDS), 2025- 24वां विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन (WSDS) 5 -7 मार्च, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। इसका मुख्य विषय "सतत विकास और जलवायु समाधानों को गति देने के लिए साझेदारी" था। ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (TERI) द्वारा आयोजित किया गया यह सम्मेलन, वैश्विक दक्षिण में सतत विकास और पर्यावरण पर एकमात्र स्वतंत्र रूप से आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन है।
•मत्स्यपालन स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2.0- मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत मत्स्यपालन विभाग द्वारा 8 मार्च 2025 को हैदराबाद (तेलंगाना) में मत्स्यपालन स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2.0 का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य मत्स्य पालन क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाना है, जिसमें मत्स्य पालन और जलीय कृषि में स्टार्टअप अवसरों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
•पहला विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES), 2025- पहला विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES) 1-4 मई, 2025 को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, मुंबई में आयोजित होगा इस शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारतीय मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र को वैश्विक मीडिया समकक्षों से जोड़कर इसका विकास करना है।
•बोधिपथ फिल्म महोत्सव, 2025- बोधिपथ फिल्म महोत्सव 2025, नई दिल्ली में 10-11 मार्च को आयोजित किया गया था।
•विजिटर्स कॉन्फ्रेंस, 2024-25- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 3 मार्च, 2025 को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में दो दिवसीय विजिटर्स कॉन्फ्रेंस 2024-25 का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति 184 केन्द्रीय उच्च शिक्षा संस्थानों की विजिटर हैं।
•जल स्थिरता सम्मेलन, 2025- जल शक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय जल मिशन (एनडब्ल्यूएम) के अंतर्गत जल उपयोग दक्षता ब्यूरो (बीडब्ल्यूयूई) ने ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (टेरी) के साथ मिलकर "जल स्थिरता सम्मेलन 2025" नामक एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल ने किया। यह सम्मेलन 12 मार्च, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इसका मुख्य विषय 'औद्योगिक जल उपयोग दक्षता' था।
•प्रतिस्पर्धा कानून के अर्थशास्त्र पर 10वां राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025- भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने नई दिल्ली में प्रतिस्पर्धा कानून के अर्थशास्त्र पर 10वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। यह सम्मेलन, जो प्रतिस्पर्धा कानून के अर्थशास्त्र के क्षेत्र में काम करने वाले विद्वानों, व्यवसायियों और विशेषज्ञों को एक मंच पर लाता है और 2016 से हर साल सीसीआई द्वारा इसका आयोजन किया जाता है।
•16वां ‘जम्बो’ मजूमदार अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार, 2025- 4 मार्च, 2025 को 16वें ‘जम्बो’ मजूमदार अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। इसका मुख्य विषय- ‘ईवाल्विंग डाइनैमिक्स ऑफ एयरोस्पेस पावर’ था। इसे सेंटर फॉर एयर पावर स्टडीज (सीएपीएस) द्वारा आयोजित किया गया था। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने इसका उद्घाटन किया।
•चौथी भारत-वियतनाम नीति नियोजन वार्ता, 2025- 4 मार्च, 2025 को चौथी भारत-वियतनाम नीति नियोजन वार्ता, 2025 नई दिल्ली आयोजित हुई।
•जलवायु परिवर्तन पर बिम्सटेक युवा नेतृत्व सम्मेलन, 2025- 20-24 फ़रवरी, 2025 को जलवायु परिवर्तन पर बिम्सटेक युवा नेतृत्व सम्मेलन, 2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाने और बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सहयोगात्मक प्रयासों को बढ़ावा देना है।
•प्रकृति 2025: कार्बन बाज़ार पर पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन- पहला अंतर्राष्ट्रीय कार्बन बाज़ार सम्मेलन, नेचर 2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जहाँ विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं ने कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग पर चर्चा की। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय कार्बन बाजार की गहराई को समझना और वैश्विक कार्बन क्रेडिट बाजार में नवीनतम रुझानों पर विचार करना था।
•12वां अंतर्राष्ट्रीय रोगी सुरक्षा सम्मेलन, 2025- 12वां अंतर्राष्ट्रीय रोगी सुरक्षा सम्मेलन (IPSC) 2025 भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। यह सम्मेलन अपोलो हॉस्पिटल्स द्वारा आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य विषय "रोगी सुरक्षा का एक नया युग" है।
•महिला शांति सैनिकों के लिए पहला सम्मेलन, 2025- महिला शांति सैनिकों के लिए पहला सम्मेलन 24-25 फरवरी 2025 को, नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन का विषय था "शांति स्थापना में महिलाएं: एक वैश्विक दक्षिण परिप्रेक्ष्य"। इसमें 35 देशों की महिला शांति सैनिकों ने भाग लिया, जो वैश्विक शांति अभियानों में योगदान करते हैं।
•10वां भारत-अंतरराष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत महोत्सव, 2025- 10वां भारत-अंतर्राष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत महोत्सव, 2025 27 फरवरी 2025 को यमुना तट पर नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के सहयोग से किया था।
संधि/समझौता
•परियोजना HAKK- परियोजना HAKK शुरू करने के लिए, एचडीएफसी बैंक ने भारतीय वायु सेना और सीएससी अकादमी के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस परियोजना का उद्देश्य रक्षा पेंशनभोगियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को वित्तीय और सरकारी सेवाओं के साथ-साथ कौशल विकास प्रदान करना है।
•नदी क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए समझौता- पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के तहत कार्यरत अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) ने जम्मू और कश्मीर सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य जम्मू और कश्मीर में तीन राष्ट्रीय जलमार्गों पर नदी क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देना है।
•भारत के पहले वाणिज्यिक सेमीकंडक्टर फैब के लिए वित्तीय सहायता समझौता- भारत में पहला वाणिज्यिक सेमीकंडक्टर फैब स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह समझौता इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM), टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लि. (TEPL) और टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लि. (TSMPL) के बीच हुआ है। यह समझौता गुजरात के धोलेरा में एक 91,000 करोड़ रुपये से अधिक की सेमीकंडक्टर परियोजना को लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
•‘नन्हा सा दिल’ पहल के तहत समझौता- कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में कोल इंडिया लि. (सीआईएल) की सहायक कंपनियों सेंट्रल कोलफील्ड्स लि. (सीसीएल) और नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लि. (एनसीएल) ने श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के साथ अलग-अलग समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, ताकि जन्मजात हृदय रोग (सीएचडी) से पीड़ित बच्चों के लिए जीवन रक्षक सर्जरी उपलब्ध कराई जा सके। यह समझौता ज्ञापन ‘नन्हा सा दिल’ पहल के तहत किया गया। हस्ताक्षर समारोह नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
महोत्सव
•‘शाश्वत मिथिला महोत्सव- 2025’- 9 मार्च, 2025 को ‘शाश्वत मिथिला महोत्सव, 2025’ गांधीनगर, गुजरात में आयोजित किया गया।
•राष्ट्रीय स्टार्टअप महोत्सव, 2025- केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री तथा सीएसआईआर के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू के गांधी नगर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय “राष्ट्रीय स्टार्टअप महोत्सव” का उद्घाटन किया।
चर्चित व्यक्ति (राष्ट्रीय)
•ललित मोदी- मार्च, 2025 में ललित मोदी को वानुअतु देश द्वारा जारी पासपोर्ट रद्द किया गया। वानुअतु के प्रधानमंत्री जोथम नापत ने उनके पासपोर्ट को रद्द करने का आदेश दिया।
•न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची- 10 मार्च, 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची को उच्चतम न्यायालय का नया न्यायाधीश नियुक्त किया। वर्तमान में वह कलकत्ता उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत है।
•अंजू राठी राणा- 5 मार्च, 2025 को केंद्र सरकार द्वारा भारतीय विधिक सेवा की अधिकारी अंजू राठी राणा देश की पहली विधि सचिव (विधिक मामलों की सचिव) नियुक्त हुई।
•डॉ. जयश्री वेंकटेशन- मार्च, 2025 में चेन्नई स्थित केयर अर्थ ट्रस्ट की सह-संस्थापक डॉ. जयश्री वेंकटेशन आर्द्रभूमि के उचित उपयोग के लिए (Wetland wise use) रामसर पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बनी। उनको भारत की आर्द्रभूमियों, खास तौर पर चेन्नई के पल्लीकरनई दलदल को संरक्षित करने के लिए दशकों से किए जा रहे अपने समर्पण के लिए जाना जाता है।
•डॉ. शिवकुमार कल्याणरमन- 17 मार्च, 2025 को डॉ. शिवकुमार कल्याणरमन ने अनुसंधान राष्ट्रीय शोध प्रतिष्ठान (ANRF- Anusandhan National Research Foundation ) के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया
•अजय भादू- 3 मार्च, 2025 को केंद्र सरकार ने अजय भादू को सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया।
•तनुष्का सिंह- मार्च, 2025 में लखनऊ की तनुष्का सिंह भारतीय वायु सेना में जगुआर फाइटर जेट स्क्वाड्रन में स्थायी रूप से शामिल होने वाली पहली महिला पायलट बनी। वह अंबाला एयरबेस कैंप में तैनात हैं।
•डॉ. मयंक शर्मा- 1 मार्च, 2025 को डॉ. मयंक शर्मा ने देश के नए रक्षा लेखा महानियंत्रक (सीजीडीए) के रूप में पदभार ग्रहण किया। वह भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आईडीएएस) के 1989 बैच के अधिकारी हैं।
•कृष्णा जयशंकर- मार्च, 2025 में कृष्णा जयशंकर माउंटेन वेस्ट इंडोर ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप, 2025 में नया कीर्तिमान रचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्होंने इनडोर शॉट पुट में 16.03 मीटर का आंकड़ा हासिल किया। 22 वर्षीय कृष्णा ने 15.54 मीटर का पिछला भारतीय इनडोर रिकॉर्ड तोड़ा। पूर्णाराव राणे ने वर्ष 2023 अमरीकी एथलेटिक कॉन्फ्रेंस इंडोर चैंपियनशिप में यह रिकॉर्ड बनाया था।
•रेखा गुप्ता- 20 फ़रवरी, 2025 को भाजपा नेत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। वह इस पद को संभालने वाली चौथी महिला हैं। इस पद पर इन्होने आतिशी मार्लेना सिंह का स्थान लिया। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
•सुनील भारती मित्तल- 22 फ़रवरी, 2025 को भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को ब्रिटेन के मानद नाइटहुड पदक (नाइट कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सीलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर -KBE) से सम्मानित किया गया। वह किंग चार्ल्स तृतीय के तहत केबीई से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय नागरिक है। उन्हें यूनाइटेड किंगडम और भारत के बीच व्यापारिक संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए इस पदक से सम्मानित किया गया।
•शक्तिकांत दास- 22 फ़रवरी, 2025 को रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर शक्तिकांत दास को केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधान सचिव द्वितीय नियुक्त किया। वे तमिलनाडु कैडर के 1980 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।
•तुहिन कांत पांडे- 1 मार्च, 2025 को केंद्र सरकार ने तुहिन कांत पांडे को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। वर्तमान में वह देश के वित्त और राजस्व सचिव के रूप में कार्यरत है। इनका कार्यकाल 3 वर्षों का होगा। इस पद इन्होने माधवी पुरी बुच का स्थान लिया।
चर्चित व्यक्ति (अंतरराष्ट्रीय)
•स्टुअर्ट यंग- 17 मार्च, 2025 को स्टुअर्ट यंग ने त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे ऊर्जा और ऊर्जा उद्योग मंत्री के रूप में कार्यरत थे। इस पद पर उन्होंने डॉ. कीथ रोली का स्थान लिया।
•जोथम नापत- फ़रवरी, 2025 में जोथम नापत वानुअतु के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए। इस पद पर इन्होंने चार्लोट सलवाई का स्थान लिया।
•मार्क कार्नी- मार्च, 2025 में मार्क कार्नी कनाडा के नए प्रधानमंत्री बने। लिबरल पार्टी ने उन्हें अपना नेता चुना है। इस पद पर इन्होने जस्टिन ट्रूडो का स्थान लिया
•लुई मोंटेनेग्रो- मार्च, 2025 में पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुई मोंटेनेग्रो ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
•इयाल ज़मीर- मार्च, 2025 में इयाल ज़मीर ने इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) के 24वें प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस पद पर उन्होंने हर्ज़ी हलेवी का स्थान लिया है।
•यामांडू ओरसी- यामांडू ओरसी, एक वामपंथी पूर्व महापौर और इतिहास के शिक्षक, ने 1 मार्च, 2025 को उरुग्वे के राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया।
•क्रिश्चियन स्टॉकर- 3 मार्च, 2025 को क्रिश्चियन स्टॉकर ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस पद पर इन्होने अलेक्जेंडर शालेनबर्ग (कार्यवाहक ) का स्थान लिया।
•लेफ्टिनेंट जनरल डैन “राजिन” कैन- फ़रवरी, 2025 में लेफ्टिनेंट जनरल डैन “राजिन” कैन अमेरिकी संयुक्त सेना के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए। इस पद पर इन्होने लेफ्टिनेंट जनरल चार्ल्स ‘सीक्यू’ ब्राउन का स्थान लिया।
•दाशो शेरिंग तोबगे- 20-21 फरवरी, 2025 तक भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहे। इस दौरान उन्होंने ने नई दिल्ली में आयोजित स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (SOUL) सम्मेलन में भाग लिया।
•क्रिस्टियानो रोनाल्डो- फरवरी, 2025 में स्पोर्टिको ने विश्व के 100 सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले एथलीटों की सूची जारी की। क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस सूची में कुल 260 मिलियन डॉलर (2062 करोड़ रुपये) की कमाई के साथ पहले स्थान पर हैं। जबकि कोई भी महिला शीर्ष 100 में शामिल नहीं है।
•स्टीव स्मिथ- ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। हालांकि, वह टेस्ट और टी20 क्रिकेट में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
निधन
•रमाकांत रथ- 16 मार्च, 2025 को प्रसिद्ध उड़िया कवि रमाकांत रथ का निधन हो गया।
•अनिल जोशी- 26 फ़रवरी, 2025 को प्रसिद्ध गुजराती कवि अनिल जोशी का निधन हो गया। उन्होंने अपने निबंध संग्रह स्टैच्यू (1988) के लिए वर्ष 1990 में गुजराती के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार जीता था।
वर्ष/दिवस/सप्ताह
•1 मार्च- ‘विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस’
•3 मार्च- विश्व वन्यजीव दिवस (वर्ष 2025 का थीम- "वन्यजीव संरक्षण वित्त: लोगों और ग्रह में निवेश")
•4 मार्च- राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस
•7 मार्च- 7 मार्च, 2025 को देश भर में 7वां जन औषधि दिवस, 2025 मनाया गया (वर्ष 2025 में विषय ”दाम कम-दवाई उत्तम” है)
•8 मार्च- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (वर्ष 2025 में थीम “सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए: अधिकार, समानता, सशक्तिकरण” है)
•9-15 मार्च- विश्व ग्लूकोमा सप्ताह, 2025- (2025 का विषय: "ग्लूकोमा मुक्त विश्व के लिए एकजुट होना")
•10 मार्च- महिला न्यायाधीशों का अंतरराष्ट्रीय दिवस (महिला न्यायाधीशों के अंतरराष्ट्रीय दिवस का उद्देश्य महिला न्यायाधीशों द्वारा किए जा रहे प्रयासों और योगदान को मान्यता देना है)
•13 मार्च- धूम्रपान निषेध दिवस (मार्च का दूसरा बुधवार)
•15 मार्च- विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस’। 2025 का थीम है - टिकाऊ जीवनशैली के लिए न्यायोचित परिवर्तन।
•16 मार्च- राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस’ (National Vaccination Day)
•21 मार्च- विश्व वानिकी दिवस, अंतर्राष्ट्रीय रंगभेद निवारण दिवस
•22 मार्च- विश्व जल दिवस
•23 मार्च- विश्व मौसम विज्ञान दिवस
•24 मार्च- विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस
•27 मार्च- विश्व रंगमंच दिवस
खेल
क्रिकेट
•रणजी ट्रॉफी‚ 2024-2025 - 11 अक्टूबर, 2024 से 2 मार्च, 2025 के मध्य भारत की प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी‚ 2024-2025 संपन्न हुई। यह 90वां संस्करण था। फाइनल विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड, नागपुर में खेला गया। फाइनल में विदर्भ ने केरल को पहली पारी की बढ़त के आधार पर पराजित कर खिताब जीत लिया। विदर्भ ने तीसरी बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता है। फाइनल में विदर्भ के बल्लेबाज दानिश मालेवार को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। विदर्भ के गेंदबाज हर्ष दुबे ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने गए। विदर्भ टीम के कप्तान अक्षय वाडकर और केरल टीम के कप्तान सचिन बेबी थे।
•वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 14,000 रन बनाने का रिकॉर्ड- विराट कोहली ने 23 फरवरी, 2025 को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज 14,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने सचिन तेंदुलकर द्वारा बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा है, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 350 पारियाँ खेली थीं। विराट कोहली ने 287वीं पारी में यह कारनामा किया। कोहली एकदिवसीय क्रिकेट में 14,000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं, उनसे पहले भारत के सचिन तेंदुलकर (18,246 रन) और श्रीलंका के कुमार संगकारा (14,234 रन) हैं।
•आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 2025- आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का नौवां संस्करण था । इसकी मेजबानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक की थी। 19 फरवरी, 2025 को उद्घाटन समारोह कराची के नेशनल स्टेडियम में हुआ। इसमें पाकिस्तान के तीन (कराची,लाहौर और रावलपिंडी) और संयुक्त अरब अमीरात के एक स्थान (दुबई) पर कुल 15 मैच खेले गए। अफ़गानिस्तान ने इस टूर्नामेंट में पहली बार भाग लिया। भारत ने सभी मैच दुबई में खेले। 7 फरवरी, 2025 को टूर्नामेंट का आधिकारिक थीम गीत “जीतो बाजी खेल के” जारी किया गया, जिसे अब्दुल्ला सिद्दीकी ने निर्मित किया और आतिफ असलम ने गाया।
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया। इससे पहले भारत ने वर्ष 2002 (श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता) और वर्ष 2013 में यह खिताब जीता था। भारतीय टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 में अपराजित रही। भारत के रोहित शर्मा को फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
•सबसे तेज़ 6,000 वनडे रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज- पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आज़म सबसे तेज़ 6,000 वनडे रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज बने। बाबर ने यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के खिलाफ नेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई-सीरीज फाइनल के दौरान हासिल की। उन्होंने न्यूजीलैंड के जैकब डफी की गेंद पर 6,000 रन पूरे करने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। बाबर आज़म ने केवल 123 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला के रिकॉर्ड की बराबरी की। अमला ने भी 123 पारियों में 6,000 वनडे रन पूरे किए थे। बाबर आज़म ने भारत के बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने यह उपलब्धि 136 पारियों में हासिल की थी।
फुटबॉल
•पिंक लेडीज कप, 2025- 22-26 फरवरी, 2025 तक फ़ुटबॉल टूर्नामेंट पिंक लेडीज कप, 2025 संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में अल हमरिया स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में आयोजित हुआ। यह इस फ़ुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण था। फाइनल में दक्षिण कोरिया ने रूस को पराजित कर पहली बार खिताब जीत लिया। उज्बेकिस्तान की टीम तीसरे स्थान पर रही, जबकि भारत चौथे स्थान पर रहा। उज़बेकिस्तान की कुमुशोय गुलोमोवा को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया
•एएफसी अंडर-20 एशियाई कप फुटबॉल प्रतियोगिता, 2025- 12 फरवरी, 2025 से 1 मार्च, 2025 के मध्य एएफसी अंडर-20 एशियाई कप, 2025 का आयोजन चीन में किया गया। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार के विजेता सऊदी अरब को पेनल्टी शूट आउट में पराजित कर पहली बार ख़िताब जीत लिया।
लॉन टेनिस
•मेरिडा ओपन, 2025- 24 फ़रवरी, 2025 से 2 मार्च, 2025 के मध्य डब्ल्यूटीए टूर सत्र, 2025 की टेनिस प्रतियोगिता मेरिडा ओपन, 2025 मेरिडा, मेक्सिको में आयोजित हुई।
महिला एकल विजेता- एम्मा नवारो (संयुक्त राज्य अमेरिका)। महिला एकल उपविजेता- एमिलियाना अरांगो (कोलंबिया)।
•चिली ओपन, 2025- 24 फरवरी, 2025 से 2 मार्च, 2025 के मध्य ATP टूर सत्र, 2025 की टेनिस प्रतियोगिता चिली ओपन, 2025 सैंटियागो, चिली में आयोजित हुई।
पुरुष एकल विजेता - लास्लो जेरे (सर्बिया)। पुरुष एकल उपविजेता- सेबेस्टियन बाएज़ (अर्जेंटीना)।
•बंगलुरु ओपन, 2025- 24 फरवरी, 2025 से 2 मार्च, 2025 के मध्य ATP चैलेंजर टूर सत्र, 2025 की टेनिस प्रतियोगिता बंगलुरु ओपन, 2025 बंगलुरु, भारत में आयोजित हुई।
पुरुष एकल विजेता - ब्रैंडन होल्ट (सयुंक्त राज्य अमेरिका)। पुरुष एकल उपविजेता- शिंतारो मोचिज़ुकी (जापान)।
टेबल टेनिस
•34वां ITTF-ATTU एशियाई कप, 2025- टेबल टेनिस प्रतियोगिता 34वें ITTF-ATTU एशियाई कप, 2025 का आयोजन शेन्झेन, चीन में किया गया।
पुरुष एकल विजेता- वांग चुकिन (चीन)। महिला एकल विजेता- वांग मान्यु (चीन)।
बैडमिंटन
•ऑर्लियंस मास्टर्स बैडमिंटन, 2025- बैडमिंटन प्रतियोगिता ऑर्लियंस मास्टर्स बैडमिंटन, 2025 पैलेस डेस स्पोर्ट्स, ऑर्लियंस, फ्रांस में आयोजित हुआ।
पुरुष एकल विजेता- एलेक्स लैनियर (फ्रांस)।
महिला एकल विजेता- आन से यंग (दक्षिण कोरिया)।
•युगांडा इंटरनेशनल चैलेंज, 2025- बैडमिंटन प्रतियोगिता युगांडा इंटरनेशनल चैलेंज, 2025 का आयोजन कंपाला, युगांडा में किया गया।
पुरुष एकल विजेता- मनराज सिंह (भारत)
महिला एकल विजेता- इशिका जायसवाल (सयुंक्त राज्य अमेरिका)
पुरुष युगल विजेता- डिंगकू सिंह कोंथौजम और अमान मोहम्मद (दोनों भारत)। उपविजेता- अक्षन शेट्टी और शंकर प्रसाद उदयकुमार (दोनों भारत)
मिश्रित युगल विजेता- ईशान भटनागर और श्रीनिधि नारायणन (दोनों भारत)।
शतरंज
•फिडे विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप, 2025- फिडे विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप, 2025 का आयोजन मोंटेनेग्रो के पेट्रोवैक में किया गया। ओपन वर्ग में भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणव वेंकटेश ने खिताब जीत लिया। स्लोवेनियाई शतरंज खिलाड़ी मैटिक लैवरेंसिक ओपन वर्ग में दूसरे स्थान पर रहे।
•प्राग अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महोत्सव, 2025- प्राग, चेक गणराज्य में प्राग अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महोत्सव, 2025 आयोजित हुआ। भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम ने मास्टर्स वर्ग का खिताब जीत लिया है।
•कान्स इंटरनेशनल ओपन, 2025- 38वां कान्स इंटरनेशनल ओपन, 2025 (24 फरवरी से 3 मार्च, 2025) का आयोजन फ्रांस में किया गया था। इस प्रतियोगिता में भारत के इनियान ने पहला स्थान हासिल किया और आराध्या गर्ग दूसरे स्थान पर रहे।
बिलियडर्स/स्नूकर
•एशियाई स्नूकर चैम्पियनशिप, 2025- एशियाई स्नूकर चैम्पियनशिप, 2025 का आयोजन दोहा, कतर में किया गया। इसमें पुरुषों, महिलाओं और पुरुषों के अंडर-21 वर्ग के लिए प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई।
भारत के शीर्ष स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने फाइनल में ईरान के आमिर सरकोश को हराकर पुरुष वर्ग का खिताब जीता।
महिला वर्ग में मंगोलिया की नारंतुया बयारसाइखान ने हांगकांग, चीन की एनजी ऑन यी को हराकर खिताब जीता।
ईरान के शाहीन सब्ज़ी ने चीन के ज़ीहाओ डोंग को हराकर अंडर-21 पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया।
स्क्वैश
•ऑक्टेन सिडनी क्लासिक, 2025- पीएसए चैलेंजर टूर, 2025 की स्क्वैश प्रतियोगिता ऑक्टेन सिडनी क्लासिक, 2025 सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता का खिताब भारत के सौरव घोषाल ने जीता। फाइनल में मिस्र के खिलाड़ी अब्देलरहमान नासर को हराया। घोषाल का संन्यास से वापसी करने के बाद यह पहला टूर्नामेंट था। घोषाल ने पिछले साल अप्रैल में पीएसए (प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन) टूर से संन्यास ले लिया था। घोषाल पुरुषों की रैंकिंग में दुनिया के शीर्ष 10 में पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी हैं।
गोल्फ
•अहमदाबाद ओपन गोल्फ चैंपियनशिप, 2025- 4-7 मार्च, 2025 तक अहमदाबाद ओपन गोल्फ चैंपियनशिप 2025 अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित हुई। श्रीलंकाई गोल्फर एन. थंगराजा ने इस प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। भारत के यशस चंद्र दूसरे स्थान पर रहे।
एथलेटिक्स
•टोक्यो मैराथन‚ 2025- 2 मार्च, 2025 को टोक्यो मैराथन‚ 2025 टोक्यो (जापान) में संपन्न हुआ।
पुरुष इलीट वर्ग परिणाम- विजेता- तादेसे टेकेले (इथियोपिया)
महिला इलीट वर्ग का परिणाम- विजेता- सुतुमे असेफा केबेडे (इथियोपिया)
कबड्डी
•छठी एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप, 2025- 6-8 मार्च, 2025 तक एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप का छठा संस्करण तेहरान, ईरान में आयोजित किया गया। भारत ने एशियन महिला कबड्डी चैंपियनशिप, 2025 के फाइनल में मेजबान ईरान को 32-25 से हराकर खिताब जीता। भारत ने इस प्रतियोगिता में पांचवीं बार खिताब जीता। तेहरान पहला शहर बन गया है, जिसने इस टूर्नामेंट की दो बार मेजबानी की (वर्ष 2007 और वर्ष 2025)।
•71वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप, 2025- 20 - 23 फरवरी, 2025 तक 71वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप, 2025 ओडिशा के कटक में आयोजित हुई। जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में खेले गए फाइनल में सर्विसेज ने रेलवे को हराकर 71वीं सीनियर नेशनल पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया।
बास्केटबॉल
•साउथ एशिया बास्केटबॉल एसोसिएशन महिला चैंपियनशिप, 2025- साउथ एशिया बास्केटबॉल एसोसिएशन (SABA) महिला चैंपियनशिप, 2025 का आयोजन नई दिल्ली, भारत में किया गया। चार दिवसीय प्रतियोगिता में भारत, नेपाल और मालदीव की टीम ने भाग लिया। केडी जाधव इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में हुए फाइनल में भारत ने मालदीव को हराकर खिताब जीता। भारत ने पहली बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता है।
आगामी परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण तथ्य
•मध्य प्रदेश के माधव राष्ट्रीय उद्यान को देश का 58वाँ बाघ अभयारण्य घोषित किया गया।
•86वें भारत-बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग की बैठक, 2025 कोलकाता में आयोजित हुई।
•26 फरवरी, 2025 को महाशिवरात्रि के स्नान के साथ प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का औपचारिक रूप से समापन हो गया। 13 जनवरी, 2025 को महाकुंभ शुरू हुआ था। 45 दिनों तक चले महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
•हरियाणा के गुरुग्राम में भारत के पहले विश्व शांति केंद्र का उदघाटन किया गया।
•लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद में बोडो, डोगरी, मैथिली, मणिपुरी, उर्दू और संस्कृत सहित छह नई भाषाओं में अनुवाद सेवाओं के विस्तार की घोषणा की।
•अरुणाचल प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2024-25 को युवा वर्ष घोषित किया है।
•फिलीपींस में तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
•38वें राष्ट्रीय खेल, 2025 का आयोजन उत्तराखंड में हुआ। थीम “हरित खेल” था। शुभंकर “मौली” था। सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड या सेना की टीम पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
•आपातकालीन अरब लीग शिखर सम्मेलन, 2025 काहिरा, मिस्र में आयोजित हुआ।
•मार्च, 2025 में पहली बार संघीय स्तर पर अंग्रेजी को संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक भाषा घोषित किया गया।
•9वें एशियाई शीतकालीन खेल, 2025 का आयोजन चीन के हार्बिन शहर में हुआ। शुभंकर “बिनबिन” और “नीनी” (बाघ) थे। चीन ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। भारत ने इसमें कोई पदक नहीं जीता। 10वें एशियाई शीतकालीन खेल, 2029 का आयोजन सऊदी अरब (NEOM 2029) में होगा।
•उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए बजट विधानसभा में प्रस्तुत किया। प्रस्तुत बजट का आकार 8 लाख, 8 हजार, 736 करोड़, 6 लाख रुपये है। यह वर्ष 2024-2025 के बजट से 9.8 प्रतिशत अधिक है।
•आईआरसीटीसी (IRCTC) और आईआरएफसी (IRFC) को नवरत्न का दर्जा दिया गया है।
•भारत डिजिटल पायलट लाइसेंस शुरू करने वाला दूसरा देश बन गया। चीन के बाद भारत पायलटों के लिए इलेक्ट्रॉनिक कार्मिक लाइसेंस (ईपीएल) शुरू करने वाला दूसरा देश बन गया।
•सी ड्रैगन, 2025 नौसैनिक अभ्यास गुआम के एंडरसन एयर फोर्स बेस पर आयोजित किया गया।
•भारत-बांग्लादेश नौसैन्य अभ्यास बोंगोसागर, 2025 का आयोजन बंगाल की खाड़ी में किया गया।
•खान मंत्रालय ने बैराइट, फेल्सपार, अभ्रक और क्वार्ट्ज को 'प्रमुख' खनिजों की श्रेणी में शामिल करने की घोषणा की।
•माइक्रोसॉफ्ट ने मेजराना 1 नामक दुनिया का पहला क्वांटम चिप लॉन्च किया है।
•मत्स्य 6000 एक भारतीय मानवयुक्त पनडुब्बी है जिसे समुद्र में 6000 मीटर की गहराई तक जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
•97वां ऑस्कर पुरस्कार‚ 2025 का आयोजन लॉस एंजिल्स (यूएसए) में किया गया। सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार ‘अनोरा’। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- एड्रियन ब्रॉडी (फिल्म- द ब्रूटलिस्ट)। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- मिकी मैडिसन (फिल्म- अनोरा)
•78वें बाफ्टा अवॉड्र्स‚ 2025 का आयोजन लंदन में हुआ। सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार ‘कॉन्क्लेव’।
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- ब्रैडी कॉर्बेट (फिल्म- द ब्रूटलिस्ट)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- एड्रियन ब्रॉडी (फिल्म- द ब्रूटलिस्ट)। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- मिकी मैडिसन (फिल्म- एनोरा)।
•हाल में पुडुचेरी में आयुष्मान भारत वय वंदना योजना का आधिकारिक तौर पर शुभारंभ किया गया।
•अभ्यास खंजर अभ्यास, 2025 भारत और किर्गिस्तान के बीच किर्गिस्तान में आयोजित किया गया।
•धर्म गार्डियन, 2025 भारत और जापान के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास था, जो जापान के पूर्वी फ़ूजी युद्धाभ्यास प्रशिक्षण क्षेत्र में।आयोजित किया गया।
•24वां विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन, 2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
•जल स्थिरता सम्मेलन, 2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
•जलवायु परिवर्तन पर बिम्सटेक युवा नेतृत्व सम्मेलन, 2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
•पहला अंतर्राष्ट्रीय कार्बन बाज़ार सम्मेलन प्रकृति (नेचर), 2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
•महिला शांति सैनिकों के लिए पहला सम्मेलन, 2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया। थीम- "शांति स्थापना में महिलाएं: एक वैश्विक दक्षिण परिप्रेक्ष्य"।
•अंजू राठी राणा देश की पहली विधि सचिव (विधिक मामलों की सचिव) नियुक्त हुईं।
•डॉ. जयश्री वेंकटेशन आर्द्रभूमि के उचित उपयोग के लिए (Wetland wise use) रामसर पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।
•20 फ़रवरी, 2025 को भाजपा नेत्री रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं।
•तुहिन कांत पांडे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए।
•17 मार्च, 2025 को स्टुअर्ट यंग त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।
•मार्च, 2025 में मार्क कार्नी कनाडा के नए प्रधानमंत्री बने।
•रणजी ट्रॉफी‚ 2024-2025 का खिताब विदर्भ ने जीता केरल को हराकर।
•आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 का खिताब भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर जीता।
•पिंक लेडीज कप, 2025 का खिताब दक्षिण कोरिया ने रूस को पराजित कर जीता।
•एएफसी अंडर-20 एशियाई कप फुटबॉल प्रतियोगिता, 2025 का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने जीता सऊदी अरब को हराकर।
•फिडे विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप, 2025 का ओपन वर्ग में भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणव वेंकटेश ने खिताब जीता।
•एशियाई स्नूकर चैम्पियनशिप, 2025 का आयोजन दोहा (कतर) में हुआ। भारत के पंकज आडवाणी ने पुरुष वर्ग का खिताब जीता। महिला वर्ग में मंगोलिया की नारंतुया बयारसाइखान ने खिताब जीता।
•छठी एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप, 2025 तेहरान (ईरान) में आयोजित हुआ। भारत ने ईरान को हराकर खिताब जीता।
•71वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप, 2025 कटक (ओडिशा) में हुआ। फाइनल में सर्विसेज ने रेलवे को हराकर खिताब जीता।