दिसंबर 2025
आगामी परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण तथ्य
•तीसरे अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन का आयोजन साओ पाउलो, ब्राजील में किया गया।
•कोपरा जलाशय को आधिकारिक तौर पर छत्तीसगढ़ राज्य का पहला रामसर स्थल घोषित किया गया। कोपरा जलाशय बिलासपुर (छत्तीसगढ़) जिले में स्थित है।
•बिहार के पटना में बंद पड़े करबिगहिया थर्मल पावर स्टेशन में भारत का पहला पावर म्यूज़ियम बनाया जाएगा।
•रेज बैट’ (Rage Bait) को ‘ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज वर्ड ऑफ द ईयर‚ 2025 चुना गया है।
•74वीं मिस यूनिवर्स, 2025 प्रतियोगिता थाईलैंड में संपन्न हुआ। मेक्सिको की फातिमा बॉश ने वर्ष 2025 का मिस यूनिवर्स का खिताब जीता।
•ओमान अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा विश्व में वाई-फाई 7 सेवा शुरू करने वाला पहला हवाईअड्डा बन गया है।
•20वां जी-20 शिखर सम्मेलन, 2025 जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया।
•कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने ‘पैरासोशल’ (Parasocial) को वर्ष 2025 का वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया है।
•एशिया पावर इंडेक्स 2025 में भारत ने तीसरा स्थान हासिल किया है, जबकि अमेरिका और चीन क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं। पापुआ न्यू गिनी को सबसे निम्न (27 वां) स्थान प्राप्त हुआ है।
•संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP30),2025 बेलेम, ब्राजील में आयोजित किया गया।
•विश्व का पहला सोशल मीडिया प्रतिबंध ऑस्ट्रेलिया में लागू हो गया है। इसके अंतर्गत 16 साल से कम आयु के लाखों बच्चों और किशोरों के सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए गए हैं
•लिथुआनिया की सरकार ने रूस के सहयोगी बेलारूस से भेजे गए मौसम संबंधी गुब्बारों से उत्पन्न सुरक्षा जोखिमों को लेकर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की।
•कनाडा ने विधेयक सी-3, “नागरिकता अधिनियम (2025) में संशोधन करने वाला अधिनियम” को लागू कर दिया है। यह कनाडा के बाहर जन्मे या गोद लिए गए लोगों के लिए कनाडाई नागरिकता निर्धारित करने के तरीके में एक ऐतिहासिक बदलाव है।
•ऑस्ट्रिया की संसद ने 14 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के लिए स्कूलों में हेडस्कार्फ़ पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून पारित किया है।
•इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू, 2025 कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित किया गया।
•असम स्थित नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड को नवरत्न श्रेणी के केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम का दर्जा प्रदान किया है।
•दार्जिलिंग मंदारिन संतरे’ को आधिकारिक तौर पर भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग प्रदान किया गया।
•फिनो पेमेंट्स बैंक को लघु वित्त बैंक बनने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की ‘सैद्धांतिक’ मंजूरी मिल गई है। यह पहला भुगतान बैंक (पेमेंट्स बैंक) है जिसे लघु वित्त बैंक (एसएफबी) में बदलने की अनुमति मिली है।
•अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत के एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) को लेनदेन की मात्रा के आधार पर दुनिया की सबसे बड़ी खुदरा त्वरित भुगतान प्रणाली के रूप में मान्यता प्रदान की है।
•स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट ने कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से नासा का सेंटिनल-6बी महासागर निगरानी उपग्रह को लॉन्च किया।
•भारत और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास एकुवेरिन का 14वां संस्करण तिरुवनंतपुरम, केरल में आयोजित किया गया।
•विश्व एथलेटिक्स पुरस्कार, 2025- स्वीडन के पोल वॉल्ट स्टार मोंडो डुप्लांटिस और अमेरिकी स्प्रिंटर सिडनी मैकलॉघलिन-लेवरॉन को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला एथलीट चुना गया है।
•बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन पशुओं के अधिकार के लिए लड़ने वाले संगठन पेटा (PETA: People for Ethical Treatment of Animals) इंडिया के ‘पर्सन ऑफ द ईयर, 2025’ के लिए नामित हुई।
•तमिलनाडु के पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और वन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुप्रिया साहू ने संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का चैंपियंस ऑफ द अर्थ पुरस्कार 2025 जीता है। उन्होंने "प्रेरणा और कार्रवाई" श्रेणी में जीत हासिल की।
•पहला फीफा शांति पुरस्कार, 2025 अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को प्रदान किया गया।
•अजेय वारियर, 2025- भारत और ब्रिटेन के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास "अजय योद्धा" का आठवां संस्करण राजस्थान के बीकानेर में हुआ।
•अभ्यास ‘गरुड़ 2025’- भारत और फ्रांस की वायुसेनाओं के बीच ‘एक्सरसाइज़ गरुड़’ फ्रांस के मोंट-डे-मार्सन एयर बेस पर आयोजित हुआ।
•अभ्यास ‘विनबैक्स 2025’- भारत और वियतनाम के सेनाओं के बीच अभ्यास ‘विनबैक्स 2025’ का हनोई, वियतनाम में आयोजित किया गया।
•ऑपरेशन सागर बंधु- ऑपरेशन सागर बंधु श्रीलंका में चक्रवात 'दितवाह' से उत्पन्न तबाही के बाद, भारत सरकार द्वारा चलाया गया एक त्वरित मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान है।
•अभ्यास गरुड़ शक्ति, 2025- भारत-इंडोनेशिया के बीच गरुड़ शक्ति, 2025 अभ्यास बकलोह, हिमाचल प्रदेश में किया गया।
•अभ्यास हरिमऊ शक्ति, 2025- भारत-मलेशिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास हरिमऊ शक्ति, 2025 राजस्थान में आयोजित गया।
•एकता, 2025- भारत और मालदीव के बीच समुद्री अभ्यास एकता, 2025 का आयोजन मालदीव में किया गया।
•पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों का 60वां अखिल भारतीय सम्मेलन, 2025 रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित हुआ।
•भारत के संविधान के आर्टिकल 51 पर विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का 26वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025 लखनऊ में आयोजित किया गया।
•46वां खाड़ी सहयोग परिषद शिखर सम्मेलन, 2025 मनामा, बहरीन में आयोजित किया गया।
•पहला दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप, 2025 भारत ने जीता नेपाल को हराकर।
•फीफा अंडर-17 विश्वकप‚ 2025 कतर में आयोजित हुआ। पुर्तगाल ने ऑस्ट्रिया को हराकर पहली बार फीफा अंडर-17 विश्व कप का खिताब जीता है।
•सुल्तान अजलान शाह कप‚ 2025 मलेशिया के इपोह में संपन्न हुआ। फाइनल में बेल्जियम ने भारत को हराकर ख़िताब जीत लिया।
•एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप, 2025 का आयोजन तमिलनाडु, भारत में किया गया। फाइनल में जर्मनी ने स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब जीत लिया। भारत ने अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर कांस्य पदक जीता।
•डेविस कप‚ 2025 का खिताब इटली ने स्पेन को पराजित कर जीत लिया।
•ऑस्ट्रेलियन ओपन‚ 2025 (बैडमिंटन)- पुरुष एकल विजेता– लक्ष्य सेन (भारत)। महिला एकल विजेता– आन से यौंग (दक्षिण कोरिया)।
•फिडे शतरंज विश्व कप‚ 2025 भारत के गोवा में आयोजित किया गया, जिसमें उज्बेकिस्तान के 19 वर्षीय जावोखिर सिंदारोव ने खिताब जीता।
•स्क्वैश विश्व कप, 2025 के फाइनल में भारतीय टीम ने टॉप सीड हांगकांग, चीन को 3-0 से हराकर ख़िताब जीत लिया। भारत ने पहली बार स्क्वैश विश्व कप का खिताब जीता है।
•आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप (पुरुष और महिला), 2025 का आयोजन दोहा, कतर में किया गया। पुरुष वर्ग में पोलैंड के माइकल स्ज़ुबार्ज़िक विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता है। महिला वर्ग में भारत की अनुपमा रामचंद्रन ने खिताब जीता है।
•महिला कबड्डी विश्व कप, 2025 में भारत ने ढाका (बांग्लादेश) में आयोजित फाइनल में चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर लगातार दूसरा विश्व चैंपियन खिताब जीता।
•24वीं एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप, 2025 का आयोजन ढाका (बांग्लादेश) में किया गया। इसमें भारत ने 6 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक सहित कुल 10 पदक जीते और पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
राष्ट्रीय
•हॉर्नबिल महोत्सव के लिए साझेदार देश- हॉर्नबिल महोत्सव का आयोजन 1 से 10 दिसंबर, 2025 तक नागालैंड के कोहिमा के किसामा में हुआ। नागालैंड सरकार ने हॉर्नबिल महोत्सव के लिए ब्रिटेन को साझेदार देश के रूप में नामित किया।
•10वां अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, 2025- 15 नवंबर से 5 दिसंबर, 2025 तक 10वां अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, 2025 कुरुक्षेत्र, हरियाणा में आयोजित किया गया। इस वर्ष के आयोजन का भागीदार राज्य मध्य प्रदेश है।
•छठवां राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2024- केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा की।
महाराष्ट्र ने 2024 के छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
गुजरात और हरियाणा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे हैं।
वर्ष 2018 में स्थापित राष्ट्रीय जल पुरस्कारों का उद्देश्य सतत जल प्रबंधन को प्रोत्साहित करना और सरकार के 'जल समृद्ध भारत' के दृष्टिकोण का समर्थन करना है।
•ग्लोबल एनर्जी लीडर्स समिट, 2025- ग्लोबल एनर्जी लीडर्स समिट-2025 पुरी, ओडिशा में आयोजित हुआ।
इस समिट की थीम ”सशक्त भारत: पर्याप्तता, संतुलन, नवाचार” है।
•तीसरा अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन, 2025- तीसरे अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन का आयोजन साओ पाउलो, ब्राजील में किया गया।
इसका मुख्य विषय है -‘‘आयुर्वेद में विविधता और समावेश: प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक प्राणी की देखभाल’’।
इसे भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के तत्वावधान में आयोजित किया गया था।
•उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक, 2025- उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक फरीदाबाद, हरियाणा में आयोजित हुई। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस बैठक की अध्यक्षता की।
•10वां ग्लोबल इकोनॉमिक समिट और 6वां वर्ल्ड ट्रेड एक्सपो, 2025- 10वां ग्लोबल इकोनॉमिक समिट और 6वां वर्ल्ड ट्रेड एक्सपो, 2025 वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मुंबई में आयोजित किया गया।
इसका मुख्य विषय -“ग्लोबल ट्रेड में तेज़ी लाना: पार्टनरशिप, कनेक्टिविटी और लचीलापन बढ़ाना”।
•एसआईआर के तहत 100% मतदाता सूचियों का डिजिटलीकरण करने वाला पहला राज्य- राजस्थान विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 (एसआईआर,2026) कार्यक्रम के तहत राज्य में 100% मतदाता सूचियों का डिजिटलीकरण करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। मतदाता मैपिंग में भी देश में शीर्ष पर राजस्थान है।
•विश्व का सबसे ऊंचा युद्ध स्मारक- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख में गलवान युद्ध स्मारक का अनावरण किया। यह विश्व का सबसे ऊंचा युद्ध स्मारक है।
यह स्मारक गलवान घाटी में 15 जून, 2020 को चीनी सैनिकों के साथ हुई भीषण झड़प के दौरान 20 भारतीय सैनिकों द्वारा दिखाए गए बेजोड़ साहस और बलिदान का सम्मान करता है।
•छत्तीसगढ़ का पहला रामसर स्थल- कोपरा जलाशय को आधिकारिक तौर पर छत्तीसगढ़ राज्य का पहला रामसर स्थल घोषित किया गया। कोपरा जलाशय बिलासपुर (छत्तीसगढ़) जिले में स्थित है।
•98वें ऑस्कर पुरस्कार की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म श्रेणी के लिए नामित भारतीय फिल्म- भारतीय फिल्म होमबाउंड को 98वें ऑस्कर पुरस्कार की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म श्रेणी के लिए नामित किया गया। नीरज घेवान इस फिल्म की निर्देशक हैं।
•प्रधानमंत्री कार्यालय का नया नाम- केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का नाम बदलकर ‘सेवातीर्थ’ करने की घोषणा की है।
•कॉमनवेल्थ गेम्स, 2030 का मेज़बान- कॉमनवेल्थ स्पोर्ट की जनरल असेंबली में अहमदाबाद को आधिकारिक रूप से कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का मेज़बान शहर घोषित किया गया।
•गोवा में भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण पार्टगली जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष समारोह के दौरान भगवान राम की 77 फुट ऊँची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया।
यह राम प्रतिमा दुनिया में सबसे ऊंची बताई जा रही है।
इस प्रतिमा को मशहूर मूर्तिकार राम सुतार ने बनाया है।
इससे पूर्व राम सुतार ने गुजरात स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ को बनाया था।
•पंजाब के तीन प्रमुख शहर हुए पवित्र घोषित- पंजाब सरकार ने अमृतसर के किलेबंद शहर, तलवंडी साबो (श्री दमदमा साहिब) और आनंदपुर साहिब सहित तीन तख्त शहरों को ‘पवित्र शहर’ का दर्जा देने के लिए औपचारिक अधिसूचना जारी की है।
•भारत का पहला पावर म्यूज़ियम- बिहार के पटना में बंद पड़े करबिगहिया थर्मल पावर स्टेशन में भारत का पहला पावर म्यूज़ियम बनाया जाएगा।
•मुख्यमंत्री भारत दर्शन योजना- बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री भारत दर्शन योजना को जल्द से जल्द जमीनी स्तर पर लागू करने का निर्देश दिया।
इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा संचालित माध्यमिक विद्यालयों (कक्षा 9-12) में पढ़ने वाले छात्रों को भारत के महत्वपूर्ण स्थलों और शोध संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा।
•सर्वोच्च न्यायालय की एआई समिति का पुनर्गठन- भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने न्यायपालिका में कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपकरणों को अपनाने, विकसित करने और तैनात करने से संबंधित पहलों की देखरेख के लिए सर्वोच्च न्यायालय की कृत्रिम बुद्धिमत्ता समिति का पुनर्गठन किया है। चार सदस्यीय समिति की अध्यक्षता सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा करेंगे।
•बीमा संशोधन विधेयक, 2025- सबका बीमा सबकी रक्षा (बीमा कानूनों में संशोधन) विधेयक, 2025 संसद द्वारा पारित किया गया है।
यह विधेयक बीमा क्षेत्र से संबंधित तीन अधिनियमों में संशोधन करता है, अर्थात्, बीमा अधिनियम, 1938, जीवन बीमा निगम अधिनियम, 1956 और बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1999।
इस विधेयक में भारतीय बीमा कंपनियों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा 74 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है।
•चाणक्य रक्षा संवाद, 2025- चाणक्य रक्षा संवाद 2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस संवाद का मुख्य विषय -“सुधार से रूपांतरण : सशक्त, सुरक्षित और विकसित भारत” था।
अंतरराष्ट्रीय
•74वीं मिस यूनिवर्स, 2025- मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का 74वां संस्करण थाईलैंड में संपन्न हुआ।
मेक्सिको की फातिमा बॉश ने वर्ष 2025 का मिस यूनिवर्स का खिताब जीता।
इस प्रतियोगिता की प्रथम उपविजेता थाईलैंड की प्रवीणर सिंह, द्वितीय उपविजेता वेनेजुएला की स्टेफनी अबासली रहीं।
इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व मनिका विश्वकर्मा ने किया।
•विश्व में वाई-फाई 7 सेवा शुरू करने वाला पहला हवाईअड्डा- नवंबर, 2025 में ओमान अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा विश्व में वाई-फाई 7 सेवा शुरू करने वाला पहला हवाईअड्डा बन गया है।
•20वां जी-20 शिखर सम्मेलन, 2025- 20वां जी-20 शिखर सम्मेलन, 2025 जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया।
यह अफ्रीकी महाद्वीप पर होने वाला पहला जी-20 शिखर सम्मेलन था।
इसमें भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
•कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन का छठा सदस्य- 20 नवंबर, 2025 को सेशेल्स कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (सीएससी) का छठा सदस्य बना।
नई दिल्ली में आयोजित कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (सीएससी) में सेशेल्स को छठे सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
•वर्ड ऑफ द ईयर, 2025- कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने ‘पैरासोशल’ (Parasocial) को वर्ष 2025 का वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया है।
•सातवां एशिया पॉवर इंडेक्स‚ 2025- सिडनी स्थित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा सातवां एशिया पॉवर इंडेक्स‚ 2025 जारी किया गया।
इस इंडेक्स में यूनाइटेड स्टेट्स अमेरिका का शीर्ष स्थान (स्कोर 80.5) है। चीन (स्कोर 73.7) दूसरे तथा भारत (स्कोर 40.0) तीसरे स्थान पर हैं।
पाकिस्तान 16वें‚ बांग्लादेश 20वें‚ श्रीलंका 21वें तथा नेपाल 25वें स्थान पर है।
इस इंडेक्स में पापुआ न्यू गिनी को सबसे निम्न (27 वां) स्थान प्राप्त हुआ है।
•संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन, 2025- संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP30),2025 बेलेम, ब्राजील में आयोजित किया गया।
इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया।
•विश्व का पहला सोशल मीडिया प्रतिबंध- विश्व का पहला सोशल मीडिया प्रतिबंध ऑस्ट्रेलिया में लागू हो गया है। इसके अंतर्गत 16 साल से कम आयु के लाखों बच्चों और किशोरों के सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए गए हैं।
नए कानून के अंतर्गत इंस्टाग्राम, फेसबुक, थ्रेड्स, एक्स, स्नैपचैट, किक, ट्विच, टिकटॉक, रेडिट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म अब किशोरों के लिये ब्लॉक रहेंगे।
नियम तोड़ने पर माता-पिता और बच्चों को सजा नहीं होगी, लेकिन किसी भी उल्लंघन के लिए टेक कंपनियों पर 3 करोड़ 20 लाख डॉलर तक का जुर्माना लग सकता है।
सरकार ने कहा है कि यह प्रतिबंध युवाओं को हानिकारक सामग्री से बचाने के लिए है।
•लिथुआनिया में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा- 9 दिसंबर, 2025 को लिथुआनिया की सरकार ने रूस के सहयोगी बेलारूस से भेजे गए मौसम संबंधी गुब्बारों से उत्पन्न सुरक्षा जोखिमों को लेकर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की।
प्रधानमंत्री इंगा रुगिनिएन द्वारा यह घोषणा लिथुआनिया और उसके पड़ोसी देश के बीच गुब्बारों को लेकर बढ़ते तनाव के बीच की गई है।
इन गुब्बारों का इस्तेमाल पहले सिगरेट की तस्करी के लिए किया जाता था, लेकिन अब संदेह है कि इन्हें बेलारूसी सुरक्षा सेवाओं द्वारा संचालित किया जा रहा है।
•विधेयक सी-3- 15 दिसंबर 2025 से कनाडा ने औपचारिक रूप से विधेयक सी-3, “नागरिकता अधिनियम (2025) में संशोधन करने वाला अधिनियम” को लागू कर दिया है।
यह कनाडा के बाहर जन्मे या गोद लिए गए लोगों के लिए कनाडाई नागरिकता निर्धारित करने के तरीके में एक ऐतिहासिक बदलाव है।
नए कानून के तहत स्वतः कनाडाई नागरिक बने लोग कनाडाई नागरिकता का प्रमाण प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
15 दिसंबर, 2025 से पहले विदेश में जन्मे या गोद लिए गए कनाडाई माता-पिता द्वारा गोद लिए गए लोग अपने गोद लिए हुए बच्चे के लिए कनाडाई नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं।
15 दिसंबर, 2025 को या उसके बाद विदेश में जन्मे या गोद लिए गए ऐसे व्यक्ति जिनके माता-पिता में से कोई एक भी विदेश में जन्मा या गोद लिया गया हो, उन्हें कनाडाई नागरिकता के प्रमाण के लिए आवेदन करते समय या गोद लिए गए बच्चे के लिए कनाडाई नागरिकता के लिए आवेदन करते समय यह साबित करना होगा कि उनके माता-पिता में से किसी एक ने कनाडा में तीन वर्ष बिताए हैं।
15 दिसंबर, 2025 से पहले जन्मे लोग, जो नए कानून के तहत स्वतः ही कनाडाई नागरिक बन गए हैं, और जिन्हें पहले नागरिकता प्रदान नहीं की गई थी, और जो अब कनाडाई नागरिकता छोड़ना (त्यागना) चाहते हैं , वे एक सरलीकृत त्याग प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
कनाडा से ठोस संबंध प्रदर्शित करने के लिए, आवेदक को यह दिखाना होगा कि विदेश में जन्मे या गोद लिए गए उनके कनाडाई माता-पिता आवेदक के जन्म या गोद लेने से पहले कनाडा में कम से कम 1,095 दिनों (तीन वर्ष) की संचयी शारीरिक उपस्थिति रखते हैं।
विधेयक सी-3 के लागू होने से पहले, कनाडा के नागरिकता अधिनियम के तहत विदेश में जन्मे या गोद लिए गए लोगों के लिए नागरिकता का हस्तांतरण केवल पहली पीढ़ी तक ही सीमित था।
•ऑस्ट्रिया में हेडस्कार्फ़ पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून पारित- 11 दिसंबर, 2025 को ऑस्ट्रिया की संसद ने 14 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के लिए स्कूलों में हेडस्कार्फ़ पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून पारित किया है।
यह नियम सरकारी और निजी दोनों स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों पर लागू होगा।
नए कानून के तहत, सरकार द्वारा “पारंपरिक मुस्लिम” कहे जाने वाले सिर ढकने वाले वस्त्र पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिसमें हिजाब और बुर्का शामिल हैं।
•नवंबर, 2025 में डेनमार्क ने 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की योजना की घोषणा की है।
•इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू, 2025- इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR)-2025 कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित किया गया। इसकी मेजबानी श्रीलंका नेवी द्वारा की गयी।
आर्थिक
•विश्व का 6वां सबसे बड़ा पेटेंट दाखिलकर्ता देश- भारत वर्तमान में 64,000 से अधिक पेटेंट के साथ दुनिया का छठा सबसे बड़ा पेटेंट दाखिलकर्ता बन गया है।
चीन दुनिया का सबसे बड़ा पेटेंट दाखिल करने वाला देश है। सयुंक्त राज्य अमेरिका दूसरे स्थान पर है।
•यूएई और चीन के बीच पहला डिजिटल मुद्रा लेनदेन- संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और चीन के बीच केंद्रीय बैंक की डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) के माध्यम से पहला सीमा-पार भुगतान लेनदेन किया गया।
यह ऐतिहासिक लेनदेन ‘जिस्र’ (Jisr) नामक नए प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से संपन्न हुआ।
•वर्ष 2024-25 के फसल उत्पादन के अंतिम अनुमान- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह ने वर्ष 2024-25 के फसल उत्पादन के अंतिम अनुमान जारी किया।
इसके अनुसार‚ वर्ष 2024-25 के दौरान देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 3577.32 लाख टन अनुमानित है।
कुल खाद्यान्न उत्पादन में लगभग 8% की रिकॉर्ड वृद्धि हुई।
कुल खाद्यान्न– 3577.32 (रिकॉर्ड)
चावल– 1501.84 लाख टन (रिकॉर्ड)
गेहूँ– 1179.45 लाख टन (रिकॉर्ड)
पोषक/मोटे अनाज– 639.21 लाख टन
मक्का– 434.09 लाख टन
कुल दलहन– 256.83 लाख टन
चना – 111.14 लाख टन
तिलहन – 429.89 लाख टन
सोयाबीन – 152.68 लाख टन (रिकॉर्ड)
मूंगफली – 119.42 लाख टन (रिकॉर्ड)
रेपसीड एवं सरसों – 126.67 लाख टन
गन्ना – 4546.11 लाख टन
कपास – 297.24 लाख गांठें (प्रति 170 कि. ग्रा.)
•भारत द्वारा अमेरिका के साथ पहली बार बड़ा एलपीजी आयात समझौता- केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने घोषणा की कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने अमेरिकी खाड़ी तट से लगभग 2.2 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) एलपीजी आयात करने के लिए एक वर्ष का संरचित अनुबंध किया है।
यह अनुबंध वर्ष 2026 के लिए होगा।
यह मात्रा भारत के कुल वार्षिक एलपीजी आयात का लगभग 10 प्रतिशत है।
यह पहला अवसर है जब भारत ने अमेरिका से इस प्रकार का दीर्घकालिक और संरचित एलपीजी आयात अनुबंध किया है।
•नुमालीगढ़ रिफाइनरी को नवरत्न का दर्जा- केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी दी कि असम स्थित नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) को नवरत्न श्रेणी के केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम (सीपीएसई) का दर्जा प्रदान किया है।
इसी के साथ एनआरएल यह दर्जा पाने वाला 27वां केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसई) बन गया है।
•मौद्रिक नीति वक्तव्य‚ 2025-26- 5 दिसंबर, 2025 को भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति ने मौद्रिक नीति वक्तव्य, 2025-26 जारी किया।
इसमें मौद्रिक नीति समिति द्वारा रेपो दर में 25 आधार अंक की कमी की गई
इस प्रकार, अब रेपो दर 5.25 प्रतिशत हो गई ।
परिणामस्वरूप, स्थायी जमा सुविधा (एसडीएफ) दर 5.00 प्रतिशत तथा सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ) दर और बैंक दर 5.50 प्रतिशत है
अन्य दरें इस प्रकार है:
प्रत्यावर्ती रेपो दर- 3.35 प्रतिशत
सीआरआर- 3.00 प्रतिशत
एसएलआर- 18 प्रतिशत
इसके अनुसार‚ वर्ष 2025-26 के लिए वास्तविक जीडीपी संवृद्धि 7.3 प्रतिशत अनुमानित है।
•दार्जिलिंग मंदारिन संतरे को जीआई टैग- जीआई रजिस्ट्री चेन्नई द्वारा ‘दार्जिलिंग मंदारिन संतरे’ को आधिकारिक तौर पर भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग प्रदान किया गया।
•फिनो पेमेंट्स बैंक को लघु वित्त बैंक बनने के लिए मंजूरी- 5 दिसंबर, 2025 को फिनो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड ने घोषणा की है कि उसे लघु वित्त बैंक (एसएफबी) में परिवर्तित होने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की ‘सैद्धांतिक’ मंजूरी मिल गई है।
यह पहला भुगतान बैंक (पेमेंट्स बैंक) है जिसे लघु वित्त बैंक (एसएफबी) में बदलने की अनुमति मिली है।
•केन्द्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025- संसद ने केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025 पारित कर दिया है। इस विधेयक का उद्देश्य केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिनियम, 1944 में संशोधन करना है।
इसमें विशेष रूप से सिगरेट, सिगार, हुक्का तंबाकू, चबाने वाले तंबाकू, ज़र्दा और सुगंधित तंबाकू जैसे तंबाकू उत्पादों पर उत्पाद शुल्क और उपकर बढ़ाने संबंधी संशोधन किए गए हैं।
केन्द्रीय उत्पाद शुल्क अधिनियम, 1944 के तहत प्रति हजार सिगरेट पर 200 रुपये से 735 रुपये तक उत्पाद शुल्क लगाया जाता है जबकि, विधेयक के तहत बढ़ा हुआ शुल्क प्रति हजार सिगरेट पर 27 सौ रुपये से 11 हजार रुपये तक है।
विधेयक में निर्मित तंबाकू उत्पादों पर उत्पाद शुल्क बढ़ाने का भी प्रावधान है। चबाने वाले तंबाकू पर शुल्क 25 प्रतिशत से बढ़कर शत प्रतिशत हो जाएगा। हुक्का पर शुल्क 25 प्रतिशत से बढ़कर 40 प्रतिशत और पाइप तथा सिगरेट के धूम्रपान मिश्रण पर शुल्क 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 325 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है।
•विश्व की सबसे बड़ी रीयल-टाइम भुगतान प्रणाली- वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में लोकसभा में जानकारी प्रदान की कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत के एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) को लेनदेन की मात्रा के आधार पर दुनिया की सबसे बड़ी खुदरा त्वरित भुगतान प्रणाली के रूप में मान्यता प्रदान की है।
•माइक्रोसॉफ्ट का एशिया में अब तक का सबसे बड़ा निवेश- माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की कि वह आने वाले चार वर्षों (कैलेंडर वर्ष 2026–2029) में भारत में 17.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगा।
यह एशिया में कंपनी का सबसे बड़ा निवेश है, जो क्लाउड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किलिंग और संचालन को मजबूत करेगा।
•100 वैश्विक कॉर्पोरेट स्टार्टअप में शामिल एकमात्र भारतीय कंपनी- भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) को इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) और माइंड द ब्रिज द्वारा दुनिया भर के शीर्ष 100 कॉर्पोरेट स्टार्टअप स्टार्स (CSS) में से एक के रूप में मान्यता दी गई है।
बीपीसीएल इस प्रतिष्ठित सूची में जगह पाने वाली एकमात्र भारतीय कंपनी है।
यह घोषणा पेरिस स्थित इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स के मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में की गई।
वैज्ञानिक
•पृथ्वी प्रणाली विज्ञान परिषद की पहली आम सभा की बैठक, 2025- पृथ्वी प्रणाली विज्ञान परिषद की पहली आम सभा की बैठक, 2025 नई दिल्ली में आयोजित हुई। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस बैठक की अध्यक्षता की।
•सेंटिनल-6B का प्रक्षेपण- स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट ने कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से नासा का सेंटिनल-6बी महासागर निगरानी उपग्रह को लॉन्च किया।
Sentinel-6B एक अर्थ-ऑब्जर्विंग सैटेलाइट है, जिसे NASA ने अमेरिका और यूरोपीय साझेदारों के साथ मिलकर विकसित किया है।
इसका मुख्य काम दुनिया के महासागरों का अध्ययन करना और समुद्र के जलस्तर में होने वाले बदलावों को मापना है। यह सैटेलाइट पिछले 30 वर्षों से जुटाए जा रहे समुद्री आंकड़ों को आगे बढ़ाएगा और मौसम पूर्वानुमान को और सटीक बनाने में मदद करेगा।
•नेशनल वन हेल्थ मिशन असेंबली, 2025- नेशनल वन हेल्थ मिशन असेंबली, 2025 भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
इस दो दिवसीय कार्यक्रम का विषय है: “ज्ञान को व्यवहार में लाना – वन अर्थ, वन हेल्थ, वन फ्यूचर”।
•अभ्यास एकुवेरिन, 2025- 2-15 दिसंबर, 2025 के मध्य भारत और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास एकुवेरिन का 14वां संस्करण तिरुवनंतपुरम, केरल में आयोजित किया गया। इसमें भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व गढ़वाल राइफल्स की एक बटालियन द्वारा किया गया।
•भारत का पहला गूगल फॉर स्टार्टअप्स हब- गूगल तेलंगाना सरकार और टी-हब के साथ मिलकर हैदराबाद के टी-हब में गूगल फॉर स्टार्टअप्स हब शुरू किया है। यह भारत का पहला गूगल फॉर स्टार्टअप्स हब है।
इस हब का उद्घाटन मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री श्रीधर बाबू ने किया।
यह हब हैदराबाद में इनोवेशन का नया सेंटर बनेगा, जो अगली पीढ़ी के फाउंडर्स को भविष्य के लिए ज़रूरी टूल्स, मेंटरशिप और ग्लोबल नेटवर्क देगा।
पुरस्कार/सम्मान
•मनोरमा न्यूज न्यूजमेकर अवार्ड, 2024- मनोरमा न्यूज न्यूजमेकर अवार्ड, 2024 केंद्रीय पर्यटन और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री एवं प्रख्यात फिल्म अभिनेता सुरेश गोपी को प्रदान किया गया।
•प्रथम रामोजी उत्कृष्टता पुरस्कार, 2025- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में प्रथम 'रामोजी एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2025' प्रदान किए।
2025 के प्रमुख विजेता:
ग्रामीण विकास: अमला अशोक रूइया ("जल माता"), जो सूखाग्रस्त क्षेत्रों में जल संरक्षण के लिए प्रसिद्ध हैं।
पत्रकारिता: जयहदीप हर्दीकर।
मानव तस्करी विरोधी: पल्लबी घोष।
शिक्षा (मानव सेवा): आकाश टंडन ("पहचान - द स्ट्रीट स्कूल")।
जनजातीय लिपि शोध: प्रो. प्रसन्ना श्री।
युवा उद्यमी: श्रीकांत बोंल्ला।
वैज्ञानिक: प्रो. माधवी लता गली।
•लोकनायक फाउंडेशन लिटरेरी अवॉर्ड, 2025- प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार वेलामाला सिम्मान्ना को लोकनायक फाउंडेशन लिटरेरी अवॉर्ड,2025 के लिए चुना गया।
•द डॉन अवॉर्ड, 2025- फॉर्मूला-वन चालक ऑस्कर पियास्त्री को ऑस्ट्रेलियाई खेल जगत का सर्वोच्च व्यक्तिगत सम्मान द डॉन अवॉर्ड प्रदान किया गया। वे यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले मोटरस्पोर्ट एथलीट खिलाड़ी बन गए हैं।
•विश्व एथलेटिक्स पुरस्कार, 2025- वर्ष 2025 विश्व एथलेटिक्स पुरस्कार समारोह मोनाको स्थित विश्व एथलेटिक्स मुख्यालय में आयोजित किया गया। स्वीडन के पोल वॉल्ट स्टार मोंडो डुप्लांटिस और अमेरिकी स्प्रिंटर सिडनी मैकलॉघलिन-लेवरॉन को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला एथलीट चुना गया है। महिला ट्रैक एथलीट अमेरिका की सिडनी मैकलॉफलिन-लेवरॉन चुनी गई।
•पेटा इंडिया की पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड‚ 2025- प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन पशुओं के अधिकार के लिए लड़ने वाले संगठन पेटा (PETA: People for Ethical Treatment of Animals) इंडिया के ‘पर्सन ऑफ द ईयर, 2025’ के लिए नामित हुई।
उन्हें यह खिताब पशु संरक्षण कानून के लिए आवाज उठाने एवं जानवरों के प्रति उनके प्रेम के लिए प्रदान किया गया है।
•चैपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड, 2025- तमिलनाडु के पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और वन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुप्रिया साहू ने संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का 2025 चैंपियंस ऑफ द अर्थ पुरस्कार जीता है। उन्होंने "प्रेरणा और कार्रवाई" श्रेणी में जीत हासिल की।
•टर्नर पुरस्कार, 2025- ब्रिटिश कलाकार नेना कालू ने टर्नर पुरस्कार, 2025 जीता। वह अपनी मूर्तियों और ड्रॉइंग के लिए जानी जाती हैं।
•पहला फीफा शांति पुरस्कार, 2025- पहला फीफा शांति पुरस्कार, 2025 अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को प्रदान किया गया। फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
ऑपरेशन/अभियान
•अजेय वारियर, 2025- भारत और ब्रिटेन के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास "अजय योद्धा" का आठवां संस्करण राजस्थान के बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ।
भारत की ओर से सिख रेजिमेंट के सैनिक इस अभ्यास में भाग लिये।
इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाना है।
यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र के आदेशानुसार आयोजित किया गया।
•अभ्यास ‘गरुड़ 2025’- भारत और फ्रांस की वायुसेनाओं के बीच द्विपक्षीय अभ्यास ‘एक्सरसाइज़ गरुड़’ का आठवां संस्करण फ्रांस के मोंट-डे-मार्सन एयर बेस पर सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।
•अभ्यास ‘विनबैक्स 2025’- भारत और वियतनाम के सेनाओं के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘विनबैक्स 2025’ का 6वां संस्करण हनोई, वियतनाम में आयोजित किया गया।
•ऑपरेशन सागर बंधु- ऑपरेशन सागर बंधु नवंबर-दिसंबर 2025 में श्रीलंका में चक्रवात 'दितवाह' से उत्पन्न तबाही के बाद, भारत सरकार द्वारा चलाया गया एक त्वरित मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान है। भारतीय नौसेना और वायु सेना ने 27 टन से अधिक राहत सामग्री, भोजन, और चिकित्सा सहायता पहुँचाई।
•बाल विवाह मुक्त भारत अभियान- 4 दिसंबर, 2025 को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत के लिए 100-दिवसीय गहन जन-जागरूकता अभियान का औपचारिक शुभारंभ विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया गया।
•अभ्यास गरुड़ शक्ति, 2025- भारत-इंडोनेशिया संयुक्त विशेष बल अभ्यास गरुड़ शक्ति, 2025 के 10वें संस्करण का आयोजन बकलोह, हिमाचल प्रदेश में किया गया।
•अभ्यास हरिमऊ शक्ति, 2025- भारत-मलेशिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास हरिमऊ शक्ति, 2025 का पांचवां संस्करण राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित गया।
इस अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद-रोधी अभियानों के दौरान संयुक्त प्रतिक्रियाओं का समन्वय करना था।
इसमें भारतीय दल का प्रतिनिधित्व मुख्यतः डोगरा रेजिमेंट की टुकडि़यां ने किया।
•एकता, 2025- भारत और मालदीव के बीच आयोजित संयुक्त द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास एकता, 2025 के 8वें संस्करण का आयोजन मालदीव में किया गया।
सम्मेलन/समारोह
•30वां सीआईआई साझेदारी शिखर सम्मेलन, 2025- 30वां सीआईआई साझेदारी शिखर सम्मेलन, 2025 विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में आयोजित किया गया।
इस शिखर सम्मेलन का विषय है- प्रौद्योगिकी, विश्वास और व्यापार: नई भू-आर्थिक व्यवस्था की खोज।
•सुजलाम भारत विजन” शिखर सम्मेलन, 2025- सुजलाम भारत विजन” शिखर सम्मेलन, 2025 भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
इसे जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया था।
•पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों का 60वां अखिल भारतीय सम्मेलन, 2025- पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों का 60वां अखिल भारतीय सम्मेलन, 2025 भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित हुआ।
इस सम्मेलन का विषय-‘विकसित भारत: सुरक्षा आयाम’ है।
•भारत के संविधान के आर्टिकल 51 पर विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का 26वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025- भारत के संविधान के आर्टिकल 51 पर विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का 26वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025 लखनऊ में आयोजित किया गया।
इसका आयोजन सिटी मोंटेसारी स्कूल द्वारा किया गया था।
•46वां खाड़ी सहयोग परिषद शिखर सम्मेलन- 46वां खाड़ी सहयोग परिषद शिखर सम्मेलन, 2025 मनामा, बहरीन में आयोजित किया गया।
•अर्थ समिट, 2025- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में अर्थ समिट 2025 का उद्घाटन किया और 'सहकार सारथी' पहल के तहत 13 से अधिक नई सेवाओं और उत्पादों का शुभारंभ किया।
•राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, 2025- राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन-2025 पंचकूला, हरियाणा में आयोजित किया गया।
इसका मुख्य विषय- ‘सहकार से समृद्धि – सतत कृषि में सहकारिता की भूमिका’ है।
इसमें केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भाग लिया।
चर्चित व्यक्ति (राष्ट्रीय)
•ज्ञानेश कुमार- 3 दिसंबर, 2025 को भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार वर्ष 2026 के लिए अतंरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनावी सहायता संस्थान (आईडीईए) का अध्यक्ष पद संभालेंगे।
•चरणजीत सिंह- केंद्र सरकार द्वारा चरणजीत सिंह संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण सम्मेलन में भारत के नए राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त हुए।
•डॉ. प्रेम कुमार- 1 दिसंबर, 2025 को डॉ. प्रेम कुमार, 18वीं बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष चुने गए।
वह गया टाउन विधानसभा सीट से नौवीं बार विधायक चुने गए हैं।
इस पद पर इन्होने नंद किशोर यादव का स्थान लिया
•माधव खुराना- 3 दिसंबर, 2025 को गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ अधिवक्ता माधव खुराना को लाल क़िला कार ब्लास्ट मामले के लिए विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया।
•विवेक चतुर्वेदी- 1 दिसंबर‚ 2025 को विवेक चतुर्वेदी ने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) का नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया।
•अपर्णा गर्ग- 1 दिसंबर, 2025 को अपर्णा गर्ग ने रेलवे बोर्ड के नए सदस्य (वित्त) के रूप में कार्यभार संभाला।
•बी.साईराम- दिसंबर, 2025 को बी.साईराम को कोल इंडिया लिमिटेड का नया अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) नियुक्त किया गया।
•सरयू वेलपुला- सरयू वेलपुला फर्स्ट लीग ऑफ सेंट्रल सर्बिया में 26वीं महिला ग्रैंडमास्टर बनीं।
चर्चित व्यक्ति (अंतरराष्ट्रीय)
•ए’जा विल्सन- 9 दिसंबर, 2025 को टाइम पत्रिका द्वारा लास वेगास एसेस की सुपरस्टार ए’जा विल्सन (Aja Wilson) को वर्ष 2025 का सर्वश्रेष्ठ एथलीट नामित किया गया।
•रोजर फेडरर- स्विट्जरलैंड के टेनिस दिग्गज रोजर फेडरर को वर्ष 2026 की इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फ़ेम क्लास में चयनित किया गया है।
•हितेन मेहता- दिसंबर, 2025 में ब्रिटिश भारतीय हितेन मेहता को ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट का मुख्य कार्यकारी नियुक्त किया गया।
•लुकास फिलिप- फ्रांस के लुकास फिलिप अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन ‘इंटरपोल’ के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनका कार्यकाल 4 वर्षों का होगा।
•आंद्रेज बाबीज- 9 दिसंबर, 2025 को आंद्रेज बाबीज चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री बनें।
निधन
•श्रीप्रकाश जायसवाल- पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन हो गया।
•सालूमरदा थिमक्का- कर्नाटक की प्रसिद्ध पर्यावरणविद सालूमरदा थिमक्का का निधन हो गया।
वर्ष/दिवस/सप्ताह
•1 दिसंबर- विश्व एड्स दिवस (2025 का थीम- बाधाओं पर काबू पाना, एड्स के प्रति प्रतिक्रिया में बदलाव लाना)
•4 दिसंबर- भारतीय नौसेना दिवस/अंतरराष्ट्रीय बैंक दिवस/विश्व वन्यजीव संरक्षण दिवस
•5 दिसंबर- विश्व मृदा दिवस (2025 का थीम- स्वस्थ शहरों के लिए स्वस्थ मिट्टी)
•10 दिसंबर- मानव अधिकार दिवस (2025 का थीम- मानवाधिकार, हमारी दैनिक आवश्यकताएं)
•11 दिसंबर- भारतीय भाषा दिवस
•18 दिसंबर- अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस
(2025 का थीम- मेरी महान कहानी: संस्कृतियाँ और विकास)
•18 दिसंबर- विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस
•20 दिसंबर- अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस
•22 दिसंबर- राष्ट्रीय गणित दिवस
•23 दिसंबर- राष्ट्रीय किसान दिवस
•24 दिसंबर- साइबर अपराध के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस
•24 दिसंबर- राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस (2025 का थीम- डिजिटल न्याय के माध्यम से कुशल एवं शीघ्र शिकायत निवारण)
•25 दिसंबर- राष्ट्रीय सुशासन दिवस
खेल
क्रिकेट
•पहला दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप, 2025- श्रीलंका और भारत की संयुक्त मेजबानी में पहला दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप, 2025 आयोजित किया गया।
कोलंबो, चेन्नई, नई दिल्ली, बंगलुरु में मैच खेले गए।
इस टूर्नामेंट में 6 देशों (भारत,नेपाल, श्रीलंका, संयुक्त राज्य अमेरिका, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया) की टीमों ने भाग लिया।
भारत ने दृष्टिबाधित महिला टी-20 विश्व कप का पहला संस्करण जीत लिया। भारतीय टीम ने कोलंबो में खेले गए फाइनल में नेपाल को सात विकेट से हराया।
फुटबॉल
•फीफा अंडर-17 विश्वकप‚ 2025- फीफा अंडर-17 विश्वकप‚ 2025 कतर में आयोजित हुआ। यह पहली बार था जब कतर ने फीफा अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी की।
फाइनल में पुर्तगाल ने ऑस्ट्रिया को 1-0 से हराकर पहली बार फीफा अंडर-17 विश्व कप का खिताब जीता है।
हॉकी
•सुल्तान अजलान शाह कप‚ 2025- सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी प्रतियोगिता का 31वां संस्करण मलेशिया के इपोह में संपन्न हुआ।
फाइनल में बेल्जियम ने भारत को 1 – 0 से हराकर ख़िताब जीत लिया।
बेल्जियम ने पहली बार सुल्तान अजलान शाह कप का ख़िताब जीता है।
•IIHF आइस हॉकी पुरुष एशिया चैम्पियनशिप, 2026- IIHFआइस हॉकी पुरुष एशिया चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन बीजिंग, चीन में किया गया।
कज़ाख़स्तान ने जापान को हराकर लगातार दूसरी बार IIHF आइस हॉकी पुरुष एशिया चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया है।
•एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप, 2025- एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप, 2025 का आयोजन तमिलनाडु, भारत में किया गया।
फाइनल मैच चेन्नई में खेला गया। फाइनल में जर्मनी ने स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब जीत लिया।
भारत ने अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर कांस्य पदक जीता।
यह पहली बार है जब भारत ने दो स्वर्ण पदक ( वर्ष 2001, 2016) और एक रजत पदक (वर्ष 1997) जीतने के बाद कांस्य पदक जीता है।
लॉन टेनिस
•डेविस कप‚ 2025- पुरुष वर्ग की प्रतिष्ठित टीम प्रतियोगिता डेविस कप का फाइनल बोलोग्ना‚ इटली में संपन्न हुआ।
इटली ने स्पेन को 2-0 से पराजित कर यह खिताब जीत लिया। इटली ने लगातार तीसरी बार डेविस कप का खिताब जीता है।
टेबल टेनिस
•आईटीटीएफ विश्व युवा चैंपियनशिप, 2025- आईटीटीएफ विश्व युवा चैंपियनशिप 2025 का आयोजन रोमानिया के क्लूज नेपोका के बीटी एरिना में किया गया।
आईटीटीएफ विश्व युवा चैंपियनशिप 2025 में चीन कुल 17 पदक (6 स्वर्ण, 5 रजत और 6 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
जापान ने 3 स्वर्ण ,4रजत और 4 कांस्य सहित कुल 11 पदक जीते और पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
चीनी ताइपे ने 2 स्वर्ण सहित कुल 7 पदक जीते और पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया।
भारत ने 1 रजत और 2 कांस्य पदक सहित कुल 3 पदक जीते और पदक तालिका में आठवें स्थान पर रहा।
बैडमिंटन
•ऑस्ट्रेलियन ओपन‚ 2025 (बैडमिंटन)- बैडमिंटन प्रतियोगिता ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2025 सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुआ।
पुरुष एकल विजेता– लक्ष्य सेन (भारत)
उपविजेता– युशी तनाका (जापान)
महिला एकल विजेता– आन से यौंग (दक्षिण कोरिया)
उपविजेता– पुत्री कुसुमा वर्दानी (इंडोनेशिया)
शतरंज
•फिडे शतरंज विश्व कप‚ 2025- फिडे शतरंज विश्व कप 2025, भारत के गोवा में आयोजित किया गया, जिसमें उज्बेकिस्तान के 19 वर्षीय जावोखिर सिंदारोव ने खिताब जीता।
इस जीत के साथ सिंदारोव सबसे कम उम्र के फिडे शतरंज विश्वकप चैंपियन बनने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
चीन के वेई यी दूसरे स्थान पर रहे।
मुक्केबाजी
•आईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप, 2025- 3 -13 दिसंबर, 2025 के मध्य आईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप, 2025 का आयोजन दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में किया गया।
रूस 7 स्वर्ण, 5 रजत, 1 कांस्य सहित कुल 13 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
कज़ाख़स्तान ने 3 स्वर्ण, 1 रजत, 2 कांस्य सहित कुल 6 पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया।
उज़्बेकिस्तान 2 स्वर्ण, 4 रजत, 3 कांस्य सहित कुल 9 पदक जीतकर पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा।
स्क्वैश
•स्क्वैश विश्व कप, 2025- 9 -14 दिसंबर, 2025 तक स्क्वैश विश्व कप, 2025 का आयोजन चेन्नई, भारत में किया गया।
स्क्वैश विश्व कप, 2025 के फाइनल में भारतीय टीम ने टॉप सीड हांगकांग, चीन को 3-0 से हराकर ख़िताब जीत लिया।
भारत ने पहली बार स्क्वैश विश्व कप का खिताब जीता है।
इसके साथ ही भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला एशियाई देश भी बन गया।
•आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप (पुरुष और महिला), 2025- आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप (पुरुष और महिला), 2025 का आयोजन दोहा, कतर में किया गया।
पुरुष वर्ग में पोलैंड के माइकल स्ज़ुबार्ज़िक विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता है।
महिला वर्ग में भारत की अनुपमा रामचंद्रन ने खिताब जीता है।
इसी के साथ चेन्नई की 23 वर्षीय अनुपमा आईबीएसएफ विश्व स्नूकर (15 रेड) का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
कबड्डी
•महिला कबड्डी विश्व कप, 2025- महिला कबड्डी विश्व कप, 2025 में भारत ने ढाका (बांग्लादेश) में आयोजित फाइनल में चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर लगातार दूसरा विश्व चैंपियन खिताब जीता।
तीरंदाजी
•24वीं एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप, 2025- 24वीं एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप, 2025 का आयोजन ढाका (बांग्लादेश) में किया गया।
इसमें भारत ने 6 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक सहित कुल 10 पदक जीते और पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
इसमें दक्षिण कोरिया कुल 10 पदक (2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
चीन ताइपे ने 2 पदक (1 स्वर्ण और 1 रजत) जीते और पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया।
जबकि कजाखस्तान ने मात्र केवल 1 स्वर्ण पदक जीता और पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।
भारतीय पदक विजेता:
ज्योति सुरेखा वेन्नम– स्वर्ण पदक
धीरज बोम्मदेवरा– स्वर्ण पदक
अंकिता भकत– स्वर्ण पदक
अतानु दास, राहुल, यशदीप भोगे– स्वर्ण पदक
अभिषेक वर्मा, दीपशिखा– स्वर्ण पदक
ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप, दीपशिखा– स्वर्ण पदक
राहुल– रजत पदक
पृथिका प्रदीप– रजत पदक
अभिषेक वर्मा, साहिल जाधव और प्रथमेश फुगे (कंपाउंड पुरुष टीम) – रजत पदक
संगीता– कांस्य पदक